logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अतरौलिया में सियासी शक्ति प्रदर्शन, अरुण राजभर ने दिखाई ताकत

2 hrs ago
user_24News उत्तर प्रदेश
24News उत्तर प्रदेश
Azamgarh, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

अतरौलिया में सियासी शक्ति प्रदर्शन, अरुण राजभर ने दिखाई ताकत

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • आजमगढ़ जहानागंज में पढ़ने वालों के लिए एक अच्छी पहल… राजन लाइब्रेरी जहानागंज के मोदी फोटो कॉपियर्स के मालिक विश्वनाथ जी को शायद ही जहानागंज और आसपास के 10 किलोमीटर के क्षेत्र में कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो न जानता हो। एक समय था जब सरकारी भर्तियों के फॉर्म ऑफलाइन भरे जाते थे। उस दौर में मोदी की दुकान फॉर्म भरने, फोटो कॉपी और जरूरी दस्तावेज तैयार कराने का प्रमुख स्थान हुआ करती थी। समय बदला… ऑनलाइन फॉर्म आए और अब मोबाइल की स्क्रीन ने हमारी जिंदगी में काफी जगह बना ली है। इसी दौर में विश्वनाथ जी के पुत्र राजन ने एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने राजन लाइब्रेरी की शुरुआत की है, जहाँ आप 30 मिनट तक निःशुल्क बैठकर पढ़ सकते हैं। इसके साथ ही जरूरत के अनुसार उचित दाम पर पुस्तकें भी खरीदी जा सकती हैं। आज जब युवाओं का काफी समय मोबाइल और सोशल मीडिया पर बीत रहा है, ऐसे समय में पढ़ने के लिए एक शांत जगह उपलब्ध कराना निश्चित रूप से स्वागत योग्य पहल है। पढ़ेगा जहानागंज… बढ़ेगा जहानागंज। राजन जी की इस पहल को शुभकामनाएँ। उम्मीद है कि यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगी।
    1
    आजमगढ़ जहानागंज में पढ़ने वालों के लिए एक अच्छी पहल… राजन लाइब्रेरी
जहानागंज के मोदी फोटो कॉपियर्स के मालिक विश्वनाथ जी को शायद ही जहानागंज और आसपास के 10 किलोमीटर के क्षेत्र में कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो न जानता हो।
एक समय था जब सरकारी भर्तियों के फॉर्म ऑफलाइन भरे जाते थे। उस दौर में मोदी की दुकान फॉर्म भरने, फोटो कॉपी और जरूरी दस्तावेज तैयार कराने का प्रमुख स्थान हुआ करती थी।
समय बदला…
ऑनलाइन फॉर्म आए और अब मोबाइल की स्क्रीन ने हमारी जिंदगी में काफी जगह बना ली है। 
इसी दौर में विश्वनाथ जी के पुत्र राजन ने एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने राजन लाइब्रेरी की शुरुआत की है, जहाँ आप 30 मिनट तक निःशुल्क बैठकर पढ़ सकते हैं। 
इसके साथ ही जरूरत के अनुसार उचित दाम पर पुस्तकें भी खरीदी जा सकती हैं।
आज जब युवाओं का काफी समय मोबाइल और सोशल मीडिया पर बीत रहा है, ऐसे समय में पढ़ने के लिए एक शांत जगह उपलब्ध कराना निश्चित रूप से स्वागत योग्य पहल है।
पढ़ेगा जहानागंज… बढ़ेगा जहानागंज।
राजन जी की इस पहल को शुभकामनाएँ। उम्मीद है कि यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगी।
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • अतरौलिया में सपा विधायक डॉ. संग्राम यादव का बड़ा हमला — "सदन में सवालों से भाग रही सरकार, अखिलेश यादव के खौफ से उड़ गई नींद
    1
    अतरौलिया में सपा विधायक डॉ. संग्राम यादव का बड़ा हमला — "सदन में सवालों से भाग रही सरकार, अखिलेश यादव के खौफ से उड़ गई नींद
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अतरौलिया में होगा बड़ा बदलाव? अरुण राजभर का बड़ा दावा | Azamgarh News अतरौलिया में सुभासपा का सामाजिक समरसता कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर और राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कार्यकर्ताओं व जनता को संबोधित किया। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सुभासपा सभी जातियों और वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है और आजमगढ़ को सभी जातियों का घर बनाया जाएगा। वहीं अरुण राजभर ने जनता से संवाद करते हुए पूछा—“पव्वा चाहिए या पावर?” साथ ही उन्होंने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। इस दौरान सुभासपा के प्रदेश महासचिव डॉ. घनश्याम विश्वकर्मा ने आगामी चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि अबकी बार अतरौलिया में परिवर्तन होगा। उन्होंने मौजूदा विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब सब कुछ पहचान चुकी है और इस बार जीत पक्की है। अतरौलिया के इस सम्मेलन में सामाजिक समरसता, विकास और आगामी चुनाव को लेकर सुभासपा नेताओं के दावों की चर्चा रही। 📍 अतरौलिया, आजमगढ़ #अतरौलिया #आजमगढ़ #सुभासपा #अरुणराजभर #ओमप्रकाशराजभर #घनश्यामविश्वकर्मा #UPPolitics #AzamgarhNews
    1
    अतरौलिया में होगा बड़ा बदलाव? अरुण राजभर का बड़ा दावा |  Azamgarh News
अतरौलिया में सुभासपा का सामाजिक समरसता कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर और राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कार्यकर्ताओं व जनता को संबोधित किया।
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सुभासपा सभी जातियों और वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है और आजमगढ़ को सभी जातियों का घर बनाया जाएगा।
वहीं अरुण राजभर ने जनता से संवाद करते हुए पूछा—“पव्वा चाहिए या पावर?” साथ ही उन्होंने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का भी जिक्र किया।
इस दौरान सुभासपा के प्रदेश महासचिव डॉ. घनश्याम विश्वकर्मा ने आगामी चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि अबकी बार अतरौलिया में परिवर्तन होगा। उन्होंने मौजूदा विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब सब कुछ पहचान चुकी है और इस बार जीत पक्की है।
अतरौलिया के इस सम्मेलन में सामाजिक समरसता, विकास और आगामी चुनाव को लेकर सुभासपा नेताओं के दावों की चर्चा रही।
📍 अतरौलिया, आजमगढ़
#अतरौलिया #आजमगढ़ #सुभासपा #अरुणराजभर #ओमप्रकाशराजभर #घनश्यामविश्वकर्मा #UPPolitics #AzamgarhNews
    user_TV24 NEWS EXPRESS
    TV24 NEWS EXPRESS
    Media company बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अतरौलिया में सुभासपा का शक्ति प्रदर्शन, जोनल-सेक्टर और बूथ कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
    1
    अतरौलिया में सुभासपा का शक्ति प्रदर्शन, जोनल-सेक्टर और बूथ कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
    user_CHANDRESH PATRKAR
    CHANDRESH PATRKAR
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शहीद वीर अब्दुल हमीद के पार्क से दर्जनों लाइट चोरी, पौत्र ने थाने में दी तहरीर गाजीपुर। देश की रक्षा और चैन-अमन के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की स्मृति में बनाए गए पार्क में चोरी का मामला सामने आया है। पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए समाजसेवी सद्दाम द्वारा चंदा एकत्र कर लगाई गई कई दर्जन लाइटें अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।लाइटें गायब होने की जानकारी होने पर शहीद वीर अब्दुल हमीद के पौत्र परवेज ने थाना दुल्लहपुर पहुंचकर मामले की लिखित सूचना पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा चोरी गई लाइटों की बरामदगी की गुहार लगाई है।बताया जा रहा है कि शहीद वीर अब्दुल हमीद के सम्मान में पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए समाजसेवी सद्दाम के प्रयास से लोगों से चंदा एकत्र किया गया था। इसी धनराशि से पार्क में रोशनी की व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में लाइटें लगाई गई थीं। ऐसे स्थान से लाइटों की चोरी की घटना सामने आने से स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है।परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की वीरता और बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे ऐतिहासिक एवं स्मृति स्थलों की सुरक्षा को लेकर भी लोगों ने पुलिस-प्रशासन से गंभीरता बरतने की मांग की है।परवेज ने पुलिस से मामले का जल्द खुलासा करते हुए चोरी की गई लाइटों को बरामद कराने और दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जिस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष दुल्लहपुर संतोष राय नें बताया की जांच की जा रही है पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।
    3
    शहीद वीर अब्दुल हमीद के पार्क से दर्जनों लाइट चोरी, पौत्र ने थाने में दी तहरीर
गाजीपुर। देश की रक्षा और चैन-अमन के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की स्मृति में बनाए गए पार्क में चोरी का मामला सामने आया है। पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए समाजसेवी सद्दाम द्वारा चंदा एकत्र कर लगाई गई कई दर्जन लाइटें अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।लाइटें गायब होने की जानकारी होने पर शहीद वीर अब्दुल हमीद के पौत्र परवेज ने थाना दुल्लहपुर पहुंचकर मामले की लिखित सूचना पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा चोरी गई लाइटों की बरामदगी की गुहार लगाई है।बताया जा रहा है कि शहीद वीर अब्दुल हमीद के सम्मान में पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए समाजसेवी सद्दाम के प्रयास से लोगों से चंदा एकत्र किया गया था। इसी धनराशि से पार्क में रोशनी की व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में लाइटें लगाई गई थीं। ऐसे स्थान से लाइटों की चोरी की घटना सामने आने से स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है।परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की वीरता और बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे ऐतिहासिक एवं स्मृति स्थलों की सुरक्षा को लेकर भी लोगों ने पुलिस-प्रशासन से गंभीरता बरतने की मांग की है।परवेज ने पुलिस से मामले का जल्द खुलासा करते हुए चोरी की गई लाइटों को बरामद कराने और दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जिस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष दुल्लहपुर संतोष राय नें बताया की जांच की जा रही है पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।
    user_Opendr Kumar
    Opendr Kumar
    Cinematographer जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अतरौलिया में सियासी शक्ति प्रदर्शन, अरुण राजभर ने दिखाई ताकत
    1
    अतरौलिया में सियासी शक्ति प्रदर्शन, अरुण राजभर ने दिखाई ताकत
    user_24News उत्तर प्रदेश
    24News उत्तर प्रदेश
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.