Shuru
Apke Nagar Ki App…
अतर्रा पुलिस ने बुजुर्ग महिला की गैर-इरादतन हत्या के मामले में आरोपी ददुआ को किया गिरफ्तार। अतर्रा पुलिस ने बुजुर्ग महिला की गैर-इरादतन हत्या के मामले में आरोपी ददुआ को किया गिरफ्तार।
Surash Sahu
अतर्रा पुलिस ने बुजुर्ग महिला की गैर-इरादतन हत्या के मामले में आरोपी ददुआ को किया गिरफ्तार। अतर्रा पुलिस ने बुजुर्ग महिला की गैर-इरादतन हत्या के मामले में आरोपी ददुआ को किया गिरफ्तार।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अतर्रा पुलिस ने बुजुर्ग महिला की गैर-इरादतन हत्या के मामले में आरोपी ददुआ को किया गिरफ्तार। अतर्रा पुलिस ने बुजुर्ग महिला की गैर-इरादतन हत्या के मामले में आरोपी ददुआ को किया गिरफ्तार।1
- ड्यूटी पर जा रहे वन विभाग कर्मी की दर्दनाक मौत तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार वन विभाग कर्मी कोमारी टक्कर। ड्यूटी पर जा रहे वन विभाग कर्मी की दर्दनाक मौत। तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार वन विभाग कर्मी कोमारी टक्कर। बांदा में फिर टूटा रफ्तार का कहर वन कर्मी की मौत। बांदा के तिंदवारी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में वन विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर मुंगुस गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार वन विभाग कर्मी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 40 वर्षीय शाहिद सिद्दीकी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर सोमवार सुबह हुए हादसे की ये तस्वीरें तिंदवारी के मुंगुस गांव के पास की हैं। कूड़ा निस्तारण केंद्र के निकट ड्यूटी पर जा रहे वन विभाग कर्मी शाहिद सिद्दीकी की स्कूटी को पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी और शाहिद भी सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोट लगने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में स्कूटी और हेलमेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। शाहिद सिद्दीकी तिंदवारी कस्बे के भगवती नगर निवासी थे और बांदा वन विभाग में बाबू के पद पर कार्यरत थे। सोमवार सुबह वह रोज की तरह स्कूटी से ड्यूटी के लिए बांदा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार डंपर ने उनकी जान ले ली। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से भागने लगा। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पीछा कर डंपर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाहिद दो भाइयों में सबसे बड़े थे। वर्ष 2008 में उनकी शादी फरजाना से हुई थी और उनकी कोई संतान नहीं थी। हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां पतिया और पत्नी फरजाना का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बाइट:- मृतक के परिजन1
- 18 साल की सेवा, फिर भी संविदा का इंतजार; एनएचएम कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी बांदा। 18 वर्षों से संविदा पर सेवाएं दे रहे एनएचएम कर्मचारियों ने नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कर्मचारियों का तर्क है कि लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के बावजूद उनके भविष्य की स्थिरता अब भी अनिश्चित है। संघ ने कैशलेस इलाज, डीए, पीएफ और स्थानांतरण नीति की बहाली समेत आठ मांगें रखीं। जिला अध्यक्ष डॉ. मिलेन्द्र सिंह ने कहा कि 3 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो 5 अक्टूबर से काली पट्टी बांधकर काम और 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस दौरान मोहम्मद सरीफ, पंकज, गौरव द्विवेदी, रश्मि अवस्थी, अंजू, सरिता, सचिन, नवल अवस्थी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।1
- ड्यूटी पर जा रहे वन विभाग के बाबू की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत *बाँदा:* बाँदा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में वन विभाग में तैनात बाबू की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान *अब्दुल शाहिद (उम्र 40 वर्ष), पुत्र अब्दुल वारिस* के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अब्दुल शाहिद अपनी स्कूटी से बाँदा वन विभाग में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चौकी के पास दो ट्रक एक-दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से स्कूटी सवार शाहिद ट्रक की चपेट में आ गए और ट्रक के नीचे कुचल गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतक के चचेरे भाई *अब्दुल मजीद* ने दी। उन्होंने बताया कि शाहिद बाँदा वन विभाग में क्लर्क (बाबू) के पद पर कार्यरत थे। वह शादीशुदा थे और उनका एक बच्चा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।4
- IIT Kanpur के Startups की बड़ी उड़ान! | ₹11,355 करोड़ की वैल्यू | UP News 2026 | बड़ी खबर कानपुर IIT से जुड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। Invest UP की 2 सितंबर 2026 की खबर के अनुसार IIT Kanpur के स्टार्टअप्स की कुल वैल्यू ₹11,355 करोड़ बताई गई है। AI, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से जुड़े इन स्टार्टअप्स ने कानपुर को नए टेक हब के रूप में पहचान दिलाई है।1
- बबेरू मे गणेश महोत्सव की धूम, तिन्दवारी रोड समिति के द्वारा जागरण कार्यक्रम का आयोजन1
- सपा के पीडीए जन पंचायत चौपाल में प्रभारी रामप्रकाश प्रजापति ने पीडीए की नीतियों के संबंध में लोगों को दी जानकारी। सपा के पीडीए जन पंचायत चौपाल में प्रभारी रामप्रकाश प्रजापति ने पीडीए की नीतियों के संबंध में लोगों को दी जानकारी।1
- जनपद/बांदा - लूट के इरादे से बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार अतर्रा /बांदा- अतर्रा थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव में 61 वर्ष बुजुर्ग महिला से मारपीट कर नाक की कील लूटने और इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महिला की लूटी गई नाक की कील भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को खम्हौरा गांव में एक बुजुर्ग महिला के साथ अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट की थी। गंभीर हालत में महिला का इलाज चल रहा था, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मृतका की बहू सरोज की तहरीर पर अतर्रा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मंगलवार 22 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर आरोपी ददुआ पुत्र शिवअवतार निवासी अंश बल्लान, थाना अतर्रा को रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया और बताया कि 18 सितंबर को धान के खेत में उसने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर उसकी नाक की कील छीन ली थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नाक की कील बरामद की। आरोपी के खिलाफ अतर्रा थाने में मु0अ0सं0 351/2026, धारा 105/309(6)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप, हेड उप निरीक्षक फूलचंद मिश्र कांस्टेबल विमल मिश्रा और कांस्टेबल सतीश यादव शामिल रहे। जनपद बांदा से सुनील यादव की रिपोर्ट3