Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीआईए थाना के पास कैनरा बैंक एटीएम में लूट की कोशिश, एक आरोपी दबोचा* *ग्राहक की सतर्कता से बड़ी वारदात टली, दूसरे आरोपी की तलाश जारी* सीआईए थाना के पास कैनरा बैंक एटीएम में लूट की कोशिश, एक आरोपी दबोचा* *ग्राहक की सतर्कता से बड़ी वारदात टली, दूसरे आरोपी की तलाश जारी*
जफरूदीन गूमल
सीआईए थाना के पास कैनरा बैंक एटीएम में लूट की कोशिश, एक आरोपी दबोचा* *ग्राहक की सतर्कता से बड़ी वारदात टली, दूसरे आरोपी की तलाश जारी* सीआईए थाना के पास कैनरा बैंक एटीएम में लूट की कोशिश, एक आरोपी दबोचा* *ग्राहक की सतर्कता से बड़ी वारदात टली, दूसरे आरोपी की तलाश जारी*
More news from हरियाणा and nearby areas
- सीआईए थाना के पास कैनरा बैंक एटीएम में लूट की कोशिश, एक आरोपी दबोचा* *ग्राहक की सतर्कता से बड़ी वारदात टली, दूसरे आरोपी की तलाश जारी*1
- हमारे नजदीक में लगे प्रेशर प्लांट टुकुर द्वारा किए जाने प्रदोष वाले प्रदूषण से हमारे क्षेत्र के आसपास के लोगों को जीना मुश्किल हो गया है प्रेशर पॉइंट से निकलने वाली धूल के कारण समय पर खाना पका पाते हैं नहीं खा पाते हैं और मिट्टी की वजह से हमारे स्वास्थ्य पर भी सीधा असर पड़ रहा है यह धूल हमारे फेफड़ों में जन्म देती है जिससे हमको सांस लेने में समस्या होती है कृपया हमारे उच्च अधिकारियों की जिला एवं तहसील लोक अधिकारियों से निवेदन है उसे पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें और उनका कानून और नियम के तहत कैसे प्लान संचालित करने की आदेश दें1
- अलवर में मनी का बाढ़ पर 2000 नकली किताब जप्त1
- तिजारा : गर्ल्स कॉलेज निर्माण को लेकर उठी पुनर्वास की मांग तिजारा क्षेत्र में प्रस्तावित गर्ल्स कॉलेज के निर्माण को लेकर जहां आमजन में खुशी का माहौल है, वहीं प्रभावित परिवारों के पुनर्वास का मुद्दा भी सामने आने लगा है। स्थानीय लोगों ने तिजारा विधायक बालक नाथ का आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में बालिकाओं के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा और कॉलेज निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, जिस भूमि पर कॉलेज का निर्माण प्रस्तावित है, उसके आसपास करीब 30-40 वर्षों से रह रहे गरीब परिवारों ने अपनी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि वे लंबे समय से इस बस्ती में निवास कर रहे हैं और उनके पास वोटर आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा बैंक खातों सहित सभी दस्तावेज इसी पते के हैं। स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद, एसडीएम तथा विधायक से मांग की है कि इन परिवारों के पुनर्वास की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि कॉलेज स्थल के पास नगर परिषद की लगभग 10 से 15 बीघा खाली जमीन उपलब्ध है, जिसे प्लॉट के रूप में आवंटित कर इन परिवारों को बसाया जा सकता है यदि ऐसा किया जाता है तो एक ओर जहां गर्ल्स कॉलेज के निर्माण में कोई बाधा नहीं आएगी, वहीं दूसरी ओर वर्षों से बसे गरीब परिवारों को भी स्थायी आवास मिल सकेगा।1
- Post by JAHID KHAN1
- सदर थाना के पास रोड पर अचेत अवस्था एक युवक में मिला अलवर मै सदर थाना के पास मिला रोड पर एक युवक अचेतअवस्था में मिला प्रदीप नाम का युवक अबेडकर नगर अलवर निवासी एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया एक मोबाइल मिला है स्क्रीन टूटी हुई एक आधार कार्ड मिलाहै3
- मुर्गा बेचकर सोनोग्राफी कराने के मामले में प्रशासन सख्त, तहसीलदार ने किया निरीक्षण। आबूरोड। राजकीय उप जिला अस्पताल क्षेत्र में एक आदिवासी महिला द्वारा मुर्गा बेचकर सोनोग्राफी करवाने का मामला समाचार पत्र मे सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए आबूरोड तहसीलदार पन्नालाल चौधरी ने शुक्रवार को अस्पताल के समीप स्थित निजी सोनोग्राफी सेंटर का औचक निरीक्षण किया। तहसीलदार पन्नालाल चौधरी अधिकारियों के साथ सेंटर परिसर का निरीक्षण करते नजर आए। इस दौरान भवन की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। प्रशासन ने सेंटर संचालकों से आवश्यक जानकारी भी ली। बताया जा रहा है कि हाल ही में एक आदिवासी महिला ने आर्थिक तंगी के चलते मुर्गा बेचकर सोनोग्राफी करवाने का मामला प्रकाश मे आया था, जिसके बाद मामला चर्चा में आया और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी। मुर्गा बेचकर सोनोग्राफी कराने के मामले में तहसीलदार चौधरी ने बताया की महिला की कोई जानकारी हमें मिली नहीं है। नाम पता जानकारी मे नहीं होने की वजह से सोनोग्राफी सेंटर में वेरीफाई नहीं हो पा रहा है। उक्त सोनोग्राफी सेंटर में प्रतिदिन कितनी सोनोग्राफी हो रही है वह हमने सब चेक कर लिया है। साथ ही तहसीलदार चौधरी ने कहा कि मरीजों से अनावश्यक शुल्क वसूली, नियमों की अनदेखी अथवा किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। तहसीलदार पन्नालाल चौधरी ने अस्पताल के समीप स्थित मेडिकल स्टोर के पीछे की भूमि का भी अवलोकन किया जहां पर पूर्व में कुछ दवाइयां थी जो डंप की गई थी उसका भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने के दिशा निर्देश जारी किए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों के हितों की रक्षा के लिए ऐसे निरीक्षण समय-समय पर होने चाहिए। तहसीलदार पन्नालाल चौधरी, आर आई सुखराज सिंह चारण एवं अस्पताल अधीक्षक पीएन गुप्ता मौजूद रहे।1
- भिवाड़ी: डी-मार्ट में एयर स्ट्राइक जैसी आपात स्थिति को लेकर मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया, जिसमें सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, सिविल डिफेंस, चिकित्सा और अग्निशमन विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। सायरन बजते ही पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी हुआ तथा आग लगने की स्थिति में घायलों को सुरक्षित निकालकर एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सीपीआर सहित प्राथमिक उपचार दिया। इस दौरान करीब 45 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और 13 घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 6 की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जबकि एएसपी अतुल साहू के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र को नियंत्रित कर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया। अस्पताल में पीएमओ सागर अरोड़ा के नेतृत्व में चिकित्सा टीम ने तेजी से उपचार किया। इस मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशासन ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों, विभागों के समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन किया।1