Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेतिया से बड़ी खबर | लौरिया थाना पर गंभीर आरोप, मासूम की पिटाई का मामला गरमाया बेतिया से बड़ी खबर | लौरिया थाना पर गंभीर आरोप, मासूम की पिटाई का मामला गरमाया
A9Bharat News
बेतिया से बड़ी खबर | लौरिया थाना पर गंभीर आरोप, मासूम की पिटाई का मामला गरमाया बेतिया से बड़ी खबर | लौरिया थाना पर गंभीर आरोप, मासूम की पिटाई का मामला गरमाया
More news from बिहार and nearby areas
- बेतिया में नूतन गैस एजेंसी पर सवाल: घर तक डिलीवरी छोड़ थाना गेट पर क्यों बांटा जा रहा घरेलू गैस? #हिंदी_समाचार #बेतिया_न्यूज #बेतिया #गैस_सिलेंडर #घरेलू_गैस #नूतन_गैस_एजेंसी #कालीबाग_थाना #गैस_किल्लत #उपभोक्ता_परेशान #घर_तक_डिलीवरी #प्रशासन_से_मांग #जांच_की_मांग #लाइन_में_भीड़ #गैस_वितरण1
- मेधावी छात्राओं का सम्मान, सुनीता कुमारी बनीं राज्य में सातवीं, सजारा खातून विद्यालय टॉपर बगही बघमंबरपुर पंचायत में सम्मानित बैरिया प्रखंड क्षेत्र के बगही बघमंबरपुर पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टेहुनी चौधरी टोला में बुधवार के दोपहर करीब 12:00 बजे बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में राज्य स्तर पर सातवां स्थान तथा जिला में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा सुनीता कुमारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। वहीं, विद्यालय की टॉपर छात्रा सजारा खातून को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने मैट्रिक परीक्षा में 408 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि इन छात्राओं की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। कार्यक्रम में अभिभावकों एवं ग्रामीणों की भी सराहनीय उपस्थिति रही।1
- अपर मुख्य सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सह-प्रभारी सचिव माननीय श्री एच,आर, श्री निवास की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में एक समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। 01.04.2026.1
- नौतन / स्थानीय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर दूबौलिया गांव स्थित एक पोखरा में असामाजिक तत्वों के द्वारा ज़हर डालकर लाखों रुपए की मछलियों को मार दिया गया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना को साजिश बताया। इस बावत लक्ष्मीपुर के कपिल देव मुखिया ने बताया कि वें विगत कई वर्षों से मछली पालन का कारोबार करते हैं।बिहार सरकार मत्स्य विभाग के द्वारा गांव के गौमाला पोखरा में करीब चार लाख रुपए की मछली का बच्चा डाले थे। जिसमें असामाजिक तत्वों के द्वारा ज़हर डालकर पोखरा की सभी मछलियां को मार दिया गया है।कहा कि इस पोखरा के किनारे कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया था। जिसे गांव के लोगों के द्वारा प्रशासन के मदद से हटवा दिया गया है। जबकि गांव के बीचों-बीच पोखरा होने के कारण ग्रामीण माल मवेशियों को भी नहलाते एवं पानी भी पिलाते थे। वें इस पोखरा में लगभग बीस वर्षों से मछली पालन करते आ रहे हैं। लेकिन आज तक ऐसी घटना घटित नहीं हुई है। इस संबंध में कपिल देव मुखिया ने थाने में आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से जांच व कार्रवाई की मांग किया है।।1
- Post by Abhishek Kumar Shrivastava1
- बेतिया में गैस उपभोक्ताओं को राहत दिलाने और आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से पश्चिम चंपारण जिला के प्रभारी सचिव सह पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रधान सचिव एच.आर. श्रीनिवास ने आज जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बेतिया स्थित विभिन्न गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर गैस की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को हो रही सुविधाओं की गहन जांच की। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने एजेंसी संचालकों से सीधे संवाद कर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी हाल में उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। दौरे के दौरान प्रधान सचिव ने जिला मुख्यालय में सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी की। इस बैठक में पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिले में गैस आपूर्ति की मौजूदा स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई और एजेंसियों के कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान दिया गया। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधान सचिव के निर्देशानुसार गैस आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी गैस एजेंसियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिलने या किसी प्रकार की लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जिन एजेंसियों में पुराने ऑर्डर या बैकलॉग लंबित हैं, उन्हें तत्काल प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि गैस वितरण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण और समीक्षा के इस अभियान से यह संदेश साफ है कि जिला प्रशासन अब गैस आपूर्ति में किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करेगा और जरूरत पड़ने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में पश्चिम चंपारण जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुचारू, पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी बनेगी, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान हो सकेगा।1
- Apne bahan ko liya kya state per aise show Karen tab maloom chalega1
- बेतिया से बड़ी खबर | लौरिया थाना पर गंभीर आरोप, मासूम की पिटाई का मामला गरमाया1