Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली सनसनी न्यूज़ खबर जो बिहारबिहारी होने पर गोली मार दिया
User4723
दिल्ली सनसनी न्यूज़ खबर जो बिहारबिहारी होने पर गोली मार दिया
More news from बिहार and nearby areas
- Post by User47232
- सहरसा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है… जहां एक मां ने अपने ही पांच बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। मामला बनमा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का है… बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद से आहत सोनी देवी ने यह खौफनाक कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक, सास के साथ हुए विवाद के बाद गुस्से और मानसिक तनाव में आकर सोनी देवी ने अपने पांचों बच्चों—प्रीति, लखन, रचना, सपना और राम कुमार—के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई… स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी को तुरंत सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, सोनी देवी और उनकी तीन बेटियों को होश आ गया है… लेकिन पांच वर्षीय राम कुमार और सात वर्षीय लखन कुमार की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है… पारिवारिक विवाद के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।1
- आंख रोग की विशेष जानकारी के लिए आप अगर अभी तक अनभिज्ञ हैं तो ये खबर आपके लिए खास उपयोगी है क्योंकि सौर बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विगत कई महीनों से आंख रोग विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा आंख संबंधित सभी प्रकार के रोग का ईलाज किया जा रहा है जिसमें जरूरत पड़ने पर सरकार द्वारा निःशुल्क चश्मा भी दिया जाता है। इसको लेकर प्रभारी डॉक्टर अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की जिस किसी मरीज को अगर आंख के ऑपरेशन करने की जरूरत पड़ती है तो सरकारी खर्च पर निःशुल्क वाहन सुविधा द्वारा दरभंगा भेजा जाता है जहां आंख रोग विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा आंख का सफल ऑपरेशन किया जाता है फिर उस मरीज को सरकारी वाहन द्वारा सौर बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंचाया जाता है। अब तक सैकड़ों मरीज के आंख का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है।1
- जल जमा रोड पर पानी लगने1
- कैसी बैंक वालों की दादागिरी मृतक को लाना पड़ा ₹20000 के1
- बिहार के मधेपुरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना पुलिस ने एक युवक को भारी मात्रा में नकदी और स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। कार की तलाशी में लाखों रुपए बरामद हुए हैं, जबकि आरोपी ने पूछताछ में नशे के कारोबार और चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है। दरअसल मामला मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने संदेह के आधार पर भवानीपुर वार्ड-3 निवासी 22 वर्षीय शिवम कुमार को पकड़ा। शुरुआती तलाशी में उसके पास से 56 हजार 850 रुपए नगद बरामद किए गए। बता दें कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी की टाटा टियागो कार में और भी बड़ी रकम तथा मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। दंडाधिकारी की मौजूदगी में कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की बीच वाली सीट के नीचे रखे बैग से 13 बंडलों में कुल 8 लाख 82 हजार 350 रुपए बरामद हुए। आरोपी के पास मिले कैश को मिलाकर कुल रकम 9 लाख 39 हजार 200 रुपए जब्त किए गए। इतना ही नहीं, ड्राइवर सीट के पीछे सीट कवर में छिपाकर रखा गया एक हरे रंग का पैकेट भी मिला, जिसमें दो पॉलिथीन में बंधा 10 दशमलव 660 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। मौके से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी कैश का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। वहीं उसने बताया कि स्मैक उसने झिटकिया निवासी मो. अफताब से लिया था, जो मौके से फरार हो गया। बाइट ---प्रवेन्द्र भारती , एएसपी मधेपुरा वहीं मधेपुरा एसपी प्रवेंद्र भारती ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि भारी मात्रा में नाग और नगद रुपया बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने यह भी कबूला है कि वह स्मैक की खरीद-बिक्री के साथ-साथ चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है। शिवम कुमार के खिलाफ पहले से भी चोरी का केस दर्ज है। फिलहाल पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी है, साथ ही जब्त नकदी के स्रोत की भी जांच की जा रही है।4
- महेशखूंट में भाजपा के फायर ब्रांड नेता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह भाजपा के फायर ब्रांड नेता एवं केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh का बुधवार की शाम पांच बजे महेशखूंट चौक पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया और पूरे क्षेत्र का माहौल राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री श्री सिंह सहरसा जाने के क्रम में महेशखूंट पहुंचे थे। जैसे ही उनका काफिला महेशखूंट चौक पर पहुंचा, पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका जोरदार अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष शत्रुधन भगत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया और “भारत माता की जय” व “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल गूंज उठा। इस दौरान स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से भी अवगत कराया। उन्होंने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य बुनियादी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और इनके शीघ्र समाधान की मांग की। मंत्री ने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में भाजपा नेता गोपाल साह, अवनीश कुमार, रोमित राज, रंजीत कुमार, धीरेन्द्र पासवान, नन्दन कुमार सहित कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे। सभी ने केंद्रीय मंत्री के स्वागत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पार्टी की एकजुटता का परिचय दिया। इस मौके पर नेताओं ने आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा की। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। महेशखूंट चौक पर कुछ देर रुकने के बाद केंद्रीय मंत्री का काफिला सहरसा के लिए रवाना हो गया। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा देखने को मिली और पूरे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई।1
- आज हम आपको एक ऐसे देवता के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देवताओं के सेनापति एवं ज्ञान और तप के देवता भी कहे जाते हैं। दक्षिण भारत में इन्हें ज्ञान का स्वामी मानते हैं जो अपने पिता को भी मंत्र ॐ का अर्थ समझाया था। युद्ध से पहले इनकी पूजा से विजय का आशीर्वाद मिलता है। भला ऐसे में आप भी सोच रहे होंगे ऐसे देवता के बारे में। ये भगवान शिव और माता पार्वती के बड़े पुत्र और गणेश जी के बड़े भाई कार्तिक भगवान है। इनका वाहन मोड़ है जो अहंकार को नष्ट करने का प्रतीक है।6 मुख होने से इन्हें शडानन भी कहते हैं जो 6 दिशाओं में दृष्टि रखने का संकेत है। इसकी पूजा तो वैसे प्रतिदिन करने से फलदायक माना जाता है वैसे हर महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी एवं कार्तिक मास के पूरे महीने में इनका विशेष महत्व है। दक्षिण भारत में भी जनवरी और फरबरी महीने के बड़ा त्यौहार माना जाता है। कार्तिक भगवान का मेला सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के तीरी पंचायत अन्तर्गत बराही गांव में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ग्रामीणों के सहयोग से बहुत ही भव्य रूप से आयोजित किया जाता है जिसमें शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं साथ साथ सभी प्रकार की दुकानें भी लगाई जाती है। इस मेले को देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांव के लोग आते हैं और एक दूसरे से मिलकर बहुत ही उत्साहित होते हैं। वैसे मेला समापन के बाद स्थानीय लोगों द्वारा प्रतिदिन पूरे वर्ष पूजा की जाती है जिससे आम लोगों का भी श्रद्धा और विश्वास बना रहता है। इस प्रकार के खबर देखने के लिए आप मेरे साथ बने रहने के लिए फेस बुक पर देख रहे हैं तो फोलो कर दीजिए और अगर यूट्यूब पर देख रहे हैं तो सब्सक्राइब जरूर कर दीजिए क्योंकि हो सकता है अगला खबर आपके आसपास का हो जिसे देखने में आपको आसानी हो सके। धन्यवाद1