सिद्धाश्रम पर भागवत कथा में सुनाया रुक्मणी विवाह प्रसंग सिद्धाश्रम पर भागवत कथा में सुनाया रुक्मणी विवाह प्रसंग टोडाभीम करौली ग्राम पंचायत नांगल पहाड़ी के गंभीर नदी तट स्थित सिद्धाश्रम पर संत श्री गोपाल दास महाराज उर्फ काला बाबा के संरक्षण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान कथावाचक सिमरन दास महाराज, पानी घाट, श्रीधाम वृंदावन ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाकर उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कथावाचक ने रुक्मणी विवाह प्रसंग को बेहद सरस एवं मधुर भाषा में प्रस्तुत किया। कथा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कथा के बीच प्रस्तुत किए गए भजनों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया, जिससे पूरा कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। भागवत कथा में नांगल पहाड़ी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्मलाभ ले रहे हैं। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों ने बताया कि 7 सितंबर को भागवत कथा की पूर्णाहुति एवं हवन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 8 सितंबर को विशाल भंडारे एवं प्रसादी का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।
सिद्धाश्रम पर भागवत कथा में सुनाया रुक्मणी विवाह प्रसंग सिद्धाश्रम पर भागवत कथा में सुनाया रुक्मणी विवाह प्रसंग टोडाभीम करौली ग्राम पंचायत नांगल पहाड़ी के गंभीर नदी तट स्थित सिद्धाश्रम पर संत श्री गोपाल दास महाराज उर्फ काला बाबा के संरक्षण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान कथावाचक सिमरन दास महाराज, पानी घाट, श्रीधाम वृंदावन ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाकर उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कथावाचक ने रुक्मणी विवाह प्रसंग को बेहद सरस एवं मधुर भाषा में प्रस्तुत किया। कथा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कथा के बीच प्रस्तुत किए गए भजनों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया, जिससे पूरा कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। भागवत कथा में नांगल पहाड़ी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्मलाभ ले रहे हैं। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों ने बताया कि 7 सितंबर को भागवत कथा की पूर्णाहुति एवं हवन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 8 सितंबर को विशाल भंडारे एवं प्रसादी का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।
- शिक्षा में नवाचार के लिए सुरेश चन्द योगी को राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान। शिक्षा में नवाचार के लिए सुरेश चन्द योगी को राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान। करौली। शिक्षा में नवाचार, तकनीकी प्रयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले सुरौठ निवासी एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय हिण्डौन सिटी के उप प्राचार्य सुरेश चन्द योगी को द्वितीय राज्य स्तरीय ‘शिक्षक गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। जयपुर में आयोजित समारोह में मानव जन जागृति सेवा संस्थान की ओर से योगी को सम्मान प्रदान किया गया। प्रदेशभर से प्राप्त 491 आवेदनों में से उत्कृष्ट कार्य के आधार पर चयनित 50 शिक्षकों में उनका नाम शामिल रहा। योगी शिक्षण में आईसीटी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, STEM, दीक्षा और वर्चुअल लैब जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता विकसित करने के लिए कार्य कर रहे हैं। सम्मान मिलने पर सुरौठ, हिण्डौन सिटी और करौली जिले के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी।1
- सिकराय में वार्ड वार्ड में खोले जा रहे हैं भाजपा के द्वारा कार्यालय सिकराय नगर पालिका क्षेत्र में भाजपा पार्टी के द्वारा अलग-अलग वार्ड में अलग-अलग कार्यालय खोले जा रहे हैं जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता भी वार्ड में पहुंचकर वोटरों से वार्ता कर रहे हैं और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी कर रहे हैं। सिकराय में 25 वार्ड है और 25 वार्डों में 90 प्रत्याशी मैदान में है 50 प्रत्याशी कांग्रेस और बीजेपी पार्टी के हैं बाकी सब निर्दलीय प्रत्याशी अब मैदान में चुनाव चिन्ह लेकर घूम रहे हैं।1
- श्री महावीर जी स्थित पानी वाली टंकीगली में सड़क पर खुले गधों के कारण दोपहिया वाहन चालक आए दिन होते हैं दुर्घटनाग्रस्त स्थानीय प्रशासन का इस ओर नहीं कोई ध्यान । श्री महावीर जी में टंकी वाली गली मेंआए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं । गली में स्थित प्रधान होटल के मालिक अशोक गुर्जर ने बताया कि गली मे सड़क पर गड्डो को खुला छोड़ दिया गया है । जिसके चलतेगली मेंसे गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक आए दिन दुर्घटना का शिकार होते हैं एवं वहींकई बारपैदल चलने वाले लोग भी गढ़ों का ध्यान नहीं रखने के कारण गड्ढे में गिरकर घायल हो जाते हैं ।2
- शिक्षक भर्ती 2004 रिजर्वेशन से बाहर नियुक्तियां पुरुषों के स्थान पर महिलाओं को दी नियुक्ति हाई कोर्ट से जीते राजस्थान सरकार ने नहीं की आदेशों की पालना हाईकोर्ट में चल रहा है कंटेंम 237 बच्चों का भविष्य अंधकार में 22 साल से काचरौली गांव का युवक योगेन्द्र भारद्वाज राज सरकार से नौकरी की उम्मीद लगाए बैठा है देखें वीडियो में1
- नगर परिषद चुनाव: वार्ड 12 से निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु प्रजापति ने समर्थकों संग किया जनसंपर्क, 'टेलीफोन' के लिए मांगा समर्थन... हिंडौन सिटी। नगर परिषद चुनाव की सरगर्मियों के बीच वार्ड संख्या 12 से निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु प्रजापति ने रविवार को अपने क्षेत्र में जोरदार जनसंपर्क रैली निकालकर चुनावी हुंकार भरी। रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और समर्थक शामिल हुए, जिससे पूरा वार्ड चुनावी रंग में रंगा नजर आया। जनसंपर्क रैली के दौरान विष्णु प्रजापति ने समर्थकों के साथ वार्ड के विभिन्न मोहल्लों और गलियों में घर-घर जाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और मतदाताओं से सीधा संवाद साधा। रैली में मौजूद समर्थकों ने हाथों में प्रचार सामग्री लेकर प्रत्याशी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान समर्थकों ने वार्डवासियों से चुनाव चिन्ह 'टेलीफोन' के सामने वाला बटन दबाकर विष्णु प्रजापति को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु प्रजापति ने कहा कि वार्ड 12 का सर्वांगीण विकास, साफ-सफाई, सड़क,जल निकासी और मूलभूत सुविधाओं को हर नागरिक तक पहुंचाना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने वार्डवासियों को भरोसा दिलाया कि वे हर सुख-दुख में जनता के बीच उपलब्ध रहेंगे और वार्ड की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान कराएंगे। रैली में युवाओं महिलाओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी ने विष्णु प्रजापति के शक्ति प्रदर्शन को मजबूती दी। जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह वार्डवासियों ने प्रत्याशी का स्वागत किया।1
- हिण्डौन सिटी में नगर निकाय चुनाव के टिकटों को लेकर कांग्रेस में नाराजगी सामने आई है। पूर्व विधायक लाखन सिंह कटकड़ ने टिकट वितरण पर सवाल उठाए, देखिए किया कुछ कहा इस वीडियो में👇👇👇 हिण्डौन सिटी में नगर निकाय चुनाव के टिकटों को लेकर कांग्रेस में नाराजगी सामने आई है। पूर्व विधायक लाखन सिंह कटकड़ ने टिकट वितरण पर सवाल उठाए, देखिए किया कुछ कहा इस वीडियो में👇👇👇1
- जयकारों से गूंजा रामपुरा, दांत माता जमारामगढ़ की 11वीं पदयात्रा रवाना गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य यात्रा, भजनों पर थिरकीं महिलाएं; जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ श्रद्धालुओं का स्वागत दौसा/बाँदीकुई के ग्राम पंचायत गादरवाड़ा गुजरान के रामपुरा गांव से रविवार सुबह आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दांत माता जमारामगढ़ के लिए आयोजित 11वीं पदयात्रा गाजे-बाजे और माता के जयकारों के बीच धूमधाम से रवाना हुई। पदयात्रा को लेकर ग्रामीणों में सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला। पदयात्रा रवाना होने से पूर्व मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता का पूजन कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इसके बाद रामेश्वर प्रसाद मीना ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। महिलाएं भजनों पर नृत्य करती हुई चल रही थीं, वहीं पुरुष हाथों में धार्मिक ध्वज लेकर ‘दांत माता के जयकारे’ लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। जयकारों और भक्ति संगीत से रामपुरा गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। पदयात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर आगे बढ़ी। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और श्रद्धालु शामिल रहे। श्रद्धालुओं में माता के दरबार तक पहुंचने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। आयोजकों के अनुसार यह पदयात्रा पिछले वर्षों की धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित की जा रही है। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति और अनुशासन के साथ दांत माता जमारामगढ़ की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।4
- सिद्धाश्रम पर भागवत कथा में सुनाया रुक्मणी विवाह प्रसंग सिद्धाश्रम पर भागवत कथा में सुनाया रुक्मणी विवाह प्रसंग टोडाभीम करौली ग्राम पंचायत नांगल पहाड़ी के गंभीर नदी तट स्थित सिद्धाश्रम पर संत श्री गोपाल दास महाराज उर्फ काला बाबा के संरक्षण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान कथावाचक सिमरन दास महाराज, पानी घाट, श्रीधाम वृंदावन ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाकर उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कथावाचक ने रुक्मणी विवाह प्रसंग को बेहद सरस एवं मधुर भाषा में प्रस्तुत किया। कथा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कथा के बीच प्रस्तुत किए गए भजनों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया, जिससे पूरा कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। भागवत कथा में नांगल पहाड़ी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्मलाभ ले रहे हैं। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों ने बताया कि 7 सितंबर को भागवत कथा की पूर्णाहुति एवं हवन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 8 सितंबर को विशाल भंडारे एवं प्रसादी का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।1