Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रयागराज करछना ट्रेन हादसा घटनास्थल पर पहुचेअधिकारी मीडिया को दी जानकारी
Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
प्रयागराज करछना ट्रेन हादसा घटनास्थल पर पहुचेअधिकारी मीडिया को दी जानकारी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रयागराज के यमुनापार मे लालापुर क्षेत्र मे अवैध बालू खनन के खिलाफ बुधवार रात बड़ी कार्रवाई की गई। खनन विभाग की टीम को छापेमारी के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। इस पर खनन विभाग की टीम ने एक फर्म पर 25 लाख का जुर्माना लगाया जबकि दूसरी फर्म का पट्टा कैंसिल कर दिया गया। अवैध खनन पाए जाने पर नदी किनारे डंप लाखों घनमीटर बालू फिर से नदी में फेंकवा दिया गया । साथ ही अलग-अलग चार एफआईआर भी दर्ज कराई गई। *लगातार मिल रही थी अवैध बालू खनन की शिकायतें* खनन विभाग की टीम के अफसरों ने बताया की लालापुर में लगातार अवैध खनन व लाइसेंस धारकों की ओर से अनियमित खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर बुधवार को खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी के नेतृत्व में एक टीम ने लालापुर पहुंचकर अलग-अलग खनन क्षेत्रों में छापा मारा। इस दौरान एसडीएम बारा,सीओ बारा और थाना लालापुर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। *इनके लोगों के विरुद्ध हुई कार्रवाई* अफसरों ने बताया,पट्टा खंड संख्या-6, जो तारा एंटरप्राइजेज (प्रोपराइटर चंद्रजीत कुशवाहा) के नाम पर था,जांच में पट्टा क्षेत्र से बाहर खनन होते हुए पाया गया। यही नहीं यमुना नदी की जलधारा के भीतर भी खनन के स्पष्ट साक्ष्य मिले। इन अनियमितताओं के आधार पर पट्टाधारक पर करीब 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं पट्टा खंड संख्या-4, जो सहारा एग्री (रमेश निल्लुरी) के नाम पर था,उसमें भी अवैध खनन के मामले सामने आए। साथ ही किश्त की धनराशि जमा न करने पर पट्टा निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। *जेसीबी से खुदवाकर बंद कराए रास्ते* प्रशासन ने अवैध खनन में इस्तेमाल हो रहे रास्तों पर भी कार्रवाई की। ग्राम पंडुआ, प्रतापपुर, भिलौरे, नौढ़िया तरहार, मझियारी और मानपुर में यमुना नदी की ओर बनाए गए अवैध मार्गों को जेसीबी से खुदवाकर बंद कराया गया। साथ ही नदी किनारे जमा लाखों घनमीटर बालू को पुनः यमुना में डलवाया गया। इसके अलावा अभियान के दौरान इस कार्रवाई में कई नामजद और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना लालापुर में 4 एफआईआर दर्ज की गई हैं। *खनन अफसर बोले* खनन निरीक्षक वैभव सोनी ने बताया कि अवैध और अनियमित खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और लगातार निगरानी रखी जा रही है।1
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र के बारा तहसील अंतर्गत स्थित पीपीजीसीएल पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड में बुधवार को श्रमिक असंतोष खुलकर सड़कों पर उतर आया। सुबह करीब दस बजे शुरू हुआ यह उग्र धरना दोपहर तक लगातार तेज होता गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक मजदूरों को प्रबंधन की ओर से कोई ठोस और लिखित आश्वासन नहीं मिल सका। धरना स्थल पर उमड़ी भीड़ सिर्फ संख्या नहीं,बल्कि सिस्टम के खिलाफ जमा हो रहा गुस्सा भी थी। करीब चार हजार से अधिक मजदूरों की मौजूदगी ने साफ संकेत दे दिया कि यह विरोध अब साधारण नहीं रहा। मजदूरों ने आरोप लगाया कि उनसे लगातार बारह घंटे की ड्यूटी कराई जा रही है—एक ऐसी व्यवस्था जो न केवल शारीरिक रूप से थका देने वाली है,बल्कि मानवीय अधिकारों के भी खिलाफ है। उनका साफ कहना है कि ड्यूटी अवधि घटाकर आठ घंटे की जाए,ताकि वे भी सामान्य जीवन जी सकें। मजदूरों की नाराजगी यहीं नहीं थमी। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक काम करने के बावजूद उन्हें जो मानदेय दिया जा रहा है,वह वर्तमान महंगाई के मुकाबले बेहद कम है। परिवार का खर्च चलाना तक मुश्किल हो गया है। पुराने वेतन ढांचे को लेकर भी गहरा असंतोष देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में कहा—“जब तक वेतन में बढ़ोतरी और मांगों पर लिखित मुहर नहीं लगेगी, तब तक यह आंदोलन थमेगा नहीं।”मजदूरों ने अपनी मांगों में महीने में कम से कम चार छुट्टियां तय करने की भी बात रखी,ताकि लगातार काम के दबाव से उन्हें राहत मिल सके। उनका कहना है कि बिना विश्राम के काम लेना शोषण की श्रेणी में आता है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी सक्रिय हो गया। मौके पर पहुंचे सहायक पुलिस आयुक्त बारा वेदब्यास मिश्रा ने बताया कि मजदूरों की मांगों को लेकर कंपनी अधिकारियों से बातचीत जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाधान शांतिपूर्ण तरीके से निकालने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल,धरना स्थल पर डटे मजदूर किसी भी आश्वासन के बजाय लिखित फैसले का इंतजार कर रहे हैं। संकेत साफ हैं—अगर जल्द ही ठोस निर्णय नहीं हुआ,तो यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है, जिसकी गूंज सिर्फ प्लांट तक सीमित नहीं रहेगी।2
- हमारा भावकाल है प्रयागराज जय Shree Ram प्रयागराज जहां हजारों युवा एक कमरे में बंद होकर दिन-रात मेहनत करते है और देश के विभिन्न सरकारी नौकरियों को प्राप्त करते है. यहां माँ गंगा, यमुना, सरस्वती का संगम है. जहाँ पर प्रति वर्ष माघ महीने में कुम्भ मेला लगता है. यहाँ की धरती को पवित्र माना जाता है. क्योंकि यहाँ ज्यादातर लोग अध्यात्म और ज्ञान की प्राप्ति के लिए आते है. प्रयागराज बड़ा ही अनूठा शहर है जहाँ का कुम्भ मेला देश-विदेश के पर्यटकों को भी आकर्षित करता है.1
- Post by Ghatnaein News1
- प्रयागराज: चौक लोकनाथ मे चाय की दुकान पर मामूली कहा सुनी मे दो पक्षो मे हुई जमकर मारपीट,घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली थाने में दी तहरीर,पुलिस जांच में जुटी।1
- लखनऊ में भीषण आग, 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलीं, 30 सिलेंडर फटे Lucknow के Vikasnagar इलाके में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस दौरान करीब 30 गैस सिलेंडर फटने से हालात और भयावह हो गए। आग की लपटें लगभग 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। घटना के बाद आसपास के करीब 20 मकानों को खाली कराया गया। दमकल विभाग की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम देर तक जारी रहा। सुरक्षा के लिहाज से इलाके की बिजली भी काट दी गई।1
- प्रयागराज प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश समस्त पत्रकार बंधुओ पत्रकारिता के साथ हो रहा है हनन दरोगा और गार्ड करेंगे पत्रकारिता पर सवाल तो कैसे होगा पत्रकारिता का काम आखिर जिम्मेदार कौन? राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज मंडल 4 प्रतापगढ़ ,कौशांबी, फतेहपुर, प्रयागराज चारों मंडल में लगभग काफी लाख संख्या में छात्र है जो BA BSc LLB graduation post graduation विभिन्न क्षेत्रों के छात्र साल 2025 26 के एग्जाम का रिजल्ट जारी हुआ है जिसमें से लगभग 40 से 45 हजार छात्रों को जबरदस्ती फेल कर दिया गया है कुछ दिन बाद ईमेल जारी होता है राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय की तरफ से की जो बच्चा फेल है वह ईमेल कर दे उसके बाद उसका रिजल्ट पत्र देखकर फिर से मूल्यांकन कर दिया जाएगा पर कुछ ऐसा होता नहीं अभी रिजल्ट वैसे का वैसा ही है ईमेल करने का कोई उत्तर नहीं मिला लगभग चारों मंडल के छात्र परेशान है अब बच्चों का 1 साल फ्यूचर बर्बाद हो गया राजेंद्र सिंह राजू भैया विश्वविद्यालय से कोई मतलब नहीं आखिर बच्चों की परेशानी कौन सुनेगा1
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1