logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत में चार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस पट्टी पर रघुरामपुर गांव के सामने मंगलवार को तेज रफ्तार तीन बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ततीयापुर गांव निवासी लक्ष्मी शंकर (28) पुत्र रामनारायण और कन्हैया लाल (33) पुत्र छोटे लाल एक बाइक पर सवार होकर बांगरमऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पलिया गांव निवासी मोनू (24) पुत्र जयसिंह बाइक से रघुरामपुर की ओर आ रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच प्रीतमपुरवा निवासी पंकज (28) पुत्र लालाराम की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद तीनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के चलते चारों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी चारों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। अपनों की गंभीर हालत देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

7 hrs ago
user_राजकुमार सोनी पत्रकार
राजकुमार सोनी पत्रकार
6265001700017450 बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत में चार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस पट्टी पर रघुरामपुर गांव के सामने मंगलवार को तेज रफ्तार तीन बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ततीयापुर गांव निवासी लक्ष्मी शंकर (28) पुत्र रामनारायण और कन्हैया लाल (33) पुत्र छोटे लाल एक बाइक पर सवार होकर बांगरमऊ की ओर जा

रहे थे। इसी दौरान पलिया गांव निवासी मोनू (24) पुत्र जयसिंह बाइक से रघुरामपुर की ओर आ रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच प्रीतमपुरवा निवासी पंकज (28) पुत्र लालाराम की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद तीनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के चलते चारों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी चारों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। अपनों की गंभीर हालत देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ग्रामीण भारत न्यूज़ चैनल यूट्यूब पर अब उपलब्ध है सर्च करो प्रेस विज्ञप्ति प्रेस विज्ञप्ति सकरावा में नुक्कड़ सभा में महंगाई, बिजली, शिक्षा, न्याय और सामाजिक अधिकारों के मुद्दे उठे सकरावा, तिर्वा विधानसभा, जनपद कन्नौज। जनपद कन्नौज की तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के सकरावा में भारतीय वंचित समाज पार्टी द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा में महंगाई, बिजली की समस्या, शिक्षा, न्याय तथा पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों से जुड़े सामाजिक अधिकारों के मुद्दों पर वक्ताओं ने अपनी बात रखी। बतौर मुख्य अतिथि भारतीय वंचित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकरण कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को संविधान द्वारा समानता, न्याय और सम्मान का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कहा कि समाज के पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय होने पर उसे न्याय पाने के लिए संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने का पूरा अधिकार है। रामकरण कश्यप ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम जनता महंगाई की मार से परेशान है। उन्होंने कहा कि बिजली के बढ़े हुए बिलों से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जबकि कई क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं होने की शिकायतें भी लगातार सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि जनता को ऐसी व्यवस्था चाहिए जिसमें बिजली की नियमित आपूर्ति हो और उपभोक्ताओं को उचित एवं पारदर्शी बिल मिले। उन्होंने शिक्षा को समाज के भविष्य से जोड़ते हुए कहा कि गरीब, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक परिवारों के बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संविधान प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूकता ही समाज को मजबूत बनाने का आधार है। विशिष्ट अतिथि भारतीय वंचित समाज पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र बाथम ने कहा कि आज के युवाओं के सामने शिक्षा, रोजगार, महंगाई और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण प्रश्न हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होकर लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। धर्मेंद्र बाथम ने कहा कि समाज में किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव या अन्याय लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना के अनुरूप नहीं है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक रास्ते अपनाने की बात कही। सभा में वक्ताओं ने कहा कि समानता, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार, महंगाई से राहत, नियमित बिजली आपूर्ति और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। इन विषयों पर सरकार और प्रशासन से जवाबदेही तथा प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा की गई।
    2
    ग्रामीण भारत न्यूज़ चैनल यूट्यूब पर अब उपलब्ध है सर्च करो
प्रेस विज्ञप्ति
प्रेस विज्ञप्ति
सकरावा में नुक्कड़ सभा में महंगाई, बिजली, शिक्षा, न्याय और सामाजिक अधिकारों के मुद्दे उठे
सकरावा, तिर्वा विधानसभा, जनपद कन्नौज।
जनपद कन्नौज की तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के सकरावा में भारतीय वंचित समाज पार्टी द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा में महंगाई, बिजली की समस्या, शिक्षा, न्याय तथा पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों से जुड़े सामाजिक अधिकारों के मुद्दों पर वक्ताओं ने अपनी बात रखी।
बतौर मुख्य अतिथि भारतीय वंचित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकरण कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को संविधान द्वारा समानता, न्याय और सम्मान का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कहा कि समाज के पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय होने पर उसे न्याय पाने के लिए संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने का पूरा अधिकार है।
रामकरण कश्यप ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम जनता महंगाई की मार से परेशान है। उन्होंने कहा कि बिजली के बढ़े हुए बिलों से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जबकि कई क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं होने की शिकायतें भी लगातार सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि जनता को ऐसी व्यवस्था चाहिए जिसमें बिजली की नियमित आपूर्ति हो और उपभोक्ताओं को उचित एवं पारदर्शी बिल मिले।
उन्होंने शिक्षा को समाज के भविष्य से जोड़ते हुए कहा कि गरीब, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक परिवारों के बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संविधान प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूकता ही समाज को मजबूत बनाने का आधार है।
विशिष्ट अतिथि भारतीय वंचित समाज पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र बाथम ने कहा कि आज के युवाओं के सामने शिक्षा, रोजगार, महंगाई और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण प्रश्न हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होकर लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
धर्मेंद्र बाथम ने कहा कि समाज में किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव या अन्याय लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना के अनुरूप नहीं है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक रास्ते अपनाने की बात कही।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि समानता, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार, महंगाई से राहत, नियमित बिजली आपूर्ति और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। इन विषयों पर सरकार और प्रशासन से जवाबदेही तथा प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा की गई।
    user_SHYAMSUNDER
    SHYAMSUNDER
    Teacher बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *उन्नाव गौशालाओं में करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद कचरे में चारा तलासते गोवंश* अपडेट बांगरमऊ बांगरमऊ नगर में नगर पालिका के द्वारा सफाई के बाद फेके गए कचरे में दर्जनों गोवंश अपनी भूख मिटाने के लिए कचरे में खाने की तलाश में ग्रामीण से लेकर शहरों तक गोवंशों का बुरा हाल गौरक्षा से संबंध रखने वाले गौशाला में पशु संख्या की गिनती गिनने में बिजी रहते होंगे। बांगरमऊ तहसील प्रशाशन यदि गौशाला में रखे जाने वाले पशुओं की संख्या को सार्वजनिक रूप से प्रसार करा दे तो काफी हद तक पशु गौशाला के अंदर हो जायेंगे ।
    2
    *उन्नाव गौशालाओं में करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद कचरे में  चारा तलासते गोवंश* 
अपडेट बांगरमऊ 
बांगरमऊ नगर में नगर पालिका के द्वारा सफाई के बाद फेके गए कचरे में दर्जनों गोवंश अपनी भूख  मिटाने के लिए कचरे में खाने की तलाश में ग्रामीण से लेकर शहरों तक गोवंशों का बुरा हाल
गौरक्षा से संबंध रखने वाले गौशाला में पशु संख्या की गिनती  गिनने में बिजी रहते होंगे।
बांगरमऊ तहसील प्रशाशन यदि गौशाला में रखे जाने वाले पशुओं की संख्या को सार्वजनिक रूप से प्रसार करा दे तो काफी हद तक पशु गौशाला के अंदर हो जायेंगे ।
    user_Pavan Kumar
    Pavan Kumar
    बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गणेश महोत्सव में सजीं भव्य झांकियां, श्री माता फूलमती मंदिर में उमड़ा जनसैलाब गणेश महोत्सव में सजीं भव्य झांकियां, श्री माता फूलमती मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब कन्नौज। श्री माता फूलमती मंदिर परिसर में 11वें गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गणेश महोत्सव का शुभारंभ कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधि-विधान के साथ किया। महोत्सव के दौरान भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान कलाकारों द्वारा भगवान गणेश से जुड़ी सुंदर-सुंदर झांकियों की प्रस्तुति की जा रही है। विभिन्न धार्मिक प्रसंगों और देवी-देवताओं से संबंधित झांकियां श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। झांकियों की प्रस्तुति के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो जाता है। बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हैं और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन स्थल पर धार्मिक वातावरण के साथ आकर्षक सजावट की गई है। शाम होते ही मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा उठता है और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 11वें गणेश महोत्सव का समापन गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ होगा। 24 सितंबर को गाजे-बाजे और भक्ति भाव के साथ गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। महोत्सव के आयोजन में आलोक दीक्षित, आशीष राठौर, अमित दुबे और पंकज बेरिया समेत कमेटी के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
    1
    गणेश महोत्सव में सजीं भव्य झांकियां, श्री माता फूलमती मंदिर में उमड़ा जनसैलाब 
गणेश महोत्सव में सजीं भव्य झांकियां, श्री माता फूलमती मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
कन्नौज। श्री माता फूलमती मंदिर परिसर में 11वें गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गणेश महोत्सव का शुभारंभ कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधि-विधान के साथ किया। महोत्सव के दौरान भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
महोत्सव के दौरान कलाकारों द्वारा भगवान गणेश से जुड़ी सुंदर-सुंदर झांकियों की प्रस्तुति की जा रही है। विभिन्न धार्मिक प्रसंगों और देवी-देवताओं से संबंधित झांकियां श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। झांकियों की प्रस्तुति के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो जाता है। बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हैं और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन स्थल पर धार्मिक वातावरण के साथ आकर्षक सजावट की गई है। शाम होते ही मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा उठता है और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 11वें गणेश महोत्सव का समापन गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ होगा। 24 सितंबर को गाजे-बाजे और भक्ति भाव के साथ गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
महोत्सव के आयोजन में आलोक दीक्षित, आशीष राठौर, अमित दुबे और पंकज बेरिया समेत कमेटी के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • नवागत जिलाधिकारी राहुल पांडे ने संभाला हरदोई का कार्यभार,कहा— "जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण ही पहली प्राथमिकता!" हरदोई। जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी राहुल पांडे ने आज कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से जिले के सर्वोच्च प्रशासनिक पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कलेक्ट्रेट आगमन पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद नवागत जिलाधिकारी ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को धरातल पर पूरी पारदर्शिता और प्रभावी ढंग से लागू करना उनका मुख्य लक्ष्य है।डीएम राहुल पांडे ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट लहजे में कहा कि जनसमस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी को टीम भावना के साथ काम करने और जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।हरदोई की जनता को अब एक नए विजन और तेज-तर्रार कार्यशैली के साथ जिले का विकास देखने को मिलेगा!
    1
    नवागत जिलाधिकारी राहुल पांडे ने संभाला हरदोई का कार्यभार,कहा— "जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण ही पहली प्राथमिकता!"
हरदोई। जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी राहुल पांडे ने आज कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से जिले के सर्वोच्च प्रशासनिक पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कलेक्ट्रेट आगमन पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद नवागत जिलाधिकारी ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को धरातल पर पूरी पारदर्शिता और प्रभावी ढंग से लागू करना उनका मुख्य लक्ष्य है।डीएम राहुल पांडे ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट लहजे में कहा कि जनसमस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी को टीम भावना के साथ काम करने और जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।हरदोई की जनता को अब एक नए विजन और तेज-तर्रार कार्यशैली के साथ जिले का विकास देखने को मिलेगा!
    user_मनोज तिवारी
    मनोज तिवारी
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गोतनया आश्रम श्री गोमतीमठ विष्णुपद स्थान शंकराचार्य घाट उत्तरवाहिनी गोमती तट
    1
    गोतनया आश्रम
श्री गोमतीमठ
विष्णुपद स्थान
शंकराचार्य घाट 
उत्तरवाहिनी गोमती तट
    user_शुभम तिवारी भरावन हरदोई
    शुभम तिवारी भरावन हरदोई
    Actor संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • PRD जवान संजय कुमार त्रिवेदी ने ईमानदारी और जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। सड़क पर मिली बाइक की खोई हुई RC को उसके असली मालिक तक पहुंचाया।फेसबुक के जरिए RC मालिक की तलाश पूरी हुई और दस्तावेज सुरक्षित हाथों में सौंप दिया गया। जवान के इस सराहनीय कार्य की यातायात प्रभारी एसके सिंह और PRD कमांडेंट अनिल कुमार तिवारी ने भी सराहना की। ईमानदारी की इस मिसाल को सलाम!
    1
    PRD जवान संजय कुमार त्रिवेदी ने ईमानदारी और जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। सड़क पर मिली बाइक की खोई हुई RC को उसके असली मालिक तक पहुंचाया।फेसबुक के जरिए RC मालिक की तलाश पूरी हुई और दस्तावेज सुरक्षित हाथों में सौंप दिया गया।
जवान के इस सराहनीय कार्य की यातायात प्रभारी एसके सिंह और PRD कमांडेंट अनिल कुमार तिवारी ने भी सराहना की।
ईमानदारी की इस मिसाल को सलाम!
    user_Shyam ji gupta
    Shyam ji gupta
    Media Consultant उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *किसान की जमीन पर राजस्व टीम की मौजूदगी में दिलाया गया कब्जा* *किसान की जमीन पर राजस्व टीम की मौजूदगी में दिलाया गया कब्जा* बी ए न्यूज / बीएन बाजपेयी *उन्नाव।* भारतीय किसान यूनियन किसान सरकार राष्ट्रीय संगठन के प्रयास से ग्राम पड़री खुर्द, जनपद उन्नाव में एक किसान को उसकी जमीन पर कब्जा दिलाया गया। किसान की भूमि से संबंधित मामले को संगठन द्वारा गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा गया था। इसके बाद राजस्व टीम की मौजूदगी में किसान की जमीन पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई की गई। इस अवसर पर संगठन के *राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिवम सिंह* ने कहा कि किसानों की जमीन, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन सदैव किसानों के साथ खड़ा है। संगठन किसानों के हक की लड़ाई लगातार लड़ता रहेगा। कब्जा दिलाने के दौरान *महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रीतू सिंह, लखनऊ जिला अध्यक्ष दिलीप शर्मा, उन्नाव जिला अध्यक्ष राहुल कश्यप, तहसील उपाध्यक्ष गौरव सिंह, ग्राम अध्यक्ष आरती जी* सहित तमाम किसान साथी मौजूद रहे।
    1
    *किसान की जमीन पर राजस्व टीम की मौजूदगी में दिलाया गया कब्जा*
*किसान की जमीन पर राजस्व टीम की मौजूदगी में दिलाया गया कब्जा*
बी ए न्यूज / बीएन बाजपेयी
*उन्नाव।* भारतीय किसान यूनियन किसान सरकार राष्ट्रीय संगठन के प्रयास से ग्राम पड़री खुर्द, जनपद उन्नाव में एक किसान को उसकी जमीन पर कब्जा दिलाया गया।
किसान की भूमि से संबंधित मामले को संगठन द्वारा गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा गया था। इसके बाद राजस्व टीम की मौजूदगी में किसान की जमीन पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई की गई।
इस अवसर पर संगठन के *राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिवम सिंह* ने कहा कि किसानों की जमीन, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन सदैव किसानों के साथ खड़ा है। संगठन किसानों के हक की लड़ाई लगातार लड़ता रहेगा। 
कब्जा दिलाने के दौरान *महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रीतू सिंह, लखनऊ जिला अध्यक्ष दिलीप शर्मा, उन्नाव जिला अध्यक्ष राहुल कश्यप, तहसील उपाध्यक्ष गौरव सिंह, ग्राम अध्यक्ष आरती जी* सहित तमाम किसान साथी मौजूद रहे।
    user_SHYAMSUNDER
    SHYAMSUNDER
    Teacher बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत में चार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस पट्टी पर रघुरामपुर गांव के सामने मंगलवार को तेज रफ्तार तीन बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ततीयापुर गांव निवासी लक्ष्मी शंकर (28) पुत्र रामनारायण और कन्हैया लाल (33) पुत्र छोटे लाल एक बाइक पर सवार होकर बांगरमऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पलिया गांव निवासी मोनू (24) पुत्र जयसिंह बाइक से रघुरामपुर की ओर आ रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच प्रीतमपुरवा निवासी पंकज (28) पुत्र लालाराम की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद तीनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के चलते चारों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी चारों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। अपनों की गंभीर हालत देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
    2
    तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत में चार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस पट्टी पर रघुरामपुर गांव के सामने मंगलवार को तेज रफ्तार तीन बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ततीयापुर गांव निवासी लक्ष्मी शंकर (28) पुत्र रामनारायण और कन्हैया लाल (33) पुत्र छोटे लाल एक बाइक पर सवार होकर बांगरमऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पलिया गांव निवासी मोनू (24) पुत्र जयसिंह बाइक से रघुरामपुर की ओर आ रहा था।

बताया जा रहा है कि इसी बीच प्रीतमपुरवा निवासी पंकज (28) पुत्र लालाराम की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद तीनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के चलते चारों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी चारों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। अपनों की गंभीर हालत देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
    user_राजकुमार सोनी पत्रकार
    राजकुमार सोनी पत्रकार
    6265001700017450 बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.