logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़, जैसा कि आप लोगों को अवगत करना चाहता हूं कि श्री गणेश जी का विसर्जन के बाद इस साल पितृपक्ष शनिवार 26 सितंबर 2026 से शुरू हो रहे हैं और 10 अक्टूबर दिन शनिवार को सर्व पितृ पक्ष समाप्त होंगे नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र की रिपोर्ट जैसा की हर जगह गणेश विसर्जन गंगा घाटों पर गणेश विसर्जन किया जा रहा है और उसके उपरांत 26 सितंबर दिन शनिवार से पितृ पक्ष शुरू हो जाएगा जिन लोगों को पितृपक्ष में अपने माता-पिता या किसी परिवार के सदस्यों का पितृपक्ष तर्पण करना हो तो आप हमारे कानपुर नगर थाना जाजमऊ सिद्यनाथ घाट पर पंडित राजेंद्र कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी जी के द्वारा और उनके पुत्र गौरव तिवारी जी के द्वारा के आपको सामग्री के साथ सही रीति रिवाज के अनुसार श्राद कराया जाएगा और अगर आप सामग्री नहीं लाना चाहते हैं या लाना चाहते हैं तो दोनों तरह की व्यवस्था है आप आकर अपने पितरों का श्राद्ध कर सकते हैं कानपुर से वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्धि भारत समाचार पत्र संवाददाता दिनकर जी के द्वारा आपके सिद्धनाथ घाट पर पितृपक्ष से संबंधित कुछ जानकारियां प्राप्त हुई है लिए पंडित नरेंद्र कुमार तिवारी से पंडित जी से बात करते हैं और पितरों से संबंधित की जानकारी लेते हैं न्यूज़ विज्ञापन खोया पाया किसी भी तरह के समाचार पत्र के लिए संपर्क करें और हमारे चैनल को ज्यादा ज्यादा लाइक और सब्सक्राइब करें

11 hrs ago
user_Sri Dinkar jee
Sri Dinkar jee
Media house कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़, जैसा कि आप लोगों को अवगत करना चाहता हूं कि श्री गणेश जी का विसर्जन के बाद इस साल पितृपक्ष शनिवार 26 सितंबर 2026 से शुरू हो रहे हैं और 10 अक्टूबर दिन शनिवार को सर्व पितृ पक्ष समाप्त होंगे नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र की रिपोर्ट जैसा की हर जगह गणेश विसर्जन गंगा घाटों पर गणेश विसर्जन किया जा रहा है और उसके उपरांत 26 सितंबर दिन शनिवार से पितृ पक्ष शुरू हो जाएगा जिन लोगों को पितृपक्ष में अपने माता-पिता या किसी परिवार के सदस्यों का पितृपक्ष तर्पण करना हो तो आप हमारे कानपुर नगर थाना जाजमऊ सिद्यनाथ घाट पर पंडित राजेंद्र कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी जी के द्वारा और उनके पुत्र गौरव तिवारी जी के द्वारा के आपको सामग्री के साथ सही रीति रिवाज के अनुसार श्राद कराया जाएगा और अगर आप सामग्री नहीं लाना चाहते हैं या लाना चाहते हैं तो दोनों तरह की व्यवस्था है आप आकर अपने पितरों का श्राद्ध कर सकते हैं कानपुर से वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्धि भारत समाचार पत्र संवाददाता दिनकर जी के द्वारा आपके सिद्धनाथ घाट पर पितृपक्ष से संबंधित कुछ जानकारियां प्राप्त हुई है लिए पंडित नरेंद्र कुमार तिवारी से पंडित जी से बात करते हैं और पितरों से संबंधित की जानकारी लेते हैं न्यूज़ विज्ञापन खोया पाया किसी भी तरह के समाचार पत्र के लिए संपर्क करें और हमारे चैनल को ज्यादा ज्यादा लाइक और सब्सक्राइब करें

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • *माखी थाने की पावा चौकी में छेड़छाड़ के मामले को लेकर सवाल, कवरेज के दौरान पत्रकारों के सामने गेट बंद करने का आरोप।* उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र की पावा चौकी से जुड़ा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले में एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक, आरोपी उसे घर में अकेला देखकर वहां पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ की तथा हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। घटना के बाद पीड़िता की ओर से तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दिए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किए जाने का भी उल्लेख है। परिजनों का आरोप है कि मामले में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में पीड़िता की मां से कथित तौर पर सुलह-समझौता करने की बात कही गई। आरोप है कि समझौता नहीं करने पर आरोपी को जेल भेजने की बात कही गई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। कवरेज के दौरान पत्रकारों से विवाद का आरोप मामले की जानकारी लेने के लिए मीडिया टीम पावा चौकी पहुंची। खबर के अनुसार, कवरेज के दौरान उपनिरीक्षक दिनेश सिंह द्वारा एक पत्रकार को कथित तौर पर “बेवकूफ” कहे जाने और कवरेज रोकने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। पत्रकारों द्वारा मामले को लेकर सवाल पूछे जाने के दौरान चौकी का गेट बंद किए जाने की बात भी सामने आई है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को छोड़े जाने और कथित समझौते के दबाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    4
    *माखी थाने की पावा चौकी में छेड़छाड़ के मामले को लेकर सवाल, कवरेज के दौरान पत्रकारों के सामने गेट बंद करने का आरोप।* 
उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र की पावा चौकी से जुड़ा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले में एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक, आरोपी उसे घर में अकेला देखकर वहां पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ की तथा हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया।
घटना के बाद पीड़िता की ओर से तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दिए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किए जाने का भी उल्लेख है।
परिजनों का आरोप है कि मामले में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में पीड़िता की मां से कथित तौर पर सुलह-समझौता करने की बात कही गई। आरोप है कि समझौता नहीं करने पर आरोपी को जेल भेजने की बात कही गई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
कवरेज के दौरान पत्रकारों से विवाद का आरोप
मामले की जानकारी लेने के लिए मीडिया टीम पावा चौकी पहुंची। खबर के अनुसार, कवरेज के दौरान उपनिरीक्षक दिनेश सिंह द्वारा एक पत्रकार को कथित तौर पर “बेवकूफ” कहे जाने और कवरेज रोकने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। पत्रकारों द्वारा मामले को लेकर सवाल पूछे जाने के दौरान चौकी का गेट बंद किए जाने की बात भी सामने आई है।
फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को छोड़े जाने और कथित समझौते के दबाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Thakur Amit Partap Singh
    Thakur Amit Partap Singh
    Local News Reporter Unnao, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • ➡️बस स्टैंड के पास 25 साल के कैलाश की हत्या से सनसनी!... ➡️आपसी रंजिश के आरोपों के बीच शराब दुकान के खिलाफ चक्का जाम, सड़क पर उतरे लोग कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य भी पहुंचे मौके पर।... ➡️अब पुलिस के सामने हत्या की गुत्थी सुलझाने की चुनौती!... स्वागत जिंदगी से ब्यूरो चीफ हेमू साय के साथ संवाददाता कमल साय की रिपोर्ट।
    1
    ➡️बस स्टैंड के पास 25 साल के कैलाश की हत्या से सनसनी!...
➡️आपसी रंजिश के आरोपों के बीच शराब दुकान के खिलाफ चक्का जाम, सड़क पर उतरे लोग कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य भी पहुंचे मौके पर।...
➡️अब पुलिस के सामने हत्या की गुत्थी सुलझाने की चुनौती!...
स्वागत जिंदगी से ब्यूरो चीफ हेमू साय के साथ संवाददाता कमल साय की रिपोर्ट।
    user_Shyam ji gupta
    Shyam ji gupta
    Media Consultant उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • न्यायालय के आदेश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित अभियुक्तों के घर चस्पा हुआ CRPC का नोटिस, गांव में मुनादी कराकर दी गई चेतावनी घाटमपुर।कानपुर देहात न्यायालय जेएम कोर्ट घाटमपुर के आदेश पर थाना सजेती पुलिस ने बड़ी कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मुकदमों में फरार चल रहे चार सगे और चचेरे भाइयों के खिलाफ सीआरपीसी के तहत नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की। इसके साथ ही गांव के सार्वजनिक स्थानों पर डुगडुगी बजवाकर ग्रामीणों को इस संबंध में सूचित किया गया। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार के अनुसार 22 सितंबर को सजेती थाना पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर ग्राम घनामति रामपुर में दबिश दी।पुलिस ने गांव के गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों की मौजूदगी में अभियुक्तों के घरों पर नोटिस चस्पा किया है।नमन गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता,मयंक त्रिपाठी पुत्र रवींद्रनाथ,शुभम त्रिपाठी पुत्र रवींद्रनाथ व मधुरम त्रिपाठी पुत्र रवींद्रनाथ, वहीं अभियुक्तों के घरों पर नोटिस चस्पा करने के बाद पुलिस टीम ने गांव के सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर डुगडुगी बजवाई। मुनादी के माध्यम से गांव के लोगों को अवगत कराया गया कि यदि वांछित अभियुक्त तय समय सीमा के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ सीआरपीसी के तहत कुर्की की कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
    1
    न्यायालय के आदेश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित अभियुक्तों के घर चस्पा हुआ CRPC का नोटिस, गांव में मुनादी कराकर दी गई चेतावनी
घाटमपुर।कानपुर देहात न्यायालय जेएम कोर्ट घाटमपुर के आदेश पर थाना सजेती पुलिस ने बड़ी कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मुकदमों में फरार चल रहे चार सगे और चचेरे भाइयों के खिलाफ सीआरपीसी के तहत नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की। इसके साथ ही गांव के सार्वजनिक स्थानों पर डुगडुगी बजवाकर ग्रामीणों को इस संबंध में सूचित किया गया। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार के अनुसार 22 सितंबर को सजेती थाना पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर ग्राम घनामति रामपुर में दबिश दी।पुलिस ने गांव के गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों की मौजूदगी में अभियुक्तों के घरों पर नोटिस चस्पा किया है।नमन गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता,मयंक त्रिपाठी पुत्र रवींद्रनाथ,शुभम त्रिपाठी पुत्र रवींद्रनाथ व मधुरम त्रिपाठी पुत्र रवींद्रनाथ, वहीं अभियुक्तों के घरों पर नोटिस चस्पा करने के बाद पुलिस टीम ने गांव के सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर डुगडुगी बजवाई। मुनादी के माध्यम से गांव के लोगों को अवगत कराया गया कि यदि वांछित अभियुक्त तय समय सीमा के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ सीआरपीसी के तहत कुर्की की कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    8 hrs ago
  • ग्रामीण भारत न्यूज़ चैनल यूट्यूब पर अब उपलब्ध है सर्च करो प्रेस विज्ञप्ति प्रेस विज्ञप्ति सकरावा में नुक्कड़ सभा में महंगाई, बिजली, शिक्षा, न्याय और सामाजिक अधिकारों के मुद्दे उठे सकरावा, तिर्वा विधानसभा, जनपद कन्नौज। जनपद कन्नौज की तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के सकरावा में भारतीय वंचित समाज पार्टी द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा में महंगाई, बिजली की समस्या, शिक्षा, न्याय तथा पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों से जुड़े सामाजिक अधिकारों के मुद्दों पर वक्ताओं ने अपनी बात रखी। बतौर मुख्य अतिथि भारतीय वंचित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकरण कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को संविधान द्वारा समानता, न्याय और सम्मान का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कहा कि समाज के पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय होने पर उसे न्याय पाने के लिए संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने का पूरा अधिकार है। रामकरण कश्यप ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम जनता महंगाई की मार से परेशान है। उन्होंने कहा कि बिजली के बढ़े हुए बिलों से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जबकि कई क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं होने की शिकायतें भी लगातार सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि जनता को ऐसी व्यवस्था चाहिए जिसमें बिजली की नियमित आपूर्ति हो और उपभोक्ताओं को उचित एवं पारदर्शी बिल मिले। उन्होंने शिक्षा को समाज के भविष्य से जोड़ते हुए कहा कि गरीब, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक परिवारों के बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संविधान प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूकता ही समाज को मजबूत बनाने का आधार है। विशिष्ट अतिथि भारतीय वंचित समाज पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र बाथम ने कहा कि आज के युवाओं के सामने शिक्षा, रोजगार, महंगाई और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण प्रश्न हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होकर लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। धर्मेंद्र बाथम ने कहा कि समाज में किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव या अन्याय लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना के अनुरूप नहीं है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक रास्ते अपनाने की बात कही। सभा में वक्ताओं ने कहा कि समानता, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार, महंगाई से राहत, नियमित बिजली आपूर्ति और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। इन विषयों पर सरकार और प्रशासन से जवाबदेही तथा प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा की गई।
    2
    ग्रामीण भारत न्यूज़ चैनल यूट्यूब पर अब उपलब्ध है सर्च करो
प्रेस विज्ञप्ति
प्रेस विज्ञप्ति
सकरावा में नुक्कड़ सभा में महंगाई, बिजली, शिक्षा, न्याय और सामाजिक अधिकारों के मुद्दे उठे
सकरावा, तिर्वा विधानसभा, जनपद कन्नौज।
जनपद कन्नौज की तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के सकरावा में भारतीय वंचित समाज पार्टी द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा में महंगाई, बिजली की समस्या, शिक्षा, न्याय तथा पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों से जुड़े सामाजिक अधिकारों के मुद्दों पर वक्ताओं ने अपनी बात रखी।
बतौर मुख्य अतिथि भारतीय वंचित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकरण कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को संविधान द्वारा समानता, न्याय और सम्मान का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कहा कि समाज के पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय होने पर उसे न्याय पाने के लिए संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने का पूरा अधिकार है।
रामकरण कश्यप ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम जनता महंगाई की मार से परेशान है। उन्होंने कहा कि बिजली के बढ़े हुए बिलों से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जबकि कई क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं होने की शिकायतें भी लगातार सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि जनता को ऐसी व्यवस्था चाहिए जिसमें बिजली की नियमित आपूर्ति हो और उपभोक्ताओं को उचित एवं पारदर्शी बिल मिले।
उन्होंने शिक्षा को समाज के भविष्य से जोड़ते हुए कहा कि गरीब, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक परिवारों के बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संविधान प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूकता ही समाज को मजबूत बनाने का आधार है।
विशिष्ट अतिथि भारतीय वंचित समाज पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र बाथम ने कहा कि आज के युवाओं के सामने शिक्षा, रोजगार, महंगाई और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण प्रश्न हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होकर लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
धर्मेंद्र बाथम ने कहा कि समाज में किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव या अन्याय लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना के अनुरूप नहीं है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक रास्ते अपनाने की बात कही।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि समानता, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार, महंगाई से राहत, नियमित बिजली आपूर्ति और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। इन विषयों पर सरकार और प्रशासन से जवाबदेही तथा प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा की गई।
    user_SHYAMSUNDER
    SHYAMSUNDER
    Teacher बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • डेरापुर में खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी से मिष्ठान दुकानदारों में मची अफरा-तफरी, पनीर-खोया और लड्डू के लिए नमूने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डेरापुर कस्बे में मिष्ठान भंडारों पर छापेमारी की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह और राम बिहारी की टीम ने बदनाम स्वीट हाउस से पनीर, खोया और लड्डू के नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए भेजने की कार्रवाई की गई। इसके बाद टीम ने अतुल मिष्ठान भंडार की जांच की। यहां कढ़ाई में कई दिन पुराना रिफाइंड रखा मिला, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया। दुकानदार को खाद्य पदार्थों में मानक के अनुरूप रंग का प्रयोग करने और मिलावटी मिठाइयों की बिक्री न करने की हिदायत दी गई। खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आसपास के कई मिष्ठान भंडार संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से चले गए। करीब चार घंटे तक कस्बे में कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में हलचल बनी रही। टीम ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और मिलावट से बचने की चेतावनी दी।
    4
    डेरापुर में खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी से मिष्ठान दुकानदारों में मची अफरा-तफरी, पनीर-खोया और लड्डू के लिए नमूने
मंगलवार दोपहर करीब एक बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डेरापुर कस्बे में मिष्ठान भंडारों पर छापेमारी की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह और राम बिहारी की टीम ने बदनाम स्वीट हाउस से पनीर, खोया और लड्डू के नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए भेजने की कार्रवाई की गई।
इसके बाद टीम ने अतुल मिष्ठान भंडार की जांच की। यहां कढ़ाई में कई दिन पुराना रिफाइंड रखा मिला, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया। दुकानदार को खाद्य पदार्थों में मानक के अनुरूप रंग का प्रयोग करने और मिलावटी मिठाइयों की बिक्री न करने की हिदायत दी गई।
खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आसपास के कई मिष्ठान भंडार संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से चले गए। करीब चार घंटे तक कस्बे में कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में हलचल बनी रही। टीम ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और मिलावट से बचने की चेतावनी दी।
    user_Sarita singh
    Sarita singh
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कर्नाटक….सरकार ने नदी में विसर्जन प्रतिबंधित किया था जाली लगाकर लोगों को रोकने की कोशिश की थी लोगों ने इकट्ठा होकर कहा…. हम तो नदी में ही विसर्जित करेंगे… प्रदूषण फैलता है तो फैलने दो… अब बताओ… सरकार क्या करे….??
    1
    कर्नाटक….सरकार ने नदी में विसर्जन प्रतिबंधित किया था 

जाली लगाकर लोगों को रोकने की कोशिश की थी 

लोगों ने इकट्ठा होकर कहा….

हम तो नदी में ही विसर्जित करेंगे…

प्रदूषण फैलता है तो फैलने दो…

अब बताओ… सरकार क्या करे….??
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • "जल ही जीवन है " का माखौल उड़ाकर किया जा रहा है जल की बर्बाद...लाखों करोड़ों खर्च के बाद भी नगर पंचायत सफीपुर कार्यालय के नाक के तले बाबू भगवती चरण वर्मा पार्क के स्नानगृह एवं शौचालय में बहता रहता है पानी लेकिन कोई नहीं है फुरसाहाल...नगर के निवासियों की माने तो नगर पंचायत कार्यालय की पानी टंकी सप्लाई का मोटर चलाकर कर्मचारी बंद करना ही भूल जाता है जिससे बहता रहता है पानी...जल की बर्बादी में नगर पंचायत सफीपुर बनी खलनायक...
    1
    "जल ही जीवन है " का माखौल उड़ाकर किया जा रहा है जल की बर्बाद...लाखों करोड़ों खर्च के बाद भी नगर पंचायत सफीपुर कार्यालय के नाक के तले बाबू भगवती चरण वर्मा पार्क के स्नानगृह एवं शौचालय में बहता रहता है पानी लेकिन कोई नहीं है फुरसाहाल...नगर के निवासियों की माने तो नगर पंचायत कार्यालय की पानी टंकी सप्लाई का  मोटर चलाकर कर्मचारी बंद करना ही भूल जाता है जिससे बहता रहता है पानी...जल की बर्बादी में नगर पंचायत सफीपुर बनी खलनायक...
    user_Thakur Amit Partap Singh
    Thakur Amit Partap Singh
    Local News Reporter Unnao, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • पांच लाख दहेज न मिलने पर बहू को पीटा ससुर ने घर से निकाला, पति ने दी जान से मारने की धमकी हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के न्यूरिया गांव में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पति लोकेन्द्र यादव और ससुर उमा शंकर यादव शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे और मायके से पांच लाख रुपये अतिरिक्त लाने का दबाव बना रहे थे। पीड़िता के मुताबिक मांग पूरी न कर पाने पर ससुर ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि पति ने जान से मारने की धमकी दी और दोनों ने उसका स्त्रीधन व जेवर भी ले लिए। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। मायके पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और उनके साथ बिवांर थाने पहुंचकर शिकायत की। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति और ससुर के खिलाफ बीएनएस व दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    पांच लाख दहेज न मिलने पर बहू को पीटा
ससुर ने घर से निकाला, पति ने दी जान से मारने की धमकी
हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के न्यूरिया गांव में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पति लोकेन्द्र यादव और ससुर उमा शंकर यादव शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे और मायके से पांच लाख रुपये अतिरिक्त लाने का दबाव बना रहे थे।
पीड़िता के मुताबिक मांग पूरी न कर पाने पर ससुर ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि पति ने जान से मारने की धमकी दी और दोनों ने उसका स्त्रीधन व जेवर भी ले लिए। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। मायके पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और उनके साथ बिवांर थाने पहुंचकर शिकायत की।
थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति और ससुर के खिलाफ बीएनएस व दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत में चार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस पट्टी पर रघुरामपुर गांव के सामने मंगलवार को तेज रफ्तार तीन बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ततीयापुर गांव निवासी लक्ष्मी शंकर (28) पुत्र रामनारायण और कन्हैया लाल (33) पुत्र छोटे लाल एक बाइक पर सवार होकर बांगरमऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पलिया गांव निवासी मोनू (24) पुत्र जयसिंह बाइक से रघुरामपुर की ओर आ रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच प्रीतमपुरवा निवासी पंकज (28) पुत्र लालाराम की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद तीनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के चलते चारों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी चारों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। अपनों की गंभीर हालत देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
    2
    तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत में चार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस पट्टी पर रघुरामपुर गांव के सामने मंगलवार को तेज रफ्तार तीन बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ततीयापुर गांव निवासी लक्ष्मी शंकर (28) पुत्र रामनारायण और कन्हैया लाल (33) पुत्र छोटे लाल एक बाइक पर सवार होकर बांगरमऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पलिया गांव निवासी मोनू (24) पुत्र जयसिंह बाइक से रघुरामपुर की ओर आ रहा था।

बताया जा रहा है कि इसी बीच प्रीतमपुरवा निवासी पंकज (28) पुत्र लालाराम की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद तीनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के चलते चारों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी चारों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। अपनों की गंभीर हालत देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
    user_राजकुमार सोनी पत्रकार
    राजकुमार सोनी पत्रकार
    6265001700017450 बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.