भाऊपुर पुरवा में श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब। मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के भाऊपुर पुरवा गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा श्रवण के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में पहुंचे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कथा व्यास पंडित ज्ञानचंद्र द्विवेदी महाराज ने महारास लीला एवं भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का भावपूर्ण वर्णन किया। रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि रुक्मिणी द्वारा श्रीकृष्ण को लिखा गया पत्र उनके अटूट प्रेम, विश्वास और श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अधर्मी शिशुपाल के बीच से रुक्मिणी का हरण कर धर्म की स्थापना और शरणागत की रक्षा का संदेश दिया। कथा के दौरान विवाह के मंगल गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। भव्य झांकियों और धार्मिक प्रस्तुतियों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। इस आयोजन की मुख्य यजमान गंगा देवी रहीं, जबकि सहायक यजमान लक्ष्मी नारायण तिवारी एवं पूजा तिवारी रहे। कार्यक्रम में देवनाथ तिवारी, राज नारायण तिवारी, सिद्धांत तिवारी सहित तिवारी परिवार और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। अंत में आरती के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
भाऊपुर पुरवा में श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब। मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के भाऊपुर पुरवा गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा श्रवण के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में
पहुंचे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कथा व्यास पंडित ज्ञानचंद्र द्विवेदी महाराज ने महारास लीला एवं भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का भावपूर्ण वर्णन किया। रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि रुक्मिणी द्वारा श्रीकृष्ण को लिखा गया पत्र उनके अटूट प्रेम, विश्वास और श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने
कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अधर्मी शिशुपाल के बीच से रुक्मिणी का हरण कर धर्म की स्थापना और शरणागत की रक्षा का संदेश दिया। कथा के दौरान विवाह के मंगल गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। भव्य झांकियों और धार्मिक प्रस्तुतियों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से
पूरा परिसर गूंजता रहा। इस आयोजन की मुख्य यजमान गंगा देवी रहीं, जबकि सहायक यजमान लक्ष्मी नारायण तिवारी एवं पूजा तिवारी रहे। कार्यक्रम में देवनाथ तिवारी, राज नारायण तिवारी, सिद्धांत तिवारी सहित तिवारी परिवार और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। अंत में आरती के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मलेथू बुजुर्ग में वर्ष 2009-10 में निर्मित आदर्श तालाब आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। कभी ग्रामीणों के लिए जलस्रोत और सौंदर्य का केंद्र रहा यह तालाब अब पूरी तरह सूख चुका है और झाड़-झंखाड़ में तब्दील हो गया है। तालाब के चारों ओर लगाई गई बाउंड्री और लोहे के एंगल पूरी तरह गायब हो चुके हैं, जबकि मुख्य गेट भी नहीं बचा है। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां पशु-पक्षियों और मवेशियों के लिए पानी का संकट गहराता जा रहा है, वहीं इस तालाब की दुर्दशा ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रही है। सरकार द्वारा तालाबों में पानी उपलब्ध होने के दावों के बीच यह तालाब हकीकत बयां कर रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान पति गायादत्त यादव ने बताया कि तालाब का निर्माण उनके कार्यकाल से पहले, वर्ष 2010 में हुआ था। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बनाए गए अमृत सरोवर में पर्याप्त पानी मौजूद है। वहीं ग्राम सचिव शाश्वत अचारी ने कहा कि इस तालाब की स्थिति की जानकारी नहीं थी, जांच कर शीघ्र साफ-सफाई कराई जाएगी। खंड विकास अधिकारी आर.एन. भारती ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर विधिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीण शिवलाल, रामबहोर, राम आसरे और बोधिराम ने प्रशासन से तालाब की मरम्मत व सौंदर्यीकरण कराए जाने की मांग की है, ताकि जल संकट से राहत मिल सके।1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- welcome All members1
- *अंबेडकर नगर (अकबरपुर): मीरानपुर मोहल्ले में चार बच्चों की हत्या* अंबेडकर नगर (अकबरपुर)। मीरानपुर मोहल्ले में दिल दहला देने वाली घटना, चार मासूम बच्चों की निर्मम हत्याअंबेडकर नगर जनपद मुख्यालय अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले में शनिवार दोपहर तीन बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक घर के अंदर बिस्तर पर चार छोटे बच्चों के खून से लथपथ शव मिले। घर का दरवाजा अंदर से बंद था और बच्चों की मां घर से गायब बताई जा रही है।मृतक बच्चों की पहचान महरुआ निवासी नियाज की पत्नी के पुत्र शफीक, सऊद, उमर तथा पुत्री बयान के रूप में हुई है। परिवार मीरानपुर मोहल्ले में रहता था। नियाज पिछले कई वर्षों से सऊदी अरब में नौकरी कर रहे हैं और उन्होंने वहां एक पाकिस्तानी महिला से निकाह भी कर लिया था।पुलिस जांच मे हत्या की आशंका जताई जा रही है कि पति के दूसरे निकाह की बात जानकर महिला तनावग्रस्त रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की गहन छानबीन की जा रही है, घटनास्थल पर पहुंचे डीआईजी अयोध्या रेंज सोमेन वर्मा !!1
- Post by अर्जुन भट्ट (जनहित जागरण)2
- आपके भी फोन पर अचानक आया 'गंभीर इमरजेंसी अलर्ट' का मैसेज? क्या है पूरा संदेश, जानें इसका मतलब अगर आपको भी आज अपने स्मार्टफोन पर अचानक ही एक पॉप-अप नोटिफिकेशन मिला, जिसमें लिखा है 'गंभीर इमरजेंसी अलर्ट' तो परेशान मत होइए। आप अकेले नहीं हैं, जिसे इस तरह का मैसेज आया है। दरअसल, देशभर में नागरिकों को इमरजेंसी अलर्ट की तेज और अधिक प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक राष्ट्रव्यापी मोबाइल-आधारित आपदा संचार प्रणाली का शुभारंभ किया गया है। इस सिस्टम को दूरसंचार विभाग ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सहयोग से विकसित किया है। जिससे आपात स्थितियों के दौरान नागरिकों तक महत्वपूर्ण जानकारी का तेजी से और अधिक प्रभावी ढंग से प्रसार किया जा सके।1
- Post by राम अचल रावत1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैरिंग्टनगंज में सरकार की मातृत्व योजना के अंतर्गत मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 27 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जानकारी के अनुसार मातृत्व दिवस प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, ताकि गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रविंद्र कुमार शुक्ला ने सभी महिलाओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। उन्होंने विशेष रूप से एनीमिया से ग्रसित महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, आयरन की गोलियों का नियमित सेवन करने तथा समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी। हालांकि, इस बार मातृत्व दिवस पर मिलने वाली पोषण संबंधी सुविधाएं जैसे दूध और केला महिलाओं को उपलब्ध नहीं हो सकीं। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बजट के अभाव में फिलहाल ये सुविधाएं बंद हैं, लेकिन बजट प्राप्त होते ही इन्हें पुनः शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, जांच के लिए आई कुछ गर्भवती महिलाएं—कांती, मोनी, दीपा और आरती—ने महिला डॉक्टर के अभाव में अपनी समस्याएं खुलकर रखने में असहजता जताई। इस मुद्दे पर सीएचसी अधीक्षक डॉ रविंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि हाल ही में सीएमओ का दौरा हुआ था, जिसमें यह समस्या उनके संज्ञान में लाई गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही महिला डॉक्टर की नियुक्ति कर दी जाएगी, जिससे महिलाओं को बेहतर और सहज स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।1