आनंदपुर थाना क्षेत्र से, जहां एक तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे एक वृद्ध को जोरदार टक्कर आनंदपुर थाना के भैरोपुर गांव निवासी करमा दास के पुत्र संदीप कुमार दास सिधुडीह की ओर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सिधुडीह गांव के लगभग 70 वर्षीय वृद्ध लोचन तांती भैरोगंज बाजार जा रहे थे, तभी भैरोगंज और सिमरामोड मुख्य मार्ग के थाना से महज 500 मीटर दूर पीछे से आ रही स्कूटी चालक ने अनियंत्रित होकर वृद्ध को जोरदार ठोकर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी चालक का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया, वहीं वृद्ध भी घायल होकर अचेत अवस्था में सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि वृद्ध को कमर में गंभीर चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आनंदपुर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे एएसआई रविशंकर कुमार ने स्कूटी बी आर 51 एच 91 24) को जब्त कर लिया और दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कटोरिया भेज दिया। गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल युवक को कटोरिया अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद घायल युवक के परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। इस संबंध में आनंदपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है रिपोर्ट :उमाकांत पोद्दार

- आनंदपुर थाना के भैरोपुर गांव निवासी करमा दास के पुत्र संदीप कुमार दास सिधुडीह की ओर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सिधुडीह गांव के लगभग 70 वर्षीय वृद्ध लोचन तांती भैरोगंज बाजार जा रहे थे, तभी भैरोगंज और सिमरामोड मुख्य मार्ग के थाना से महज 500 मीटर दूर पीछे से आ रही स्कूटी चालक ने अनियंत्रित होकर वृद्ध को जोरदार ठोकर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी चालक का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया, वहीं वृद्ध भी घायल होकर अचेत अवस्था में सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि वृद्ध को कमर में गंभीर चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आनंदपुर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे एएसआई रविशंकर कुमार ने स्कूटी बी आर 51 एच 91 24) को जब्त कर लिया और दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कटोरिया भेज दिया। गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल युवक को कटोरिया अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद घायल युवक के परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। इस संबंध में आनंदपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है रिपोर्ट :उमाकांत पोद्दार1
- विधायक मनोज यादव ने बेलहर के कदवारा में बन रहे पावर ग्रिड व नाला बांध का किया निरीक्षण.. पदाधिकारियों व संवेदको हड़कंप...1
- बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले आठ माह से वेतन और पारितोषिक राशि का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाराज कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द भुगतान की मांग की और चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।1
- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन-कक्कड़घटी मुख्य पथ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती पिकअप वाहन पर लदी पुआल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक को इसकी भनक लगी, जिसके बाद वह तुरंत वाहन रोककर सुरक्षित नीचे उतर गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूझ-बूझ का परिचय देते हुए आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा और लोगों में भय का माहौल बना रहा। हालांकि, स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।1
- मालदेवचक घाट पर फिर बालू माफियाओं का कब्जा — रात में तस्करी, दिन में सिस्टम लाचार! चौक-चौराहों पर माफियाओं की चौकसी, पुलिस की हर चाल पर नजर — आखिर किसका राज1
- Post by SONI JHA MANTU YADAV1
- तारापुर में शुक्रवार की संध्या करीब 6 बजे अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को जान बचाने के लिए इधर-उधर भागकर दुकानों में शरण लेनी पड़ी। तेज हवा के साथ बारिश होने से सड़कों पर भीड़ छंट गई और कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित हो गया। इस बेमौसम आंधी-बारिश का असर किसानों पर भी पड़ा है। विशेष रूप से आम की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है, जिससे बागवानों की चिंता बढ़ गई है। कई जगहों पर कच्चे आम गिरने की सूचना है। हालांकि, इस बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई और शाम का वातावरण सुहावना हो गया। वहीं, ईद और चैती दुर्गा पूजा को लेकर बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को इस अचानक बदले मौसम के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।1
- बिहार बांका -जिले के बेलहर प्रखंड के आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया गांव में करीब दो सप्ताह पूर्व हुए अपहरण मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बेलहर एसडीपीओ ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से गहन पूछताछ की और घटना से जुड़ी अहम जानकारी जुटाई। इस दौरान थानाध्यक्ष विनोद कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है और संदिग्ध बिंदुओं पर फोकस किया जा रहा है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।1