Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेला जलविहार समिति राठ के तत्वाधान में जलविहार मंदिर प्रांगण में चल रही मेला जलविहार समिति राठ के तत्वाधान में जलविहार मंदिर प्रांगण में चल रही
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
मेला जलविहार समिति राठ के तत्वाधान में जलविहार मंदिर प्रांगण में चल रही मेला जलविहार समिति राठ के तत्वाधान में जलविहार मंदिर प्रांगण में चल रही
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मेला जलविहार समिति राठ के तत्वाधान में जलविहार मंदिर प्रांगण में चल रही मेला जलविहार समिति राठ के तत्वाधान में जलविहार मंदिर प्रांगण में चल रही1
- देवगनपुरा समिति में खाद वितरण को लेकर किसानों का हंगामा एक दर्जन से अधिक किसानों ने सचिव पर लगाए गंभीर आरोप किसानों का आरोप—कई दिनों से लगा रहे चक्कर, फिर भी नहीं मिल रही यूरिया दलालों के जरिए खाद ब्लैक करने का लगाया आरोप, सचिव का मोबाइल स्विच ऑफ पनवाड़ी/महोबा। पनवाड़ी विकासखंड के अंतर्गत देवगनपुरा साधन सहकारी समिति में यूरिया खाद के वितरण को लेकर किसानों में नाराजगी देखने को मिली। एक दर्जन से अधिक किसानों ने समिति के सचिव पर खाद वितरण में अनियमितता और कथित तौर पर दलालों की मदद से खाद की कालाबाजारी किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। किसानों का कहना है कि वे कई दिनों से समिति के चक्कर लगा रहे हैं। आवश्यक कागजात जमा कराने के बावजूद उन्हें यूरिया खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को कथित रूप से 20-20 बोरी खाद उपलब्ध कराकर ट्रैक्टरों में लदवाई जा रही है, जबकि जरूरतमंद किसान खाद के लिए परेशान हैं। खाद लेने पहुंचे किसान विदेश कुमार पुत्र दुलीचंद, राजा अग्निहोत्री, छत्रपाल पुत्र दुर्जन सिंह, प्रेमचंद पुत्र मुकुंद लाल, रामेश्वर पुत्र रामचरन, अहिल्या पत्नी रामेश्वर, सुमित्रा पत्नी रामचरन, अवध बिहारी, मानसिंह पुत्र सीताराम, मानसिंह पुत्र देवीदीन, महावीर प्रसाद पुत्र रामनाथ, वेद प्रकाश पुत्र जगदीश नारायण, गुलाब सिंह पुत्र पन्नालाल, हरि सिंह पुत्र पन्नालाल, बृजेंद्र पुत्र बालकिशन सहित अन्य किसानों ने खाद उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि समिति के सचिव नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहते। मामले में सचिव अशोक पाल से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। वहीं समिति में मौजूद कंप्यूटर ऑपरेटर ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जिन किसानों की प्रक्रिया पूरी हो जाती है, उन्हें खाद वितरित की जा रही है। ऑपरेटर के अनुसार सचिव सोमवार और मंगलवार को समिति पर आते हैं और बुधवार को उनके आने की जानकारी नहीं थी। अब किसानों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच और खाद वितरण व्यवस्था की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही मामले की तस्वीर सामने आएगी। देवगनपुरा समिति में खाद वितरण को लेकर किसानों का हंगामा एक दर्जन से अधिक किसानों ने सचिव पर लगाए गंभीर आरोप किसानों का आरोप—कई दिनों से लगा रहे चक्कर, फिर भी नहीं मिल रही यूरिया दलालों के जरिए खाद ब्लैक करने का लगाया आरोप, सचिव का मोबाइल स्विच ऑफ पनवाड़ी/महोबा। पनवाड़ी विकासखंड के अंतर्गत देवगनपुरा साधन सहकारी समिति में यूरिया खाद के वितरण को लेकर किसानों में नाराजगी देखने को मिली। एक दर्जन से अधिक किसानों ने समिति के सचिव पर खाद वितरण में अनियमितता और कथित तौर पर दलालों की मदद से खाद की कालाबाजारी किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। किसानों का कहना है कि वे कई दिनों से समिति के चक्कर लगा रहे हैं। आवश्यक कागजात जमा कराने के बावजूद उन्हें यूरिया खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को कथित रूप से 20-20 बोरी खाद उपलब्ध कराकर ट्रैक्टरों में लदवाई जा रही है, जबकि जरूरतमंद किसान खाद के लिए परेशान हैं। खाद लेने पहुंचे किसान विदेश कुमार पुत्र दुलीचंद, राजा अग्निहोत्री, छत्रपाल पुत्र दुर्जन सिंह, प्रेमचंद पुत्र मुकुंद लाल, रामेश्वर पुत्र रामचरन, अहिल्या पत्नी रामेश्वर, सुमित्रा पत्नी रामचरन, अवध बिहारी, मानसिंह पुत्र सीताराम, मानसिंह पुत्र देवीदीन, महावीर प्रसाद पुत्र रामनाथ, वेद प्रकाश पुत्र जगदीश नारायण, गुलाब सिंह पुत्र पन्नालाल, हरि सिंह पुत्र पन्नालाल, बृजेंद्र पुत्र बालकिशन सहित अन्य किसानों ने खाद उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि समिति के सचिव नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहते। मामले में सचिव अशोक पाल से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। वहीं समिति में मौजूद कंप्यूटर ऑपरेटर ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जिन किसानों की प्रक्रिया पूरी हो जाती है, उन्हें खाद वितरित की जा रही है। ऑपरेटर के अनुसार सचिव सोमवार और मंगलवार को समिति पर आते हैं और बुधवार को उनके आने की जानकारी नहीं थी। अब किसानों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच और खाद वितरण व्यवस्था की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही मामले की तस्वीर सामने आएगी।1
- अमेरिका में पड़े विदेशियों को वहां नौकरी मिलना मुश्किल 40 हजार की जगह 1 करोड़ वसूलने की तैयार अमेरिका में पड़े विदेशियों को वहां नौकरी मिलना मुश्किल 40 हजार की जगह 1 करोड़ वसूलने की तैयार अमेरिका में पड़े विदेशियों को वहां नौकरी मिलना मुश्किल 40 हजार की जगह 1 करोड़ वसूलने की तैयार1
- कबरई पुलिस की लचर कार्यप्रणाली पर सवाल: जानलेवा हमले के आरोपी का सिर्फ धारा 151 में चालान, गंभीर घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती सिर में है गहरा घाव कबरई पुलिस की लचर कार्यप्रणाली पर सवाल: जानलेवा हमले के आरोपी का सिर्फ धारा 151 में चालान, गंभीर घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती महोबा (उत्तर प्रदेश): कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम लिलवाही में महिला पर कुल्हाड़ी से हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोपी देवर राजू द्वारा अपनी भाभी शीला पर जान से मारने की इरादे से कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया लेकिन कबरई पुलिस ने मामले को बेहद हल्के में लेते हुए आरोपी का महज धारा 151 (शांति भंग की आशंका) के तहत चालान किया है।अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही पीड़ितातस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पीड़िता के सिर पर कुल्हाड़ी के वार से गंभीर और गहरा जख्म आया है। अत्यधिक खून बह जाने और गंभीर हालत होने के कारण महिला वर्तमान में जिला अस्पताल महोबा में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है।सवालों के घेरे में कबरई पुलिससिर पर धारदार हथियार से हमला सीधे तौर पर जानलेवा हमले (IPC/BNS की गंभीर धाराओं) की श्रेणी में आता है। ऐसे संगीन मामले में भी पुलिस द्वारा आरोपी को महज शांति भंग की मामूली धारा में पाबंद करना कई बड़े सवाल खड़े करता है: इतने गंभीर घाव और लिखित शिकायत के बाद भी पुलिस ने कड़ी धाराओं में मामला दर्ज क्यों नहीं किया? क्या पुलिस अस्पताल में भर्ती पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है या जानबूझकर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है?आरोपी को इतनी आसानी से राहत मिलने के बाद पीड़िता और उसके बच्चों की सुरक्षा का क्या होगा, जिन्हें पहले ही जान से मारने की धमकी मिल चुकी है?गंभीर रूप से घायल महिला के परिजन अब पुलिस के इस रवैये से परेशान हैं और उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं1
- हमीरपुर :ऑटो और लोडर की टक्कर में ऑटो चालक की मौत, बांदा मार्ग पर टेढ़ा इसौली के मध्य हुई घटना भरुआ सुमेरपुर। बांदा मार्ग में टेढ़ा गांव के आगे इसौली गांव से सवारियां छोड़कर गांव वापस आ रहे ऑटो में जसपुरा की ओर जा रहे लोडर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। टेढ़ा गांव निवासी रामप्रताप सिंह ने बताया कि उसका बेटा दीनू सिंह (27) किराए पर ऑटो लेकर चलाता था। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे वह इसौली गांव में सवारियां छोड़कर ऑटो लेकर घर आ रहा था। तभी टेढ़ा इसौली के मध्य गुप्ता पेट्रोल पंप के पास जसपुरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार लोडर ने ऑटो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और चालक ऑटो में ही बुरी तरह फंस गया।आसपास खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने ऑटो को तोड़कर फंसे चालक को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर लोडर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। अचानक हुई इस घटना से ऑटो चालक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का और अविवाहित था।1
- बाबा बागेश्वर ने सुनाया अन्नपूर्णा सेवा से जुड़ा प्रसंग, बोले- भगवान धन कई लोगों को देते हैं, ऐसा मन बहुत कम लोगों को छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अन्नपूर्णा सेवा से जुड़ा एक प्रसंग साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2025 में बागेश्वर धाम में बड़े आयोजन और कैंसर अस्पताल के भूमि पूजन कार्यक्रम के चलते अचानक काफी खर्च बढ़ गया था। उन्होंने बताया कि जमीन, टीन शेड, साफ-सफाई और प्रधानमंत्री की मौजूदगी में आयोजित बड़े कार्यक्रम के कारण आर्थिक व्यवस्था पर अतिरिक्त भार आया। बाबा बागेश्वर ने बताया कि उस समय अन्नपूर्णा की व्यवस्था को लेकर उन्हें चिंता होने लगी थी। उन्होंने कहा कि नाम बड़ा होने के कारण किसी से आर्थिक मदद मांगना भी सहज नहीं था। इसी दौरान उन्होंने अपने मित्र अनंत भाई को फोन कर केवल अन्नपूर्णा की व्यवस्था में आ रही परेशानी के बारे में बताया। बाबा के अनुसार, अनंत भाई ने उनकी पूरी बात सुनने के बाद तुरंत कहा कि गुरुजी आप चिंता न करें, पूरे वर्ष की अन्नपूर्णा का खर्च हम उठाएंगे। उन्होंने बताया कि बिना किसी औपचारिक मांग या जानकारी लिए अनंत भाई ने वर्ष 2025 की अन्नपूर्णा सेवा की पूरी व्यवस्था संभालने की बात कही। बाबा बागेश्वर ने इस प्रसंग को सज्जनता और सेवा भावना का उदाहरण बताते हुए कहा कि बागेश्वर धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था होती है और कई अवसरों पर करीब 20-20 हजार लोगों तक भोजन पहुंचता है।1
- तिंदवारी के छापर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार बांदा, 16 सितंबर। तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम छापर में 12/13 सितंबर की रात हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार हत्या किसी बड़े विवाद का परिणाम नहीं, बल्कि एक मामूली कहासुनी के बाद हुई। मामले में थाना तिंदवारी और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक आरोपी अंकित उर्फ अंकुल पुत्र रामसेवक, निवासी माटा को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका कथित साथी पवन उर्फ बल्ला पुत्र रामप्रकाश फरार बताया गया है।पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर को छापर गांव के पास तालाब के नजदीक युवक का शव मिला था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। घटनास्थल से जुटाए गए भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों, संदिग्धों से पूछताछ और ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने का दावा किया है।पुलिस के अनुसार पुलिया पर शुरू हुआ विवाद पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 12/13 सितंबर की रात वह अपने गांव के साथी पवन उर्फ बल्ला के साथ मुख्य मार्ग पर बनी पुलिया के पास बैठा था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां आया और पुलिया के पास पेशाब करने लगा। दोनों ने उससे इतनी रात में वहां आने का कारण पूछा। पुलिस के अनुसार इसी बात पर कहासुनी और अभद्रता हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी युवक को मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव के बाहर ले गए और डंडे तथा अधजली लकड़ी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद अचेत अवस्था में उसे मोटरसाइकिल से छापर गांव के पास तालाब के नजदीक छोड़कर चले गए। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कथित तौर पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे, अधजली लकड़ी और मोटरसाइकिल बरामद की है। मृतक के जूते तथा आरोपी के कपड़े भी बरामदगी में शामिल बताए गए हैं।एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अंकित उर्फ अंकुल के विरुद्ध मु0अ0सं0 196/26, धारा 103(1)/238 बीएनएस, थाना तिंदवारी में कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार घटना में शामिल दूसरे आरोपी पवन उर्फ बल्ला की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। पुलिस की कार्रवाई में थानाध्यक्ष संदीप पटेल, एसओजी प्रभारी आनंद कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र वर्मा समेत थाना तिंदवारी और एसओजी के पुलिसकर्मी शामिल रहे। मामले में पुलिस के दावों के साथ-साथ फॉरेंसिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और अन्य बरामदगी की जांच महत्वपूर्ण होगी। आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों का अंतिम निर्धारण न्यायालय में साक्ष्यों के आधार पर होगा।1
- आकाशीय बिजली गिरने से किसान की चार बकरियों की मौत चरखारी विकासखंड के गौर आकाशीय बिजली गिरने से किसान की चार बकरियों की मौत चरखारी विकासखंड के गौर1