logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर :ऑटो और लोडर की टक्कर में ऑटो चालक की मौत, बांदा मार्ग पर टेढ़ा इसौली के मध्य हुई घटना भरुआ सुमेरपुर। बांदा मार्ग में टेढ़ा गांव के आगे इसौली गांव से सवारियां छोड़कर गांव वापस आ रहे ऑटो में जसपुरा की ओर जा रहे लोडर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। टेढ़ा गांव निवासी रामप्रताप सिंह ने बताया कि उसका बेटा दीनू सिंह (27) किराए पर ऑटो लेकर चलाता था। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे वह इसौली गांव में सवारियां छोड़कर ऑटो लेकर घर आ रहा था। तभी टेढ़ा इसौली के मध्य गुप्ता पेट्रोल पंप के पास जसपुरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार लोडर ने ऑटो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और चालक ऑटो में ही बुरी तरह फंस गया।आसपास खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने ऑटो को तोड़कर फंसे चालक को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर लोडर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। अचानक हुई इस घटना से ऑटो चालक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का और अविवाहित था।

1 hr ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

हमीरपुर :ऑटो और लोडर की टक्कर में ऑटो चालक की मौत, बांदा मार्ग पर टेढ़ा इसौली के मध्य हुई घटना भरुआ सुमेरपुर। बांदा मार्ग में टेढ़ा गांव के आगे इसौली गांव से सवारियां छोड़कर गांव वापस आ रहे ऑटो में जसपुरा की ओर जा रहे लोडर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। टेढ़ा गांव निवासी रामप्रताप सिंह ने बताया कि उसका बेटा दीनू सिंह (27) किराए पर ऑटो लेकर चलाता था। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे वह इसौली गांव में सवारियां छोड़कर ऑटो लेकर घर आ रहा था। तभी टेढ़ा इसौली के मध्य गुप्ता पेट्रोल पंप के पास जसपुरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार लोडर ने ऑटो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और चालक ऑटो में ही बुरी तरह फंस गया।आसपास खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने ऑटो को तोड़कर फंसे चालक को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर लोडर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। अचानक हुई इस घटना से ऑटो चालक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का और अविवाहित था।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर :ऑटो और लोडर की टक्कर में ऑटो चालक की मौत, बांदा मार्ग पर टेढ़ा इसौली के मध्य हुई घटना भरुआ सुमेरपुर। बांदा मार्ग में टेढ़ा गांव के आगे इसौली गांव से सवारियां छोड़कर गांव वापस आ रहे ऑटो में जसपुरा की ओर जा रहे लोडर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। टेढ़ा गांव निवासी रामप्रताप सिंह ने बताया कि उसका बेटा दीनू सिंह (27) किराए पर ऑटो लेकर चलाता था। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे वह इसौली गांव में सवारियां छोड़कर ऑटो लेकर घर आ रहा था। तभी टेढ़ा इसौली के मध्य गुप्ता पेट्रोल पंप के पास जसपुरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार लोडर ने ऑटो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और चालक ऑटो में ही बुरी तरह फंस गया।आसपास खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने ऑटो को तोड़कर फंसे चालक को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर लोडर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। अचानक हुई इस घटना से ऑटो चालक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का और अविवाहित था।
    1
    हमीरपुर :ऑटो और लोडर की टक्कर में ऑटो चालक की मौत,
बांदा मार्ग पर टेढ़ा इसौली के मध्य हुई घटना
भरुआ सुमेरपुर। बांदा मार्ग में टेढ़ा गांव के आगे इसौली गांव से सवारियां छोड़कर गांव वापस आ रहे ऑटो में जसपुरा की ओर जा रहे लोडर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। 
टेढ़ा गांव निवासी रामप्रताप सिंह ने बताया कि उसका बेटा दीनू सिंह (27)  किराए पर ऑटो लेकर चलाता था। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे वह इसौली गांव में सवारियां छोड़कर ऑटो लेकर घर आ रहा था। तभी टेढ़ा इसौली के मध्य गुप्ता पेट्रोल पंप के पास जसपुरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार लोडर ने ऑटो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और चालक ऑटो में ही बुरी तरह फंस गया।आसपास खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने ऑटो को तोड़कर फंसे चालक को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर लोडर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। अचानक हुई इस घटना से ऑटो चालक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का और अविवाहित था।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हमीरपुर नगर निकायों की स्वच्छता व्यवस्था व विकास योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और कचरा पृथक्कीकरण शत-प्रतिशत कराने के निर्देश हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों, डूडा, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और पीएम स्वनिधि सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शत-प्रतिशत कराने और गीले-सूखे कचरे का स्रोत पर ही पृथक्कीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एमआरएफ केंद्रों एवं कचरा प्रसंस्करण इकाइयों का प्रभावी संचालन कराने तथा संचित लिगेसी वेस्ट के निस्तारण में तेजी लाने को कहा। स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए। डीएम ने नगर क्षेत्रों में व्यवस्थित वेंडिंग जोन विकसित कराने, सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने तथा आवागमन में बाधा बन रहे खंभों व अन्य अवरोधों को व्यवस्थित कराने को कहा। तालाबों में जल निकासी के लिए उचित इनलेट-आउटलेट व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने तथा पीएम स्वनिधि योजना में पात्र पथ विक्रेताओं को लाभान्वित करने पर जोर दिया गया। साथ ही सफाई, कूड़ा संग्रहण और जलभराव से संबंधित जन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित अधिकारी व नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    हमीरपुर नगर निकायों की स्वच्छता व्यवस्था व विकास योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और कचरा पृथक्कीकरण शत-प्रतिशत कराने के निर्देश
हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों, डूडा, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और पीएम स्वनिधि सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शत-प्रतिशत कराने और गीले-सूखे कचरे का स्रोत पर ही पृथक्कीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने एमआरएफ केंद्रों एवं कचरा प्रसंस्करण इकाइयों का प्रभावी संचालन कराने तथा संचित लिगेसी वेस्ट के निस्तारण में तेजी लाने को कहा। स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए।
डीएम ने नगर क्षेत्रों में व्यवस्थित वेंडिंग जोन विकसित कराने, सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने तथा आवागमन में बाधा बन रहे खंभों व अन्य अवरोधों को व्यवस्थित कराने को कहा। तालाबों में जल निकासी के लिए उचित इनलेट-आउटलेट व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने तथा पीएम स्वनिधि योजना में पात्र पथ विक्रेताओं को लाभान्वित करने पर जोर दिया गया। साथ ही सफाई, कूड़ा संग्रहण और जलभराव से संबंधित जन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित अधिकारी व नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भगत सिंह के अभिन्न मित्र थे महावीर सिंह, 58 दिन की भूख हड़ताल के बाद हुए शहीद हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में देश के प्रति देशभक्तों के नजरिए पर विमर्श के उद्देश्य से वर्णिता संस्था के तत्वावधान में ‘विमर्श विविधा’ के अंतर्गत ‘जिनका देश ऋणी है’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संस्था अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने महान क्रांतिकारी शहीद महावीर सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि महावीर सिंह सही मायने में साहसी क्रांतिकारी थे। उनका जन्म 16 सितंबर 1904 को एटा जिले के अलीगंज क्षेत्र के टहला गांव में देवी सिंह और शारदा देवी के घर हुआ था। प्रारंभ से ही देशसेवा के प्रति समर्पित महावीर सिंह ने मैट्रिक के बाद कानपुर के डीएवी कॉलेज में शिक्षा ग्रहण की और क्रांतिकारी भगत सिंह के अभिन्न मित्र बने। अंग्रेज अधिकारी जे.पी. सांडर्स की हत्या के मामले में भगत सिंह और उनके साथियों के साथ महावीर सिंह का भी जुड़ाव रहा। उन्हें आजीवन कारावास की सजा देकर सेलुलर जेल भेजा गया। जेल में अमानवीय व्यवहार के विरोध में उन्होंने करीब 58 दिनों तक भूख हड़ताल की। जबरन नाक से दूध पिलाने के दौरान दूध फेफड़ों में चले जाने से उनकी हालत बिगड़ गई और करीब 29 वर्ष की उम्र में उन्होंने मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर कर दिए। कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल प्रजापति, महावीर प्रजापति इलेक्ट्रीशियन, रामबिहारी, प्रेम, प्रिंस, रिचा, सागर, होरीलाल, अमित, भोलू सिंह, सत्येंद्र और अखिलेश आदि मौजूद रहे।
    1
    भगत सिंह के अभिन्न मित्र थे महावीर सिंह, 58 दिन की भूख हड़ताल के बाद हुए शहीद
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में देश के प्रति देशभक्तों के नजरिए पर विमर्श के उद्देश्य से वर्णिता संस्था के तत्वावधान में ‘विमर्श विविधा’ के अंतर्गत ‘जिनका देश ऋणी है’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संस्था अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने महान क्रांतिकारी शहीद महावीर सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उन्होंने कहा कि महावीर सिंह सही मायने में साहसी क्रांतिकारी थे। उनका जन्म 16 सितंबर 1904 को एटा जिले के अलीगंज क्षेत्र के टहला गांव में देवी सिंह और शारदा देवी के घर हुआ था। प्रारंभ से ही देशसेवा के प्रति समर्पित महावीर सिंह ने मैट्रिक के बाद कानपुर के डीएवी कॉलेज में शिक्षा ग्रहण की और क्रांतिकारी भगत सिंह के अभिन्न मित्र बने।
अंग्रेज अधिकारी जे.पी. सांडर्स की हत्या के मामले में भगत सिंह और उनके साथियों के साथ महावीर सिंह का भी जुड़ाव रहा। उन्हें आजीवन कारावास की सजा देकर सेलुलर जेल भेजा गया। जेल में अमानवीय व्यवहार के विरोध में उन्होंने करीब 58 दिनों तक भूख हड़ताल की। जबरन नाक से दूध पिलाने के दौरान दूध फेफड़ों में चले जाने से उनकी हालत बिगड़ गई और करीब 29 वर्ष की उम्र में उन्होंने मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर कर दिए।
कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल प्रजापति, महावीर प्रजापति इलेक्ट्रीशियन, रामबिहारी, प्रेम, प्रिंस, रिचा, सागर, होरीलाल, अमित, भोलू सिंह, सत्येंद्र और अखिलेश आदि मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • तिंदवारी के छापर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार बांदा, 16 सितंबर। तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम छापर में 12/13 सितंबर की रात हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार हत्या किसी बड़े विवाद का परिणाम नहीं, बल्कि एक मामूली कहासुनी के बाद हुई। मामले में थाना तिंदवारी और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक आरोपी अंकित उर्फ अंकुल पुत्र रामसेवक, निवासी माटा को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका कथित साथी पवन उर्फ बल्ला पुत्र रामप्रकाश फरार बताया गया है।पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर को छापर गांव के पास तालाब के नजदीक युवक का शव मिला था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। घटनास्थल से जुटाए गए भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों, संदिग्धों से पूछताछ और ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने का दावा किया है।पुलिस के अनुसार पुलिया पर शुरू हुआ विवाद पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 12/13 सितंबर की रात वह अपने गांव के साथी पवन उर्फ बल्ला के साथ मुख्य मार्ग पर बनी पुलिया के पास बैठा था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां आया और पुलिया के पास पेशाब करने लगा। दोनों ने उससे इतनी रात में वहां आने का कारण पूछा। पुलिस के अनुसार इसी बात पर कहासुनी और अभद्रता हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी युवक को मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव के बाहर ले गए और डंडे तथा अधजली लकड़ी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद अचेत अवस्था में उसे मोटरसाइकिल से छापर गांव के पास तालाब के नजदीक छोड़कर चले गए। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कथित तौर पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे, अधजली लकड़ी और मोटरसाइकिल बरामद की है। मृतक के जूते तथा आरोपी के कपड़े भी बरामदगी में शामिल बताए गए हैं।एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अंकित उर्फ अंकुल के विरुद्ध मु0अ0सं0 196/26, धारा 103(1)/238 बीएनएस, थाना तिंदवारी में कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार घटना में शामिल दूसरे आरोपी पवन उर्फ बल्ला की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। पुलिस की कार्रवाई में थानाध्यक्ष संदीप पटेल, एसओजी प्रभारी आनंद कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र वर्मा समेत थाना तिंदवारी और एसओजी के पुलिसकर्मी शामिल रहे। मामले में पुलिस के दावों के साथ-साथ फॉरेंसिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और अन्य बरामदगी की जांच महत्वपूर्ण होगी। आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों का अंतिम निर्धारण न्यायालय में साक्ष्यों के आधार पर होगा।
    1
    तिंदवारी के छापर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार
बांदा, 16 सितंबर। तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम छापर में 12/13 सितंबर की रात हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार हत्या किसी बड़े विवाद का परिणाम नहीं, बल्कि एक मामूली कहासुनी के बाद हुई। मामले में थाना तिंदवारी और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक आरोपी अंकित उर्फ अंकुल पुत्र रामसेवक, निवासी माटा को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका कथित साथी पवन उर्फ बल्ला पुत्र रामप्रकाश फरार बताया गया है।पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर को छापर गांव के पास तालाब के नजदीक युवक का शव मिला था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। घटनास्थल से जुटाए गए भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों, संदिग्धों से पूछताछ और ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने का दावा किया है।पुलिस के अनुसार पुलिया पर शुरू हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 12/13 सितंबर की रात वह अपने गांव के साथी पवन उर्फ बल्ला के साथ मुख्य मार्ग पर बनी पुलिया के पास बैठा था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां आया और पुलिया के पास पेशाब करने लगा। दोनों ने उससे इतनी रात में वहां आने का कारण पूछा। पुलिस के अनुसार इसी बात पर कहासुनी और अभद्रता हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी युवक को मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव के बाहर ले गए और डंडे तथा अधजली लकड़ी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद अचेत अवस्था में उसे मोटरसाइकिल से छापर गांव के पास तालाब के नजदीक छोड़कर चले गए।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कथित तौर पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे, अधजली लकड़ी और मोटरसाइकिल बरामद की है। मृतक के जूते तथा आरोपी के कपड़े भी बरामदगी में शामिल बताए गए हैं।एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अंकित उर्फ अंकुल के विरुद्ध मु0अ0सं0 196/26, धारा 103(1)/238 बीएनएस, थाना तिंदवारी में कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार घटना में शामिल दूसरे आरोपी पवन उर्फ बल्ला की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
पुलिस की कार्रवाई में थानाध्यक्ष संदीप पटेल, एसओजी प्रभारी आनंद कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र वर्मा समेत थाना तिंदवारी और एसओजी के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
मामले में पुलिस के दावों के साथ-साथ फॉरेंसिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और अन्य बरामदगी की जांच महत्वपूर्ण होगी। आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों का अंतिम निर्धारण न्यायालय में साक्ष्यों के आधार पर होगा।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा , जनपद - बांदा* बबेरू में रात्रि 12:00 बजे *विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा , जनपद - बांदा* *बबेरू में रात्रि 12 बजे 100 गोवंशों की तस्करी का संदिग्ध मामला - सचिव ने आदेश से किया इनकार, BDO ने नहीं उठाया फोन, ग्रामीणों में आक्रोश* ग्राम पंचायत मुरवल, थाना - बबेरू, जनपद - बांदा | समय - रात्रि 12:00 बजे* बांदा के बबेरू रोड पर ग्राम पंचायत मुरवल से गौ तस्करी का बड़ा संदिग्ध मामला सामने आया है। रात्रि 12 बजे ग्राम प्रधान आलमपुर मोइन खान व उसके 8-10 साथियों द्वारा लगभग 100 गोवंशों को हांककर ले जाते हुए मुरवल के ग्रामीणों ने पकड़कर मुरवल चौकी पुलिस को सौंपा। *मामले में दो बड़े खुलासे -* *1. सचिव ने झाड़ा पल्ला -* ग्राम पंचायत सचिव से पूछा गया कि क्या आपने रात्रि में गोवंश ले जाने का आदेश दिया? सचिव ने साफ मना किया - _"मैंने कोई आदेश नहीं दिया, मुझे जानकारी ही नहीं है।"_ सचिव ने बताया गौशाला में वर्तमान में मात्र 60-65 गोवंश संरक्षित हैं। *2. BDO बबेरू ने नहीं उठाया फोन -* इस गंभीर मामले को लेकर जब *खंड विकास अधिकारी, बबेरू (BDO)* को कई बार कॉल कर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो BDO महोदय ने कॉल रिसीव नहीं किया। इससे यह प्रतीत होता है कि यह सब मनगढ़ंत तरीके से और मिलीभगत से गोवंशों की तस्करी की जा रही है। आखिर एक जिम्मेदार अधिकारी फोन क्यों नहीं उठा रहा? *महेश कुमार प्रजापति, जिला अध्यक्ष, विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति का कड़ा बयान -* _"सचिव कह रहा है मुझे पता नहीं, BDO फोन नहीं उठा रहा और प्रधान रात के 12 बजे 100 गोवंश लेकर जा रहा है। यह सीधे-सीधे गौशाला के नाम पर गौ तस्करी का खेल है।_ _मुरवल के ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाई, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह प्रशासनिक संरक्षण के बिना संभव नहीं है।_ _मेरी मांग है -_ _1. BDO बबेरू की भूमिका की भी जांच हो कि उन्होंने फोन क्यों नहीं उठाया।_ _2. पकड़े गए सभी आरोपियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर डाले जाएं, लोकेशन और CDR निकाली जाए।_ _3. 100 गोवंशों का कोई परमिट, पशु चिकित्सा प्रमाण पत्र नहीं है तो तत्काल FIR दर्ज हो।_ _बांदा पुलिस प्रशासन विशेष कार्रवाई करे ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो। दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी और मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत करेगी। गौ माता से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।"_ *मांग -* 1. 100 गोवंशों को तत्काल सुरक्षित गौशाला में संरक्षित कर पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया जाए। 2. मामले की जांच CO बबेरू द्वारा की जाए। 3. सर्विलांस से पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जाए।
    1
    *विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा , जनपद - बांदा* बबेरू में रात्रि 12:00 बजे

*विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा , जनपद - बांदा*
*बबेरू में रात्रि 12 बजे 100 गोवंशों की तस्करी का संदिग्ध मामला - सचिव ने आदेश से किया इनकार, BDO ने नहीं उठाया फोन, ग्रामीणों में आक्रोश*
ग्राम पंचायत मुरवल, थाना - बबेरू, जनपद - बांदा | समय - रात्रि 12:00 बजे*
बांदा के बबेरू रोड पर ग्राम पंचायत मुरवल से गौ तस्करी का बड़ा संदिग्ध मामला सामने आया है। रात्रि 12 बजे ग्राम प्रधान आलमपुर मोइन खान व उसके 8-10 साथियों द्वारा लगभग 100 गोवंशों को हांककर ले जाते हुए मुरवल के ग्रामीणों ने पकड़कर मुरवल चौकी पुलिस को सौंपा।
*मामले में दो बड़े खुलासे -*
*1. सचिव ने झाड़ा पल्ला -* ग्राम पंचायत सचिव से पूछा गया कि क्या आपने रात्रि में गोवंश ले जाने का आदेश दिया? सचिव ने साफ मना किया - _"मैंने कोई आदेश नहीं दिया, मुझे जानकारी ही नहीं है।"_ सचिव ने बताया गौशाला में वर्तमान में मात्र 60-65 गोवंश संरक्षित हैं।
*2. BDO बबेरू ने नहीं उठाया फोन -* इस गंभीर मामले को लेकर जब *खंड विकास अधिकारी, बबेरू (BDO)* को कई बार कॉल कर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो BDO महोदय ने कॉल रिसीव नहीं किया। इससे यह प्रतीत होता है कि यह सब मनगढ़ंत तरीके से और मिलीभगत से गोवंशों की तस्करी की जा रही है। आखिर एक जिम्मेदार अधिकारी फोन क्यों नहीं उठा रहा?
*महेश कुमार प्रजापति, जिला अध्यक्ष, विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति का कड़ा बयान -*
_"सचिव कह रहा है मुझे पता नहीं, BDO फोन नहीं उठा रहा और प्रधान रात के 12 बजे 100 गोवंश लेकर जा रहा है। यह सीधे-सीधे गौशाला के नाम पर गौ तस्करी का खेल है।_
_मुरवल के ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाई, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह प्रशासनिक संरक्षण के बिना संभव नहीं है।_
_मेरी मांग है -_
_1. BDO बबेरू की भूमिका की भी जांच हो कि उन्होंने फोन क्यों नहीं उठाया।_
_2. पकड़े गए सभी आरोपियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर डाले जाएं, लोकेशन और CDR निकाली जाए।_
_3. 100 गोवंशों का कोई परमिट, पशु चिकित्सा प्रमाण पत्र नहीं है तो तत्काल FIR दर्ज हो।_
_बांदा पुलिस प्रशासन विशेष कार्रवाई करे ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो। दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी और मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत करेगी। गौ माता से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।"_
*मांग -*
1. 100 गोवंशों को तत्काल सुरक्षित गौशाला में संरक्षित कर पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया जाए।
2. मामले की जांच CO बबेरू द्वारा की जाए।
3. सर्विलांस से पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जाए।
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लोटन प्रसाद प्रेस रिपोर्टर क्राइम न्यूज़ चैनल भरुआसुमेरपुर ( हमीरपुर) दो दिवसीय बुन्देलखण्ड का मशहूर तीजा मेला में दुसरे दिन पशु बजार के मालिक एवं कमेटी द्वारा विशाल दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें दूरदराज राजिस्थान हरियाणा, पंजाब, नेपाल, बांदा चित्रकूट महोबा मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के पहलवानों ने अपना अपना दांव पेच से हजारों दर्शकों का मनमोह लिया। सबसे ज्यादा रोमांचक कुस्ती हनुमान गढ़ी अयोध्या के बाबा रविदास पहलवान, तथा राजिस्थान के लालु पहलवान के बीच रही लगभग दस मिनट उठापटक में हनुमान गढ़ी के बाबा रविदास पहलवान ने राजिस्थान के लालू पहलवान को हराकर अपने नाम विजय दर्ज कराई। दंगल का उद्घाटन इटरा आश्रम के बाबा वेदानन्द उर्फ बलराम तथा दंगल की रेफरी बुन्देलखण्ड केशरी बाबूलाल पहलवान, सूरजपाल सिंह तोमर ने किया। दंगल के आयोजन अमरसिंह,जयकरन सिंह, जितेन्द्र सिंह तोमर, रामबरन सिंह देवांश सिंह अंकित सिंह रानू,संतू सिंह,प्रदीप सिंह तोमर आदि। हमीरपुर के सुमेरपुर में लगने वाला प्रसिद्ध तीजा मेला बुंदेलखंड की समृद्ध परंपरा, आस्था और सामाजिक सौहार्द की पहचान बना हुआ है। पहली बार इस बार बमरोधक दस्ता तैनात किया गया था। तथा हरचंदन जहां श्रीकृष्ण द्वारा नागनाथन का मंचन होता है वहां गोताखोर पी,एक,सी तैनात रही।बताया जाता है कि इस मेले की शुरुआत करीब 1850 के आसपास श्रीकृष्ण की झांकियों से हुई थी। समय के साथ यह परंपरा भव्य शोभायात्रा, नागनाथ लीला, कंस वध, रासलीला, बुंदेली लोक संस्कृति, दंगल और मनोरंजन के विभिन्न आयोजनों तक पहुंच गई। तीजा मेले की सबसे बड़ी खासियत यहां देखने को मिलने वाला आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द है। अलग-अलग समुदायों के लोग मिलकर मेले में सहयोग करते हैं और शोभायात्रा का स्वागत करते हैं।मेले को लेकर प्रशासन भी सफाई, रोशनी, पेयजल, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम करता है।सुमेरपुर तीजा महोत्सव गाजे बाजे के साथ निकली तीजा महोत्सव की नयनाभिराम शोभायात्रा शोभायात्रा में शामिल हुई 35 झांकियां द्रोपदी चीरहरण की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र । इसी के साथ तीन दिवसीय तीजा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी तीजा महोत्सव के नयनाभिराम शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे एवं श्रीकृष्ण लीला तीजा महोत्सव कमेटी अध्यक्ष जयप्रकाश दीक्षित बब्बू भैया ने भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह की आरती उतार कर किया। शोभा यात्रा 3:00 बजे चांद थोक के श्रीकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर नरही मार्ग, नेहा चौराहा, हाईवे में चढ़ कर बस स्टैंड पहुंची। बस स्टैंड से वापस थाना चौराहा होकर मैथिली शरण गुप्त मार्ग से गुजर कर कमलेश तिराहा होते हुए छोटी बाजार पहुंची। यहां से श्रीकृष्ण भगवान की झांकी को हरचंदन तालाब ले जाया गया। यहां पर नागनाथन लीला का मंचन हुआ। नागनाथन लीला के उपरांत छोटी बाजार में कंस वध के साथ शोभा यात्रा संपन्न हुई। शोभा यात्रा में 35 झांकियां शामिल की गई थी। ज्यादातर झांकियां श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से ओतप्रोत थी।इसके अलावा राष्ट्र भक्ति, पर्यावरण संरक्षण की झांकियां को भी शामिल किया गया। शोभायात्रा में पूर्व विधायक युवराज सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, रामदत्त पांडे, दीपा तिवारी, नवलदाऊ,कल्लू यादव, श्यामबाबू पांडे, सुरेश यादव,बदलू फौजी, सपा नेता रामप्रकाश प्रजापति, कुंजबिहारी पांडे, संजीव पांडे, रणवीर सिंह लाला, अभिषेक सिंह छोटू,अखिलेश साहू,बृजेश शर्मा, राघवेंद्र पांडे, परशुराम प्रजापति, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू,श्यामजी गुप्ता आदि हजारों लोग शामिल रहे। सुरक्षा का जिम्मा एएसपी अरविंद कुमार वर्मा, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, सीओ सदर यशपाल सिंह, थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने संभाल रखा था। दुसरे दिन नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे उर्फ धीरु अधिशाषी अधिकारी दिनेश आर्य द्वारा रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आल्हा गायन का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों आल्हा गायकों ने भाग लिया। आयोजन कमेटी द्वारा आल्हा का व्याह, नैनागढ़ की लडाई पर गायन दिया गया। जिसमें दूरदराज से आए आल्हा गायकों में रामकिशोर,महावीर, उमाशंकर, चन्द्रभान सिंह, चरणसिंह, अनुरुद्ध सिंह अर्पित यादव सहित सभी ने अपने मधुर संगीत ऊंचे स्वर से उपस्थिति विशाल समूह का मनमोह लिया। लोटन प्रसाद प्रेस रिपोर्टर क्राइम न्यूज़ चैनल भरुआसुमेरपुर ( हमीरपुर) दो दिवसीय बुन्देलखण्ड का मशहूर तीजा मेला में दुसरे दिन पशु बजार के मालिक एवं कमेटी द्वारा विशाल दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें दूरदराज राजिस्थान हरियाणा, पंजाब, नेपाल, बांदा चित्रकूट महोबा मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के पहलवानों ने अपना अपना दांव पेच से हजारों दर्शकों का मनमोह लिया। सबसे ज्यादा रोमांचक कुस्ती हनुमान गढ़ी अयोध्या के बाबा रविदास पहलवान, तथा राजिस्थान के लालु पहलवान के बीच रही लगभग दस मिनट उठापटक में हनुमान गढ़ी के बाबा रविदास पहलवान ने राजिस्थान के लालू पहलवान को हराकर अपने नाम विजय दर्ज कराई। दंगल का उद्घाटन इटरा आश्रम के बाबा वेदानन्द उर्फ बलराम तथा दंगल की रेफरी बुन्देलखण्ड केशरी बाबूलाल पहलवान, सूरजपाल सिंह तोमर ने किया। दंगल के आयोजन अमरसिंह,जयकरन सिंह, जितेन्द्र सिंह तोमर, रामबरन सिंह देवांश सिंह अंकित सिंह रानू,संतू सिंह,प्रदीप सिंह तोमर आदि। हमीरपुर के सुमेरपुर में लगने वाला प्रसिद्ध तीजा मेला बुंदेलखंड की समृद्ध परंपरा, आस्था और सामाजिक सौहार्द की पहचान बना हुआ है। पहली बार इस बार बमरोधक दस्ता तैनात किया गया था। तथा हरचंदन जहां श्रीकृष्ण द्वारा नागनाथन का मंचन होता है वहां गोताखोर पी,एक,सी तैनात रही।बताया जाता है कि इस मेले की शुरुआत करीब 1850 के आसपास श्रीकृष्ण की झांकियों से हुई थी। समय के साथ यह परंपरा भव्य शोभायात्रा, नागनाथ लीला, कंस वध, रासलीला, बुंदेली लोक संस्कृति, दंगल और मनोरंजन के विभिन्न आयोजनों तक पहुंच गई। तीजा मेले की सबसे बड़ी खासियत यहां देखने को मिलने वाला आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द है। अलग-अलग समुदायों के लोग मिलकर मेले में सहयोग करते हैं और शोभायात्रा का स्वागत करते हैं।मेले को लेकर प्रशासन भी सफाई, रोशनी, पेयजल, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम करता है।सुमेरपुर तीजा महोत्सव गाजे बाजे के साथ निकली तीजा महोत्सव की नयनाभिराम शोभायात्रा शोभायात्रा में शामिल हुई 35 झांकियां द्रोपदी चीरहरण की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र । इसी के साथ तीन दिवसीय तीजा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी तीजा महोत्सव के नयनाभिराम शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे एवं श्रीकृष्ण लीला तीजा महोत्सव कमेटी अध्यक्ष जयप्रकाश दीक्षित बब्बू भैया ने भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह की आरती उतार कर किया। शोभा यात्रा 3:00 बजे चांद थोक के श्रीकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर नरही मार्ग, नेहा चौराहा, हाईवे में चढ़ कर बस स्टैंड पहुंची। बस स्टैंड से वापस थाना चौराहा होकर मैथिली शरण गुप्त मार्ग से गुजर कर कमलेश तिराहा होते हुए छोटी बाजार पहुंची। यहां से श्रीकृष्ण भगवान की झांकी को हरचंदन तालाब ले जाया गया। यहां पर नागनाथन लीला का मंचन हुआ। नागनाथन लीला के उपरांत छोटी बाजार में कंस वध के साथ शोभा यात्रा संपन्न हुई। शोभा यात्रा में 35 झांकियां शामिल की गई थी। ज्यादातर झांकियां श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से ओतप्रोत थी।इसके अलावा राष्ट्र भक्ति, पर्यावरण संरक्षण की झांकियां को भी शामिल किया गया। शोभायात्रा में पूर्व विधायक युवराज सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, रामदत्त पांडे, दीपा तिवारी, नवलदाऊ,कल्लू यादव, श्यामबाबू पांडे, सुरेश यादव,बदलू फौजी, सपा नेता रामप्रकाश प्रजापति, कुंजबिहारी पांडे, संजीव पांडे, रणवीर सिंह लाला, अभिषेक सिंह छोटू,अखिलेश साहू,बृजेश शर्मा, राघवेंद्र पांडे, परशुराम प्रजापति, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू,श्यामजी गुप्ता आदि हजारों लोग शामिल रहे। सुरक्षा का जिम्मा एएसपी अरविंद कुमार वर्मा, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, सीओ सदर यशपाल सिंह, थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने संभाल रखा था। दुसरे दिन नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे उर्फ धीरु अधिशाषी अधिकारी दिनेश आर्य द्वारा रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आल्हा गायन का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों आल्हा गायकों ने भाग लिया। आयोजन कमेटी द्वारा आल्हा का व्याह, नैनागढ़ की लडाई पर गायन दिया गया। जिसमें दूरदराज से आए आल्हा गायकों में रामकिशोर,महावीर, उमाशंकर, चन्द्रभान सिंह, चरणसिंह, अनुरुद्ध सिंह अर्पित यादव सहित सभी ने अपने मधुर संगीत ऊंचे स्वर से उपस्थिति विशाल समूह का मनमोह लिया।
    4
    लोटन प्रसाद 
प्रेस रिपोर्टर क्राइम न्यूज़ चैनल 
भरुआसुमेरपुर ( हमीरपुर)
दो दिवसीय बुन्देलखण्ड का मशहूर तीजा मेला में दुसरे दिन पशु बजार के मालिक एवं कमेटी द्वारा विशाल दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें दूरदराज राजिस्थान हरियाणा, पंजाब, नेपाल, बांदा चित्रकूट महोबा मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के पहलवानों ने अपना अपना दांव पेच से हजारों दर्शकों का मनमोह लिया। सबसे ज्यादा रोमांचक कुस्ती हनुमान गढ़ी अयोध्या के बाबा रविदास पहलवान, तथा राजिस्थान के लालु पहलवान के बीच रही लगभग दस मिनट उठापटक में हनुमान गढ़ी के बाबा रविदास पहलवान ने राजिस्थान के लालू पहलवान को हराकर अपने नाम विजय दर्ज कराई। दंगल का उद्घाटन इटरा आश्रम के बाबा वेदानन्द उर्फ बलराम तथा दंगल की रेफरी बुन्देलखण्ड केशरी बाबूलाल पहलवान, सूरजपाल सिंह तोमर ने किया। दंगल के आयोजन अमरसिंह,जयकरन सिंह, जितेन्द्र सिंह तोमर, रामबरन सिंह देवांश सिंह अंकित सिंह रानू,संतू सिंह,प्रदीप सिंह तोमर आदि।
हमीरपुर के सुमेरपुर में लगने वाला प्रसिद्ध तीजा मेला  बुंदेलखंड की समृद्ध परंपरा, आस्था और सामाजिक सौहार्द की पहचान बना हुआ है। पहली बार इस बार बमरोधक दस्ता तैनात किया गया था। तथा हरचंदन जहां श्रीकृष्ण द्वारा नागनाथन का मंचन होता है वहां गोताखोर पी,एक,सी तैनात रही।बताया जाता है कि इस मेले की शुरुआत करीब 1850 के आसपास श्रीकृष्ण की झांकियों से हुई थी। समय के साथ यह परंपरा भव्य शोभायात्रा, नागनाथ लीला, कंस वध, रासलीला, बुंदेली लोक संस्कृति, दंगल और मनोरंजन के विभिन्न आयोजनों तक पहुंच गई।
तीजा मेले की सबसे बड़ी खासियत यहां देखने को मिलने वाला आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द है। अलग-अलग समुदायों के लोग मिलकर मेले में सहयोग करते हैं और शोभायात्रा का स्वागत करते हैं।मेले को लेकर प्रशासन भी सफाई, रोशनी, पेयजल, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम करता है।सुमेरपुर तीजा महोत्सव गाजे बाजे के साथ निकली तीजा महोत्सव की नयनाभिराम शोभायात्रा शोभायात्रा में शामिल हुई 35 झांकियां द्रोपदी चीरहरण की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
। इसी के साथ तीन दिवसीय तीजा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी तीजा महोत्सव के नयनाभिराम शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे एवं श्रीकृष्ण लीला तीजा महोत्सव कमेटी अध्यक्ष जयप्रकाश दीक्षित बब्बू भैया ने भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह की आरती उतार कर किया। शोभा यात्रा 3:00 बजे चांद थोक के श्रीकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर नरही मार्ग, नेहा चौराहा, हाईवे में चढ़ कर बस स्टैंड पहुंची। बस स्टैंड से वापस थाना चौराहा होकर मैथिली शरण गुप्त मार्ग से गुजर कर कमलेश तिराहा होते हुए छोटी बाजार पहुंची। यहां से श्रीकृष्ण भगवान की झांकी को हरचंदन तालाब ले जाया गया। यहां पर नागनाथन लीला का मंचन हुआ। नागनाथन लीला के उपरांत छोटी बाजार में कंस वध के साथ शोभा यात्रा संपन्न हुई। शोभा यात्रा में 35 झांकियां शामिल की गई थी। ज्यादातर झांकियां श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से ओतप्रोत  थी।इसके अलावा राष्ट्र भक्ति, पर्यावरण संरक्षण की झांकियां को भी शामिल किया गया।  शोभायात्रा में पूर्व विधायक युवराज सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, रामदत्त पांडे, दीपा तिवारी, नवलदाऊ,कल्लू यादव, श्यामबाबू पांडे, सुरेश यादव,बदलू फौजी, सपा नेता रामप्रकाश प्रजापति, कुंजबिहारी पांडे, संजीव पांडे, रणवीर सिंह लाला, अभिषेक सिंह छोटू,अखिलेश साहू,बृजेश शर्मा, राघवेंद्र पांडे, परशुराम प्रजापति, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू,श्यामजी गुप्ता आदि हजारों लोग शामिल रहे। सुरक्षा का जिम्मा एएसपी अरविंद कुमार वर्मा, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, सीओ सदर यशपाल सिंह, थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने संभाल रखा था। दुसरे दिन नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे उर्फ धीरु अधिशाषी अधिकारी दिनेश आर्य द्वारा रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आल्हा गायन का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों आल्हा गायकों ने भाग लिया। आयोजन कमेटी द्वारा आल्हा का व्याह, नैनागढ़ की लडाई पर गायन दिया गया। जिसमें दूरदराज से आए आल्हा गायकों में रामकिशोर,महावीर, उमाशंकर, चन्द्रभान सिंह, चरणसिंह, अनुरुद्ध सिंह अर्पित यादव सहित सभी ने अपने मधुर संगीत ऊंचे स्वर से उपस्थिति विशाल समूह का मनमोह लिया।
लोटन प्रसाद 
प्रेस रिपोर्टर क्राइम न्यूज़ चैनल 
भरुआसुमेरपुर ( हमीरपुर)
दो दिवसीय बुन्देलखण्ड का मशहूर तीजा मेला में दुसरे दिन पशु बजार के मालिक एवं कमेटी द्वारा विशाल दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें दूरदराज राजिस्थान हरियाणा, पंजाब, नेपाल, बांदा चित्रकूट महोबा मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के पहलवानों ने अपना अपना दांव पेच से हजारों दर्शकों का मनमोह लिया। सबसे ज्यादा रोमांचक कुस्ती हनुमान गढ़ी अयोध्या के बाबा रविदास पहलवान, तथा राजिस्थान के लालु पहलवान के बीच रही लगभग दस मिनट उठापटक में हनुमान गढ़ी के बाबा रविदास पहलवान ने राजिस्थान के लालू पहलवान को हराकर अपने नाम विजय दर्ज कराई। दंगल का उद्घाटन इटरा आश्रम के बाबा वेदानन्द उर्फ बलराम तथा दंगल की रेफरी बुन्देलखण्ड केशरी बाबूलाल पहलवान, सूरजपाल सिंह तोमर ने किया। दंगल के आयोजन अमरसिंह,जयकरन सिंह, जितेन्द्र सिंह तोमर, रामबरन सिंह देवांश सिंह अंकित सिंह रानू,संतू सिंह,प्रदीप सिंह तोमर आदि।
हमीरपुर के सुमेरपुर में लगने वाला प्रसिद्ध तीजा मेला  बुंदेलखंड की समृद्ध परंपरा, आस्था और सामाजिक सौहार्द की पहचान बना हुआ है। पहली बार इस बार बमरोधक दस्ता तैनात किया गया था। तथा हरचंदन जहां श्रीकृष्ण द्वारा नागनाथन का मंचन होता है वहां गोताखोर पी,एक,सी तैनात रही।बताया जाता है कि इस मेले की शुरुआत करीब 1850 के आसपास श्रीकृष्ण की झांकियों से हुई थी। समय के साथ यह परंपरा भव्य शोभायात्रा, नागनाथ लीला, कंस वध, रासलीला, बुंदेली लोक संस्कृति, दंगल और मनोरंजन के विभिन्न आयोजनों तक पहुंच गई।
तीजा मेले की सबसे बड़ी खासियत यहां देखने को मिलने वाला आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द है। अलग-अलग समुदायों के लोग मिलकर मेले में सहयोग करते हैं और शोभायात्रा का स्वागत करते हैं।मेले को लेकर प्रशासन भी सफाई, रोशनी, पेयजल, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम करता है।सुमेरपुर तीजा महोत्सव गाजे बाजे के साथ निकली तीजा महोत्सव की नयनाभिराम शोभायात्रा शोभायात्रा में शामिल हुई 35 झांकियां द्रोपदी चीरहरण की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
। इसी के साथ तीन दिवसीय तीजा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी तीजा महोत्सव के नयनाभिराम शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे एवं श्रीकृष्ण लीला तीजा महोत्सव कमेटी अध्यक्ष जयप्रकाश दीक्षित बब्बू भैया ने भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह की आरती उतार कर किया। शोभा यात्रा 3:00 बजे चांद थोक के श्रीकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर नरही मार्ग, नेहा चौराहा, हाईवे में चढ़ कर बस स्टैंड पहुंची। बस स्टैंड से वापस थाना चौराहा होकर मैथिली शरण गुप्त मार्ग से गुजर कर कमलेश तिराहा होते हुए छोटी बाजार पहुंची। यहां से श्रीकृष्ण भगवान की झांकी को हरचंदन तालाब ले जाया गया। यहां पर नागनाथन लीला का मंचन हुआ। नागनाथन लीला के उपरांत छोटी बाजार में कंस वध के साथ शोभा यात्रा संपन्न हुई। शोभा यात्रा में 35 झांकियां शामिल की गई थी। ज्यादातर झांकियां श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से ओतप्रोत  थी।इसके अलावा राष्ट्र भक्ति, पर्यावरण संरक्षण की झांकियां को भी शामिल किया गया।  शोभायात्रा में पूर्व विधायक युवराज सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, रामदत्त पांडे, दीपा तिवारी, नवलदाऊ,कल्लू यादव, श्यामबाबू पांडे, सुरेश यादव,बदलू फौजी, सपा नेता रामप्रकाश प्रजापति, कुंजबिहारी पांडे, संजीव पांडे, रणवीर सिंह लाला, अभिषेक सिंह छोटू,अखिलेश साहू,बृजेश शर्मा, राघवेंद्र पांडे, परशुराम प्रजापति, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू,श्यामजी गुप्ता आदि हजारों लोग शामिल रहे। सुरक्षा का जिम्मा एएसपी अरविंद कुमार वर्मा, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, सीओ सदर यशपाल सिंह, थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने संभाल रखा था। दुसरे दिन नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे उर्फ धीरु अधिशाषी अधिकारी दिनेश आर्य द्वारा रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आल्हा गायन का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों आल्हा गायकों ने भाग लिया। आयोजन कमेटी द्वारा आल्हा का व्याह, नैनागढ़ की लडाई पर गायन दिया गया। जिसमें दूरदराज से आए आल्हा गायकों में रामकिशोर,महावीर, उमाशंकर, चन्द्रभान सिंह, चरणसिंह, अनुरुद्ध सिंह अर्पित यादव सहित सभी ने अपने मधुर संगीत ऊंचे स्वर से उपस्थिति विशाल समूह का मनमोह लिया।
    user_लोटन प्रसाद आर्य
    लोटन प्रसाद आर्य
    Yoga instructor हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ""उधार न देने पर तमंचा दिखाने वाले दो दबंग गिरफ्तार।,, कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई रंगदारी और धमकी देने वाले 2 शातिर अभियुक्त दबोचे दुकानदार सनी को तमंचा दिखाकर दी थी जान से मारने की धमकी आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
    4
    ""उधार न देने पर तमंचा दिखाने वाले दो दबंग गिरफ्तार।,,
कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रंगदारी और धमकी देने वाले 2 शातिर अभियुक्त दबोचे
दुकानदार सनी को तमंचा दिखाकर दी थी जान से मारने की धमकी
आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हमीरपुर :चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले की उच्चस्तरीय जांच की मांग, आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन हमीरपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने जनहित, सामाजिक न्याय और कानून-व्यवस्था से जुड़ी मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर 13 सितंबर को बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र के बुढ़वल में हुए कथित पथराव और हमले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित कराने, पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही सांसद चंद्रशेखर आजाद का थ्रेट असेसमेंट कर आवश्यकता के अनुसार उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई। ज्ञापन में लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहे पंचायत सहायकों की समस्याओं का समाधान कराने तथा 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण में पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन कर प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की गई। इसके अलावा सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद और मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद समेत अन्य इस्लामिक धर्मस्थलों से जुड़े मामलों की निष्पक्ष समीक्षा कर कानून एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष रामबाबू वर्मा, अवधेश कुमार, आशीष विनायक, श्याम सुंदर, गया प्रसाद, अंकुर सागर, तिलक चंद्र कुशवाहा, बृजेंद्र निषाद, मनीष कुमार, श्रीकृष्ण वर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    हमीरपुर :चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले की उच्चस्तरीय जांच की मांग,
आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन
हमीरपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने जनहित, सामाजिक न्याय और कानून-व्यवस्था से जुड़ी मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर 13 सितंबर को बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र के बुढ़वल में हुए कथित पथराव और हमले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित कराने, पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही सांसद चंद्रशेखर आजाद का थ्रेट असेसमेंट कर आवश्यकता के अनुसार उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई।
ज्ञापन में लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहे पंचायत सहायकों की समस्याओं का समाधान कराने तथा 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण में पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन कर प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की गई।
इसके अलावा सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद और मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद समेत अन्य इस्लामिक धर्मस्थलों से जुड़े मामलों की निष्पक्ष समीक्षा कर कानून एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।
इस दौरान जिला अध्यक्ष रामबाबू वर्मा, अवधेश कुमार, आशीष विनायक, श्याम सुंदर, गया प्रसाद, अंकुर सागर, तिलक चंद्र कुशवाहा, बृजेंद्र निषाद, मनीष कुमार, श्रीकृष्ण वर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.