Shuru
Apke Nagar Ki App…
salumber news barish ka...............................
Suraj. sadana. toda
salumber news barish ka...............................
More news from राजस्थान and nearby areas
- टीएडी एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी एक दिवसीय जिले के दौरे पर वन महोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया टीएडी एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी एक दिवसीय जिले के दौरे पर पंचायत समिति दोवड़ा की ग्राम पंचायत दोवड़ा में आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत। ग्राम पंचायत दोवड़ा में आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव में पंच गौरव के तहत लगी प्रदर्शनी का किया अवलोकन, पर्यावरण के संरक्षण के लिए उत्कर्ष कार्य करने वाले वन मित्र को प्रशस्ति पत्र देकर किया प्रोत्साहित कार्यक्रम में जिला प्रभारी एवं टीएडी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षों के संरक्षण एवं अधिकाधिक पौधारोपण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। इनसे हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन), लकड़ी, औषधियां सहित अनेक आवश्यक संसाधन प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत की राम जी योजना’ के तहत किए जाने वाले कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएंगे तथा सभी लाभार्थियों को भुगतान ऑनलाइन माध्यम से उनके खातों में किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि ‘पांच गौरव योजना’ के तहत राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इन योजनाओं के माध्यम से आमजन को विभिन्न विकास कार्यों एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। आम का पौधा लगाकर दिया हरियालो राजस्थान एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश इस अवसर पर जिला कलक्टर देशलदान, उपवन संरक्षक मोहित गुप्ता, समाज सेवी अशोक पटेल राणोली, पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ समाजसेवी बंसीलाल कटरा, समाजसेवी हंसमुख पंड्या, शांतिलाल पंड्या, प्रभु पंड्या, सुरेश फैलेजिया, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर, पंचायत समिति दोवड़ा ब्लॉक विकास अधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।1
- आज हरियाली अमावस्या की शुरुआत में वागड़ में अच्छी बारिश महादेव की कृपा से चारों तरफ हरियाली हरियाली है सरकार की ओर से एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम भी चल रहा है और वर्षा मेहरबान हुए तो बागड़ के सारे तालाब नदिया सभी में पर्याप्त जल होगा जय माताजी1
- उदयपुर में परंपरा और विज्ञान का अनूठा संगमः पुष्य नक्षत्र में उदय रोबोट का शुभारंभउदयपुर. झीलों की नगरी उदयपुर में प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक तकनीक का एक अभूतपूर्व संगम देखने को मिला, जहाँ पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में शहर की पहली एडवांस रोबोट उदय (उदयपुर डिजिटल आर्टिफिशल इंटलीजेंस) का भव्य उद्घाटन किया गया। मंदिर की गूँजती घंटियों के बीच नीलकंठ महादेव में संपन्न हुआ। यह आयोजन केवल एक तकनीकी शुरुआत नहीं था, बल्कि भारतीय अध्यात्म और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के संतुलित मिलन का एक ऐतिहासिक क्षण बना। स्मार्ट माइंड लैब के संचालक ने इस अवसर पर कहा कि वैज्ञानिक स्वभाव और भारतीय अध्यात्म एक ही नदी के दो किनारे हैं तथा उदयपुर की वीर भूमि पर आईटी, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नई नींव रखी जा रही है। उदय शब्द उदयपुर की आत्मा और भविष्य की तकनीक को आपस में जोड़ता है। इसमें यू का अर्थ उदयपुर की सांस्कृतिक नींव और क्षेत्रीय गर1
- डूंगरपुर में हरियाली अमावस्या पर उमड़ा जनसैलाब, रोशनी से जगमगाए पार्क और चौराहे डूंगरपुर में हरियाली अमावस्या पर उमड़ा जनसैलाब, रोशनी से जगमगाए पार्क और चौराहे गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर सम्पर्क 9636980959 डूंगरपुर। शहर में हरियाली अमावस्या का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नगर परिषद डूंगरपुर द्वारा शहर के प्रमुख पार्कों और चौराहों पर आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गई। विशेष रूप से नाना भाई पार्क, फतेहगढ़ी, ऐतिहासिक बादल महल और गैप सागर की पाल पर की गई जगमग लाइटिंग शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। शाम ढलते ही इन स्थानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नागरिकों और बच्चों ने रंग-बिरंगी रोशनी के बीच खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाया और इस खास मौके को यादगार बनाया।4
- बाल कवयित्री किम भारतीय की कविता यूँ ही नहीं मिली आज़ादी का एसपी ने किया विमोचन जिले के सभी विद्यालयों और विद्यार्थियों तक पहुँचेगा शहीदों की शहादत का संदेश संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अमर शहीदों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को समर्पित डूंगरपुर की बाल कवयित्री व जनजागरूकता प्रेरक किम भारतीय की स्वरचित देशभक्ति कविता यूँ ही नहीं मिली आज़ादी का विमोचन जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने किया। कक्षा 8 की छात्रा किम द्वारा रचित यह कविता देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है। साथ ही, यह नई पीढ़ी को शहीदों की शहादत याद रखने और मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का सशक्त संदेश देती है। - रचनात्मक पहल की एसपी ने की सराहना विमोचन के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बाल कवयित्री किम की इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा राष्ट्र और समाज से जुड़े विषयों पर इस प्रकार की सकारात्मक व रचनात्मक पहल करना अत्यंत प्रेरणादायी है। ऐसे प्रयास भावी पीढ़ी में देशभक्ति के संस्कारों को सिंचित करते हैं। कविता में शहीदों के बलिदान, तिरंगे के सम्मान, मातृभूमि के प्रति निष्ठा और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को बेहद सरल एवं मर्मस्पर्शी शब्दों में प्रस्तुत किया गया है। - हर विद्यालय तक पहुँचेगा देशभक्ति का संदेश कविता की प्रेरणा के संबंध में किम भारतीय ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें यह पंक्तियाँ लिखने की प्रेरणा मिली। उनका मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वतंत्रता के वास्तविक मूल्य को समझाना और उनके भीतर राष्ट्रप्रेम का संकल्प जगाना है। किम ने बताया कि इस कविता को जिले के अधिकाधिक विद्यालयों, विद्यार्थियों, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं तक पहुँचाया जाएगा, ताकि हर बच्चे तक शहीदों की गाथा और देशभक्ति की चेतना पहुँच सके। उल्लेखनीय है कि किम भारतीय न केवल कविता लेखन में रुचि रखती हैं, बल्कि वे विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता गतिविधियों में भी अग्रणी भूमिका निभाती रही हैं। इससे पूर्व भी उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान, मतदाता जागरूकता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया है। विमोचन के इस विशेष अवसर पर किम के माता-पिता ब्रिजेश कुमार सोमपुरा और नीता सोमपुरा भी उपस्थित रहे।1
- salumber news barish ka...............................1