Shuru
Apke Nagar Ki App…
Arvind singh Kushwaha
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मुक्तिधाम का मार्ग अवरुद्ध, NH-552 पर करना पड़ा अंतिम संस्कार *मुक्तिधाम का मार्ग अवरुद्ध, NH-552 पर करना पड़ा अंतिम संस्कार* *दबोह-* नगर में मुक्तिधाम तक पहुंचने वाला मार्ग अवरुद्ध होने के कारण एक परिवार को अपने परिजन का अंतिम संस्कार मजबूरी में NH-552 स्थित दबोह बाईपास पर करना पड़ा। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और नगर व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को मुक्तिधाम ले जाना चाहते थे, लेकिन वहां तक पहुंचने वाला मार्ग अवरुद्ध होने के चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंततः दबोह बाईपास के पास NH-552 पर ही अंतिम संस्कार की व्यवस्था करनी पड़ी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि मुक्तिधाम जैसे महत्वपूर्ण स्थल तक पहुंचने वाला मार्ग सुचारु रहना चाहिए, ताकि किसी परिवार को अंतिम संस्कार के समय इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुक्तिधाम तक जाने वाले मार्ग को तत्काल दुरुस्त एवं सुगम। #BhindNews #bhind Collector Office Bhind @highlight1
- चंबल नदी के बीच स्टीमर खराब,50 से ज्यादा बाइक और करीब 100 यात्री फंसे भिंड। मुरैना के नगरा साहसपुर घाट से उत्तर प्रदेश के बटेश्वरा महादेव मंदिर जा रहा स्टीमर रविवार सुबह चंबल नदी के बीच अचानक खराब हो गया। इंजन बंद होने और डीजल खत्म होने के कारण स्टीमर तेज बहाव में बहने लगा। स्टीमर में 50 से ज्यादा मोटरसाइकिलों के साथ करीब 100 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है।यात्री महेश सिंह के मुताबिक स्टीमर के पंखे में कपड़ा फंस गया था। इसी दौरान डीजल भी खत्म हो गया जिससे स्टीमर का इंजन बंद हो गया। स्टीमर स्टाफ बल्लियों के सहारे उसे नदी के किनारे लगाने का प्रयास कर रहे थे।लेकिन चंबल नदी के तेज बहाव के कारण काफी परेशानी हो रही थी।बताया जा रहा है कि बहते-बहते स्टीमर भिंड जिले की सीमा की ओर पहुंच गया है। यात्रियों ने स्टीमर संचालन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन और पुलिस से तत्काल मदद की मांग की है। यात्रियों का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग और बाइक सवार होने के कारण किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। प्रशासन नें कच्छ पुरा गांव के चंबल नदी में जल्द रेस्क्यू टीम पहुंच कर कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।1
- प्रशासन की तत्परता से स्टीमर में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला, चेहरों पर लौटी मुस्कान उफनती चंबल नदी के तेज बहाव में स्टीमर फंसने से उसमें सवार यात्रियों और कांवड़ियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद स्टीमर में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुरक्षित निकलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। कुछ देर पहले जहां लोगों के चेहरों पर डर और चिंता साफ नजर आ रही थी, वहीं सुरक्षित बाहर आने के बाद उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई। प्रशासन की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।4
- सत्ता परिवर्तन यात्रा मै बड़े भाई अभिषेक जाटव बहुजन शायर1
- जिन बच्चों के हाथ में कॉपीपैन होना चाहिए उन बच्चों के कंधों पर आस्था की कंवर नजर आ रही है अब देखना होगा विकसित भारत और आस्था की डोर कितनी लंबी चलती है1
- आलमपुर के छतरी बाग हनुमान मंदिर के पीछे चोरों ने धाबा बोला, जेवर व रुपए ले गए आलमपुर के वार्ड नंबर 13 को शनिवार की रात एक घर में छत के रास्ते चोर घुसे। इसके बाद दो कमरों में सोए फरियादी और उसके परिजन को बंद कर नकदी, सोने-चांदी के जेवर संिहत लगभग 2 लाख रुपए का माल पार कर ले गए। इस घटना की। जानकारी बगल में सो रहे घर वालों को भी नहीं लगी जब सुबह हुई तब अचानक देखा कि हमारे घर पर चोरी हो गई है पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।1
- अचानक बंद हो गया इंजन, फिर तेज बहाव में बहने लगा स्टीमर” — युवक ने सुनाई आपबीती मुरैना। नगरा घाट से यात्रियों को लेकर चंबल नदी पार कर रहा स्टीमर जब बीच नदी में अचानक बहने लगा, तो उसमें सवार लोगों के बीच दहशत फैल गई। स्टीमर में मौजूद एक युवक ने पूरी घटना की आपबीती बताते हुए कहा कि शुरुआत में किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। युवक के मुताबिक, स्टीमर नदी के बीच पहुंचा ही था कि अचानक इंजन बंद हो गया। इसके बाद स्टीमर धीरे-धीरे अपनी दिशा से हटकर चंबल के तेज बहाव के साथ बहने लगा। कुछ देर बाद जब स्टीमर लगातार आगे की ओर बहता दिखाई दिया तो यात्रियों में घबराहट बढ़ गई। युवक ने बताया कि स्टीमर में बड़ी संख्या में यात्री और कांवड़िए मौजूद थे। कई लोगों के साथ बाइक भी थीं। तेज बहाव देखकर लोगों को अपनी जान की चिंता सताने लगी और स्टीमर में चीख-पुकार मच गई। उसने बताया कि सभी लोग यही उम्मीद कर रहे थे कि किसी तरह स्टीमर को रोका जाए या इंजन दोबारा चालू हो जाए। लेकिन तेज धार के कारण स्टीमर लगातार बहता चला गया। युवक के अनुसार, करीब पांच किलोमीटर तक बहने के बाद स्टीमर अटेर क्षेत्र की ओर पहुंच गया। इस दौरान यात्रियों के बीच लगातार डर का माहौल बना रहा। घटना ने एक बार फिर चंबल नदी में बढ़े जलस्तर के बीच स्टीमर संचालन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि ऐसे तेज बहाव में नदी पार कराने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और स्टीमर की तकनीकी जांच बेहद जरूरी है।4
- वंदेमातरम गायन को लेकर देशभर में जारी सियासी घमासान के बीच उमरिया में भाजपा युवा मोर्चा ने कैंडिल मार्च निकालकर विरोध जताया। वंदेमातरम गायन को लेकर देशभर में जारी सियासी घमासान के बीच उमरिया में भाजपा युवा मोर्चा ने कैंडिल मार्च निकालकर विरोध जताया। जयस्तंभ से गांधी चौक तक निकाले गए मार्च में बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा ने कांग्रेस नेताओं पर वंदेमातरम के सम्मान में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। विओ -देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर एआईसीसी के राष्ट्रीय कार्यालय में वंदेमातरम गायन को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी के खिलाफ मुखर होकर कार्रवाई की मांग कर रही है। इसी विरोध के तहत उमरिया में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में कैंडिल मार्च निकाला गया। कैंडिल मार्च जयस्तंभ से शुरू होकर गांधी चौक तक पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी हाथों में मोमबत्तियां लेकर शामिल हुए। मार्च में बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नम्रता यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत वंदेमातरम के सम्मान को लेकर सवाल उठाए और विरोध दर्ज कराया। मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि देशभक्ति और राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े विषयों पर सभी राजनीतिक दलों को गंभीरता बरतनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने वंदेमातरम के निर्धारित छंदों के गायन को लेकर व्यवस्था की है, लेकिन कांग्रेस नेताओं द्वारा इसका पूरा सम्मान नहीं किया जा रहा है।भाजपा नेताओं ने कहा कि वंदेमातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता संग्राम की भावनाओं से जुड़ा राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। इसी मुद्दे को लेकर उमरिया में कैंडिल मार्च के माध्यम से कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।1
- दतिया ग्राम पंचायत सिजोरा में श्मशान घाट प्रांगण में यह स्थिति है कि यहां पर चारों तरफ पानी मिट्टी गड्डा हैं। अर्थी को शमशान घाट तक ले जाने में लोगों को बहुत परेशानी होती है यहां पर आप देख रहे होंगे कि कितना पानी भरा हुआ है की लकड़ी कंडे से भरा ट्रैक्टर बीच में फस गया पैदल चलने में लोगों को दिक्कत आ रही है। सरकार दावा करती है कि हर गांव में अच्छे शमशान बनाए जा चुके हैं केवल यह खोखली बात है जमीन पर देखो आकर यहां कितनी बदतर स्थित है। कितने दूर से लोगों को लड़कियों करने अपने साथ ले जाने पड़ रहे हैं अभी हम ग्राम पंचायत शमशान घाट पर ही है। आज भाजपा नेता पवन रजक के पिताजी के अंतिम संस्कार में यहां लकड़ी में आए थे। तो यहां की क्या स्थिति देखकर बहुत अजीब लगा। कृपया शासन प्रशासन नेताओं को इस बात को संज्ञान में लेकर यहां शमशान प्रांगण को सही करवाया जाना चाहिए।1