logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सभी प्रदेश और देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। आज ओरछा स्थित भगवान श्रीराम राजा सरकार के दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में अयोध्या, काशी और उज्जैन की तर्ज पर ओरछा को भी प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। श्रीराम राजा लोक के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं : CM

11 hrs ago
user_Amrendra Shukla पत्रकार
Amrendra Shukla पत्रकार
Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago

सभी प्रदेश और देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। आज ओरछा स्थित भगवान श्रीराम राजा सरकार के दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में अयोध्या, काशी और उज्जैन की तर्ज पर ओरछा को भी प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। श्रीराम राजा लोक के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं : CM

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बोनस और वेतन के इंतजार में बंधौरा के श्रमिकों का फूटा गुस्सा, अडानी कंपनी के खिलाफ हंगामा - दीपावली पर भी खाली रहे श्रमिकों के हाथ, न बोनस मिला और न वेतन का भुगतान; त्योहार की खुशियां छीनने का लगाया आरोप ।
    1
    बोनस और वेतन के इंतजार में बंधौरा के श्रमिकों का फूटा गुस्सा, अडानी कंपनी के खिलाफ हंगामा

- दीपावली पर भी खाली रहे श्रमिकों के हाथ, न बोनस मिला और न वेतन का भुगतान; त्योहार की खुशियां छीनने का लगाया आरोप
।
    user_Amrendra Shukla पत्रकार
    Amrendra Shukla पत्रकार
    Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दीपावली और छठ पूजा से पहले दुद्धी इंडियन गैस एजेंसी की व्यवस्था पर उठे सवाल, दोपहर 1:00 बजे बंद मिला कार्यालय, खाली हाथ लौटे ग्रामीण (दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट: नितेश कुमार) दुद्धी/सोनभद्र, 7 नवंबर 2026।दीपावली और छठ पूजा का त्योहार नजदीक है, ऐसे में रसोई गैस की जरूरत भी बढ़ गई है। लेकिन शनिवार, 7 नवंबर को दुद्धी स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि दोपहर करीब 1:00 बजे गैस एजेंसी बंद मिली। दूर-दराज के गांवों से सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को निराश होकर खाली हाथ अपने घर वापस लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं के मुताबिक, जब गैस सिलेंडर के संबंध में जानकारी ली गई तो बताया गया कि एजेंसी में सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में त्योहार की तैयारियों के बीच ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। सवाल यह है कि जब दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार सामने हैं, तब गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए क्या व्यवस्था की गई है? ग्रामीणों का कहना है कि वे समय और पैसा खर्च करके गैस एजेंसी तक पहुंचते हैं, लेकिन वहां सिलेंडर नहीं मिलने और एजेंसी बंद रहने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है। आखिर दूर-दराज से आने वाले उपभोक्ताओं की परेशानी कौन समझेगा? त्योहार के समय यदि रसोई गैस ही उपलब्ध नहीं होगी तो आम परिवार अपनी तैयारियां कैसे पूरी करेंगे? उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए गैस एजेंसी की व्यवस्था की जांच कराई जाए और पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि त्योहार के मौके पर आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े। अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कब ध्यान देंगे और उपभोक्ताओं को कब राहत मिलेगी? त्योहार खुशियों का पैगाम लेकर आते हैं, लेकिन जब रसोई का चूल्हा गैस के इंतजार में ठहर जाए, तो त्योहार की रौनक भी फीकी पड़ जाती है।
    1
    दीपावली और छठ पूजा से पहले दुद्धी इंडियन गैस एजेंसी की व्यवस्था पर उठे सवाल, दोपहर 1:00 बजे बंद मिला कार्यालय, खाली हाथ लौटे ग्रामीण
(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट: नितेश कुमार)
दुद्धी/सोनभद्र, 7 नवंबर 2026।दीपावली और छठ पूजा का त्योहार नजदीक है, ऐसे में रसोई गैस की जरूरत भी बढ़ गई है। लेकिन शनिवार, 7 नवंबर को दुद्धी स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि दोपहर करीब 1:00 बजे गैस एजेंसी बंद मिली। दूर-दराज के गांवों से सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को निराश होकर खाली हाथ अपने घर वापस लौटना पड़ा।
उपभोक्ताओं के मुताबिक, जब गैस सिलेंडर के संबंध में जानकारी ली गई तो बताया गया कि एजेंसी में सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में त्योहार की तैयारियों के बीच ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। सवाल यह है कि जब दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार सामने हैं, तब गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए क्या व्यवस्था की गई है?
ग्रामीणों का कहना है कि वे समय और पैसा खर्च करके गैस एजेंसी तक पहुंचते हैं, लेकिन वहां सिलेंडर नहीं मिलने और एजेंसी बंद रहने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है। आखिर दूर-दराज से आने वाले उपभोक्ताओं की परेशानी कौन समझेगा? त्योहार के समय यदि रसोई गैस ही उपलब्ध नहीं होगी तो आम परिवार अपनी तैयारियां कैसे पूरी करेंगे?
उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए गैस एजेंसी की व्यवस्था की जांच कराई जाए और पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि त्योहार के मौके पर आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कब ध्यान देंगे और उपभोक्ताओं को कब राहत मिलेगी?
त्योहार खुशियों का पैगाम लेकर आते हैं, लेकिन जब रसोई का चूल्हा गैस के इंतजार में ठहर जाए, तो त्योहार की रौनक भी फीकी पड़ जाती है।
    user_Nitesh Kumar
    Nitesh Kumar
    Mandi Agent Mahuli•
    23 hrs ago
  • बिशुनिया गांव में देवी जागरण का हुआ शुभारंभ मुखिया प्रत्याशी गुलाब हुसैन अंसारी ने किया शुभारंभ धुरकी। धुरकी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गनियारी कला पंचायत के करवा पहाड़ मुखिया प्रत्याशी गुलाब हुसैन अंसारी एवं बिशुनिया गांव में सम्मानित व्यक्तियों की उपस्थिति में बिशुनिया गांव में देवी जागरण सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मौके पर मुखिया प्रत्याशी गुलाब हुसैन अंसारी ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी भारतीय परंपरा और संस्कृति की पहचान हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, एकता और सद्भावना मजबूत होती है। देवी जागरण जैसे कार्यक्रमों से लोगों को भक्ति और आध्यात्मिकता से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि गांव में इस तरह के आयोजन होने से ग्रामीणों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ता है और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के बारे में जानने का मौका मिलता है।उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामीणों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के सभी लोगों को जाति-धर्म से ऊपर उठकर आपसी एकता और भाईचारे के साथ रहना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। देवी जागरण के दौरान भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने देर रात तक भक्ति संगीत का आनंद लिया इस मौके पर शंभू लाल सिंह, अनिल साह, विनोद रवि बागेश्वर सिंह,सदाम अंसारी, महेंद्र भुइयां,समसेर अंसारी,अलीराजा , राहुल , पंकज, राहुल,राजबहादुर, अनिल राजेश कुमार सिंह एवं काफी संख्या में लोग मौजूद थे
    2
    बिशुनिया गांव में देवी जागरण का हुआ शुभारंभ मुखिया प्रत्याशी गुलाब हुसैन अंसारी ने किया शुभारंभ 
धुरकी। धुरकी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गनियारी कला पंचायत के करवा पहाड़ मुखिया प्रत्याशी गुलाब हुसैन अंसारी एवं बिशुनिया गांव में सम्मानित व्यक्तियों की उपस्थिति में बिशुनिया गांव में देवी जागरण सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मौके पर मुखिया प्रत्याशी गुलाब हुसैन अंसारी ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी भारतीय परंपरा और संस्कृति की पहचान हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, एकता और सद्भावना मजबूत होती है। देवी जागरण जैसे कार्यक्रमों से लोगों को भक्ति और आध्यात्मिकता से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि गांव में इस तरह के आयोजन होने से ग्रामीणों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ता है और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के बारे में जानने का मौका मिलता है।उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामीणों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के सभी लोगों को जाति-धर्म से ऊपर उठकर आपसी एकता और भाईचारे के साथ रहना चाहिए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। देवी जागरण के दौरान भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने देर रात तक भक्ति संगीत का आनंद लिया इस मौके पर शंभू लाल सिंह, अनिल साह, विनोद रवि बागेश्वर सिंह,सदाम अंसारी, महेंद्र भुइयां,समसेर अंसारी,अलीराजा , राहुल , पंकज, राहुल,राजबहादुर, अनिल राजेश कुमार सिंह एवं काफी संख्या में लोग मौजूद थे
    user_Ashish Kumar
    Ashish Kumar
    प्रेस रिपोर्ट धुरकी, गढ़वा, झारखंड•
    44 min ago
  • अधिवक्ता अखंड यादव पर 420 का आरोप लगाने वाले वीडियो से विवाद, पंडो समाज के सचिव धनराज पंडो की भूमिका पर उठे सवाल; निष्पक्ष जांच की मांग अधिवक्ता अखंड यादव पर 420 का आरोप लगाने वाले वीडियो से विवाद, पंडो समाज के सचिव धनराज पंडो की भूमिका पर उठे सवाल; निष्पक्ष जांच की मांग कोटराही। ग्राम पंचायत कोटराही के पंडोपारा में पंडो समाज के सचिव धनराज पंडो द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गए एक वीडियो को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। सार्वजनिक रूप से कोटराही ग्रुप में साझा किए गए इस वीडियो में धनराज पंडो द्वारा अधिवक्ता अखंड यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें कथित तौर पर 420 (धोखाधड़ी) जैसे कृत्यों में संलिप्त बताया जा रहा है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है और न ही इसमें लगाए गए आरोपों की सत्यता प्रमाणित हुई है। लेकिन सार्वजनिक मंच पर एक अधिवक्ता के विरुद्ध इस प्रकार की गंभीर टिप्पणी किए जाने से मामले की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता महसूस की जा रही है। जमीन विवाद न्यायालय में विचाराधीन, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी जानकारी के अनुसार, पूरे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में जमीन से जुड़ा एक विवाद है, जो न्यायालयीन प्रक्रिया के अधीन है। जमीन पर किसका अधिकार है, किसने कब्जा किया और कब्जे की प्रक्रिया किसके द्वारा कराई गई, इन सभी बिंदुओं का निर्णय न्यायालय के माध्यम से होना है। इसके बावजूद इस विवाद से जुड़े पक्षों के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि धनराज पंडो और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़े विभिन्न मामलों में भी समय-समय पर शिकायतें और आरोप लगाए जाते रहे हैं। इनमें कथित फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी प्राप्त करने, दस्तावेजों में अनियमितता, कूटकरण तथा उम्र छिपाने जैसे आरोप शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की भी स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित मामलों की आधिकारिक स्थिति सामने आना आवश्यक है। कमिश्नर तक पहुंचा था शिकायत का मामला घटनाक्रम में एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू यह भी बताया जा रहा है कि धनराज पंडो द्वारा संभागीय कमिश्नर को आवेदन देकर विवेक यादव नामक व्यक्ति के विरुद्ध शिकायत की गई थी। शिकायत में कथित तौर पर यह आरोप लगाया गया था कि विवेक यादव द्वारा ऐसी धमकियां दी जाती हैं कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता और कलेक्टर भी उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर सकते। इस शिकायत की वास्तविकता और उस पर हुई प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी भी सामने आनी चाहिए। संरक्षित जनजातीय समाज के प्रतिनिधि की भूमिका भी जांच के दायरे में हो पंडो समाज एक संरक्षित जनजातीय समुदाय है। ऐसे में समाज के सचिव जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति से यह अपेक्षा की जाती है कि वह सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए संयम, निष्पक्षता और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करें। समाज का प्रतिनिधि होने का अर्थ यह नहीं हो सकता कि किसी व्यक्ति के विरुद्ध सार्वजनिक मंच पर लगाए गए गंभीर आरोपों को बिना प्रमाण के सही मान लिया जाए। यदि किसी अधिवक्ता अथवा अन्य व्यक्ति के विरुद्ध धोखाधड़ी, कूटकरण या किसी अन्य अपराध से संबंधित साक्ष्य हैं, तो उन्हें सक्षम पुलिस अथवा न्यायिक प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर आरोप लगाने के बजाय कानून के माध्यम से उनकी जांच और कार्रवाई होनी चाहिए। प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग इस पूरे घटनाक्रम में प्रशासन से मांग उठती है कि: कोटराही ग्रुप में साझा किए गए धनराज पंडो के कथित वीडियो की प्रामाणिकता की जांच कराई जाए। वीडियो में अधिवक्ता अखंड यादव के विरुद्ध लगाए गए आरोपों के आधार और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच हो। जमीन विवाद से संबंधित न्यायालयीन प्रकरण को प्रभावित करने वाले किसी भी कथित दबाव या धमकी की जांच की जाए। धनराज पंडो द्वारा कमिश्नर को दिए गए आवेदन और उसमें लगाए गए आरोपों की भी निष्पक्ष जांच की जाए। संबंधित पक्षों के विरुद्ध लगाए गए फर्जी प्रमाण पत्र, दस्तावेजों में कूटकरण और अन्य अनियमितताओं से जुड़े आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए। सवाल यह है कि जब जमीन विवाद न्यायालय में विचाराधीन है, तो सोशल मीडिया पर किसी अधिवक्ता को 420 जैसे गंभीर आरोपों से जोड़ने की आवश्यकता क्यों पड़ी? क्या संबंधित व्यक्ति के पास इन आरोपों के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य हैं? यदि हैं, तो उन्हें जांच एजेंसी के सामने प्रस्तुत किया जाना चाहिए। मामले में किसी भी पक्ष को दोषी मानने से पहले सभी तथ्यों, दस्तावेजों, वीडियो और संबंधित पक्षों के बयान की निष्पक्ष जांच जरूरी है। कानून सबके लिए समान है और किसी भी व्यक्ति को आरोपों से परे नहीं रखा जा सकता। प्रशासन को चाहिए कि पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक करे, ताकि न्यायालयीन प्रक्रिया की गरिमा बनी रहे और किसी की सामाजिक अथवा पेशेवर प्रतिष्ठा को निराधार आरोपों से नुकसान न पहुंचे।
    1
    अधिवक्ता अखंड यादव पर 420 का आरोप लगाने वाले वीडियो से विवाद, पंडो समाज के सचिव धनराज पंडो की भूमिका पर उठे सवाल; निष्पक्ष जांच की मांग
अधिवक्ता अखंड यादव पर 420 का आरोप लगाने वाले वीडियो से विवाद, पंडो समाज के सचिव धनराज पंडो की भूमिका पर उठे सवाल; निष्पक्ष जांच की मांग
कोटराही। ग्राम पंचायत कोटराही के पंडोपारा में पंडो समाज के सचिव धनराज पंडो द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गए एक वीडियो को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। सार्वजनिक रूप से कोटराही ग्रुप में साझा किए गए इस वीडियो में धनराज पंडो द्वारा अधिवक्ता अखंड यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें कथित तौर पर 420 (धोखाधड़ी) जैसे कृत्यों में संलिप्त बताया जा रहा है।
हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है और न ही इसमें लगाए गए आरोपों की सत्यता प्रमाणित हुई है। लेकिन सार्वजनिक मंच पर एक अधिवक्ता के विरुद्ध इस प्रकार की गंभीर टिप्पणी किए जाने से मामले की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
जमीन विवाद न्यायालय में विचाराधीन, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी
जानकारी के अनुसार, पूरे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में जमीन से जुड़ा एक विवाद है, जो न्यायालयीन प्रक्रिया के अधीन है। जमीन पर किसका अधिकार है, किसने कब्जा किया और कब्जे की प्रक्रिया किसके द्वारा कराई गई, इन सभी बिंदुओं का निर्णय न्यायालय के माध्यम से होना है। इसके बावजूद इस विवाद से जुड़े पक्षों के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला सामने आ रहा है।
बताया जा रहा है कि धनराज पंडो और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़े विभिन्न मामलों में भी समय-समय पर शिकायतें और आरोप लगाए जाते रहे हैं। इनमें कथित फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी प्राप्त करने, दस्तावेजों में अनियमितता, कूटकरण तथा उम्र छिपाने जैसे आरोप शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की भी स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित मामलों की आधिकारिक स्थिति सामने आना आवश्यक है।
कमिश्नर तक पहुंचा था शिकायत का मामला
घटनाक्रम में एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू यह भी बताया जा रहा है कि धनराज पंडो द्वारा संभागीय कमिश्नर को आवेदन देकर विवेक यादव नामक व्यक्ति के विरुद्ध शिकायत की गई थी। शिकायत में कथित तौर पर यह आरोप लगाया गया था कि विवेक यादव द्वारा ऐसी धमकियां दी जाती हैं कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता और कलेक्टर भी उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर सकते। इस शिकायत की वास्तविकता और उस पर हुई प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी भी सामने आनी चाहिए।
संरक्षित जनजातीय समाज के प्रतिनिधि की भूमिका भी जांच के दायरे में हो
पंडो समाज एक संरक्षित जनजातीय समुदाय है। ऐसे में समाज के सचिव जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति से यह अपेक्षा की जाती है कि वह सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए संयम, निष्पक्षता और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करें। समाज का प्रतिनिधि होने का अर्थ यह नहीं हो सकता कि किसी व्यक्ति के विरुद्ध सार्वजनिक मंच पर लगाए गए गंभीर आरोपों को बिना प्रमाण के सही मान लिया जाए।
यदि किसी अधिवक्ता अथवा अन्य व्यक्ति के विरुद्ध धोखाधड़ी, कूटकरण या किसी अन्य अपराध से संबंधित साक्ष्य हैं, तो उन्हें सक्षम पुलिस अथवा न्यायिक प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर आरोप लगाने के बजाय कानून के माध्यम से उनकी जांच और कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग
इस पूरे घटनाक्रम में प्रशासन से मांग उठती है कि:
कोटराही ग्रुप में साझा किए गए धनराज पंडो के कथित वीडियो की प्रामाणिकता की जांच कराई जाए।
वीडियो में अधिवक्ता अखंड यादव के विरुद्ध लगाए गए आरोपों के आधार और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच हो।
जमीन विवाद से संबंधित न्यायालयीन प्रकरण को प्रभावित करने वाले किसी भी कथित दबाव या धमकी की जांच की जाए।
धनराज पंडो द्वारा कमिश्नर को दिए गए आवेदन और उसमें लगाए गए आरोपों की भी निष्पक्ष जांच की जाए।
संबंधित पक्षों के विरुद्ध लगाए गए फर्जी प्रमाण पत्र, दस्तावेजों में कूटकरण और अन्य अनियमितताओं से जुड़े आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए।
सवाल यह है कि जब जमीन विवाद न्यायालय में विचाराधीन है, तो सोशल मीडिया पर किसी अधिवक्ता को 420 जैसे गंभीर आरोपों से जोड़ने की आवश्यकता क्यों पड़ी? क्या संबंधित व्यक्ति के पास इन आरोपों के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य हैं? यदि हैं, तो उन्हें जांच एजेंसी के सामने प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
मामले में किसी भी पक्ष को दोषी मानने से पहले सभी तथ्यों, दस्तावेजों, वीडियो और संबंधित पक्षों के बयान की निष्पक्ष जांच जरूरी है। कानून सबके लिए समान है और किसी भी व्यक्ति को आरोपों से परे नहीं रखा जा सकता। प्रशासन को चाहिए कि पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक करे, ताकि न्यायालयीन प्रक्रिया की गरिमा बनी रहे और किसी की सामाजिक अथवा पेशेवर प्रतिष्ठा को निराधार आरोपों से नुकसान न पहुंचे।
    user_Seema Kushwaha
    Seema Kushwaha
    Engineer वाड्रफनगर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • माँ लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का प्रकाश सदैव बना रहे। JEETU Computer साइबर कैफे एवं ऑनलाइन सेवा केंद्र 📍 हमारे प्रतिष्ठान 1. NH-39, पड़ैनिया, सिंगरौली Road, सीधी (म.प्र.) 📞 8966921686 2. NH-39, जोगीपुर टेरी, एकलव्य स्कूल के पास, सीधी (म.प्र.) 📞 7722955705
    1
    माँ लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का प्रकाश सदैव बना रहे।
JEETU Computer
साइबर कैफे एवं ऑनलाइन सेवा केंद्र
📍 हमारे प्रतिष्ठान
1. NH-39, पड़ैनिया, सिंगरौली Road, सीधी (म.प्र.)
📞 8966921686
2. NH-39, जोगीपुर टेरी, एकलव्य स्कूल के पास, सीधी (म.प्र.)
📞 7722955705
    user_जीतू कंप्यूटर सेंटर
    जीतू कंप्यूटर सेंटर
    Computer service गोपदबनास, सीधी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सुबह सुबह पतित पावनी मां गंगा का दर्शन करने से मन में शांति की प्राप्ति होती है पतित पावनी मां गंगा जी का दर्शन करने से वेदों वर्णित है सभी पापों का नाश हो जाता है
    2
    सुबह सुबह पतित पावनी मां गंगा का दर्शन करने से मन में शांति की प्राप्ति होती है
पतित पावनी मां गंगा जी का दर्शन करने से वेदों वर्णित है सभी पापों का नाश हो जाता है
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    भैयाथान, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • सभी प्रदेश और देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। आज ओरछा स्थित भगवान श्रीराम राजा सरकार के दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में अयोध्या, काशी और उज्जैन की तर्ज पर ओरछा को भी प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। श्रीराम राजा लोक के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं : CM
    1
    सभी प्रदेश और देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

आज ओरछा स्थित भगवान श्रीराम राजा सरकार के दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में अयोध्या, काशी और उज्जैन की तर्ज पर ओरछा को भी प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। श्रीराम राजा लोक के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं : CM
    user_Amrendra Shukla पत्रकार
    Amrendra Shukla पत्रकार
    Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • फांसी लगाए हुए युवक की बॉडी पहुंची मर्चुरी हाउस बाहरी अज्ञात कारणों से 55 वर्षीय व्यक्ति ने घर में देर रात लगाई फांसी, क्षेत्र में फैली सनसनी,, सीधी जिले के थाना बहरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरुही का पूरा मामला फांसी लगाए हुए युवक की बॉडी पहुंची मर्चुरी हाउस बाहरी अज्ञात कारणों से 55 वर्षीय व्यक्ति ने घर में देर रात लगाई फांसी, क्षेत्र में फैली सनसनी,, सीधी जिले के थाना बहरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरुही का पूरा मामला, खबर है सीधी जिले के थाना बहरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरुही का जहां पर बीती देर रात एक 55 वर्षीय व्यक्ति घर के अंदर ही अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, जानकारी के मुताबिक युवक का नाम छोटेलाल रजक पिता राजमणि रजक बताया जा रहा है। मौके स्थल पर सूचना मिलते थाना प्रभारी बहरी राजेश पाण्डेय ने पुलिस टीम को भेज कर फांसी को कटवाकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है, और वही मृतक के पुत्र का कहना है कि कारण स्पष्ट नहीं है। हालांकि पुलिस अपना काम कर रहा है। जांच के बाद कारण का पता चलेगा।
    1
    फांसी लगाए हुए युवक की बॉडी  पहुंची मर्चुरी हाउस बाहरी 

अज्ञात कारणों से 55 वर्षीय व्यक्ति ने घर में देर रात लगाई फांसी, क्षेत्र में फैली सनसनी,,
सीधी जिले के थाना बहरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरुही का पूरा मामला
फांसी लगाए हुए युवक की बॉडी  पहुंची मर्चुरी हाउस बाहरी 
अज्ञात कारणों से 55 वर्षीय व्यक्ति ने घर में देर रात लगाई फांसी, क्षेत्र में फैली सनसनी,,
सीधी जिले के थाना बहरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरुही का पूरा मामला,
खबर है सीधी जिले के थाना बहरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरुही का जहां पर बीती देर रात एक 55 वर्षीय व्यक्ति घर के अंदर ही अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, जानकारी के मुताबिक युवक का नाम छोटेलाल रजक पिता राजमणि रजक बताया जा रहा है। मौके स्थल पर सूचना मिलते थाना प्रभारी बहरी राजेश पाण्डेय ने पुलिस टीम को भेज कर फांसी को कटवाकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है, और वही मृतक के पुत्र का कहना है कि कारण स्पष्ट नहीं है।
हालांकि पुलिस अपना काम कर रहा है।
जांच के बाद कारण का पता चलेगा।
    user_Dadu pandey
    Dadu pandey
    Court reporter बाहरी, सीधी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.