logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर :गोहांड में घर के टीन शेड में मिला शव, महिलाओं ने ठेका हटाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन जरिया (हमीरपुर)। थाना जरिया क्षेत्र के गोहांड कस्बे में बुधवार को 40 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव घर के अंदर टीन शेड में पत्नी की साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान चंद्र प्रकाश पुत्र हरिराम के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी कमलेश कुमारी के अलावा बेटे रितेश, अभिषेक व आरंश तथा बेटी तान्या हैं। युवक को फंदे पर लटका देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों व पड़ोसियों के मुताबिक चंद्र प्रकाश शराब पीने का आदी था और इसी बात को लेकर पत्नी से अक्सर विवाद होता था। घटना के बाद महिलाओं ने मोहल्ले में घरों के पास संचालित शराब की दुकान का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और ठेका हटाने की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि दुकान के कारण मोहल्ले में शराब पीकर आने वाले लोगों से आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

3 hrs ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

हमीरपुर :गोहांड में घर के टीन शेड में मिला शव, महिलाओं ने ठेका हटाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन जरिया (हमीरपुर)। थाना जरिया क्षेत्र के गोहांड कस्बे में बुधवार को 40 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव घर के अंदर टीन शेड में पत्नी की साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान चंद्र प्रकाश पुत्र हरिराम के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी कमलेश कुमारी के अलावा बेटे रितेश, अभिषेक व आरंश तथा बेटी तान्या हैं। युवक को फंदे पर लटका देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों व पड़ोसियों के मुताबिक चंद्र प्रकाश शराब पीने का आदी था और इसी बात को लेकर पत्नी से अक्सर विवाद होता था। घटना के बाद महिलाओं ने मोहल्ले में घरों के पास संचालित शराब की दुकान का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और ठेका हटाने की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि दुकान के कारण मोहल्ले में शराब पीकर आने वाले लोगों से आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • समाजसेवी गुलाबचंद कुशवाहा ने पिछले 54 महीनों में बांदा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया है। इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त ने उनका सम्मान किया। खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से है, जहां पर्यावरण संरक्षण को लेकर सराहनीय पहल की गई। मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार और पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा ने कमिश्नर कार्यालय परिसर में संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। बताया गया कि समाजसेवी गुलाबचंद कुशवाहा ने पिछले 54 महीनों में बांदा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया है। इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त ने उनका सम्मान किया। मंडलायुक्त ने कहा कि गुलाबचंद कुशवाहा जैसे पर्यावरण प्रहरी समाज के लिए प्रेरणा हैं। वहीं गुलाबचंद कुशवाहा ने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, समाजसेवियों और कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पौधों की रक्षा का संकल्प लिया। बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।
    1
    समाजसेवी गुलाबचंद कुशवाहा ने पिछले 54 महीनों में बांदा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया है। इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त ने उनका सम्मान किया।
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से है, जहां पर्यावरण संरक्षण को लेकर सराहनीय पहल की गई। मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार और पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा ने कमिश्नर कार्यालय परिसर में संयुक्त रूप से पौधरोपण किया।
बताया गया कि समाजसेवी गुलाबचंद कुशवाहा ने पिछले 54 महीनों में बांदा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया है। इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त ने उनका सम्मान किया।
मंडलायुक्त ने कहा कि गुलाबचंद कुशवाहा जैसे पर्यावरण प्रहरी समाज के लिए प्रेरणा हैं। वहीं गुलाबचंद कुशवाहा ने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, समाजसेवियों और कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पौधों की रक्षा का संकल्प लिया।
बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *दो तहसीलों के बीच उलझा मामला महज 48 घंटे में हल: बुजुर्गों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, कहा- ‘जब तक जिएंगे, बेटा आशीर्वाद देंगे घाटमपुर। सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने और फाइलों के मकड़जाल में उलझने के दावों के बीच प्रशासनिक समन्वय की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने न सिर्फ दो बुजुर्गों की बड़ी समस्या का समाधान किया बल्कि सरकारी कार्यप्रणाली पर जनता का भरोसा भी मजबूत किया है। उप जिलाधिकारी अबिचल प्रताप सिंह ने बताया कि तहसील घाटमपुर और तहसील नरवल के बीच खतौनी की गड़बड़ी के कारण अटका एक मामला अधिकारियों की संवेदनशीलता के चलते महज दो दिन के अंदर पूरी तरह सुलझा लिया गया।मामला घाटमपुर तहसील के ग्राम पसेमा का है। जहाँ के रहने वाले दो वरिष्ठ नागरिक अपनी जमीन की खतौनी को लेकर लंबे समय से परेशान थे। घाटमपुर तहसील में तो उनका नाम और खतौनी बिल्कुल सही दर्ज थी, लेकिन नरवल तहसील की खतौनी में तकनीकी त्रुटि थी। इस गड़बड़ी को सुधारने के लिए नरवल तहसील को पसेमा से एक आधिकारिक जाँच रिपोर्ट की जरूरत थी।परेशान बुजुर्ग 14 सितंबर को अपनी फरियाद लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय पहुंचे। मामले की गंभीरता और बुजुर्गों की उम्र को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल एक्शन लिया। उसी दिन (14 सितंबर) घाटमपुर तहसील से आवश्यक रिपोर्ट तैयार करवा ली गई। इसके अगले ही दिन यानी 15 सितंबर को यह रिपोर्ट एसडीएम नरवल सत्यपाल को भेज दी गई। साथ ही, फोन पर बात करके उन्हें पूरे प्रकरण की संवेदनशीलता से अवगत कराया गया।सूचना मिलते ही एसडीएम नरवल सत्यपाल ने भी मामले में पूरी तत्परता दिखाई। उन्होंने उसी दिन खतौनी दुरुस्ती का आदेश जारी कर दिया। अधिकारियों के इस आपसी समन्वय के कारण दो तहसीलों के बीच का यह जटिल मामला बिना किसी अतिरिक्त भाग-दौड़ या असुविधा के सिर्फ दो दिन में हल हो गया। नरवल एसडीएम द्वारा खतौनी में अमलदरामद कराने के बाद बुजुर्गों को निःशुल्क खतौनी की कॉपी भी सौंप दी गई।इस त्वरित समाधान से भावुक होकर बुजुर्गों ने अधिकारियों की पीठ थपथपाई और कहा, "बेटा, जब तक जिएंगे, तुम्हें रोज आशीर्वाद देते रहेंगे।" इस सफल निस्तारण पर अधिकारियों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अक्सर ऐसे मामले फाइलों में झूलते रहते हैं, लेकिन बेहतर समन्वय के कारण बुजुर्गों को न्याय मिला, जिससे उन्हें गहरी आत्मसंतुष्टि प्राप्त हुई है।
    1
    *दो तहसीलों के बीच उलझा मामला महज 48 घंटे में हल: बुजुर्गों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, कहा- ‘जब तक जिएंगे, बेटा आशीर्वाद देंगे
घाटमपुर। सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने और फाइलों के मकड़जाल में उलझने के दावों के बीच प्रशासनिक समन्वय की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने न सिर्फ दो बुजुर्गों की बड़ी समस्या का समाधान किया बल्कि सरकारी कार्यप्रणाली पर जनता का भरोसा भी मजबूत किया है। उप जिलाधिकारी अबिचल प्रताप सिंह ने बताया कि तहसील घाटमपुर और तहसील नरवल के बीच खतौनी की गड़बड़ी के कारण अटका एक मामला अधिकारियों की संवेदनशीलता के चलते महज दो दिन के अंदर पूरी तरह सुलझा लिया गया।मामला घाटमपुर तहसील के ग्राम पसेमा का है। जहाँ के रहने वाले दो वरिष्ठ नागरिक अपनी जमीन की खतौनी को लेकर लंबे समय से परेशान थे। घाटमपुर तहसील में तो उनका नाम और खतौनी बिल्कुल सही दर्ज थी, लेकिन नरवल तहसील की खतौनी में तकनीकी त्रुटि थी। इस गड़बड़ी को सुधारने के लिए नरवल तहसील को पसेमा से एक आधिकारिक जाँच रिपोर्ट की जरूरत थी।परेशान बुजुर्ग 14 सितंबर को अपनी फरियाद लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय पहुंचे। मामले की गंभीरता और बुजुर्गों की उम्र को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल एक्शन लिया। उसी दिन (14 सितंबर) घाटमपुर तहसील से आवश्यक रिपोर्ट तैयार करवा ली गई। इसके अगले ही दिन यानी 15 सितंबर को यह रिपोर्ट एसडीएम नरवल सत्यपाल को भेज दी गई। साथ ही, फोन पर बात करके उन्हें पूरे प्रकरण की संवेदनशीलता से अवगत कराया गया।सूचना मिलते ही एसडीएम नरवल सत्यपाल ने भी मामले में पूरी तत्परता दिखाई। उन्होंने उसी दिन खतौनी दुरुस्ती का आदेश जारी कर दिया। अधिकारियों के इस आपसी समन्वय के कारण दो तहसीलों के बीच का यह जटिल मामला बिना किसी अतिरिक्त भाग-दौड़ या असुविधा के सिर्फ दो दिन में हल हो गया। नरवल एसडीएम द्वारा खतौनी में अमलदरामद कराने के बाद बुजुर्गों को निःशुल्क खतौनी की कॉपी भी सौंप दी गई।इस त्वरित समाधान से भावुक होकर बुजुर्गों ने अधिकारियों की पीठ थपथपाई और कहा, "बेटा, जब तक जिएंगे, तुम्हें रोज आशीर्वाद देते रहेंगे।" इस सफल निस्तारण पर अधिकारियों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अक्सर ऐसे मामले फाइलों में झूलते रहते हैं, लेकिन बेहतर समन्वय के कारण बुजुर्गों को न्याय मिला, जिससे उन्हें गहरी आत्मसंतुष्टि प्राप्त हुई है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    29 min ago
  • मेला जलविहार समिति राठ के तत्वाधान में जलविहार मंदिर प्रांगण में चल रही मेला जलविहार समिति राठ के तत्वाधान में जलविहार मंदिर प्रांगण में चल रही
    1
    मेला जलविहार समिति राठ के तत्वाधान में जलविहार मंदिर प्रांगण में चल रही
मेला जलविहार समिति राठ के तत्वाधान में जलविहार मंदिर प्रांगण में चल रही
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *सेवा संकल्प अभियान के सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन को लेकर मा0 प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।* *17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगे सेवा, जनभागीदारी, सुशासन एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम।* *निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश।* 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” के सकुशल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन की तैयारियों को लेकर माननीय कैबिनेट मंत्री/ जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद जी की अध्यक्षता में माॅ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्टेªट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय कैबिनेट मंत्री राकेश सचान जी, माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी, माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार जी, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान जी, जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल सहित संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों, विभागवार दायित्वों, जनभागीदारी एवं कार्यक्रमों के सुचारु संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। माननीय प्रभारी मंत्री जी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधिगण द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्ययोजना एवं शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा निर्धारित तिथियों पर कार्यक्रमों का सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अवगत कराया गया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर को सेवा दिवस के रूप में विभिन्न जनसेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर सेवा, सुशासन, सामाजिक सरोकार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ ही आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने तथा अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। 17 सितम्बर को प्रातः 11ः00 बजे से माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी तथा श्रम विभाग से जुड़े लाभार्थी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके उपरांत दोपहर 12ः00 बजे मेडिकल कॉलेज के नवीन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर के साथ ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को माननीय जनप्रतिनिधिगण द्वारा फल वितरण भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ ही लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। दोपहर 1ः00 बजे इको पार्क, माती में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को टूल किट का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाने सहित अन्य विभागीय कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाएगा। शाम 7ः00 बजे “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तर पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन शुक्ल तालाब में किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही जनपद के समस्त शासकीय भवनों, विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, पंचायत भवनों, अन्नपूर्णा भवनों, सरोवरों तथा विभिन्न लाभार्थियों के घरों पर भी “आशीर्वाद का दीया” जलाया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी लाभार्थियों एवं आमजन से अपील की गई है कि वे 17 सितम्बर को शाम 7ः00 बजे “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में सहभागी बनें और अपने घर पर एक दीप अवश्य प्रज्ज्वलित करें। साथ ही कार्यक्रम से संबंधित फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर #आशीर्वाद_का_दीया के साथ साझा कर जनभागीदारी का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचाएं। बैठक में सेवा संकल्प अभियान की आगामी अवधि में आयोजित किए जाने वाले अन्य कार्यक्रमों के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की गई। अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत”, “नमो सेवा गाथा”, “आंगन मिलन सेवा”, “सेवा की कहानी”, “सेवा कलश यात्रा”, “विकसित भारत संकल्प”, “सेवा मेरा योगदान”, “सेवा सेतु अभियान”, “सेवा के रंग राष्ट्र के संग”, “सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज” तथा “सुशासन एवं संवाद” सहित विभिन्न जनभागीदारी एवं जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक सेवा, जनजागरूकता, नवाचार, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प से आमजन को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। माननीय प्रभारी मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रमों की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम के लिए नामित नोडल अधिकारी अपने स्तर से तैयारियों की नियमित समीक्षा करें तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करें। कार्यक्रमों में माननीय जनप्रतिनिधिगण को आमंत्रित करने तथा उनकी गरिमामयी सहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। माननीय प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद जी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान की सफलता के लिए प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ-साथ जनभागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित कार्ययोजना की अपने स्तर से समीक्षा करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण कराएं और प्रत्येक कार्यक्रम का सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा कार्यक्रमों के आयोजन में आपसी समन्वय, समयबद्धता एवं सुव्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, बैठने, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी कार्यक्रमों के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजिय सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 जयगोविन्द, डीएफओ प्रोमिला, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण व अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।
    1
    *सेवा संकल्प अभियान के सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन को लेकर मा0 प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।*

*17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगे सेवा, जनभागीदारी, सुशासन एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम।*

*निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश।*
17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” के सकुशल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन की तैयारियों को लेकर माननीय कैबिनेट मंत्री/ जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद जी की अध्यक्षता में माॅ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्टेªट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय कैबिनेट मंत्री राकेश सचान जी, माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी, माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार जी, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान जी, जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल सहित संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों, विभागवार दायित्वों, जनभागीदारी एवं कार्यक्रमों के सुचारु संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। माननीय प्रभारी मंत्री जी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधिगण द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्ययोजना एवं शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा निर्धारित तिथियों पर कार्यक्रमों का सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अवगत कराया गया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर को सेवा दिवस के रूप में विभिन्न जनसेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर सेवा, सुशासन, सामाजिक सरोकार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ ही आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने तथा अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
17 सितम्बर को प्रातः 11ः00 बजे से माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी तथा श्रम विभाग से जुड़े लाभार्थी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
इसके उपरांत दोपहर 12ः00 बजे मेडिकल कॉलेज के नवीन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर के साथ ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को माननीय जनप्रतिनिधिगण द्वारा फल वितरण भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ ही लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
दोपहर 1ः00 बजे इको पार्क, माती में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को टूल किट का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाने सहित अन्य विभागीय कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
शाम 7ः00 बजे “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तर पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन शुक्ल तालाब में किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही जनपद के समस्त शासकीय भवनों, विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, पंचायत भवनों, अन्नपूर्णा भवनों, सरोवरों तथा विभिन्न लाभार्थियों के घरों पर भी “आशीर्वाद का दीया” जलाया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी लाभार्थियों एवं आमजन से अपील की गई है कि वे 17 सितम्बर को शाम 7ः00 बजे “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में सहभागी बनें और अपने घर पर एक दीप अवश्य प्रज्ज्वलित करें। साथ ही कार्यक्रम से संबंधित फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर #आशीर्वाद_का_दीया के साथ साझा कर जनभागीदारी का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचाएं।
बैठक में सेवा संकल्प अभियान की आगामी अवधि में आयोजित किए जाने वाले अन्य कार्यक्रमों के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की गई। अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत”, “नमो सेवा गाथा”, “आंगन मिलन सेवा”, “सेवा की कहानी”, “सेवा कलश यात्रा”, “विकसित भारत संकल्प”, “सेवा मेरा योगदान”, “सेवा सेतु अभियान”, “सेवा के रंग राष्ट्र के संग”, “सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज” तथा “सुशासन एवं संवाद” सहित विभिन्न जनभागीदारी एवं जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक सेवा, जनजागरूकता, नवाचार, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प से आमजन को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
माननीय प्रभारी मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रमों की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम के लिए नामित नोडल अधिकारी अपने स्तर से तैयारियों की नियमित समीक्षा करें तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करें। कार्यक्रमों में माननीय जनप्रतिनिधिगण को आमंत्रित करने तथा उनकी गरिमामयी सहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
माननीय प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद जी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान की सफलता के लिए प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ-साथ जनभागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित कार्ययोजना की अपने स्तर से समीक्षा करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण कराएं और प्रत्येक कार्यक्रम का सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा कार्यक्रमों के आयोजन में आपसी समन्वय, समयबद्धता एवं सुव्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।
जिलाधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, बैठने, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी कार्यक्रमों के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। बैठक में  अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजिय सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 जयगोविन्द, डीएफओ प्रोमिला, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण व अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हमीरपुर :गोहांड में घर के टीन शेड में मिला शव, महिलाओं ने ठेका हटाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन जरिया (हमीरपुर)। थाना जरिया क्षेत्र के गोहांड कस्बे में बुधवार को 40 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव घर के अंदर टीन शेड में पत्नी की साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान चंद्र प्रकाश पुत्र हरिराम के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी कमलेश कुमारी के अलावा बेटे रितेश, अभिषेक व आरंश तथा बेटी तान्या हैं। युवक को फंदे पर लटका देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों व पड़ोसियों के मुताबिक चंद्र प्रकाश शराब पीने का आदी था और इसी बात को लेकर पत्नी से अक्सर विवाद होता था। घटना के बाद महिलाओं ने मोहल्ले में घरों के पास संचालित शराब की दुकान का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और ठेका हटाने की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि दुकान के कारण मोहल्ले में शराब पीकर आने वाले लोगों से आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।
    1
    हमीरपुर :गोहांड में घर के टीन शेड में मिला शव, महिलाओं ने ठेका हटाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
जरिया (हमीरपुर)। थाना जरिया क्षेत्र के गोहांड कस्बे में बुधवार को 40 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव घर के अंदर टीन शेड में पत्नी की साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान चंद्र प्रकाश पुत्र हरिराम के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी कमलेश कुमारी के अलावा बेटे रितेश, अभिषेक व आरंश तथा बेटी तान्या हैं। युवक को फंदे पर लटका देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
परिजनों व पड़ोसियों के मुताबिक चंद्र प्रकाश शराब पीने का आदी था और इसी बात को लेकर पत्नी से अक्सर विवाद होता था। घटना के बाद महिलाओं ने मोहल्ले में घरों के पास संचालित शराब की दुकान का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और ठेका हटाने की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि दुकान के कारण मोहल्ले में शराब पीकर आने वाले लोगों से आए दिन विवाद की स्थिति बनती है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नशा मुक्ति और स्वाइन फ्लू से बचाव को छात्रों को किया जागरूक मौदहा (हमीरपुर)। नशामुक्त भारत एवं जनजागरूकता अभियान के तहत सोमवार को पांडव गेस्ट हाउस में सरस्वती पब्लिक स्कूल के छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव और स्वाइन फ्लू से बचाव की जानकारी दी गई। रेडक्रॉस के जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल द्विवेदी ने छात्रों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। रेडक्रॉस सचिव मनीष शुक्ल ने स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने स्वच्छता रखने, खांसते-छींकते समय मुंह-नाक ढकने और लक्षण दिखने पर चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव समेत शिक्षक मौजूद रहे।
    1
    नशा मुक्ति और स्वाइन फ्लू से बचाव को छात्रों को किया जागरूक 
मौदहा (हमीरपुर)। नशामुक्त भारत एवं जनजागरूकता अभियान के तहत सोमवार को पांडव गेस्ट हाउस में सरस्वती पब्लिक स्कूल के छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव और स्वाइन फ्लू से बचाव की जानकारी दी गई। रेडक्रॉस के जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल द्विवेदी ने छात्रों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
रेडक्रॉस सचिव मनीष शुक्ल ने स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने स्वच्छता रखने, खांसते-छींकते समय मुंह-नाक ढकने और लक्षण दिखने पर चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव समेत शिक्षक मौजूद रहे।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • धुएं से लगी आग में तीन मवेशी जिंदा जले, गृहस्थी हुई खाक हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के पलरा गांव में मंगलवार की देर रात मच्छर भगाने के लिए रखे गए धुएं से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पशुबाड़े और गृहस्थी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीन मवेशियों की जलकर मौत हो गई, जबकि चार कुंतल गेहूं समेत गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। पलरा निवासी बलराम प्रजापति ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से उसकी दो बकरियां और एक बकरा जलकर मर गए। आग से घर में रखा चार कुंतल गेहूं तथा अन्य घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए मदद की गुहार लगाई है।
    1
    धुएं से लगी आग में तीन मवेशी जिंदा जले, गृहस्थी हुई खाक
हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के पलरा गांव में मंगलवार की देर रात मच्छर भगाने के लिए रखे गए धुएं से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पशुबाड़े और गृहस्थी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीन मवेशियों की जलकर मौत हो गई, जबकि चार कुंतल गेहूं समेत गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।
पलरा निवासी बलराम प्रजापति ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से उसकी दो बकरियां और एक बकरा जलकर मर गए। आग से घर में रखा चार कुंतल गेहूं तथा अन्य घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए मदद की गुहार लगाई है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मौदहा अंडरपास में कीचड़ से बचने को लेकर पटरी पर कर रहा युवक ट्रेन की आया चपेट में हांथ काटा 📍 मौदहा (हमीरपुर): अरतरा रोड रेलवे अंडरपास में पानी और कीचड़ से बचने के लिए रेलवे पटरी पार कर रहा 23 वर्षीय युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। 📍 हादसे में युवक का बायां हाथ कलाई से कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 📍 सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया। 📍 घायल युवक कुम्हारौड़ा मोहल्ला निवासी बाबूलाल प्रजापति बताया जा रहा है।
    1
    मौदहा अंडरपास में कीचड़ से बचने को लेकर पटरी पर कर रहा युवक ट्रेन की आया चपेट में हांथ काटा 
📍 मौदहा (हमीरपुर): अरतरा रोड रेलवे अंडरपास में पानी और कीचड़ से बचने के लिए रेलवे पटरी पार कर रहा 23 वर्षीय युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया।
📍 हादसे में युवक का बायां हाथ कलाई से कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
📍 सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया।
📍 घायल युवक कुम्हारौड़ा मोहल्ला निवासी बाबूलाल प्रजापति बताया जा रहा है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हाईवे पर घायल मिले आल्हा गायक की इलाज के दौरान मौत पुत्र ने की शिनाख्त हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव में आल्हा गायन कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए महोबा जनपद के आल्हा गायक चंद्रपाल सिंह (60) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 14 सितंबर की रात सौंखर मोड़ के पास हाईवे किनारे घायल और बेहोशी की हालत में मिले थे। जानकारी के अनुसार खन्ना थाना क्षेत्र के मवई खुर्द निवासी चंद्रपाल सिंह 14 सितंबर को तीजा महोत्सव में आल्हा गायन के लिए सुमेरपुर आए थे। रात करीब एक बजे वह सौंखर मोड़ के पास गंभीर हालत में पड़े मिले। हाईवे से गुजर रहे व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता ‘दीपू’ ने एंबुलेंस को सूचना देकर उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान मंगलवार शाम उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को सूचना दी और शव मोर्चरी में रखवा दिया। बुधवार सुबह उनका इकलौता पुत्र धीरेंद्र सिंह मोर्चरी पहुंचा और पिता की शिनाख्त की। उसने बताया कि पिता तीजा महोत्सव में आल्हा गायन के लिए सुमेरपुर आए थे। वह सौंखर मोड़ तक कैसे पहुंचे और हादसा किस तरह हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पत्नी की काफी पहले मौत हो चुकी है।
    1
    हाईवे पर घायल मिले आल्हा गायक की इलाज के दौरान मौत
पुत्र ने की शिनाख्त
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव में आल्हा गायन कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए महोबा जनपद के आल्हा गायक चंद्रपाल सिंह (60) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 14 सितंबर की रात सौंखर मोड़ के पास हाईवे किनारे घायल और बेहोशी की हालत में मिले थे।
जानकारी के अनुसार खन्ना थाना क्षेत्र के मवई खुर्द निवासी चंद्रपाल सिंह 14 सितंबर को तीजा महोत्सव में आल्हा गायन के लिए सुमेरपुर आए थे। रात करीब एक बजे वह सौंखर मोड़ के पास गंभीर हालत में पड़े मिले। हाईवे से गुजर रहे व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता ‘दीपू’ ने एंबुलेंस को सूचना देकर उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान मंगलवार शाम उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को सूचना दी और शव मोर्चरी में रखवा दिया। बुधवार सुबह उनका इकलौता पुत्र धीरेंद्र सिंह मोर्चरी पहुंचा और पिता की शिनाख्त की। उसने बताया कि पिता तीजा महोत्सव में आल्हा गायन के लिए सुमेरपुर आए थे। वह सौंखर मोड़ तक कैसे पहुंचे और हादसा किस तरह हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पत्नी की काफी पहले मौत हो चुकी है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.