न्यायालय के आदेश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित अभियुक्तों के घर चस्पा हुआ CRPC का नोटिस, गांव में मुनादी कराकर दी गई चेतावनी घाटमपुर।कानपुर देहात न्यायालय जेएम कोर्ट घाटमपुर के आदेश पर थाना सजेती पुलिस ने बड़ी कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मुकदमों में फरार चल रहे चार सगे और चचेरे भाइयों के खिलाफ सीआरपीसी के तहत नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की। इसके साथ ही गांव के सार्वजनिक स्थानों पर डुगडुगी बजवाकर ग्रामीणों को इस संबंध में सूचित किया गया। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार के अनुसार 22 सितंबर को सजेती थाना पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर ग्राम घनामति रामपुर में दबिश दी।पुलिस ने गांव के गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों की मौजूदगी में अभियुक्तों के घरों पर नोटिस चस्पा किया है।नमन गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता,मयंक त्रिपाठी पुत्र रवींद्रनाथ,शुभम त्रिपाठी पुत्र रवींद्रनाथ व मधुरम त्रिपाठी पुत्र रवींद्रनाथ, वहीं अभियुक्तों के घरों पर नोटिस चस्पा करने के बाद पुलिस टीम ने गांव के सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर डुगडुगी बजवाई। मुनादी के माध्यम से गांव के लोगों को अवगत कराया गया कि यदि वांछित अभियुक्त तय समय सीमा के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ सीआरपीसी के तहत कुर्की की कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
न्यायालय के आदेश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित अभियुक्तों के घर चस्पा हुआ CRPC का नोटिस, गांव में मुनादी कराकर दी गई चेतावनी घाटमपुर।कानपुर देहात न्यायालय जेएम कोर्ट घाटमपुर के आदेश पर थाना सजेती पुलिस ने बड़ी कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मुकदमों में फरार चल रहे चार सगे और चचेरे भाइयों के खिलाफ सीआरपीसी के तहत नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की। इसके साथ ही गांव के सार्वजनिक स्थानों पर डुगडुगी बजवाकर ग्रामीणों को इस संबंध में सूचित किया गया। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार के अनुसार 22 सितंबर को सजेती थाना पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर ग्राम घनामति रामपुर में दबिश दी।पुलिस ने गांव के गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों की मौजूदगी में अभियुक्तों के घरों पर नोटिस चस्पा किया है।नमन गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता,मयंक त्रिपाठी पुत्र रवींद्रनाथ,शुभम त्रिपाठी पुत्र रवींद्रनाथ व मधुरम त्रिपाठी पुत्र रवींद्रनाथ, वहीं अभियुक्तों के घरों पर नोटिस चस्पा करने के बाद पुलिस टीम ने गांव के सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर डुगडुगी बजवाई। मुनादी के माध्यम से गांव के लोगों को अवगत कराया गया कि यदि वांछित अभियुक्त तय समय सीमा के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ सीआरपीसी के तहत कुर्की की कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
- न्यायालय के आदेश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित अभियुक्तों के घर चस्पा हुआ CRPC का नोटिस, गांव में मुनादी कराकर दी गई चेतावनी घाटमपुर।कानपुर देहात न्यायालय जेएम कोर्ट घाटमपुर के आदेश पर थाना सजेती पुलिस ने बड़ी कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मुकदमों में फरार चल रहे चार सगे और चचेरे भाइयों के खिलाफ सीआरपीसी के तहत नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की। इसके साथ ही गांव के सार्वजनिक स्थानों पर डुगडुगी बजवाकर ग्रामीणों को इस संबंध में सूचित किया गया। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार के अनुसार 22 सितंबर को सजेती थाना पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर ग्राम घनामति रामपुर में दबिश दी।पुलिस ने गांव के गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों की मौजूदगी में अभियुक्तों के घरों पर नोटिस चस्पा किया है।नमन गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता,मयंक त्रिपाठी पुत्र रवींद्रनाथ,शुभम त्रिपाठी पुत्र रवींद्रनाथ व मधुरम त्रिपाठी पुत्र रवींद्रनाथ, वहीं अभियुक्तों के घरों पर नोटिस चस्पा करने के बाद पुलिस टीम ने गांव के सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर डुगडुगी बजवाई। मुनादी के माध्यम से गांव के लोगों को अवगत कराया गया कि यदि वांछित अभियुक्त तय समय सीमा के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ सीआरपीसी के तहत कुर्की की कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- पांच लाख दहेज न मिलने पर बहू को पीटा ससुर ने घर से निकाला, पति ने दी जान से मारने की धमकी हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के न्यूरिया गांव में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पति लोकेन्द्र यादव और ससुर उमा शंकर यादव शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे और मायके से पांच लाख रुपये अतिरिक्त लाने का दबाव बना रहे थे। पीड़िता के मुताबिक मांग पूरी न कर पाने पर ससुर ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि पति ने जान से मारने की धमकी दी और दोनों ने उसका स्त्रीधन व जेवर भी ले लिए। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। मायके पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और उनके साथ बिवांर थाने पहुंचकर शिकायत की। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति और ससुर के खिलाफ बीएनएस व दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- जिम्मेदार कौन? UP- बलरामपुर में गणेश विसर्जन के दौरान यात्रा में बज रहे डीजे के शोर से स्कूल में एक छात्रा की तबियत बिगड़ी और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी.1
- कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़, जैसा कि आप लोगों को अवगत करना चाहता हूं कि श्री गणेश जी का विसर्जन के बाद इस साल पितृपक्ष शनिवार 26 सितंबर 2026 से शुरू हो रहे हैं और 10 अक्टूबर दिन शनिवार को सर्व पितृ पक्ष समाप्त होंगे कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़, नमस्कार दोस्तों जैसा कि आप लोगों को अवगत करना चाहता हूं कि श्री गणेश जी का विसर्जन के बाद इस साल पितृपक्ष शनिवार 26 सितंबर 2026 से शुरू हो रहे हैं और 10 अक्टूबर दिन शनिवार के दिन सर्व पितृपक्ष समाप्त होंगे नमस्कार आप देख रहे हैं भारत सूत्र लाइव टीवी डिजिटल मीडिया प्रेस की रिपोर्ट जैसा की हर जगह गणेश विसर्जन गंगा घाटों पर गणेश विसर्जन किया जा रहा है और उसके उपरांत 26 सितंबर दिन शनिवार से पितृ पक्ष शुरू हो जाएगा जिन लोगों को पितृपक्ष में अपने माता-पिता या किसी परिवार के सदस्यों का पितृपक्ष तर्पण करना हो तो आप हमारे कानपुर नगर थाना जाजमऊ सिद्यनाथ घाट पर पंडित राजेंद्र कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी जी के द्वारा और उनके पुत्र गौरव तिवारी जी के द्वारा के आपको सामग्री के साथ सही रीति रिवाज के अनुसार श्राद कराया जाएगा और अगर आप सामग्री नहीं लाना चाहते हैं या लाना चाहते हैं तो दोनों तरह की व्यवस्था है आप आकर अपने पितरों का श्राद्ध कर सकते हैं कानपुर से भारत सूत्र लाइव टीवी डिजिटल मीडिया प्रेस ओमवीर जी की रिपोर्ट के द्वारा आपके सिद्धनाथ घाट पर पितृपक्ष से संबंधित कुछ जानकारियां प्राप्त हुई है लिए पंडित नरेंद्र कुमार तिवारी से पंडित जी से बात करते हैं और पितरों से संबंधित की जानकारी लेते हैं न्यूज़ विज्ञापन खोया पाया किसी भी तरह के समाचार पत्र के लिए संपर्क करें और हमारे चैनल को ज्यादा ज्यादा लाइक और सब्सक्राइब करें4
- कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़, जैसा कि आप लोगों को अवगत करना चाहता हूं कि श्री गणेश जी का विसर्जन के बाद इस साल पितृपक्ष शनिवार 26 सितंबर 2026 से शुरू हो रहे हैं और 10 अक्टूबर दिन शनिवार को सर्व पितृ पक्ष समाप्त होंगे नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र की रिपोर्ट जैसा की हर जगह गणेश विसर्जन गंगा घाटों पर गणेश विसर्जन किया जा रहा है और उसके उपरांत 26 सितंबर दिन शनिवार से पितृ पक्ष शुरू हो जाएगा जिन लोगों को पितृपक्ष में अपने माता-पिता या किसी परिवार के सदस्यों का पितृपक्ष तर्पण करना हो तो आप हमारे कानपुर नगर थाना जाजमऊ सिद्यनाथ घाट पर पंडित राजेंद्र कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी जी के द्वारा और उनके पुत्र गौरव तिवारी जी के द्वारा के आपको सामग्री के साथ सही रीति रिवाज के अनुसार श्राद कराया जाएगा और अगर आप सामग्री नहीं लाना चाहते हैं या लाना चाहते हैं तो दोनों तरह की व्यवस्था है आप आकर अपने पितरों का श्राद्ध कर सकते हैं कानपुर से वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्धि भारत समाचार पत्र संवाददाता दिनकर जी के द्वारा आपके सिद्धनाथ घाट पर पितृपक्ष से संबंधित कुछ जानकारियां प्राप्त हुई है लिए पंडित नरेंद्र कुमार तिवारी से पंडित जी से बात करते हैं और पितरों से संबंधित की जानकारी लेते हैं न्यूज़ विज्ञापन खोया पाया किसी भी तरह के समाचार पत्र के लिए संपर्क करें और हमारे चैनल को ज्यादा ज्यादा लाइक और सब्सक्राइब करें1
- एसडीएम ने खनिज विभाग के साथ मारा छापा एक ट्रक और ट्रैक्टर किया सीज हमीरपुर। बरसात थमते ही चोरी छिपे बालू खनन का खेल शुरू हो गया है अंधेरा होते ही बेतवा नदी की तलहटी में सक्रिय बालू माफिया ट्रैक्टरों मे बालू लादकर रातोरात सुमेरपुर, छानी, इंगोहटा आदि जगहों पर खपा देते हैं। बीती रात अतिरिक्त एसडीएम ने एक ट्रक और एक ट्रैक्टर का बालू लाते समय कस्बे से पकड़कर थाने में खड़ा कराकर कार्यवाही के लिए खनिज विभाग को सूचित किया है। खनिज विभाग ने दोनों वाहन सीज किए हैं। बारिश का दौर थमते ही अवैध खनन का खेल शुरू हो गया है। ललपुरा थाना क्षेत्र में बहने वाली बेतवा नदी से खनन माफिया चोरी छिपे बालू निकालकर ट्रैक्टरों के माध्यम से कस्बे के अलावा छानी, कल्ला, धनपुरा, मवईजार, विदोखर, इंगोहटा आदि गांव में खपा रहे है। बीती रात अतिरिक्त एसडीएम केडी शर्मा ने अवैध खनन करके कस्बे में बालू लेकर आ रहे ट्रैक्टर और ट्रक को पकड़कर कार्यवाही के लिए खनिज विभाग को सूचित किया है। एसडीएम की इस कार्यवाही से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। साथ ही पुलिस भी सतर्क हो गई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि बीतीरात अतिरिक्त एसडीएम ने पुलिस एवं खनिज विभाग की टीम के साथ छापा मारकर एक ट्रैक्टर और एक ट्रक को थाने में खड़ा कराया है।1
- बिल्हौर थाना क्षेत्र के बिल्हौर मकनपुर रोड पर सिर कटी लाश मिलने से सनसनी स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के गुरधरा गांव के सामने सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी बिल्हौर थाना क्षेत्र के मकनपुर रोड स्थित गुरधरा गाँव के सामने सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है आरोपी सिर भी साथ ले गये अवैध सम्बन्ध में हत्या होने का शक मौके पर स्थानीय पुलिस जांच में जुटी1
- कानपुर पनकी पड़ाव में मिलावटी शराब पीने से युवक की मौत का आरोप, परिजनों ने ठेके के सामने शव रखकर कर किया हंगामा कानपुर पनकी पड़ाव में मिलावटी शराब पीने से युवक की मौत का आरोप, परिजनों ने ठेके के सामने शव रखकर कर किया हंगामा पनकी थाना क्षेत्र के पनकी पड़ाव में राजेन्द्र कौर के देशी शराब ठेके से शराब पीने के बाद 40 वर्षीय जगदीश की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने मिलावटी शराब पीने से मौत का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि ठेके से खरीदी गई शराब पीने के बाद जगदीश की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजन शव को ठेके के सामने रखकर हंगामा किया और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे। सूचना पर पनकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी1