तुर्कपट्टी के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में तीन दिवसीय सूर्य प्राकट्य उत्सव का भव्य समापन 151 पवित्र नदियों के जल से हुआ भगवान सूर्य का महाजलाभिषेक, 5101 कन्याओं की कलश यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र तुर्कपट्टी कुशीनगर। तुर्कपट्टी स्थित ऐतिहासिक गुप्तकालीन सूर्य मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय सूर्य प्राकट्य उत्सव का शुक्रवार को वैदिक अनुष्ठानों, महाजलाभिषेक एवं विशाल महाभंडारे के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। उत्सव के अंतिम दिन उत्खनन से प्राप्त भगवान सूर्य की प्राचीन प्रतिमा का देश की 151 पवित्र नदियों के जल से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक किया गया। आचार्य प्रद्युम्न पांडेय, श्रीप्रकाश पांडेय, शैलेश पांडेय, प्रवीण पांडेय और विनोद तिवारी के नेतृत्व में विधि-विधान से हवन-पूजन एवं वैदिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहा। उत्सव का प्रमुख आकर्षण 5,101 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा रही। आजमगढ़ स्थित चंद्रमा ऋषि आश्रम से प्रारंभ हुई यह यात्रा विभिन्न धार्मिक स्थलों से होते हुए तुर्कपट्टी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के कारागार एवं कुशीनगर के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि भारत की प्राचीन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का संरक्षण समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर ही भारत पुनः विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मयंकेश्वर शरण सिंह ने समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना और सनातन परंपराओं के संरक्षण पर बल दिया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित विशाल महाभंडारे में लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय ने सभी संत-महात्माओं, अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय, विधायक पी.एन. पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, स्वामी दिव्य सागर, भदंत महेंद्र महाथेरो, कनकेश्वरी नन्द गिरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, अध्यक्ष विनय जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा एवं हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। उत्सव श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक गौरव के माहौल में संपन्न हुआ।

- देवरिया में निपुण संकल्प कार्यशाला, शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण देवरिया। बुनियादी शिक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिले में निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों और NIPUN Plus App के उपयोग की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि कैच-अप शिक्षण और पठन संस्कृति को बढ़ावा देकर बच्चों की सीखने की क्षमता में सुधार किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा देने का संकल्प लिया।1
- मिश्रौलिया सिवान में मृत्यु अवस्था में मिला नर तेंदुए का शव, मिलने से गांव में मचा हड़कंप Maharajganj : निचलौल सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत निचलौल रेंज के ग्राम सभा मिश्रवलिया में शनिवार को एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह भोर में नित्य क्रिया के लिए महिलाएं गांव के पश्चिम जा रही थी। इसी दौरान राजवंशी के गन्ने के खेत के बगल चकरोड मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में तेंदुए का शव दिखाई दिया। शव देखकर महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिलाओं की शोर सुनकर गांव से भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बगल में पूरी रात तेंदुओं की दहाड़े सुनाई दी। तेंदुए ने पूरी रात आपस में संघर्ष किए हैं। जिसमें एक नर तेंदुए के शावक की मौत हो गई है। तेंदुआ अपने शवकों की सुरक्षा के लिए गांव के करीब गन्ने के खेत में छिपी हुई थी। ग्रामीणों ने तेंदुए का शव देखकर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। क्षेत्रीय वनाधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव भी मौके पर पहुंचे तथा उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गए हैं। प्रारंभिक तौर पर तेंदुए की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। वन विभाग सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। गौरतलब है कि पिछले महीने भी निचलौल रेंज क्षेत्र में कई तेंदुओं की मौत के मामले सामने आए थे। लगातार वन्यजीवों की मौत की घटनाओं ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। विभागीय अधिकारी मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।1
- starpublicnews आज दिनांक 01-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 63076892261
- ब्रेकिंग न्यूज़ नशे की हालत में नाले में गिरा युवक, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई जान 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ नशे की हालत में नाले में गिरा युवक, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई जान महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा ब्राह्मणबारी के भरदेउरा टोला निवासी बड़क सिंह (पुत्र शिवपूजन सिंह) शनिवार को जखीरा चौराहे पर नशे की हालत में नाले में गिरकर डूबने लगे। सूचना मिलते ही जखीरा चौकी के हेड कांस्टेबल प्रद्युम्न सिंह, हेड कांस्टेबल मुन्ना यादव एवं हेड कांस्टेबल केपी सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना देकर युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया। #BreakingNews #Maharajganj #Ghughli #Jakhira #UPPolice #PoliceRescue #108Ambulance #PublicMaharajganj #UttarPradesh #ViralNews #LifeSaved #घुघली #महराजगंज #यूपीपुलिस #ब्रेकिंगन्यूज1
- ससुर की हत्या की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने मात्र 04 घंटे में हत्या की घटना का सफल अनावरण महराजगंज- पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में थाना फरेंदा पुलिस ने ससुर की हत्या की सनसनीखेज घटना का मात्र 04 घंटे में सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्ता (बहू) सहित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में भूमि विवाद को हत्या का कारण पाया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ-साथ साक्ष्य मिटाने में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूरे प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक महराजगंज की बाइट 👇1
- कुशीनगर एक ही परिवार की खुशियां मातम में बदलीं... रातभर चला रेस्क्यू, सुबह तीनों मासूमों की लाश बरामद हो गई है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया ताल ड्रेन में शुक्रवार शाम डूबी तीन मासूम बच्चियों में से आज सुबह तीनों का शव बरामद कर लिया गया हैं। पुलिस तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुशीनगर एक ही परिवार की खुशियां मातम में बदलीं... रातभर चला रेस्क्यू, सुबह तीनों मासूमों की लाश बरामद हो गई है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया ताल ड्रेन में शुक्रवार शाम डूबी तीन मासूम बच्चियों में से आज सुबह तीनों का शव बरामद कर लिया गया हैं। पुलिस तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1