चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, चार महिलाएं गिरफ्तार। पावर हाउस के पास से पकड़ी गईं महिलाएं, चोरी का सामान और 4,710 रुपये बरामद कोंच (जालौन)। कोंच कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से चोरी का सामान और 4,710 रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने महिलाओं के पास से पैंडल, गुरिया और दो मंगलसूत्र समेत चोरी से संबंधित अन्य सामान बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, चारों महिलाओं को पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद चारों आरोपित महिलाओं को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा बरामद सामान के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, चार महिलाएं गिरफ्तार। पावर हाउस के पास से पकड़ी गईं महिलाएं, चोरी का सामान और 4,710 रुपये बरामद कोंच (जालौन)। कोंच कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से चोरी का सामान और 4,710 रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने महिलाओं के पास से पैंडल, गुरिया और दो मंगलसूत्र समेत चोरी से संबंधित अन्य सामान बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, चारों महिलाओं को पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद चारों आरोपित महिलाओं को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा बरामद सामान के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
- जालौन जालौन में घर के अंदर अजगर निकलने से मचा हड़कंप, l जालौन जालौन में घर के अंदर अजगर निकलने से मचा हड़कंप, घर में अजगर को देखते ही ग्रामीणों का लगा हुजूम, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी अजगर निकलने की सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने अजगर को पकड़ा, वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में ले जाकर छोड़ा, घर के अंदर अजगर निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के हथेरी गांव का मामला।1
- मेडिकल कॉलेज में बवाल! मारपीट के बाद 300 नर्सिंग छात्र विरोध में उतरे ब्रेकिंग जालौन | उरई मेडिकल कॉलेज में छात्र गुट भिड़े, मारपीट के बाद हंगामा राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में ट्रेनी नर्सिंग और एमबीबीएस छात्रों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो नर्सिंग छात्रों के साथ मारपीट के बाद करीब 300 नर्सिंग छात्र-छात्राएं इमरजेंसी के बाहर विरोध में उतर आए। मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मारपीट में शामिल बताए जा रहे छात्रों को 7 दिन के लिए परिसर से बाहर रहने का आदेश दिया है। जांच के लिए टीम गठित किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, लेकिन वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। विवाद की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। नोट: यह खबर उपलब्ध जानकारी, लगाए गए आरोपों और वायरल वीडियो के आधार पर है। किसी व्यक्ति को दोषी नहीं ठहराया जा रहा है। स्वतंत्र पुष्टि/आधिकारिक जांच के बाद ही अंतिम तथ्य स्पष्ट होंगे। संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा। #BreakingNews #Jalaun #Orai #MedicalCollegeOrai #NursingStudents1
- कस्बा रुरा के संकट मोचन बजरंग धाम मंदिर में बुढ़वा मंगल पर हुआ भव्य पूजन अर्चन, सैकड़ों भक्त हुए शामिल मंगलवार को बुढ़वा मंगल के अवसर पर कस्बा रुरा के बजरंग नगर स्तिथ सकंट मोचन बजरंग धाम मंदिर में बड़ी धूमधाम से भगवान बजरंगबली का भव्य पूजन अर्चन किया गया और 56 भोग प्रसाद का भोग लगाकर भक्तों में वितरण किया गया।इस अवसर पर दूर दराज से आये हुए सैकड़ों भक्त शामिल हुए।इस अवसर मंदिर प्रांगण में विशाल मेला भी लगाया गया है।1
- Habda.. Axpreshme.. Nikla... Sharp.. Afra.. Tafrika.. Mahol.. Yattri.. Darkar.. Bhage... Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P1
- धर्मपुर गौशाला में चार गोवंशों की मौत से हंगामा, शिव शक्ति अखाड़ा कार्यकर्ताओं ने संचालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन सिकंदरा। तहसील क्षेत्र के धर्मपुर स्थित गौशाला में मंगलवार को करीब चार बजे चार गोवंशों की मौत हो गई। गोवंशों की मौत की सूचना मिलते ही शिव शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता गौशाला पहुंच गए और व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए गौशाला संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने गौशाला परिसर में प्रदर्शन करते हुए मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सुप्रिया याज्ञिक और सिकंदरा उपजिलाधिकारी रिदम आनंद मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संचालन को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि गौशाला का संचालन आगे व्यवस्थित तरीके से कराया जाएगा। इसके बावजूद शिव शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता शाम करीब 7:30 बजे तक गौशाला परिसर में प्रदर्शन करते रहे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इससे पहले भी धर्मपुर गौशाला में गोवंशों की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। उन्होंने गौशाला संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।1
- धर्मपुर गौशाला में गौवंशों की मौत की सूचना से हड़कंप, जांच की मांग धर्मपुर गौशाला में गौवंशों की मौत की सूचना से हड़कंप, जांच की मांग केयरटेकर ताला लगाकर मौके से गया, अधिकारियों के पहुंचने से पहले बंद मिली गौशाला; वास्तविक स्थिति ताला खुलने के बाद होगी स्पष्ट संदलपुर। संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के धर्मपुर गांव स्थित गौशाला में गौवंशों की मौत की सूचना मिलने पर मंगलवार को शिव शक्ति अखाड़ा संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। गौवंशों की समुचित देखभाल नहीं होने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने मौके की स्थिति से तहसील के अधिकारियों को भी अवगत कराया। बताया गया कि करीब दो दिन पहले इसी गौशाला में ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी मीनू पहुंचे थे, जहां उन्होंने गौवंशों का पूजन-अर्चन किया था। इसके बाद अब गौवंशों की मौत की सूचना सामने आने से गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सूचना मिलने पर कानूनगो चंद्रबाबू मौके पर पहुंचे। बताया गया कि उनके पहुंचने से पहले ही गौशाला का केयरटेकर ताला लगाकर मौके से चला गया। गौशाला बंद होने के कारण अंदर मौजूद गौवंशों की स्थिति और कितने गौवंशों की मौत हुई है, इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी। शिव शक्ति अखाड़ा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि गौशाला का ताला खुलने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। उन्होंने गौवंशों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। खबर लिखे जाने तक गौशाला का ताला नहीं खोला गया था और संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहकर जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी संदलपुर संदीप कुमार का पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इसके चलते उनका पक्ष नहीं लिया जा सका। गौशाला का ताला खुलने और अधिकारियों की जांच के बाद ही गौवंशों की मौत की वास्तविक संख्या तथा पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- डेरापुर में तेज रफ्तार का कहर, सवारियों से भरी बस पलटी, बड़ा हादसा टला खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद डेरापुर में तेज रफ्तार का कहर, सवारियों से भरी बस पलटी, बड़ा हादसा टला कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम डुबकी के पास हाईवे किनारे मंगलवार को सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में तीन-चार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि वे अमर ट्रैवल्स की बस संख्या RJ07PA 8285 से गया, बिहार से जयपुर जा रहे थे। यात्रियों के मुताबिक, सफर के दौरान अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस, एंबुलेंस, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। बताया गया कि बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बस ट्रैवल्स के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर चालक, परिचालक और बस मालिक की जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक और परिचालक के नाम बताने से इनकार कर दिया गया। फिलहाल मौके पर स्थिति शांत है और हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।3
- चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, चार महिलाएं गिरफ्तार। पावर हाउस के पास से पकड़ी गईं महिलाएं, चोरी का सामान और 4,710 रुपये बरामद कोंच (जालौन)। कोंच कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से चोरी का सामान और 4,710 रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने महिलाओं के पास से पैंडल, गुरिया और दो मंगलसूत्र समेत चोरी से संबंधित अन्य सामान बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, चारों महिलाओं को पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद चारों आरोपित महिलाओं को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा बरामद सामान के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।1