मां के नाम जमा रकम मृत्यु प्रमाण पत्र देने के बाद भी नहीं मिलने से नाराज बेटा, उड़ीसा के जीतू मुंडा की तरह मां के शव को निकालकर बैंक ले जाने की दे रहा है धमकी पत्रकार नरेश शर्मा की खास खबर ओडिशा के केंदुझर जिले की दिल दहला देने वाली घटना का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि अब छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक और संवेदनाओं को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। घरघोड़ा ब्लॉक के कुडुमकेला गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेटा अपनी मृत मां के बैंक खाते में जमा रकम पाने के लिए दर-दर भटकता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक भावुक होकर बताता है कि उसकी मां के खाते में करीब 44 हजार रुपये जमा हैं। वह कई बार बैंक के चक्कर लगा चुका है, लेकिन अब तक उसे पैसे नहीं मिल पाए हैं। युवक का आरोप है कि बैंक प्रशासन उसकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा, जिससे उसकी परेशानी और बढ़ गई है। यह घटना उस वक्त सामने आई है जब हाल ही में ओडिशा के केंदुझर जिले में एक भाई को अपनी मृत बहन के खाते से पैसे निकालने के लिए उसका कंकाल बैंक ले जाने की मजबूरी ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था। उस घटना के बाद बैंकिंग व्यवस्था और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर बड़े सवाल खड़े हुए थे। अब रायगढ़ का यह मामला एक बार फिर सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण और गरीब तबके के लोगों को बैंकिंग प्रक्रियाओं की जटिलता के कारण अक्सर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, खासकर ऐसे संवेदनशील मामलों में। फिलहालसोशल मिडिया में वायरल वीडियो के बाद यह देखना बाकी है कि प्रशासन इस मामले में कितनी जल्दी संज्ञान लेता है और पीड़ित को न्याय मिल पाता है या नहीं। वहीं, आम लोगों में इस तरह की घटनाओं को लेकर आक्रोश और चिंता साफ देखी जा रही है।

- रायगढ़, । सोशल मीडिया पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाते हुए स्टंटबाजी का वीडियो पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक सार्वजनिक सड़क पर तेज रफ्तार और खतरनाक अंदाज में बाइक चलाते हुए नजर आया था। वायरल वीडियो को देखे जाने पर वीडियो थाना तमनार क्षेत्र का पाया गया, जिस पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा तत्काल एक्शन लेते हुए युवक की पतासाजी की गई । युवक की पहचान शाश्वत सिदार पिता नरेंद्र सिदार उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कुंजेमुरा, तमनार के रूप में की गई। शाश्वत सिदार के पिता नरेंद्र सिदार रिटायर्ड पुलिसकर्मी है । युवक को थाना बुलाकर उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो के संबंध में पूछताछ की गई, जहां उसने वीडियो स्वयं द्वारा बनाया और पोस्ट किया जाना स्वीकार किया। थाना प्रभारी द्वारा युवक को सड़क पर इस प्रकार की स्टंटबाजी से होने वाले गंभीर हादसों और उसके कानूनी परिणामों से अवगत कराते हुए कड़ी फटकार लगाई गई। साथ ही तेज एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत युवक पर भारी जुर्माना कर वैधानिक कार्रवाई की गई। संपूर्ण कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर की गई, इस कार्रवाई को लेकर शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि “सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसे कृत्य करने वालों पर, चाहे वे पुलिस परिवार से या किसी भी प्रभाव अथवा पहचान से जुड़े हों, कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी कानून सबके लिए समान है”2
- आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: सक्ती पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व डिजिटल साक्ष्य जब्त।1
- रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के मीरिगुड़ा गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर में कथित तौर पर सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन कराए जाने की जानकारी मिली। क्षेत्र के गांव में धर्म परिवर्तन की सूचना मिलने पर बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष समय अग्रवाल ने थाना प्रभारी को तत्काल इस आशय की सूचना दी। जिसके बाद धरमजयगढ़ थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने तत्काल संज्ञान लिया और स्वयं मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम के साथ मोर्चा अध्यक्ष समय अग्रवाल पार्षद जानू सिदार और बीजेपी युवा मोर्चा मंडल मंत्री गुलशन जायसवाल वहां गए। स्थानीय पुलिस टीम के पहुंचने के बाद वहां खलबली मच गई। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मीरिगुड़ा गांव के एक घर में कुछ लोग इकट्ठे हुए थे और वहां मौजूद एक शख्स द्वारा कथित तौर पर एक 'प्रार्थना सभा' को संबोधित किया जा रहा था। वहां करीब दो दर्जन से अधिक लोग एकत्रित हुए थे। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी को वहां मौजूद शख्स ने बताया कि वहां पर किसी को भी जबरन या दबाव डालकर नहीं बुलाया गया है। पूरी तस्दीक के बाद थाना प्रभारी द्वारा वहां उपस्थित लोगों को समझाइश दी गई कि गांव में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि के बारे में पुलिस को तत्काल सूचना दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामूहिक और गोपनीय तरीके से किया जा रहा कोई भी काम संदेह को बढ़ाता है और कई बार इसके विपरीत परिणाम सामने आते हैं, इसलिए ऐसे कार्यों में संलिप्त होने से बचना जरूरी है। थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने हिदायत देते हुए कहा कि आगे ऐसे किसी भी गोपनीय और संदेहास्पद स्थिति की जानकारी मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।3
- Post by Chhattisgarh1
- Post by Dhananajy jangde1
- जांजगीर चांपा में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, कई यात्री घायल, पुलिस जांच में जुटी,1
- सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा पुलिस ने अधिवक्ता राकेश पांडेय के घर हुई एक वर्ष पुरानी चोरी का खुलासा करते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 4 अन्य आरोपी एवं चोरी का माल खरीदने वाला व्यापारी भी पकड़ा गया।आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, सोने का बिस्किट और नगदी सहित लगभग 8 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने नागरिकों से घर की सुरक्षा मजबूत रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।2
- पत्रकार नरेश शर्मा की खास खबर ओडिशा के केंदुझर जिले की दिल दहला देने वाली घटना का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि अब छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक और संवेदनाओं को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। घरघोड़ा ब्लॉक के कुडुमकेला गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेटा अपनी मृत मां के बैंक खाते में जमा रकम पाने के लिए दर-दर भटकता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक भावुक होकर बताता है कि उसकी मां के खाते में करीब 44 हजार रुपये जमा हैं। वह कई बार बैंक के चक्कर लगा चुका है, लेकिन अब तक उसे पैसे नहीं मिल पाए हैं। युवक का आरोप है कि बैंक प्रशासन उसकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा, जिससे उसकी परेशानी और बढ़ गई है। यह घटना उस वक्त सामने आई है जब हाल ही में ओडिशा के केंदुझर जिले में एक भाई को अपनी मृत बहन के खाते से पैसे निकालने के लिए उसका कंकाल बैंक ले जाने की मजबूरी ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था। उस घटना के बाद बैंकिंग व्यवस्था और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर बड़े सवाल खड़े हुए थे। अब रायगढ़ का यह मामला एक बार फिर सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण और गरीब तबके के लोगों को बैंकिंग प्रक्रियाओं की जटिलता के कारण अक्सर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, खासकर ऐसे संवेदनशील मामलों में। फिलहालसोशल मिडिया में वायरल वीडियो के बाद यह देखना बाकी है कि प्रशासन इस मामले में कितनी जल्दी संज्ञान लेता है और पीड़ित को न्याय मिल पाता है या नहीं। वहीं, आम लोगों में इस तरह की घटनाओं को लेकर आक्रोश और चिंता साफ देखी जा रही है।1