छिपादोहर वन कार्यालय में ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, चौथे दिन जारी रही 10 दिवसीय पदयात्रा बरवाडीह(लातेहार):- जल, जंगल और जमीन पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर संयुक्त ग्राम सभा मंच के बैनर तले निकाली गई 10 दिवसीय पदयात्रा के चौथे दिन सैकड़ों ग्रामीण छिपादोहर वन कार्यालय पहुंचे। जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रभारी वनपाल राम कश्यप और शशांक पांडेय को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।यह पदयात्रा 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुरू की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष ग्रामीण भाग ले रहे हैं। पदयात्रा के दौरान ग्रामीण विभिन्न गांवों से होते हुए वन अधिकार से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं।मौके समाजसेवी श्यामली शर्मा भी मौजूद रहीं। समाजसेवी श्यामली शर्मा ने कहां कि वन अधिकार अधिनियम के तहत दावों के निष्पादन के मामले में लातेहार जिला झारखंड के अन्य जिलों से काफी पीछे है। उन्होंने बताया कि जिले में ग्राम सभाओं द्वारा सामुदायिक और व्यक्तिगत मिलाकर कुल 7384 दावे प्रस्तुत किए गए थे, जिनमें से 3599 दावे अभी भी लंबित हैं। इनमें करीब 1800 दावे व्यक्तिगत वन अधिकार से संबंधित हैं।जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह ने कहा कि शहीद नीलांबर-पीतांबर उत्तर कोयल जलाशय परियोजना के नाम पर सात गांवों के लगभग 780 परिवारों को विस्थापित करने की तैयारी की जा रही है। वहीं पलामू टाइगर परियोजना क्षेत्र में हिरण पार्क, ग्रास प्लॉट और टाइगर सफारी जैसी योजनाओं के नाम पर कई गांवों की सैकड़ों एकड़ वनभूमि को वन विभाग अपने अधीन कर रहा है, जिससे ग्रामीणों के पारंपरिक निस्तार अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब ग्रामीण इन परियोजनाओं का विरोध करते हैं तो उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर आंदोलन को दबाने की कोशिश की जाती है। पदयात्रा में अशोक सिंह, अमन सिंह, मुंद्रिका सिंह, सुंदरदेव उरांव, उपेंद्र ठाकुर सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
छिपादोहर वन कार्यालय में ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, चौथे दिन जारी रही 10 दिवसीय पदयात्रा बरवाडीह(लातेहार):- जल, जंगल और जमीन पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर संयुक्त ग्राम सभा मंच के बैनर तले निकाली गई 10 दिवसीय पदयात्रा के चौथे दिन सैकड़ों ग्रामीण छिपादोहर वन कार्यालय पहुंचे। जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रभारी वनपाल राम कश्यप और शशांक पांडेय को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।यह पदयात्रा 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुरू की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष ग्रामीण भाग ले रहे हैं। पदयात्रा के दौरान ग्रामीण विभिन्न गांवों से होते हुए वन अधिकार से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं।मौके समाजसेवी श्यामली शर्मा भी मौजूद रहीं। समाजसेवी श्यामली शर्मा ने कहां कि वन अधिकार अधिनियम के तहत दावों के निष्पादन के मामले में लातेहार जिला झारखंड के अन्य जिलों से काफी पीछे है। उन्होंने
बताया कि जिले में ग्राम सभाओं द्वारा सामुदायिक और व्यक्तिगत मिलाकर कुल 7384 दावे प्रस्तुत किए गए थे, जिनमें से 3599 दावे अभी भी लंबित हैं। इनमें करीब 1800 दावे व्यक्तिगत वन अधिकार से संबंधित हैं।जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह ने कहा कि शहीद नीलांबर-पीतांबर उत्तर कोयल जलाशय परियोजना के नाम पर सात गांवों के लगभग 780 परिवारों को विस्थापित करने की तैयारी की जा रही है। वहीं पलामू टाइगर परियोजना क्षेत्र में हिरण पार्क, ग्रास प्लॉट और टाइगर सफारी जैसी योजनाओं के नाम पर कई गांवों की सैकड़ों एकड़ वनभूमि को वन विभाग अपने अधीन कर रहा है, जिससे ग्रामीणों के पारंपरिक निस्तार अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब ग्रामीण इन परियोजनाओं का विरोध करते हैं तो उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर आंदोलन को दबाने की कोशिश की जाती है। पदयात्रा में अशोक सिंह, अमन सिंह, मुंद्रिका सिंह, सुंदरदेव उरांव, उपेंद्र ठाकुर सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
- बरवाडीह/लातेहार: बेतला नेशनल पार्क स्थित एनआईसी सम्मेलन हॉल में बुधवार 11 मार्च 2026 को एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला सह “नेचर ऑफ मीडिया कॉन्क्लेव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पलामू टाइगर रिजर्व द्वारा वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सहयोग से “बातचीत करें–संवाद करें–संरक्षण करें” थीम पर किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण, मानव-वन्यजीव संघर्ष और वन्यजीव अपराध से जुड़े मुद्दों पर मीडिया की भूमिका को मजबूत करना था। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे प्रतिभागियों के पंजीकरण और किट वितरण के साथ हुई। इसके बाद अभिषेक चौबे ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि वन्यजीव संरक्षण से जुड़े मुद्दों को समाज तक सही और प्रभावी तरीके से पहुंचाने में मीडिया की भूमिका बेहद अहम है। परिचय सत्र में विभिन्न मीडिया संस्थानों से आए पत्रकारों और विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र निदेशक सह मुख्य वन संरक्षक (पलामू टाइगर रिजर्व) एस.आर. नटेश ने कहा कि जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज और मीडिया की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि पलामू टाइगर रिजर्व जैव विविधता की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है और इसके संरक्षण के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक झारखंड रवि रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में वन्यजीव संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। उन्होंने मीडिया से अपील की कि वन्यजीवों से जुड़ी खबरों को जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए, ताकि लोगों में जागरूकता बढ़े और अनावश्यक भय या भ्रम की स्थिति न बने। तकनीकी सत्र में अंकित ठाकुर ने झारखंड में हाथी गलियारों और “राइट ऑफ पैसेज” पहल पर प्रस्तुति दी। वहीं संचार विशेषज्ञ विराट सिंह ने मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़ी घटनाओं की संवेदनशील रिपोर्टिंग पर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा केके शर्मा ने मीडिया में वन्यजीव अपराध की रिपोर्टिंग के दौरान आने वाले जोखिम और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।कार्यशाला के दौरान पत्रकारों के साथ समूह अभ्यास भी कराया गया, जिसमें मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं की रिपोर्टिंग से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की गई। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। इस अवसर पर वन विभाग के कई अधिकारी, जिनमें डीएफओ कुमार आशीष, गारू वन क्षेत्र पदाधिकारी सह बेतला प्रभारी उमेश कुमार दुबे, पश्चिमी वन क्षेत्र पदाधिकारी अजय कुमार टोप्पो, वनपाल संतोष कुमार सिंह तथा पर्यटन पदाधिकारी विवेक तिवारी सहित कई वनकर्मी उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न मीडिया संस्थानों से आए पत्रकारों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के समापन के बाद प्रतिभागियों को पलामू टाइगर रिजर्व का क्षेत्र भ्रमण भी कराया गया, जिससे उन्हें वन्यजीव संरक्षण के जमीनी पहलुओं को करीब से समझने का अवसर मिला। इस कॉन्क्लेव के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के लिए प्रशासन, मीडिया और समाज के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग बेहद जरूरी है। — रिपोर्ट: अकरम अंसारी, बरवाडीह1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- चंदवा। थाना क्षेत्र के इंदिरा गांधी चौक स्थित रांची-डालटेनगंज मुख्य पथ राष्ट्रीय राजमार्ग 39, जिला परिषद बस स्टैंड के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक वृद्ध व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान महेश्वर मुंडा उम्र लगभग 55 वर्ष खुटकट्टी हुटाप, चंदवा निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वृद्ध व्यक्ति राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क पर पैदल पार कर रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बस राजरथ की चपेट में आ गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी और इसकी सूचना स्थानीय चंदवा पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे,और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कर आवश्यक कार्रवाई हेतु मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं बताते चले कि चंदवा प्रखंड के इंदिरा गांधी चौक चारों तरफ से यात्रियों के लिए गाड़ीयों का आना-जाना लगा रहता है,परंतु आने-जाने वाले बस हो, या छोटी गाड़ीयां बस स्टैंड रहने के बावजूद भी कोई भी यात्री बस रांची-डालटेनगंज मार्ग हो या रांची-चतरा मार्ग हो, अपने स्टैंड में जाकर खड़ी नहीं होती है। सभी बसें जल्दी बाजी में सड़क के किनारे ही खड़ी होकर यात्रियों को उतारती है और फिर यात्रियों को बस में भरकर रवाना हो जाती है । स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ-साथ परिवहन विभाग भी इस पर कोई ठोस पहल नहीं कर रही है, जिससे यह घटना आज घटीत हुआ है। और आने वाले दिनों में अगर यही स्थिति बनी रही तो कभी भी बड़ी घटना हो सकता है। राजरथ बस गाड़ी संख्या JH19A-8805 जो रांची से डालटेनगंज तक चलती है से दुर्घटना घटी है। राजरथ बस को चंदवा पुलिस अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।3
- पांकी के कर्पूरी चौक स्थित बेसिक स्कूल की जमीन को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया। बीडीओ ललित प्रसाद सिंह और अंचल निरीक्षक उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में चले अभियान में पुलिस बल भी मौजूद रहा। देर शाम तक कार्रवाई जारी रही, जबकि बचे हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए कल दोपहर 12 बजे तक का समय दिया गया है। #Panki #Palamu #EncroachmentFree #SchoolLand #AdministrationAction #JharkhandNews #LocalNews #PankiNews #PalamuNews #EncroachmentDrive1
- मंईयां सम्मान योजना का पैसा नहीं मिलने के कारण होली भी अच्छे से नहीं बना पाई दादी1
- Post by Jharkhand local news1
- Post by AAM JANATA1
- लातेहार: जिले के दो प्रेमी युगल ने मंदिर में शादी रचाकर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया। जानकारी के अनुसार प्रेमी रूपेश कुमार रवि, पिता सुकन राम, ग्राम हुंडरा, थाना हेरहंज, जिला लातेहार तथा प्रेमिका सुनम कुमारी, पिता नरेश भुइयां, ग्राम हरिजन टोला बालूमाथ, पोस्ट व थाना बालूमाथ, जिला लातेहार, झारखंड की निवासी हैं।दोनों प्रेमी युगल ने बताया कि वे घर से निकलकर हेरहंज प्रखंड स्थित नवादा हनुमान मंदिर में दिनांक 11 मार्च (बुधवार) को विधि-विधान से विवाह कर लिए। इसके बाद दोनों लातेहार कोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने शपथ पत्र बनवाकर अपने वैवाहिक संबंध को कानूनी रूप से मान्यता दी।प्रेमी युगल ने बताया कि उन्होंने अपनी स्वेच्छा से शादी की है और अब वे कानूनी रूप से पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमें खाई तथा समाज से उनके रिश्ते को स्वीकार करने की अपील की है।1