पांच लाख दहेज न मिलने पर बहू को पीटा ससुर ने घर से निकाला, पति ने दी जान से मारने की धमकी हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के न्यूरिया गांव में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पति लोकेन्द्र यादव और ससुर उमा शंकर यादव शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे और मायके से पांच लाख रुपये अतिरिक्त लाने का दबाव बना रहे थे। पीड़िता के मुताबिक मांग पूरी न कर पाने पर ससुर ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि पति ने जान से मारने की धमकी दी और दोनों ने उसका स्त्रीधन व जेवर भी ले लिए। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। मायके पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और उनके साथ बिवांर थाने पहुंचकर शिकायत की। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति और ससुर के खिलाफ बीएनएस व दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पांच लाख दहेज न मिलने पर बहू को पीटा ससुर ने घर से निकाला, पति ने दी जान से मारने की धमकी हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के न्यूरिया गांव में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पति लोकेन्द्र यादव और ससुर उमा शंकर यादव शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे और मायके से पांच लाख रुपये अतिरिक्त लाने का दबाव बना रहे थे। पीड़िता के मुताबिक मांग पूरी न कर पाने पर ससुर ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि पति ने जान से मारने की धमकी दी और दोनों ने उसका स्त्रीधन व जेवर भी ले लिए। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। मायके पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और उनके साथ बिवांर थाने पहुंचकर शिकायत की। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति और ससुर के खिलाफ बीएनएस व दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
- पांच लाख दहेज न मिलने पर बहू को पीटा ससुर ने घर से निकाला, पति ने दी जान से मारने की धमकी हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के न्यूरिया गांव में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पति लोकेन्द्र यादव और ससुर उमा शंकर यादव शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे और मायके से पांच लाख रुपये अतिरिक्त लाने का दबाव बना रहे थे। पीड़िता के मुताबिक मांग पूरी न कर पाने पर ससुर ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि पति ने जान से मारने की धमकी दी और दोनों ने उसका स्त्रीधन व जेवर भी ले लिए। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। मायके पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और उनके साथ बिवांर थाने पहुंचकर शिकायत की। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति और ससुर के खिलाफ बीएनएस व दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- न्यायालय के आदेश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित अभियुक्तों के घर चस्पा हुआ CRPC का नोटिस, गांव में मुनादी कराकर दी गई चेतावनी घाटमपुर।कानपुर देहात न्यायालय जेएम कोर्ट घाटमपुर के आदेश पर थाना सजेती पुलिस ने बड़ी कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मुकदमों में फरार चल रहे चार सगे और चचेरे भाइयों के खिलाफ सीआरपीसी के तहत नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की। इसके साथ ही गांव के सार्वजनिक स्थानों पर डुगडुगी बजवाकर ग्रामीणों को इस संबंध में सूचित किया गया। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार के अनुसार 22 सितंबर को सजेती थाना पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर ग्राम घनामति रामपुर में दबिश दी।पुलिस ने गांव के गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों की मौजूदगी में अभियुक्तों के घरों पर नोटिस चस्पा किया है।नमन गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता,मयंक त्रिपाठी पुत्र रवींद्रनाथ,शुभम त्रिपाठी पुत्र रवींद्रनाथ व मधुरम त्रिपाठी पुत्र रवींद्रनाथ, वहीं अभियुक्तों के घरों पर नोटिस चस्पा करने के बाद पुलिस टीम ने गांव के सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर डुगडुगी बजवाई। मुनादी के माध्यम से गांव के लोगों को अवगत कराया गया कि यदि वांछित अभियुक्त तय समय सीमा के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ सीआरपीसी के तहत कुर्की की कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- हमीरपुर :छह सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, सामाजिक न्याय, जातीय जनगणना और निजी क्षेत्र में आरक्षण की उठी मांग मौदहा हमीरपुर । सामाजिक न्याय एवं वंचित वर्गों के संवैधानिक अधिकारों को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं संविधानवादी साथियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर वंचित, पिछड़े, अति-पिछड़े, दलित एवं आदिवासी समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक उत्थान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपते हुए संदीप वाल्मीकि ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समानता, सामाजिक न्याय और सम्मानपूर्वक जीवन का अधिकार देता है। इसके बावजूद वंचित समाज के लोगों को शिक्षा, रोजगार, प्रतिनिधित्व और अन्य क्षेत्रों में अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक अधिकारों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सरकार को ठोस और समयबद्ध कदम उठाने की जरूरत है। प्रदर्शनकारियों ने UGC नियम 2026 को प्रभावी रूप से लागू करने, मंडल कमीशन की शेष 38 सिफारिशों को लागू करने और निजी क्षेत्र में आरक्षण की व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई। इसके साथ ही OBC के पृथक कॉलम के साथ जातीय जनगणना कराने, EWS आरक्षण की समीक्षा कर उसे समाप्त करने तथा दलितों, आदिवासियों एवं अन्य वंचित वर्गों के साथ भेदभाव और अत्याचार की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। संदीप वाल्मीकि ने कहा कि सामाजिक न्याय का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी शिक्षा, रोजगार, प्रतिनिधित्व और सम्मान के समान अवसर मिलेंगे। उन्होंने राष्ट्रपति से ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किए जाने का अनुरोध किया। प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर में सैकड़ों की संख्या में युवा, महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और संवैधानिक अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की।1
- मौदहा नगर में ऐतिहासिक कंस मेला क्षेत्र का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण 📍 एसपी मृगांक शेखर पाठक ने गुड़ाही बाजार से मीरा तालाब तक लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा। 📍 तालाब के आसपास सतर्कता और नावों की व्यवस्था के दिए निर्देश। 📍 एसडीएम, सीओ, ईओ, कोतवाली प्रभारी समेत पुलिस बल रहा मौजूद।1
- चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, चार महिलाएं गिरफ्तार। पावर हाउस के पास से पकड़ी गईं महिलाएं, चोरी का सामान और 4,710 रुपये बरामद कोंच (जालौन)। कोंच कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से चोरी का सामान और 4,710 रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने महिलाओं के पास से पैंडल, गुरिया और दो मंगलसूत्र समेत चोरी से संबंधित अन्य सामान बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, चारों महिलाओं को पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद चारों आरोपित महिलाओं को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा बरामद सामान के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।1
- कस्बा रुरा के संकट मोचन बजरंग धाम मंदिर में बुढ़वा मंगल पर हुआ भव्य पूजन अर्चन, सैकड़ों भक्त हुए शामिल मंगलवार को बुढ़वा मंगल के अवसर पर कस्बा रुरा के बजरंग नगर स्तिथ सकंट मोचन बजरंग धाम मंदिर में बड़ी धूमधाम से भगवान बजरंगबली का भव्य पूजन अर्चन किया गया और 56 भोग प्रसाद का भोग लगाकर भक्तों में वितरण किया गया।इस अवसर पर दूर दराज से आये हुए सैकड़ों भक्त शामिल हुए।इस अवसर मंदिर प्रांगण में विशाल मेला भी लगाया गया है।1
- मेडिकल कॉलेज में बवाल! मारपीट के बाद 300 नर्सिंग छात्र विरोध में उतरे ब्रेकिंग जालौन | उरई मेडिकल कॉलेज में छात्र गुट भिड़े, मारपीट के बाद हंगामा राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में ट्रेनी नर्सिंग और एमबीबीएस छात्रों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो नर्सिंग छात्रों के साथ मारपीट के बाद करीब 300 नर्सिंग छात्र-छात्राएं इमरजेंसी के बाहर विरोध में उतर आए। मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मारपीट में शामिल बताए जा रहे छात्रों को 7 दिन के लिए परिसर से बाहर रहने का आदेश दिया है। जांच के लिए टीम गठित किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, लेकिन वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। विवाद की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। नोट: यह खबर उपलब्ध जानकारी, लगाए गए आरोपों और वायरल वीडियो के आधार पर है। किसी व्यक्ति को दोषी नहीं ठहराया जा रहा है। स्वतंत्र पुष्टि/आधिकारिक जांच के बाद ही अंतिम तथ्य स्पष्ट होंगे। संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा। #BreakingNews #Jalaun #Orai #MedicalCollegeOrai #NursingStudents1
- एसडीएम ने खनिज विभाग के साथ मारा छापा एक ट्रक और ट्रैक्टर किया सीज हमीरपुर। बरसात थमते ही चोरी छिपे बालू खनन का खेल शुरू हो गया है अंधेरा होते ही बेतवा नदी की तलहटी में सक्रिय बालू माफिया ट्रैक्टरों मे बालू लादकर रातोरात सुमेरपुर, छानी, इंगोहटा आदि जगहों पर खपा देते हैं। बीती रात अतिरिक्त एसडीएम ने एक ट्रक और एक ट्रैक्टर का बालू लाते समय कस्बे से पकड़कर थाने में खड़ा कराकर कार्यवाही के लिए खनिज विभाग को सूचित किया है। खनिज विभाग ने दोनों वाहन सीज किए हैं। बारिश का दौर थमते ही अवैध खनन का खेल शुरू हो गया है। ललपुरा थाना क्षेत्र में बहने वाली बेतवा नदी से खनन माफिया चोरी छिपे बालू निकालकर ट्रैक्टरों के माध्यम से कस्बे के अलावा छानी, कल्ला, धनपुरा, मवईजार, विदोखर, इंगोहटा आदि गांव में खपा रहे है। बीती रात अतिरिक्त एसडीएम केडी शर्मा ने अवैध खनन करके कस्बे में बालू लेकर आ रहे ट्रैक्टर और ट्रक को पकड़कर कार्यवाही के लिए खनिज विभाग को सूचित किया है। एसडीएम की इस कार्यवाही से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। साथ ही पुलिस भी सतर्क हो गई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि बीतीरात अतिरिक्त एसडीएम ने पुलिस एवं खनिज विभाग की टीम के साथ छापा मारकर एक ट्रैक्टर और एक ट्रक को थाने में खड़ा कराया है।1