Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोतनया आश्रम श्री गोमतीमठ विष्णुपद स्थान शंकराचार्य घाट उत्तरवाहिनी गोमती तट
शुभम तिवारी भरावन हरदोई
गोतनया आश्रम श्री गोमतीमठ विष्णुपद स्थान शंकराचार्य घाट उत्तरवाहिनी गोमती तट
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नवागत जिलाधिकारी राहुल पांडे ने संभाला हरदोई का कार्यभार,कहा— "जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण ही पहली प्राथमिकता!" हरदोई। जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी राहुल पांडे ने आज कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से जिले के सर्वोच्च प्रशासनिक पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कलेक्ट्रेट आगमन पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद नवागत जिलाधिकारी ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को धरातल पर पूरी पारदर्शिता और प्रभावी ढंग से लागू करना उनका मुख्य लक्ष्य है।डीएम राहुल पांडे ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट लहजे में कहा कि जनसमस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी को टीम भावना के साथ काम करने और जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।हरदोई की जनता को अब एक नए विजन और तेज-तर्रार कार्यशैली के साथ जिले का विकास देखने को मिलेगा!1
- गोतनया आश्रम श्री गोमतीमठ विष्णुपद स्थान शंकराचार्य घाट उत्तरवाहिनी गोमती तट1
- साउदी अरब अपने को दुनिया भर में इस्लाम का ठेकेदार बताता है जबकि सबसे अधिक शराब की खपत यहीं पर है, झुब्बे वाले तो पीते ही हैं इनकी पुलिस और सेना भी बहुत पियक्ड़ है यमनी सेना ( अंसार उल्लाह )ने बाब अल-मंदब के मुक्ति के बाद सऊदी अधिकारियों और उनके भाड़े के सिपाहियों के क्वार्टरों में शराब के विभिन्न प्रकार बरामद किए, जिसे अरबी सेना छोड़ कर भाग गई थी1
- *जयपुर पहुंचे बॉबी देओल, 'बाबा निराला' के सीन होंगे शूट:* ‘आश्रम’ के चौथे सीजन की जयपुर में चल रही शूटिंग; शिव विलास बना आलीशान आश्रम बॉबी देओल अपनी ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज 'एक बदनाम... आश्रम' के चौथे सीजन (Ashram Season 4) की शूटिंग के लिए मंगलवार शाम (22 सितंबर 2026) जयपुर पहुंच चुके हैं। जयपुर के कूकस स्थित आलीशान होटल शिव विलास को इस बार बाबा निराला के भव्य आश्रम के रूप में तब्दील किया गया है, जहां बुधवार (23 सितंबर) से बॉबी देओल के कई मुख्य दृश्यों की शूटिंग शुरू होने जा रही है।शिव विलास बना आलीशान आश्रम: कूकस के लग्जरी होटल शिव विलास में बाबा निराला का भव्य दरबार, आश्रम परिसर, और आलीशान छात्रावास (हॉस्टल) का सेट तैयार किया गया है। सेट पर बाबा निराला (बॉबी देओल) की बड़ी-बड़ी तस्वीरें, पेंटिंग्स और आश्रम के आधिकारिक लोगो लगाए गए हैं। मिट्टी में कुश्ती और फाइट सीन्स: बॉबी देओल के जयपुर शेड्यूल में उनके कई महत्वपूर्ण और एक्शन से भरपूर दृश्य फिल्माए जाएंगे। इसमें मिट्टी में कुश्ती खेलने से लेकर बड़े फाइट सीक्वेंस शामिल हैं। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा हिंदी दैनिक समाचार पत्र लखनऊ1
- ग्रामीण भारत न्यूज़ चैनल यूट्यूब पर अब उपलब्ध है सर्च करो प्रेस विज्ञप्ति प्रेस विज्ञप्ति सकरावा में नुक्कड़ सभा में महंगाई, बिजली, शिक्षा, न्याय और सामाजिक अधिकारों के मुद्दे उठे सकरावा, तिर्वा विधानसभा, जनपद कन्नौज। जनपद कन्नौज की तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के सकरावा में भारतीय वंचित समाज पार्टी द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा में महंगाई, बिजली की समस्या, शिक्षा, न्याय तथा पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों से जुड़े सामाजिक अधिकारों के मुद्दों पर वक्ताओं ने अपनी बात रखी। बतौर मुख्य अतिथि भारतीय वंचित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकरण कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को संविधान द्वारा समानता, न्याय और सम्मान का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कहा कि समाज के पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय होने पर उसे न्याय पाने के लिए संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने का पूरा अधिकार है। रामकरण कश्यप ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम जनता महंगाई की मार से परेशान है। उन्होंने कहा कि बिजली के बढ़े हुए बिलों से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जबकि कई क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं होने की शिकायतें भी लगातार सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि जनता को ऐसी व्यवस्था चाहिए जिसमें बिजली की नियमित आपूर्ति हो और उपभोक्ताओं को उचित एवं पारदर्शी बिल मिले। उन्होंने शिक्षा को समाज के भविष्य से जोड़ते हुए कहा कि गरीब, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक परिवारों के बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संविधान प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूकता ही समाज को मजबूत बनाने का आधार है। विशिष्ट अतिथि भारतीय वंचित समाज पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र बाथम ने कहा कि आज के युवाओं के सामने शिक्षा, रोजगार, महंगाई और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण प्रश्न हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होकर लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। धर्मेंद्र बाथम ने कहा कि समाज में किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव या अन्याय लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना के अनुरूप नहीं है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक रास्ते अपनाने की बात कही। सभा में वक्ताओं ने कहा कि समानता, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार, महंगाई से राहत, नियमित बिजली आपूर्ति और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। इन विषयों पर सरकार और प्रशासन से जवाबदेही तथा प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा की गई।2
- हरियाणा से बिहार जा रही कार में मिली 223 बोतल अवैध शराब, तीन तस्कर गिरफ्तार हरियाणा से बिहार जा रही कार में मिली 223 बोतल अवैध शराब, तीन तस्कर गिरफ्तार फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कर रहे थे शराब की तस्करी, ईटियोस कार भी सीज; महमूदाबाद बाईपास के पास SOG और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई संवाददाता,, नरेश गुप्ता महमूदाबाद/सीतापुर। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सीतापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी और थाना महमूदाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हरियाणा निर्मित विभिन्न ब्रांडों की 223 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और फर्जी नंबर प्लेट लगी ईटियोस कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद कपूर कुमार के पर्यवेक्षण में एसओजी व महमूदाबाद पुलिस टीम ने मोतीपुर बाईपास के पास संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बजरंगी राय निवासी पमरा थाना पुनौरा, सीतामढ़ी बिहार, रमेश सिंह निवासी जलसी थाना सहियारा, सीतामढ़ी बिहार और पप्पू कुमार निवासी रामनगरा थाना रीगा, सीतामढ़ी बिहार के रूप में हुई है। कार में अलग-अलग जगह छिपाकर लाते थे शराब पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के चलते वे हरियाणा से कम कीमत पर शराब खरीदकर बिहार ले जाते थे और वहां ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस से बचने के लिए शराब को कार के डैशबोर्ड, सीटों के नीचे बने बॉक्स, दरवाजों और सीएनजी सिलेंडर में छिपाया जाता था। तस्करी के दौरान वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गुप्त रास्तों का इस्तेमाल किया जाता था। छह ब्रांडों की शराब बरामद पुलिस ने कुल 223 बोतल शराब बरामद की है। इनमें रॉयल चैलेंज क्लासिक प्रीमियम व्हिस्की की 46 बोतल, रॉयल स्टैग प्रीमियम व्हिस्की की 81 बोतल (750 एमएल), 14 बोतल (375 एमएल) और 35 बोतल (180 एमएल), ऑल सीजन गोल्ड कलेक्शन रिजर्व व्हिस्की की 23 बोतल तथा मैजिक मोमेंट्स फ्लेवर वोदका की 24 बोतल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की बोतलों पर “FOR SALE IN HARYANA ONLY” अंकित है। फर्जी नंबर प्लेट लगी कार सीज तस्करी में प्रयुक्त ईटियोस कार का वास्तविक पंजीकरण नंबर BR01KG5234 बताया गया है, जबकि उस पर फर्जी नंबर प्लेट BR01BW4340 लगी हुई थी। पुलिस ने वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना महमूदाबाद में मु0अ0सं0 377/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम तथा धारा 3(5), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम की कार्रवाई कार्रवाई में थाना महमूदाबाद के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार गिरि, उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। वहीं एसओजी टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक अरविन्द शुक्ला ने किया। टीम में हेड कांस्टेबल शराफत अली, हेमन्त कुमार सिंह, अविनाश सिंह, सोहनपाल, अनुराग पाण्डेय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।2
- रसोई की आग से सुलगा 'मानसिक प्रताड़ना' का विवाद वेंटिलेटर पर शिक्षिका, जांच में जुटा प्रशासन,5 साल से डायलिसिस पर थीं शिक्षिका,आरोप लगा बीईओ की 'फटकार' ने पहुंचाया अस्पताल..दो जांच टीमें बनाई गई जांच के बाद स्थिति साफ होगी..... हरदोई के सण्डीला के प्राथमिक विद्यालय टिमरुख में तैनात इंचार्ज सहायक अध्यापिका शाहीन बानो को गंभीर हालत में लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।परिजनों का सीधा आरोप है कि स्कूल की रसोई में गैस पाइप में आग लगने की घटना के बाद, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने फोन पर शिक्षिका को जमकर फटकार लगाई और मानसिक दबाव बनाया। फोन कटने के कुछ ही देर बाद शिक्षिका बेहोश होकर गिर गईं, जिसके बाद डॉक्टरों ने ब्रेन हैमरेज की पुष्टि की है।शिक्षिका की बेटी ने वीडियो जारी कर बताया कि उनकी मां पिछले 5 सालों से डायलिसिस पर हैं और विभाग को इसकी पूरी जानकारी थी। फिलहाल मामले के तूल पकड़ते ही प्रभात मिश्रा ने आरोपी को नोटिस जारी कर जांच कमेटी बना दी है, वहीं एडीएम संडीला ने भी मामले की जांच शुरू करवा दी है।1
- तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत में चार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस पट्टी पर रघुरामपुर गांव के सामने मंगलवार को तेज रफ्तार तीन बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ततीयापुर गांव निवासी लक्ष्मी शंकर (28) पुत्र रामनारायण और कन्हैया लाल (33) पुत्र छोटे लाल एक बाइक पर सवार होकर बांगरमऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पलिया गांव निवासी मोनू (24) पुत्र जयसिंह बाइक से रघुरामपुर की ओर आ रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच प्रीतमपुरवा निवासी पंकज (28) पुत्र लालाराम की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद तीनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के चलते चारों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी चारों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। अपनों की गंभीर हालत देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।2