logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महाशिवरात्रि को लेकर पीस कमेटी की बैठक बिजली पानी व सफाई व्यवस्था पर मंथन मौदहा नगर में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करने के उद्देश्य से मौदहा कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता उप जिला अधिकारी कर्मवीर सिंह ने की जबकि क्षेत्राधिकार राजकुमार पांडे विशेष रूप से मौजूद रहे बैठक में 15 फरवरी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के दौरान निकलने वाली शोभायात्राओं मंदिरों में होने वाले रुद्राभिषेक पूजा चना एवं श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर विस्तार से चर्चा की गई बैठक में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह क्राइम इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गौतम सहित नगर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक लोगों उपस्थित रहे

10 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter Maudaha, Hamirpur•
10 hrs ago

महाशिवरात्रि को लेकर पीस कमेटी की बैठक बिजली पानी व सफाई व्यवस्था पर मंथन मौदहा नगर में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करने के उद्देश्य से मौदहा कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता उप जिला अधिकारी कर्मवीर सिंह ने की जबकि क्षेत्राधिकार राजकुमार पांडे विशेष रूप से मौजूद रहे बैठक में 15 फरवरी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के दौरान निकलने वाली शोभायात्राओं मंदिरों में होने वाले रुद्राभिषेक पूजा चना एवं श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर विस्तार से चर्चा की गई बैठक में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह क्राइम इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गौतम सहित नगर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक लोगों उपस्थित रहे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सड़क हादसे का शिकार हुई पुलिस की गाड़ी होमगार्ड की मौत दरोगा गंभीर रूप से घायल हमीरपुर जनपद के थाना चिकाशी पुलिस के साथ एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है पोस्टमार्टम कराकर तभी हो रही राठ मार्ग पर ग्राम चुराहा से लगभग 3 किलोमीटर पूर्व थाना जरिया क्षेत्र में अचानक सामने आए एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइस से टकरा गया और पलट गया हादसे में उप निरीक्षक मोहित देव एवं होमगार्ड जवान बृजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों को तत्काल सीएससी गोहद ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने होमगार्ड जवान बृजेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया
    1
    सड़क हादसे का शिकार हुई पुलिस की गाड़ी होमगार्ड की मौत दरोगा गंभीर रूप से घायल 
हमीरपुर जनपद के थाना  चिकाशी पुलिस के साथ एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है
पोस्टमार्टम कराकर तभी हो रही राठ मार्ग पर ग्राम चुराहा से लगभग 3 किलोमीटर पूर्व 
थाना जरिया क्षेत्र में अचानक सामने आए एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में 
सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइस से टकरा गया और पलट गया
हादसे में उप निरीक्षक मोहित देव एवं होमगार्ड जवान बृजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए 
दोनों को तत्काल सीएससी गोहद ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने होमगार्ड जवान बृजेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 📍बांदा में खनिज विभाग के अधिकारी राज रंजन ,गौरव गुप्ता (खान निरीक्षक) SDM पैलानी और सूचना विभाग के एक कर्मचारी की मिलीभगत से न्यू यूरेका माइनस एंड मिनरल्स प्रा०लि० का मालिक हिमांशु मीणा संचालक बबलू सिंह और अशोक यादव यह सब मिलकर केन नदी और जलीय जीवन को नष्ट कर रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी IGRS में गुमराह करने वाली फर्जी आख्या लगा रहे हैं। ग्राउंड जीरो के यह साक्ष्य खनिज जिम्मेदार विभाग के खान निरीक्षक गौरव गुप्ता द्वारा IGRS में लगाई जाने वाली फर्जी आख्या के सारे दावों को पूरी तरह झूठा प्रमाणित करते हैं। ग्राउंड जीरो से आशीष शुक्ला (बांदा)
    1
    📍बांदा में खनिज विभाग के अधिकारी राज रंजन ,गौरव गुप्ता (खान निरीक्षक) SDM पैलानी और सूचना विभाग के एक कर्मचारी की मिलीभगत से न्यू यूरेका माइनस एंड मिनरल्स प्रा०लि० का मालिक हिमांशु मीणा संचालक बबलू सिंह और अशोक यादव यह सब मिलकर केन नदी और जलीय जीवन को नष्ट कर रहे हैं।
जिम्मेदार अधिकारी IGRS में गुमराह करने वाली फर्जी आख्या लगा रहे हैं। ग्राउंड जीरो के यह साक्ष्य खनिज जिम्मेदार विभाग के खान निरीक्षक गौरव गुप्ता द्वारा IGRS में लगाई जाने वाली फर्जी आख्या के सारे दावों को पूरी तरह झूठा प्रमाणित करते हैं।
ग्राउंड जीरो से 
आशीष शुक्ला (बांदा)
    user_आशीष शुक्ला
    आशीष शुक्ला
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • #Apkiawajdigital लखनऊ, उत्तर प्रदेश: विधानसभा सत्र के पहले ही दिन इंडिया गठबंधन ने जनता के ज्वलंत मुद्दों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर सरकार की नींद उड़ा दी। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत गठबंधन के सभी दलों ने एकजुट होकर बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की ठगी, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और SIR में धांधली जैसे मुद्दों को उठाया। प्रदर्शनकारी विधानसभा परिसर में चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा के समक्ष जमा हुए, जहां नारे गूंजे और सरकार विरोधी पोस्टर लहराए गए। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' ने तीखे शब्दों में सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, "प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। किसानों को बोरी का वजन घटाकर धोखा दिया जा रहा है, लेकिन उनकी आवाज को दबाया जा रहा है।" उन्होंने SIR में हो रही कथित धांधली पर भी सवाल उठाया, "SIR में धांधली कर लोगों के वोट के अधिकार को छीना जा रहा है, यह लोकतंत्र पर हमला है!" स्वास्थ्य सेवाओं की दयनीय स्थिति पर चिंता जताते हुए मोना ने आगे कहा, "प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। BJP सरकार को लोगों के स्वास्थ्य की कोई चिंता नहीं है। पूरा सरकारी तंत्र सिर्फ झूठे प्रचार और धार्मिक ध्रुवीकरण में व्यस्त है।" गठबंधन के नेताओं ने एक स्वर में मांग की कि सरकार इन मुद्दों पर तत्काल ध्यान दे और जनता की आवाज सुने। यह प्रदर्शन इंडिया गठबंधन की एकता का प्रतीक बना, जहां सभी दल मिलकर जनता के हितों के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहरा रहे हैं। सत्र के दौरान इन मुद्दों पर कितनी बहस होगी, यह देखना बाकी है, लेकिन विपक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि वे चुप नहीं बैठेंगे।
    1
    #Apkiawajdigital
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: विधानसभा सत्र के पहले ही दिन इंडिया गठबंधन ने जनता के ज्वलंत मुद्दों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर सरकार की नींद उड़ा दी। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत गठबंधन के सभी दलों ने एकजुट होकर बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की ठगी, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और SIR में धांधली जैसे मुद्दों को उठाया। प्रदर्शनकारी विधानसभा परिसर में चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा के समक्ष जमा हुए, जहां नारे गूंजे और सरकार विरोधी पोस्टर लहराए गए।
कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' ने तीखे शब्दों में सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, "प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। किसानों को बोरी का वजन घटाकर धोखा दिया जा रहा है, लेकिन उनकी आवाज को दबाया जा रहा है।" उन्होंने SIR में हो रही कथित धांधली पर भी सवाल उठाया, "SIR में धांधली कर लोगों के वोट के अधिकार को छीना जा रहा है, यह लोकतंत्र पर हमला है!"
स्वास्थ्य सेवाओं की दयनीय स्थिति पर चिंता जताते हुए मोना ने आगे कहा, "प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। BJP सरकार को लोगों के स्वास्थ्य की कोई चिंता नहीं है। पूरा सरकारी तंत्र सिर्फ झूठे प्रचार और धार्मिक ध्रुवीकरण में व्यस्त है।" गठबंधन के नेताओं ने एक स्वर में मांग की कि सरकार इन मुद्दों पर तत्काल ध्यान दे और जनता की आवाज सुने।
यह प्रदर्शन इंडिया गठबंधन की एकता का प्रतीक बना, जहां सभी दल मिलकर जनता के हितों के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहरा रहे हैं। सत्र के दौरान इन मुद्दों पर कितनी बहस होगी, यह देखना बाकी है, लेकिन विपक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि वे चुप नहीं बैठेंगे।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • यूपी बांदा श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के आदेश के क्रम मे जनपद में चलाया गया सघन बैंक चेकिंग अभियान । अभियान के अंतर्गत बैंक परिसर, बैंकों/एटीएम व आसपास की गई संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गई चेकिंग । साथ ही एटीएम/बैंक शाखाओं की चेकिंग कर सुरक्षा उपकरणों आदि को चेक किया गया । -श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा श्री राजेश एस. के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में आज दिनांक 09.02.2026 को जनपद बांदा में सघन बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग अभियान का उद्देश्य बैंकों, एटीएम एवं अन्य वित्तीय संस्थानों तथा उनके आसपास होने वाली आपराधिक घटनाओं जैसे लूट, छिनैती, चोरी एवं टप्पेबाजी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना । अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा बैंक शाखाओं, एटीएम एवं वित्तीय संस्थानों का सघन निरीक्षण किया गया। चेकिंग के दौरान सुरक्षा मानकों को चेक किया गया, जिसमें सीसीटीवी कैमरे, आपातकालीन अलार्म सिस्टम, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन निकास मार्ग आदि को जांचा गया । बैंक/एटीएम प्रबंधन को 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए । पुलिस टीम द्वारा बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्हें आश्वस्त किया गया तथा सहयोग बनाए रखने की अपील की गई । साथ ही बैंक के सुरक्षा गार्डों को निर्देशित किया गया कि ग्राहकों के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े कराए जाएं, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित न हो और वाहन चोरी जैसी घटनाओं को नियंत्रित की जा सके । इस दौरान बैंकों व एटीएम के आसपास संदिग्ध रूप से खड़े अथवा घूम रहे व्यक्तियों एवं वाहनों की भी जांच की गई तथा संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी गई ।
    1
    यूपी बांदा श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के आदेश के क्रम मे जनपद में चलाया गया सघन बैंक चेकिंग अभियान । अभियान के अंतर्गत बैंक परिसर, बैंकों/एटीएम व आसपास की गई संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गई चेकिंग । साथ ही एटीएम/बैंक शाखाओं की चेकिंग कर सुरक्षा उपकरणों आदि को चेक किया गया ।
-श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा श्री राजेश एस. के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में आज दिनांक 09.02.2026 को जनपद बांदा में सघन बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग अभियान का उद्देश्य बैंकों, एटीएम एवं अन्य वित्तीय संस्थानों तथा उनके आसपास होने वाली आपराधिक घटनाओं जैसे लूट, छिनैती, चोरी एवं टप्पेबाजी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना । अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा बैंक शाखाओं, एटीएम एवं वित्तीय संस्थानों का सघन निरीक्षण किया गया। चेकिंग के दौरान सुरक्षा मानकों को चेक किया गया, जिसमें सीसीटीवी कैमरे, आपातकालीन अलार्म सिस्टम, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन निकास मार्ग आदि को जांचा गया । बैंक/एटीएम प्रबंधन को 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए । पुलिस टीम द्वारा बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्हें आश्वस्त किया गया तथा सहयोग बनाए रखने की अपील की गई । साथ ही बैंक के सुरक्षा गार्डों को निर्देशित किया गया कि ग्राहकों के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े कराए जाएं, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित न हो और वाहन चोरी जैसी घटनाओं को नियंत्रित की जा सके । इस दौरान बैंकों व एटीएम के आसपास संदिग्ध रूप से खड़े अथवा घूम रहे व्यक्तियों एवं वाहनों की भी जांच की गई तथा संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी गई ।
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • अमोद कुमार बांदा, बड़ोखर ब्लॉक। प्राथमिक विद्यालय कुम्हारन डेरा में आज सुबह 9:18 बजे तक ताला लटका मिला। बच्चे समय पर पहुँच गए, लेकिन अध्यापक नहीं—और यह दृश्य खुद कह रहा था कि शिक्षा व्यवस्था किस दर्द से गुजर रही है।बीएसए अव्यक्त राम तिवारी के स्पष्ट आदेश हैं कि विद्यालय 9 बजे से अनिवार्य रूप से खुलें, परंतु कुछ शिक्षक हर निर्देश को ठेंगा दिखाने पर उतुले हैं। पिछले वर्ष वेतन रोकने जैसी कार्रवाई भी इन पर बेअसर रही—आज फिर वही लापरवाही, वही उदासीनता।प्रश्न कड़ा है और सीधा—बच्चों के भविष्य से ऐसा खिलवाड़ कब तक? और आखिर ऐसे गैर-जिम्मेदार शिक्षकों पर इतनी नरमी क्यों?
    1
    अमोद कुमार 
बांदा, बड़ोखर ब्लॉक। प्राथमिक विद्यालय कुम्हारन डेरा में आज सुबह 9:18 बजे तक ताला लटका मिला। बच्चे समय पर पहुँच गए, लेकिन अध्यापक नहीं—और यह दृश्य खुद कह रहा था कि शिक्षा व्यवस्था किस दर्द से गुजर रही है।बीएसए अव्यक्त राम तिवारी के स्पष्ट आदेश हैं कि विद्यालय 9 बजे से अनिवार्य रूप से खुलें, परंतु कुछ शिक्षक हर निर्देश को ठेंगा दिखाने पर उतुले हैं।
पिछले वर्ष वेतन रोकने जैसी कार्रवाई भी इन पर बेअसर रही—आज फिर वही लापरवाही, वही उदासीनता।प्रश्न कड़ा है और सीधा—बच्चों के भविष्य से ऐसा खिलवाड़ कब तक?
और आखिर ऐसे गैर-जिम्मेदार शिक्षकों पर इतनी नरमी क्यों?
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बेकाबू ट्रक सडक किनारे दुकान में जाकर घुसा, दुकान में सो रहे अधेड दुकानदार की हादसे में मौत हुई, रविवार देर रात यह सडक हादसा हुआ, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू की, मुस्करा थानाक्षेत्र के बिहूनी गांव का मामला...।।
    2
    बेकाबू ट्रक सडक किनारे दुकान में जाकर घुसा,
दुकान में सो रहे अधेड दुकानदार की हादसे में मौत हुई,
रविवार देर रात यह सडक हादसा हुआ,
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू की,
मुस्करा थानाक्षेत्र के बिहूनी गांव का मामला...।।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अलोना गाँव में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन बांदा । जनपद के अलोना गाँव में ओम प्रकाश सिंह (लाला) के निवास पर श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन कथा व्यास आचार्य आनंद भूषण दीक्षित महाराज ने भक्त प्रह्लाद, वामन अवतार तथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा की शुरुआत जड़ भरत के प्रसंग से हुई। महाराज ने बताया कि सांसारिक वस्तुओं और प्राणियों के प्रति अत्यधिक मोह मनुष्य के पतन का कारण बनता है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को जीवन में वैराग्य और ईश्वर भक्ति का महत्व समझाया। इसके उपरांत भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप की कथा का वर्णन करते हुए बताया गया कि किस प्रकार भगवान नृसिंह ने प्रह्लाद की रक्षा कर अधर्म का अंत किया और धर्म की स्थापना की। वामन अवतार के प्रसंग में राजा बलि की सत्यनिष्ठा और दानशीलता का उल्लेख करते हुए कहा गया कि भगवान ने दो पग में समस्त लोक नाप लिए और तीसरा पग बलि के सिर पर रखकर उन्हें अमरत्व का आशीर्वाद दिया। कथा का मुख्य आकर्षण श्रीकृष्ण जन्मोत्सव रहा। कंस के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और वासुदेव जी द्वारा उन्हें यमुना पार कर गोकुल पहुंचाने का प्रसंग बड़े ही भावपूर्ण ढंग से सुनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर पांडाल में भक्ति और उल्लास का वातावरण रहा तथा श्रद्धालुओं ने झूमकर भगवान का जयघोष किया।कथा के दौरान पं. कृष्णदत्त, लवलेश द्विवेदी, विनीत त्रिवेदी और शशांक ने भजनों की मधुर प्रस्तुति देकर संपूर्ण पांडाल को भक्तिमय बना दिया। कथा परीक्षित शिव प्यारी राम सिंह ने परिवार, रिश्तेदारों और इष्टमित्रों सहित कथा का रसपान किया। इस अवसर पर भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया, पंकज शुक्ला (पत्रकार), कुलदीप मिश्रा (पत्रकार), बालेंद्र तिवारी (पत्रकार), शुभम सिंह रघुवंशी (पत्रकार), कुलदीप त्रिपाठी (पत्रकार), संजय मिश्रा (पत्रकार), रोहित द्विवेदी (पत्रकार), सुरेश साहू (पत्रकार), कमलेश तिवारी (पत्रकार) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    अलोना गाँव में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन
बांदा । जनपद के अलोना गाँव में ओम प्रकाश सिंह (लाला) के निवास पर श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन कथा व्यास आचार्य आनंद भूषण दीक्षित महाराज ने भक्त प्रह्लाद, वामन अवतार तथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा की शुरुआत जड़ भरत के प्रसंग से हुई। महाराज ने बताया कि सांसारिक वस्तुओं और प्राणियों के प्रति अत्यधिक मोह मनुष्य के पतन का कारण बनता है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को जीवन में वैराग्य और ईश्वर भक्ति का महत्व समझाया। इसके उपरांत भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप की कथा का वर्णन करते हुए बताया गया कि किस प्रकार भगवान नृसिंह ने प्रह्लाद की रक्षा कर अधर्म का अंत किया और धर्म की स्थापना की। वामन अवतार के प्रसंग में राजा बलि की सत्यनिष्ठा और दानशीलता का उल्लेख करते हुए कहा गया कि भगवान ने दो पग में समस्त लोक नाप लिए और तीसरा पग बलि के सिर पर रखकर उन्हें अमरत्व का आशीर्वाद दिया। कथा का मुख्य आकर्षण श्रीकृष्ण जन्मोत्सव रहा। कंस के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और वासुदेव जी द्वारा उन्हें यमुना पार कर गोकुल पहुंचाने का प्रसंग बड़े ही भावपूर्ण ढंग से सुनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर पांडाल में भक्ति और उल्लास का वातावरण रहा तथा श्रद्धालुओं ने झूमकर भगवान का जयघोष किया।कथा के दौरान पं. कृष्णदत्त, लवलेश द्विवेदी, विनीत त्रिवेदी और शशांक ने भजनों की मधुर प्रस्तुति देकर संपूर्ण पांडाल को भक्तिमय बना दिया। कथा परीक्षित शिव प्यारी राम सिंह ने परिवार, रिश्तेदारों और इष्टमित्रों सहित कथा का रसपान किया। इस अवसर पर भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया, पंकज शुक्ला (पत्रकार), कुलदीप मिश्रा (पत्रकार), बालेंद्र तिवारी (पत्रकार), शुभम सिंह रघुवंशी (पत्रकार), कुलदीप त्रिपाठी (पत्रकार), संजय मिश्रा (पत्रकार), रोहित द्विवेदी (पत्रकार), सुरेश साहू (पत्रकार), कमलेश तिवारी (पत्रकार) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • कानपुर : HDFC बैंक की महिला कर्मी ने जातिगत धमकी दी - ग्राहक से विवाद के दौरान भद्दी-भद्दी गालियां दीं लैपटॉप तानकर धमकाया और हिंसक रवैया अपनाया - सरेआम ठाकुर हूं मैं कहकर ग्राहक को धमकाया - महिला कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल ← - ऐसी की तैसी कर दूंगी जैसी अभद्र भाषा का प्रयोग ➡HDFC बैंक से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं - पनकी सेक्टर-2 स्थित HDFC बैंक शाखा का मामला
    1
    कानपुर : HDFC बैंक की महिला कर्मी ने जातिगत धमकी दी
- ग्राहक से विवाद के दौरान भद्दी-भद्दी गालियां दीं
लैपटॉप तानकर धमकाया और हिंसक रवैया अपनाया
- सरेआम ठाकुर हूं मैं कहकर ग्राहक को धमकाया
- महिला कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
← - ऐसी की तैसी कर दूंगी जैसी अभद्र भाषा का प्रयोग
➡HDFC बैंक से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं
- पनकी सेक्टर-2 स्थित HDFC बैंक शाखा का मामला
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.