logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसडीएम ने खनिज विभाग के साथ मारा छापा एक ट्रक और ट्रैक्टर किया सीज हमीरपुर। बरसात थमते ही चोरी छिपे बालू खनन का खेल शुरू हो गया है अंधेरा होते ही बेतवा नदी की तलहटी में सक्रिय बालू माफिया ट्रैक्टरों मे बालू लादकर रातोरात सुमेरपुर, छानी, इंगोहटा आदि जगहों पर खपा देते हैं। बीती रात अतिरिक्त एसडीएम ने एक ट्रक और एक ट्रैक्टर का बालू लाते समय कस्बे से पकड़कर थाने में खड़ा कराकर कार्यवाही के लिए खनिज विभाग को सूचित किया है। खनिज विभाग ने दोनों वाहन सीज किए हैं। बारिश का दौर थमते ही अवैध खनन का खेल शुरू हो गया है। ललपुरा थाना क्षेत्र में बहने वाली बेतवा नदी से खनन माफिया चोरी छिपे बालू निकालकर ट्रैक्टरों के माध्यम से कस्बे के अलावा छानी, कल्ला, धनपुरा, मवईजार, विदोखर, इंगोहटा आदि गांव में खपा रहे है। बीती रात अतिरिक्त एसडीएम केडी शर्मा ने अवैध खनन करके कस्बे में बालू लेकर आ रहे ट्रैक्टर और ट्रक को पकड़कर कार्यवाही के लिए खनिज विभाग को सूचित किया है। एसडीएम की इस कार्यवाही से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। साथ ही पुलिस भी सतर्क हो गई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि बीतीरात अतिरिक्त एसडीएम ने पुलिस एवं खनिज विभाग की टीम के साथ छापा मारकर एक ट्रैक्टर और एक ट्रक को थाने में खड़ा कराया है।

9 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

एसडीएम ने खनिज विभाग के साथ मारा छापा एक ट्रक और ट्रैक्टर किया सीज हमीरपुर। बरसात थमते ही चोरी छिपे बालू खनन का खेल शुरू हो गया है अंधेरा होते ही बेतवा नदी की तलहटी में सक्रिय बालू माफिया ट्रैक्टरों मे बालू लादकर रातोरात सुमेरपुर, छानी, इंगोहटा आदि जगहों पर खपा देते हैं। बीती रात अतिरिक्त एसडीएम ने एक ट्रक और एक ट्रैक्टर का बालू लाते समय कस्बे से पकड़कर थाने में खड़ा कराकर कार्यवाही के लिए खनिज विभाग को सूचित किया है। खनिज विभाग ने दोनों वाहन सीज किए हैं। बारिश का दौर थमते ही अवैध खनन का खेल शुरू हो गया है। ललपुरा थाना क्षेत्र में बहने वाली बेतवा नदी से खनन माफिया चोरी छिपे बालू निकालकर ट्रैक्टरों के माध्यम से कस्बे के अलावा छानी, कल्ला, धनपुरा, मवईजार, विदोखर, इंगोहटा आदि गांव में खपा रहे है। बीती रात अतिरिक्त एसडीएम केडी शर्मा ने अवैध खनन करके कस्बे में बालू लेकर आ रहे ट्रैक्टर और ट्रक को पकड़कर कार्यवाही के लिए खनिज विभाग को सूचित किया है। एसडीएम की इस कार्यवाही से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। साथ ही पुलिस भी सतर्क हो गई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि बीतीरात अतिरिक्त एसडीएम ने पुलिस एवं खनिज विभाग की टीम के साथ छापा मारकर एक ट्रैक्टर और एक ट्रक को थाने में खड़ा कराया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफर हमीरपुर। ललपुरा थाना क्षेत्र के बजेहटा गांव में एक बहू पर परिवार के चार लोगों को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाने का आरोप लगा है। गोली खाने के बाद चारों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें सीएचसी छानी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बीती रात परिवार के लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर खाने में नींद की गोलियां मिला दी गईं। खाना खाने के बाद रामदेवी (35), नेहा (15), सुनीता (35) और खुशी (22) की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में सभी को सीएचसी छानी ले जाया गया। सीएचसी में डॉक्टर अमित कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद आरोपित बहू द्वारा भी कथित तौर पर नींद की गोलियां खा लेने की बात सामने आई है। फिलहाल चारों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना को लेकर पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहां डॉक्टर अमित कुमार ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, चारों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।हमीरपुर पुलिस ने मीडिया शेल क़े माध्यम से बताया कि थाना ललपुरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बजेहटा में चार व्यक्तियों द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस संबंध में मीडिया/सोशल मीडिया पर बहू द्वारा खाने में जहरीला पदार्थ मिलाए जाने के आरोप संबंधी खबर प्रसारित हुई है। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी को उपचार हेतु सीएचसी छानी भेजा गया, जहां से बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया है। चिकित्सक के अनुसार सभी की स्थिति सामान्य है तथा सभी खतरे से बाहर हैं। उक्त आरोपों के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक जानकारी की जा रही है। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है।
    1
    हमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी,
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफर
हमीरपुर। ललपुरा थाना क्षेत्र के बजेहटा गांव में एक बहू पर परिवार के चार लोगों को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाने का आरोप लगा है। गोली खाने के बाद चारों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें सीएचसी छानी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि बीती रात परिवार के लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर खाने में नींद की गोलियां मिला दी गईं। खाना खाने के बाद रामदेवी (35), नेहा (15), सुनीता (35) और खुशी (22) की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में सभी को सीएचसी छानी ले जाया गया।
सीएचसी में डॉक्टर अमित कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद आरोपित बहू द्वारा भी कथित तौर पर नींद की गोलियां खा लेने की बात सामने आई है। फिलहाल चारों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना को लेकर पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
वहां डॉक्टर अमित कुमार ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, चारों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।हमीरपुर पुलिस ने मीडिया शेल क़े माध्यम से बताया कि थाना ललपुरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बजेहटा में चार व्यक्तियों द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस संबंध में मीडिया/सोशल मीडिया पर बहू द्वारा खाने में जहरीला पदार्थ मिलाए जाने के आरोप संबंधी खबर प्रसारित हुई है। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी को उपचार हेतु सीएचसी छानी भेजा गया, जहां से बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया है। चिकित्सक के अनुसार सभी की स्थिति सामान्य है तथा सभी खतरे से बाहर हैं। उक्त आरोपों के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक जानकारी की जा रही है। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, चार महिलाएं गिरफ्तार। पावर हाउस के पास से पकड़ी गईं महिलाएं, चोरी का सामान और 4,710 रुपये बरामद कोंच (जालौन)। कोंच कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से चोरी का सामान और 4,710 रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने महिलाओं के पास से पैंडल, गुरिया और दो मंगलसूत्र समेत चोरी से संबंधित अन्य सामान बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, चारों महिलाओं को पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद चारों आरोपित महिलाओं को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा बरामद सामान के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
    1
    चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, चार महिलाएं गिरफ्तार। 
पावर हाउस के पास से पकड़ी गईं महिलाएं, चोरी का सामान और 4,710 रुपये बरामद
कोंच (जालौन)। कोंच कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से चोरी का सामान और 4,710 रुपये की नकदी बरामद की गई है।
पुलिस ने महिलाओं के पास से पैंडल, गुरिया और दो मंगलसूत्र समेत चोरी से संबंधित अन्य सामान बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, चारों महिलाओं को पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की कार्रवाई के बाद चारों आरोपित महिलाओं को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा बरामद सामान के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पालीवाल नगर में नकदी व जेवरात सहित लाखों रुपए की चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज आई सामने, पुलिस जुटी जांच में रुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुरा के पालीवाल नगर में अज्ञात चोर बंद पड़े घर से नकदी व जेवरात सहित लाखों रुपए की चोरी कर ले गए।वहीं चोरी की घटना में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने आई।जिसमें संदिग्ध चोर दिखाई दे रहे है। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच कर चोरों की तलाश शुरू की गई है।
    1
    पालीवाल नगर में नकदी व जेवरात सहित लाखों रुपए की चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज आई सामने, पुलिस जुटी जांच में
रुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुरा के पालीवाल नगर में अज्ञात चोर बंद पड़े घर से नकदी व जेवरात सहित लाखों रुपए की चोरी कर ले गए।वहीं चोरी की घटना में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने आई।जिसमें संदिग्ध चोर दिखाई दे रहे है। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच कर चोरों की तलाश शुरू की गई है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • श्रीमद्भागवत कथा में चेन स्नेचिंग से हड़कंप, 4 संदिग्ध महिलाएं पकड़ी गईं ब्रेकिंग जालौन कोंच में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया। प्रसाद वितरण के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र पार करने का आरोप है। एक महिला की चेन स्नेचिंग करते मौके पर चार संदिग्ध महिलाओं को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस चारों को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद कथा स्थल पर श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र की बलदाऊ धर्मशाला का बताया जा रहा है। #Jalaun #Konch #BreakingNews #ChainSnatching #UPNews
    1
    श्रीमद्भागवत कथा में चेन स्नेचिंग से हड़कंप, 4 संदिग्ध महिलाएं पकड़ी गईं


ब्रेकिंग जालौन
कोंच में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया। प्रसाद वितरण के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र पार करने का आरोप है।
एक महिला की चेन स्नेचिंग करते मौके पर चार संदिग्ध महिलाओं को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस चारों को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।
घटना के बाद कथा स्थल पर श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र की बलदाऊ धर्मशाला का बताया जा रहा है।
#Jalaun #Konch #BreakingNews #ChainSnatching #UPNews
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अतर्रा पुलिस ने बुजुर्ग महिला की गैर-इरादतन हत्या के मामले में आरोपी ददुआ को किया गिरफ्तार। अतर्रा पुलिस ने बुजुर्ग महिला की गैर-इरादतन हत्या के मामले में आरोपी ददुआ को किया गिरफ्तार।
    1
    अतर्रा पुलिस ने बुजुर्ग महिला की गैर-इरादतन हत्या के मामले में आरोपी ददुआ को किया गिरफ्तार।
अतर्रा पुलिस ने बुजुर्ग महिला की गैर-इरादतन हत्या के मामले में आरोपी ददुआ को किया गिरफ्तार।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जिम्मेदार कौन? UP- बलरामपुर में गणेश विसर्जन के दौरान यात्रा में बज रहे डीजे के शोर से स्कूल में एक छात्रा की तबियत बिगड़ी और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी.
    1
    जिम्मेदार कौन?

UP- बलरामपुर में गणेश विसर्जन के दौरान यात्रा में बज रहे डीजे के शोर से स्कूल में एक छात्रा की तबियत बिगड़ी और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी.
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • फूलों से सजे रंगबाज महाराज, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के श्री गणेश सेवा समिति पंडाल में सोमवार देर शाम रंगबाज महाराज की प्रतिमा को फूलों से भव्य रूप से सजाकर पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में नवीन जय म्यूजिकल ग्रुप की मानवी तिवारी ने सुरीले धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं की खूब वाहवाही लूटी। श्री गणेश सेवा समिति द्वारा कस्बे में गणेश महोत्सव की शुरुआत की गई थी। यह कस्बे का सबसे पुराना गणेश महोत्सव माना जाता है। यहां स्थापित गणेश प्रतिमा को श्रद्धालु रंगबाज महाराज के नाम से पुकारते हैं। सोमवार को समिति पदाधिकारियों ने प्रतिमा को आकर्षक फूलों से सजाया। भजन संध्या में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। इस मौके पर समिति अध्यक्ष अनुभव मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, सोनू तिवारी, संजय ओमर, बालगोपाल गुप्ता, गौरव पालीवाल, टिंकू पालीवाल, श्याम बाबू मिश्रा, राजू सोनी, आदित्य तिवारी, बाबू सोनी, विनय सोनी आदि मौजूद रहे।
    1
    फूलों से सजे रंगबाज महाराज, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के श्री गणेश सेवा समिति पंडाल में सोमवार देर शाम रंगबाज महाराज की प्रतिमा को फूलों से भव्य रूप से सजाकर पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में नवीन जय म्यूजिकल ग्रुप की मानवी तिवारी ने सुरीले धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं की खूब वाहवाही लूटी।
श्री गणेश सेवा समिति द्वारा कस्बे में गणेश महोत्सव की शुरुआत की गई थी। यह कस्बे का सबसे पुराना गणेश महोत्सव माना जाता है। यहां स्थापित गणेश प्रतिमा को श्रद्धालु रंगबाज महाराज के नाम से पुकारते हैं। सोमवार को समिति पदाधिकारियों ने प्रतिमा को आकर्षक फूलों से सजाया। भजन संध्या में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।
इस मौके पर समिति अध्यक्ष अनुभव मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, सोनू तिवारी, संजय ओमर, बालगोपाल गुप्ता, गौरव पालीवाल, टिंकू पालीवाल, श्याम बाबू मिश्रा, राजू सोनी, आदित्य तिवारी, बाबू सोनी, विनय सोनी आदि मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जालौन उरई मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग छात्र धरने पर बैठे । ➡️ उरई मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग छात्र धरने पर बैठे ➡️ मारपीट के बाद छात्रों ने बांधी काली पट्टी ➡️ इंटर्न डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप ➡️ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र धरने पर ➡️ मामले की जांच के लिए टीम गठित ➡️ उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज का मामला Part 2
    1
    जालौन 
 उरई मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग छात्र धरने पर बैठे ।

➡️ उरई मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग छात्र धरने पर बैठे
➡️ मारपीट के बाद छात्रों ने बांधी काली पट्टी
➡️ इंटर्न डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप
➡️ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र धरने पर
➡️ मामले की जांच के लिए टीम गठित
➡️ उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज का मामला Part 2
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हमीरपुर :शिक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा हमीरपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र में शिक्षक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है, जिसमें कुछ युवक शिक्षक को घेरकर लात-घूंसों और बेल्ट से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान ज्ञानवली शिवहरे पुत्र स्व. रामाधार शिवहरे, निवासी मनकहरी, थाना जरिया के रूप में हुई है। ज्ञानवली शिवहरे की तहरीर पर 9 अगस्त 2026 को जलालपुर थाने में योगेंद्र सिंह उर्फ छोटू, अरुण कुमार और शिवेंद्र कुमार समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक विवेचना के दौरान धाराओं में बढ़ोतरी की गई तथा कुछ धाराएं हटाई गईं। मामले में आरोपियों योगेंद्र सिंह उर्फ छोटू और शिवेंद्र कुमार के खिलाफ आरोप पत्र 19 सितंबर को न्यायालय भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि 22 सितंबर को सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में भी जांच की जा रही है। पीड़ित ने वीडियो और घटना को इसी प्रकरण से संबंधित बताया है। पुलिस के मुताबिक विवेचना के दौरान संबंधित विवेचक को यह वीडियो उपलब्ध अथवा साझा नहीं किया गया था। वर्तमान में वायरल वीडियो की गहनता से जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    हमीरपुर :शिक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा
हमीरपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र में शिक्षक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है, जिसमें कुछ युवक शिक्षक को घेरकर लात-घूंसों और बेल्ट से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान ज्ञानवली शिवहरे पुत्र स्व. रामाधार शिवहरे, निवासी मनकहरी, थाना जरिया के रूप में हुई है। ज्ञानवली शिवहरे की तहरीर पर 9 अगस्त 2026 को जलालपुर थाने में योगेंद्र सिंह उर्फ छोटू, अरुण कुमार और शिवेंद्र कुमार समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक विवेचना के दौरान धाराओं में बढ़ोतरी की गई तथा कुछ धाराएं हटाई गईं। मामले में आरोपियों योगेंद्र सिंह उर्फ छोटू और शिवेंद्र कुमार के खिलाफ आरोप पत्र 19 सितंबर को न्यायालय भेजा जा चुका है।
पुलिस का कहना है कि 22 सितंबर को सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में भी जांच की जा रही है। पीड़ित ने वीडियो और घटना को इसी प्रकरण से संबंधित बताया है। पुलिस के मुताबिक विवेचना के दौरान संबंधित विवेचक को यह वीडियो उपलब्ध अथवा साझा नहीं किया गया था। वर्तमान में वायरल वीडियो की गहनता से जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.