हमीरपुर नगर निकायों की स्वच्छता व्यवस्था व विकास योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और कचरा पृथक्कीकरण शत-प्रतिशत कराने के निर्देश हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों, डूडा, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और पीएम स्वनिधि सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शत-प्रतिशत कराने और गीले-सूखे कचरे का स्रोत पर ही पृथक्कीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एमआरएफ केंद्रों एवं कचरा प्रसंस्करण इकाइयों का प्रभावी संचालन कराने तथा संचित लिगेसी वेस्ट के निस्तारण में तेजी लाने को कहा। स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए। डीएम ने नगर क्षेत्रों में व्यवस्थित वेंडिंग जोन विकसित कराने, सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने तथा आवागमन में बाधा बन रहे खंभों व अन्य अवरोधों को व्यवस्थित कराने को कहा। तालाबों में जल निकासी के लिए उचित इनलेट-आउटलेट व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने तथा पीएम स्वनिधि योजना में पात्र पथ विक्रेताओं को लाभान्वित करने पर जोर दिया गया। साथ ही सफाई, कूड़ा संग्रहण और जलभराव से संबंधित जन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित अधिकारी व नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
हमीरपुर नगर निकायों की स्वच्छता व्यवस्था व विकास योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और कचरा पृथक्कीकरण शत-प्रतिशत कराने के निर्देश हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों, डूडा, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और पीएम स्वनिधि सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शत-प्रतिशत कराने और गीले-सूखे कचरे का स्रोत पर ही पृथक्कीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एमआरएफ केंद्रों एवं कचरा प्रसंस्करण इकाइयों का प्रभावी संचालन कराने तथा संचित लिगेसी वेस्ट के निस्तारण में तेजी लाने को कहा। स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए। डीएम ने नगर क्षेत्रों में व्यवस्थित वेंडिंग जोन विकसित कराने, सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने तथा आवागमन में बाधा बन रहे खंभों व अन्य अवरोधों को व्यवस्थित कराने को कहा। तालाबों में जल निकासी के लिए उचित इनलेट-आउटलेट व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने तथा पीएम स्वनिधि योजना में पात्र पथ विक्रेताओं को लाभान्वित करने पर जोर दिया गया। साथ ही सफाई, कूड़ा संग्रहण और जलभराव से संबंधित जन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित अधिकारी व नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
- *विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा , जनपद - बांदा* बबेरू में रात्रि 12:00 बजे *विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा , जनपद - बांदा* *बबेरू में रात्रि 12 बजे 100 गोवंशों की तस्करी का संदिग्ध मामला - सचिव ने आदेश से किया इनकार, BDO ने नहीं उठाया फोन, ग्रामीणों में आक्रोश* ग्राम पंचायत मुरवल, थाना - बबेरू, जनपद - बांदा | समय - रात्रि 12:00 बजे* बांदा के बबेरू रोड पर ग्राम पंचायत मुरवल से गौ तस्करी का बड़ा संदिग्ध मामला सामने आया है। रात्रि 12 बजे ग्राम प्रधान आलमपुर मोइन खान व उसके 8-10 साथियों द्वारा लगभग 100 गोवंशों को हांककर ले जाते हुए मुरवल के ग्रामीणों ने पकड़कर मुरवल चौकी पुलिस को सौंपा। *मामले में दो बड़े खुलासे -* *1. सचिव ने झाड़ा पल्ला -* ग्राम पंचायत सचिव से पूछा गया कि क्या आपने रात्रि में गोवंश ले जाने का आदेश दिया? सचिव ने साफ मना किया - _"मैंने कोई आदेश नहीं दिया, मुझे जानकारी ही नहीं है।"_ सचिव ने बताया गौशाला में वर्तमान में मात्र 60-65 गोवंश संरक्षित हैं। *2. BDO बबेरू ने नहीं उठाया फोन -* इस गंभीर मामले को लेकर जब *खंड विकास अधिकारी, बबेरू (BDO)* को कई बार कॉल कर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो BDO महोदय ने कॉल रिसीव नहीं किया। इससे यह प्रतीत होता है कि यह सब मनगढ़ंत तरीके से और मिलीभगत से गोवंशों की तस्करी की जा रही है। आखिर एक जिम्मेदार अधिकारी फोन क्यों नहीं उठा रहा? *महेश कुमार प्रजापति, जिला अध्यक्ष, विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति का कड़ा बयान -* _"सचिव कह रहा है मुझे पता नहीं, BDO फोन नहीं उठा रहा और प्रधान रात के 12 बजे 100 गोवंश लेकर जा रहा है। यह सीधे-सीधे गौशाला के नाम पर गौ तस्करी का खेल है।_ _मुरवल के ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाई, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह प्रशासनिक संरक्षण के बिना संभव नहीं है।_ _मेरी मांग है -_ _1. BDO बबेरू की भूमिका की भी जांच हो कि उन्होंने फोन क्यों नहीं उठाया।_ _2. पकड़े गए सभी आरोपियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर डाले जाएं, लोकेशन और CDR निकाली जाए।_ _3. 100 गोवंशों का कोई परमिट, पशु चिकित्सा प्रमाण पत्र नहीं है तो तत्काल FIR दर्ज हो।_ _बांदा पुलिस प्रशासन विशेष कार्रवाई करे ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो। दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी और मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत करेगी। गौ माता से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।"_ *मांग -* 1. 100 गोवंशों को तत्काल सुरक्षित गौशाला में संरक्षित कर पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया जाए। 2. मामले की जांच CO बबेरू द्वारा की जाए। 3. सर्विलांस से पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जाए।1
- लोटन प्रसाद प्रेस रिपोर्टर क्राइम न्यूज़ चैनल भरुआसुमेरपुर ( हमीरपुर) दो दिवसीय बुन्देलखण्ड का मशहूर तीजा मेला में दुसरे दिन पशु बजार के मालिक एवं कमेटी द्वारा विशाल दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें दूरदराज राजिस्थान हरियाणा, पंजाब, नेपाल, बांदा चित्रकूट महोबा मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के पहलवानों ने अपना अपना दांव पेच से हजारों दर्शकों का मनमोह लिया। सबसे ज्यादा रोमांचक कुस्ती हनुमान गढ़ी अयोध्या के बाबा रविदास पहलवान, तथा राजिस्थान के लालु पहलवान के बीच रही लगभग दस मिनट उठापटक में हनुमान गढ़ी के बाबा रविदास पहलवान ने राजिस्थान के लालू पहलवान को हराकर अपने नाम विजय दर्ज कराई। दंगल का उद्घाटन इटरा आश्रम के बाबा वेदानन्द उर्फ बलराम तथा दंगल की रेफरी बुन्देलखण्ड केशरी बाबूलाल पहलवान, सूरजपाल सिंह तोमर ने किया। दंगल के आयोजन अमरसिंह,जयकरन सिंह, जितेन्द्र सिंह तोमर, रामबरन सिंह देवांश सिंह अंकित सिंह रानू,संतू सिंह,प्रदीप सिंह तोमर आदि। हमीरपुर के सुमेरपुर में लगने वाला प्रसिद्ध तीजा मेला बुंदेलखंड की समृद्ध परंपरा, आस्था और सामाजिक सौहार्द की पहचान बना हुआ है। पहली बार इस बार बमरोधक दस्ता तैनात किया गया था। तथा हरचंदन जहां श्रीकृष्ण द्वारा नागनाथन का मंचन होता है वहां गोताखोर पी,एक,सी तैनात रही।बताया जाता है कि इस मेले की शुरुआत करीब 1850 के आसपास श्रीकृष्ण की झांकियों से हुई थी। समय के साथ यह परंपरा भव्य शोभायात्रा, नागनाथ लीला, कंस वध, रासलीला, बुंदेली लोक संस्कृति, दंगल और मनोरंजन के विभिन्न आयोजनों तक पहुंच गई। तीजा मेले की सबसे बड़ी खासियत यहां देखने को मिलने वाला आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द है। अलग-अलग समुदायों के लोग मिलकर मेले में सहयोग करते हैं और शोभायात्रा का स्वागत करते हैं।मेले को लेकर प्रशासन भी सफाई, रोशनी, पेयजल, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम करता है।सुमेरपुर तीजा महोत्सव गाजे बाजे के साथ निकली तीजा महोत्सव की नयनाभिराम शोभायात्रा शोभायात्रा में शामिल हुई 35 झांकियां द्रोपदी चीरहरण की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र । इसी के साथ तीन दिवसीय तीजा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी तीजा महोत्सव के नयनाभिराम शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे एवं श्रीकृष्ण लीला तीजा महोत्सव कमेटी अध्यक्ष जयप्रकाश दीक्षित बब्बू भैया ने भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह की आरती उतार कर किया। शोभा यात्रा 3:00 बजे चांद थोक के श्रीकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर नरही मार्ग, नेहा चौराहा, हाईवे में चढ़ कर बस स्टैंड पहुंची। बस स्टैंड से वापस थाना चौराहा होकर मैथिली शरण गुप्त मार्ग से गुजर कर कमलेश तिराहा होते हुए छोटी बाजार पहुंची। यहां से श्रीकृष्ण भगवान की झांकी को हरचंदन तालाब ले जाया गया। यहां पर नागनाथन लीला का मंचन हुआ। नागनाथन लीला के उपरांत छोटी बाजार में कंस वध के साथ शोभा यात्रा संपन्न हुई। शोभा यात्रा में 35 झांकियां शामिल की गई थी। ज्यादातर झांकियां श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से ओतप्रोत थी।इसके अलावा राष्ट्र भक्ति, पर्यावरण संरक्षण की झांकियां को भी शामिल किया गया। शोभायात्रा में पूर्व विधायक युवराज सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, रामदत्त पांडे, दीपा तिवारी, नवलदाऊ,कल्लू यादव, श्यामबाबू पांडे, सुरेश यादव,बदलू फौजी, सपा नेता रामप्रकाश प्रजापति, कुंजबिहारी पांडे, संजीव पांडे, रणवीर सिंह लाला, अभिषेक सिंह छोटू,अखिलेश साहू,बृजेश शर्मा, राघवेंद्र पांडे, परशुराम प्रजापति, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू,श्यामजी गुप्ता आदि हजारों लोग शामिल रहे। सुरक्षा का जिम्मा एएसपी अरविंद कुमार वर्मा, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, सीओ सदर यशपाल सिंह, थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने संभाल रखा था। दुसरे दिन नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे उर्फ धीरु अधिशाषी अधिकारी दिनेश आर्य द्वारा रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आल्हा गायन का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों आल्हा गायकों ने भाग लिया। आयोजन कमेटी द्वारा आल्हा का व्याह, नैनागढ़ की लडाई पर गायन दिया गया। जिसमें दूरदराज से आए आल्हा गायकों में रामकिशोर,महावीर, उमाशंकर, चन्द्रभान सिंह, चरणसिंह, अनुरुद्ध सिंह अर्पित यादव सहित सभी ने अपने मधुर संगीत ऊंचे स्वर से उपस्थिति विशाल समूह का मनमोह लिया। लोटन प्रसाद प्रेस रिपोर्टर क्राइम न्यूज़ चैनल भरुआसुमेरपुर ( हमीरपुर) दो दिवसीय बुन्देलखण्ड का मशहूर तीजा मेला में दुसरे दिन पशु बजार के मालिक एवं कमेटी द्वारा विशाल दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें दूरदराज राजिस्थान हरियाणा, पंजाब, नेपाल, बांदा चित्रकूट महोबा मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के पहलवानों ने अपना अपना दांव पेच से हजारों दर्शकों का मनमोह लिया। सबसे ज्यादा रोमांचक कुस्ती हनुमान गढ़ी अयोध्या के बाबा रविदास पहलवान, तथा राजिस्थान के लालु पहलवान के बीच रही लगभग दस मिनट उठापटक में हनुमान गढ़ी के बाबा रविदास पहलवान ने राजिस्थान के लालू पहलवान को हराकर अपने नाम विजय दर्ज कराई। दंगल का उद्घाटन इटरा आश्रम के बाबा वेदानन्द उर्फ बलराम तथा दंगल की रेफरी बुन्देलखण्ड केशरी बाबूलाल पहलवान, सूरजपाल सिंह तोमर ने किया। दंगल के आयोजन अमरसिंह,जयकरन सिंह, जितेन्द्र सिंह तोमर, रामबरन सिंह देवांश सिंह अंकित सिंह रानू,संतू सिंह,प्रदीप सिंह तोमर आदि। हमीरपुर के सुमेरपुर में लगने वाला प्रसिद्ध तीजा मेला बुंदेलखंड की समृद्ध परंपरा, आस्था और सामाजिक सौहार्द की पहचान बना हुआ है। पहली बार इस बार बमरोधक दस्ता तैनात किया गया था। तथा हरचंदन जहां श्रीकृष्ण द्वारा नागनाथन का मंचन होता है वहां गोताखोर पी,एक,सी तैनात रही।बताया जाता है कि इस मेले की शुरुआत करीब 1850 के आसपास श्रीकृष्ण की झांकियों से हुई थी। समय के साथ यह परंपरा भव्य शोभायात्रा, नागनाथ लीला, कंस वध, रासलीला, बुंदेली लोक संस्कृति, दंगल और मनोरंजन के विभिन्न आयोजनों तक पहुंच गई। तीजा मेले की सबसे बड़ी खासियत यहां देखने को मिलने वाला आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द है। अलग-अलग समुदायों के लोग मिलकर मेले में सहयोग करते हैं और शोभायात्रा का स्वागत करते हैं।मेले को लेकर प्रशासन भी सफाई, रोशनी, पेयजल, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम करता है।सुमेरपुर तीजा महोत्सव गाजे बाजे के साथ निकली तीजा महोत्सव की नयनाभिराम शोभायात्रा शोभायात्रा में शामिल हुई 35 झांकियां द्रोपदी चीरहरण की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र । इसी के साथ तीन दिवसीय तीजा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी तीजा महोत्सव के नयनाभिराम शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे एवं श्रीकृष्ण लीला तीजा महोत्सव कमेटी अध्यक्ष जयप्रकाश दीक्षित बब्बू भैया ने भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह की आरती उतार कर किया। शोभा यात्रा 3:00 बजे चांद थोक के श्रीकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर नरही मार्ग, नेहा चौराहा, हाईवे में चढ़ कर बस स्टैंड पहुंची। बस स्टैंड से वापस थाना चौराहा होकर मैथिली शरण गुप्त मार्ग से गुजर कर कमलेश तिराहा होते हुए छोटी बाजार पहुंची। यहां से श्रीकृष्ण भगवान की झांकी को हरचंदन तालाब ले जाया गया। यहां पर नागनाथन लीला का मंचन हुआ। नागनाथन लीला के उपरांत छोटी बाजार में कंस वध के साथ शोभा यात्रा संपन्न हुई। शोभा यात्रा में 35 झांकियां शामिल की गई थी। ज्यादातर झांकियां श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से ओतप्रोत थी।इसके अलावा राष्ट्र भक्ति, पर्यावरण संरक्षण की झांकियां को भी शामिल किया गया। शोभायात्रा में पूर्व विधायक युवराज सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, रामदत्त पांडे, दीपा तिवारी, नवलदाऊ,कल्लू यादव, श्यामबाबू पांडे, सुरेश यादव,बदलू फौजी, सपा नेता रामप्रकाश प्रजापति, कुंजबिहारी पांडे, संजीव पांडे, रणवीर सिंह लाला, अभिषेक सिंह छोटू,अखिलेश साहू,बृजेश शर्मा, राघवेंद्र पांडे, परशुराम प्रजापति, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू,श्यामजी गुप्ता आदि हजारों लोग शामिल रहे। सुरक्षा का जिम्मा एएसपी अरविंद कुमार वर्मा, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, सीओ सदर यशपाल सिंह, थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने संभाल रखा था। दुसरे दिन नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे उर्फ धीरु अधिशाषी अधिकारी दिनेश आर्य द्वारा रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आल्हा गायन का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों आल्हा गायकों ने भाग लिया। आयोजन कमेटी द्वारा आल्हा का व्याह, नैनागढ़ की लडाई पर गायन दिया गया। जिसमें दूरदराज से आए आल्हा गायकों में रामकिशोर,महावीर, उमाशंकर, चन्द्रभान सिंह, चरणसिंह, अनुरुद्ध सिंह अर्पित यादव सहित सभी ने अपने मधुर संगीत ऊंचे स्वर से उपस्थिति विशाल समूह का मनमोह लिया।4
- ""उधार न देने पर तमंचा दिखाने वाले दो दबंग गिरफ्तार।,, कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई रंगदारी और धमकी देने वाले 2 शातिर अभियुक्त दबोचे दुकानदार सनी को तमंचा दिखाकर दी थी जान से मारने की धमकी आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल4
- समाजसेवी गुलाबचंद कुशवाहा ने पिछले 54 महीनों में बांदा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया है। इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त ने उनका सम्मान किया। खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से है, जहां पर्यावरण संरक्षण को लेकर सराहनीय पहल की गई। मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार और पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा ने कमिश्नर कार्यालय परिसर में संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। बताया गया कि समाजसेवी गुलाबचंद कुशवाहा ने पिछले 54 महीनों में बांदा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया है। इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त ने उनका सम्मान किया। मंडलायुक्त ने कहा कि गुलाबचंद कुशवाहा जैसे पर्यावरण प्रहरी समाज के लिए प्रेरणा हैं। वहीं गुलाबचंद कुशवाहा ने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, समाजसेवियों और कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पौधों की रक्षा का संकल्प लिया। बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।1
- हमीरपुर :गोहांड में घर के टीन शेड में मिला शव, महिलाओं ने ठेका हटाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन जरिया (हमीरपुर)। थाना जरिया क्षेत्र के गोहांड कस्बे में बुधवार को 40 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव घर के अंदर टीन शेड में पत्नी की साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान चंद्र प्रकाश पुत्र हरिराम के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी कमलेश कुमारी के अलावा बेटे रितेश, अभिषेक व आरंश तथा बेटी तान्या हैं। युवक को फंदे पर लटका देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों व पड़ोसियों के मुताबिक चंद्र प्रकाश शराब पीने का आदी था और इसी बात को लेकर पत्नी से अक्सर विवाद होता था। घटना के बाद महिलाओं ने मोहल्ले में घरों के पास संचालित शराब की दुकान का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और ठेका हटाने की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि दुकान के कारण मोहल्ले में शराब पीकर आने वाले लोगों से आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।1
- नशा मुक्ति और स्वाइन फ्लू से बचाव को छात्रों को किया जागरूक मौदहा (हमीरपुर)। नशामुक्त भारत एवं जनजागरूकता अभियान के तहत सोमवार को पांडव गेस्ट हाउस में सरस्वती पब्लिक स्कूल के छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव और स्वाइन फ्लू से बचाव की जानकारी दी गई। रेडक्रॉस के जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल द्विवेदी ने छात्रों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। रेडक्रॉस सचिव मनीष शुक्ल ने स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने स्वच्छता रखने, खांसते-छींकते समय मुंह-नाक ढकने और लक्षण दिखने पर चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव समेत शिक्षक मौजूद रहे।1
- धुएं से लगी आग में तीन मवेशी जिंदा जले, गृहस्थी हुई खाक हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के पलरा गांव में मंगलवार की देर रात मच्छर भगाने के लिए रखे गए धुएं से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पशुबाड़े और गृहस्थी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीन मवेशियों की जलकर मौत हो गई, जबकि चार कुंतल गेहूं समेत गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। पलरा निवासी बलराम प्रजापति ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से उसकी दो बकरियां और एक बकरा जलकर मर गए। आग से घर में रखा चार कुंतल गेहूं तथा अन्य घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए मदद की गुहार लगाई है।1
- मौदहा अंडरपास में कीचड़ से बचने को लेकर पटरी पर कर रहा युवक ट्रेन की आया चपेट में हांथ काटा 📍 मौदहा (हमीरपुर): अरतरा रोड रेलवे अंडरपास में पानी और कीचड़ से बचने के लिए रेलवे पटरी पार कर रहा 23 वर्षीय युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। 📍 हादसे में युवक का बायां हाथ कलाई से कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 📍 सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया। 📍 घायल युवक कुम्हारौड़ा मोहल्ला निवासी बाबूलाल प्रजापति बताया जा रहा है।1
- हाईवे पर घायल मिले आल्हा गायक की इलाज के दौरान मौत पुत्र ने की शिनाख्त हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव में आल्हा गायन कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए महोबा जनपद के आल्हा गायक चंद्रपाल सिंह (60) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 14 सितंबर की रात सौंखर मोड़ के पास हाईवे किनारे घायल और बेहोशी की हालत में मिले थे। जानकारी के अनुसार खन्ना थाना क्षेत्र के मवई खुर्द निवासी चंद्रपाल सिंह 14 सितंबर को तीजा महोत्सव में आल्हा गायन के लिए सुमेरपुर आए थे। रात करीब एक बजे वह सौंखर मोड़ के पास गंभीर हालत में पड़े मिले। हाईवे से गुजर रहे व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता ‘दीपू’ ने एंबुलेंस को सूचना देकर उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान मंगलवार शाम उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को सूचना दी और शव मोर्चरी में रखवा दिया। बुधवार सुबह उनका इकलौता पुत्र धीरेंद्र सिंह मोर्चरी पहुंचा और पिता की शिनाख्त की। उसने बताया कि पिता तीजा महोत्सव में आल्हा गायन के लिए सुमेरपुर आए थे। वह सौंखर मोड़ तक कैसे पहुंचे और हादसा किस तरह हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पत्नी की काफी पहले मौत हो चुकी है।1