logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ड्यूटी पर जा रहे वन विभाग कर्मी की दर्दनाक मौत तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार वन विभाग कर्मी कोमारी टक्कर। ड्यूटी पर जा रहे वन विभाग कर्मी की दर्दनाक मौत। तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार वन विभाग कर्मी कोमारी टक्कर। बांदा में फिर टूटा रफ्तार का कहर वन कर्मी की मौत। बांदा के तिंदवारी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में वन विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर मुंगुस गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार वन विभाग कर्मी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 40 वर्षीय शाहिद सिद्दीकी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर सोमवार सुबह हुए हादसे की ये तस्वीरें तिंदवारी के मुंगुस गांव के पास की हैं। कूड़ा निस्तारण केंद्र के निकट ड्यूटी पर जा रहे वन विभाग कर्मी शाहिद सिद्दीकी की स्कूटी को पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी और शाहिद भी सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोट लगने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में स्कूटी और हेलमेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। शाहिद सिद्दीकी तिंदवारी कस्बे के भगवती नगर निवासी थे और बांदा वन विभाग में बाबू के पद पर कार्यरत थे। सोमवार सुबह वह रोज की तरह स्कूटी से ड्यूटी के लिए बांदा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार डंपर ने उनकी जान ले ली। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से भागने लगा। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पीछा कर डंपर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाहिद दो भाइयों में सबसे बड़े थे। वर्ष 2008 में उनकी शादी फरजाना से हुई थी और उनकी कोई संतान नहीं थी। हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां पतिया और पत्नी फरजाना का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बाइट:- मृतक के परिजन

1 hr ago
user_कुलदीप कुमार मिश्रा
कुलदीप कुमार मिश्रा
Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

ड्यूटी पर जा रहे वन विभाग कर्मी की दर्दनाक मौत तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार वन विभाग कर्मी कोमारी टक्कर। ड्यूटी पर जा रहे वन विभाग कर्मी की दर्दनाक मौत। तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार वन विभाग कर्मी कोमारी टक्कर। बांदा में फिर टूटा रफ्तार का कहर वन कर्मी की मौत। बांदा के तिंदवारी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में वन विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर मुंगुस गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार वन विभाग कर्मी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 40 वर्षीय शाहिद सिद्दीकी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर सोमवार सुबह हुए हादसे की ये तस्वीरें तिंदवारी के मुंगुस गांव के पास की हैं। कूड़ा निस्तारण केंद्र के निकट ड्यूटी पर जा रहे वन विभाग कर्मी शाहिद सिद्दीकी की स्कूटी को पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी और शाहिद भी सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोट लगने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में स्कूटी और हेलमेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। शाहिद सिद्दीकी तिंदवारी कस्बे के भगवती नगर निवासी थे और बांदा वन विभाग में बाबू के पद पर कार्यरत थे। सोमवार सुबह वह रोज की तरह स्कूटी से ड्यूटी के लिए बांदा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार डंपर ने उनकी जान ले ली। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से भागने लगा। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पीछा कर डंपर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाहिद दो भाइयों में सबसे बड़े थे। वर्ष 2008 में उनकी शादी फरजाना से हुई थी और उनकी कोई संतान नहीं थी। हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां पतिया और पत्नी फरजाना का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बाइट:- मृतक के परिजन

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफर हमीरपुर। ललपुरा थाना क्षेत्र के बजेहटा गांव में एक बहू पर परिवार के चार लोगों को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाने का आरोप लगा है। गोली खाने के बाद चारों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें सीएचसी छानी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बीती रात परिवार के लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर खाने में नींद की गोलियां मिला दी गईं। खाना खाने के बाद रामदेवी (35), नेहा (15), सुनीता (35) और खुशी (22) की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में सभी को सीएचसी छानी ले जाया गया। सीएचसी में डॉक्टर अमित कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद आरोपित बहू द्वारा भी कथित तौर पर नींद की गोलियां खा लेने की बात सामने आई है। फिलहाल चारों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना को लेकर पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहां डॉक्टर अमित कुमार ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, चारों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।हमीरपुर पुलिस ने मीडिया शेल क़े माध्यम से बताया कि थाना ललपुरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बजेहटा में चार व्यक्तियों द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस संबंध में मीडिया/सोशल मीडिया पर बहू द्वारा खाने में जहरीला पदार्थ मिलाए जाने के आरोप संबंधी खबर प्रसारित हुई है। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी को उपचार हेतु सीएचसी छानी भेजा गया, जहां से बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया है। चिकित्सक के अनुसार सभी की स्थिति सामान्य है तथा सभी खतरे से बाहर हैं। उक्त आरोपों के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक जानकारी की जा रही है। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है।
    1
    हमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी,
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफर
हमीरपुर। ललपुरा थाना क्षेत्र के बजेहटा गांव में एक बहू पर परिवार के चार लोगों को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाने का आरोप लगा है। गोली खाने के बाद चारों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें सीएचसी छानी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि बीती रात परिवार के लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर खाने में नींद की गोलियां मिला दी गईं। खाना खाने के बाद रामदेवी (35), नेहा (15), सुनीता (35) और खुशी (22) की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में सभी को सीएचसी छानी ले जाया गया।
सीएचसी में डॉक्टर अमित कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद आरोपित बहू द्वारा भी कथित तौर पर नींद की गोलियां खा लेने की बात सामने आई है। फिलहाल चारों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना को लेकर पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
वहां डॉक्टर अमित कुमार ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, चारों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।हमीरपुर पुलिस ने मीडिया शेल क़े माध्यम से बताया कि थाना ललपुरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बजेहटा में चार व्यक्तियों द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस संबंध में मीडिया/सोशल मीडिया पर बहू द्वारा खाने में जहरीला पदार्थ मिलाए जाने के आरोप संबंधी खबर प्रसारित हुई है। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी को उपचार हेतु सीएचसी छानी भेजा गया, जहां से बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया है। चिकित्सक के अनुसार सभी की स्थिति सामान्य है तथा सभी खतरे से बाहर हैं। उक्त आरोपों के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक जानकारी की जा रही है। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आदर्श ग्राम पंचायत कमासिन में कामेश्वर तालाब मानसरोवर पांच वर्ष बीत फिर भी पूर्ण नहीं सचिव प्रधान प्रतिनिधि किया धन का बंदरबांट
    3
    आदर्श ग्राम पंचायत कमासिन में कामेश्वर तालाब मानसरोवर पांच वर्ष बीत फिर भी पूर्ण नहीं सचिव प्रधान प्रतिनिधि किया धन का बंदरबांट
    user_राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मकरी गाँव की सुनिए पुकार चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे, लेकिन आज भी कोटेदार के यहाँ जाने वाली सड़क बदहाल! टूटी सड़क • गड्ढे • कीचड़ • गंदगी आखिर कब सुधरेगी हमारे गाँव की यह सड़क? 📢 वादे नहीं, अब काम चाहिए। मकरी गाँव को भी पक्की और सुरक्षित सड़क चाहिए।
    1
    मकरी गाँव की सुनिए पुकार 
चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे,
लेकिन आज भी कोटेदार के यहाँ जाने वाली सड़क बदहाल!

टूटी सड़क • गड्ढे • कीचड़ • गंदगी
आखिर कब सुधरेगी हमारे गाँव की यह सड़क?

📢 वादे नहीं, अब काम चाहिए।
मकरी गाँव को भी पक्की और सुरक्षित सड़क चाहिए।
    user_Sandip kashyap
    Sandip kashyap
    अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मौदहा नगर में ऐतिहासिक कंस मेला क्षेत्र का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण 📍 एसपी मृगांक शेखर पाठक ने गुड़ाही बाजार से मीरा तालाब तक लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा। 📍 तालाब के आसपास सतर्कता और नावों की व्यवस्था के दिए निर्देश। 📍 एसडीएम, सीओ, ईओ, कोतवाली प्रभारी समेत पुलिस बल रहा मौजूद।
    1
    मौदहा नगर में ऐतिहासिक कंस मेला क्षेत्र का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण 
📍 एसपी मृगांक शेखर पाठक ने गुड़ाही बाजार से मीरा तालाब तक लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।
📍 तालाब के आसपास सतर्कता और नावों की व्यवस्था के दिए निर्देश।
📍 एसडीएम, सीओ, ईओ, कोतवाली प्रभारी समेत पुलिस बल रहा मौजूद।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत पर विषयों पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत पर विषयों पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
    1
    सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत पर विषयों पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत पर विषयों पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पांच लाख दहेज न मिलने पर बहू को पीटा ससुर ने घर से निकाला, पति ने दी जान से मारने की धमकी हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के न्यूरिया गांव में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पति लोकेन्द्र यादव और ससुर उमा शंकर यादव शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे और मायके से पांच लाख रुपये अतिरिक्त लाने का दबाव बना रहे थे। पीड़िता के मुताबिक मांग पूरी न कर पाने पर ससुर ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि पति ने जान से मारने की धमकी दी और दोनों ने उसका स्त्रीधन व जेवर भी ले लिए। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। मायके पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और उनके साथ बिवांर थाने पहुंचकर शिकायत की। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति और ससुर के खिलाफ बीएनएस व दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    पांच लाख दहेज न मिलने पर बहू को पीटा
ससुर ने घर से निकाला, पति ने दी जान से मारने की धमकी
हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के न्यूरिया गांव में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पति लोकेन्द्र यादव और ससुर उमा शंकर यादव शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे और मायके से पांच लाख रुपये अतिरिक्त लाने का दबाव बना रहे थे।
पीड़िता के मुताबिक मांग पूरी न कर पाने पर ससुर ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि पति ने जान से मारने की धमकी दी और दोनों ने उसका स्त्रीधन व जेवर भी ले लिए। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। मायके पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और उनके साथ बिवांर थाने पहुंचकर शिकायत की।
थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति और ससुर के खिलाफ बीएनएस व दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जमीनी कब्जे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े ईट पत्थर चलने का वीडियो वायरल 📍 मौदहा के हैदरगंज मोहल्ले में मकान-जमीन विवाद को लेकर हुआ बवाल। 📍 मारपीट और पथराव में मकान मालिक अब्दुल बारी समेत तीन लोग घायल। 📍 महिला ने पांच लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप, घायलों को सीएचसी भेजा गया। 📍 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच।
    1
    जमीनी कब्जे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े ईट पत्थर चलने का वीडियो वायरल
📍 मौदहा के हैदरगंज मोहल्ले में मकान-जमीन विवाद को लेकर हुआ बवाल।
📍 मारपीट और पथराव में मकान मालिक अब्दुल बारी समेत तीन लोग घायल।
📍 महिला ने पांच लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप, घायलों को सीएचसी भेजा गया।
📍 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • ​पनवाड़ी के दुलारा में जल विहार मेले की धूम: भक्ति और सांस्कृतिक एकता का दिखा अद्भुत संगम ​पनवाड़ी के दुलारा में जल विहार मेले की धूम: भक्ति और सांस्कृतिक एकता का दिखा अद्भुत संगम
    1
    ​पनवाड़ी के दुलारा में जल विहार मेले की धूम: भक्ति और सांस्कृतिक एकता का दिखा अद्भुत संगम


​पनवाड़ी के दुलारा में जल विहार मेले की धूम: भक्ति और सांस्कृतिक एकता का दिखा अद्भुत संगम
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर :शिक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा हमीरपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र में शिक्षक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है, जिसमें कुछ युवक शिक्षक को घेरकर लात-घूंसों और बेल्ट से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान ज्ञानवली शिवहरे पुत्र स्व. रामाधार शिवहरे, निवासी मनकहरी, थाना जरिया के रूप में हुई है। ज्ञानवली शिवहरे की तहरीर पर 9 अगस्त 2026 को जलालपुर थाने में योगेंद्र सिंह उर्फ छोटू, अरुण कुमार और शिवेंद्र कुमार समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक विवेचना के दौरान धाराओं में बढ़ोतरी की गई तथा कुछ धाराएं हटाई गईं। मामले में आरोपियों योगेंद्र सिंह उर्फ छोटू और शिवेंद्र कुमार के खिलाफ आरोप पत्र 19 सितंबर को न्यायालय भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि 22 सितंबर को सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में भी जांच की जा रही है। पीड़ित ने वीडियो और घटना को इसी प्रकरण से संबंधित बताया है। पुलिस के मुताबिक विवेचना के दौरान संबंधित विवेचक को यह वीडियो उपलब्ध अथवा साझा नहीं किया गया था। वर्तमान में वायरल वीडियो की गहनता से जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    हमीरपुर :शिक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा
हमीरपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र में शिक्षक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है, जिसमें कुछ युवक शिक्षक को घेरकर लात-घूंसों और बेल्ट से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान ज्ञानवली शिवहरे पुत्र स्व. रामाधार शिवहरे, निवासी मनकहरी, थाना जरिया के रूप में हुई है। ज्ञानवली शिवहरे की तहरीर पर 9 अगस्त 2026 को जलालपुर थाने में योगेंद्र सिंह उर्फ छोटू, अरुण कुमार और शिवेंद्र कुमार समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक विवेचना के दौरान धाराओं में बढ़ोतरी की गई तथा कुछ धाराएं हटाई गईं। मामले में आरोपियों योगेंद्र सिंह उर्फ छोटू और शिवेंद्र कुमार के खिलाफ आरोप पत्र 19 सितंबर को न्यायालय भेजा जा चुका है।
पुलिस का कहना है कि 22 सितंबर को सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में भी जांच की जा रही है। पीड़ित ने वीडियो और घटना को इसी प्रकरण से संबंधित बताया है। पुलिस के मुताबिक विवेचना के दौरान संबंधित विवेचक को यह वीडियो उपलब्ध अथवा साझा नहीं किया गया था। वर्तमान में वायरल वीडियो की गहनता से जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.