Shuru
Apke Nagar Ki App…
Banka Road Accident News: भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर भीषण हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर बिहार बांका -भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर खड़हारा पावर ग्रिड के समीप शुक्रवार देर रात दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे रात से ही आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा वाहनों को हटाने का प्रयास जारी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मार्ग पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका था।
Banka Today News
Banka Road Accident News: भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर भीषण हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर बिहार बांका -भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर खड़हारा पावर ग्रिड के समीप शुक्रवार देर रात दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे रात से ही आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा वाहनों को हटाने का प्रयास जारी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मार्ग पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका था।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार बांका में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर पूरे जिले में गैस एजेंसियों पर लगातार छापेमारी की जा रही है, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशासन की टीम ने कई गैस एजेंसियों और दर्जनों स्थानों पर जांच करते हुए स्टॉक रजिस्टर, वितरण पंजी और सिलेंडरों का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही एजेंसियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि तय दर पर ही गैस की बिक्री हो और समय पर उपभोक्ताओं तक डिलीवरी पहुंचे। जिले में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। प्रशासन ने साफ किया है कि बांका में गैस की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।1
- Post by N.k.choudhary1
- Post by Pritam Kumar1
- बांका बाराहाट राधानगर में बिजली का तार टूट कर गिर गया है बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं क्या जा रहा है2
- Post by Lal Mohammad1
- आनंदपुर थाना के भैरोपुर गांव निवासी करमा दास के पुत्र संदीप कुमार दास सिधुडीह की ओर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सिधुडीह गांव के लगभग 70 वर्षीय वृद्ध लोचन तांती भैरोगंज बाजार जा रहे थे, तभी भैरोगंज और सिमरामोड मुख्य मार्ग के थाना से महज 500 मीटर दूर पीछे से आ रही स्कूटी चालक ने अनियंत्रित होकर वृद्ध को जोरदार ठोकर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी चालक का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया, वहीं वृद्ध भी घायल होकर अचेत अवस्था में सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि वृद्ध को कमर में गंभीर चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आनंदपुर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे एएसआई रविशंकर कुमार ने स्कूटी बी आर 51 एच 91 24) को जब्त कर लिया और दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कटोरिया भेज दिया। गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल युवक को कटोरिया अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद घायल युवक के परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। इस संबंध में आनंदपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है रिपोर्ट :उमाकांत पोद्दार1
- Post by Santosh Kumar1
- बांका जिले में ईद-उल-फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और गहरी आस्था के साथ मनाया गया। अमरपुर सहित विभिन्न प्रखंडों के ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरे जिले में भाईचारा और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। प्रशासन की मुस्तैदी के बीच पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।1