Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिकराय में वार्ड वार्ड में खोले जा रहे हैं भाजपा के द्वारा कार्यालय सिकराय नगर पालिका क्षेत्र में भाजपा पार्टी के द्वारा अलग-अलग वार्ड में अलग-अलग कार्यालय खोले जा रहे हैं जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता भी वार्ड में पहुंचकर वोटरों से वार्ता कर रहे हैं और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी कर रहे हैं। सिकराय में 25 वार्ड है और 25 वार्डों में 90 प्रत्याशी मैदान में है 50 प्रत्याशी कांग्रेस और बीजेपी पार्टी के हैं बाकी सब निर्दलीय प्रत्याशी अब मैदान में चुनाव चिन्ह लेकर घूम रहे हैं।
पुष्पेन्द्र घूमना
सिकराय में वार्ड वार्ड में खोले जा रहे हैं भाजपा के द्वारा कार्यालय सिकराय नगर पालिका क्षेत्र में भाजपा पार्टी के द्वारा अलग-अलग वार्ड में अलग-अलग कार्यालय खोले जा रहे हैं जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता भी वार्ड में पहुंचकर वोटरों से वार्ता कर रहे हैं और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी कर रहे हैं। सिकराय में 25 वार्ड है और 25 वार्डों में 90 प्रत्याशी मैदान में है 50 प्रत्याशी कांग्रेस और बीजेपी पार्टी के हैं बाकी सब निर्दलीय प्रत्याशी अब मैदान में चुनाव चिन्ह लेकर घूम रहे हैं।
More news from Dausa and nearby areas
- सिकराय में वार्ड वार्ड में खोले जा रहे हैं भाजपा के द्वारा कार्यालय सिकराय नगर पालिका क्षेत्र में भाजपा पार्टी के द्वारा अलग-अलग वार्ड में अलग-अलग कार्यालय खोले जा रहे हैं जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता भी वार्ड में पहुंचकर वोटरों से वार्ता कर रहे हैं और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी कर रहे हैं। सिकराय में 25 वार्ड है और 25 वार्डों में 90 प्रत्याशी मैदान में है 50 प्रत्याशी कांग्रेस और बीजेपी पार्टी के हैं बाकी सब निर्दलीय प्रत्याशी अब मैदान में चुनाव चिन्ह लेकर घूम रहे हैं।1
- शिक्षा में नवाचार के लिए सुरेश चन्द योगी को राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान। शिक्षा में नवाचार के लिए सुरेश चन्द योगी को राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान। करौली। शिक्षा में नवाचार, तकनीकी प्रयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले सुरौठ निवासी एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय हिण्डौन सिटी के उप प्राचार्य सुरेश चन्द योगी को द्वितीय राज्य स्तरीय ‘शिक्षक गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। जयपुर में आयोजित समारोह में मानव जन जागृति सेवा संस्थान की ओर से योगी को सम्मान प्रदान किया गया। प्रदेशभर से प्राप्त 491 आवेदनों में से उत्कृष्ट कार्य के आधार पर चयनित 50 शिक्षकों में उनका नाम शामिल रहा। योगी शिक्षण में आईसीटी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, STEM, दीक्षा और वर्चुअल लैब जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता विकसित करने के लिए कार्य कर रहे हैं। सम्मान मिलने पर सुरौठ, हिण्डौन सिटी और करौली जिले के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी।1
- पुलिस अधीक्षक कामले गोपीनाथ के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कामले गोपीनाथ के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई जीएसटी इंचार्ज अमर सिंह जी की अहम भूमिका रही व थाना प्रभारी हीरा लाल मीणा की बड़ी कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस ने घेराबंदी कर मालीपुर मोड पर दो गाड़ी को किया जप्त दोनों गाड़ियों में से 51 किलो गांजा किया बरामद तीन गाजा तस्कर को किया गिरफ्तार शहर कोतवाली की बड़ी कार्रवाई वाइट पुलिस अधीक्षक कामले4
- शिक्षक भर्ती 2004 रिजर्वेशन से बाहर नियुक्तियां पुरुषों के स्थान पर महिलाओं को दी नियुक्ति हाई कोर्ट से जीते राजस्थान सरकार ने नहीं की आदेशों की पालना हाईकोर्ट में चल रहा है कंटेंम 237 बच्चों का भविष्य अंधकार में 22 साल से काचरौली गांव का युवक योगेन्द्र भारद्वाज राज सरकार से नौकरी की उम्मीद लगाए बैठा है देखें वीडियो में1
- नगर परिषद चुनाव: वार्ड 12 से निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु प्रजापति ने समर्थकों संग किया जनसंपर्क, 'टेलीफोन' के लिए मांगा समर्थन... हिंडौन सिटी। नगर परिषद चुनाव की सरगर्मियों के बीच वार्ड संख्या 12 से निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु प्रजापति ने रविवार को अपने क्षेत्र में जोरदार जनसंपर्क रैली निकालकर चुनावी हुंकार भरी। रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और समर्थक शामिल हुए, जिससे पूरा वार्ड चुनावी रंग में रंगा नजर आया। जनसंपर्क रैली के दौरान विष्णु प्रजापति ने समर्थकों के साथ वार्ड के विभिन्न मोहल्लों और गलियों में घर-घर जाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और मतदाताओं से सीधा संवाद साधा। रैली में मौजूद समर्थकों ने हाथों में प्रचार सामग्री लेकर प्रत्याशी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान समर्थकों ने वार्डवासियों से चुनाव चिन्ह 'टेलीफोन' के सामने वाला बटन दबाकर विष्णु प्रजापति को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु प्रजापति ने कहा कि वार्ड 12 का सर्वांगीण विकास, साफ-सफाई, सड़क,जल निकासी और मूलभूत सुविधाओं को हर नागरिक तक पहुंचाना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने वार्डवासियों को भरोसा दिलाया कि वे हर सुख-दुख में जनता के बीच उपलब्ध रहेंगे और वार्ड की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान कराएंगे। रैली में युवाओं महिलाओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी ने विष्णु प्रजापति के शक्ति प्रदर्शन को मजबूती दी। जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह वार्डवासियों ने प्रत्याशी का स्वागत किया।1
- हिण्डौन सिटी में नगर निकाय चुनाव के टिकटों को लेकर कांग्रेस में नाराजगी सामने आई है। पूर्व विधायक लाखन सिंह कटकड़ ने टिकट वितरण पर सवाल उठाए, देखिए किया कुछ कहा इस वीडियो में👇👇👇 हिण्डौन सिटी में नगर निकाय चुनाव के टिकटों को लेकर कांग्रेस में नाराजगी सामने आई है। पूर्व विधायक लाखन सिंह कटकड़ ने टिकट वितरण पर सवाल उठाए, देखिए किया कुछ कहा इस वीडियो में👇👇👇1
- *नगर निकाय चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए दौसा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद* दौसा। आगामी 9 सितम्बर 2026 को होने वाले नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर कस्बा भांडारेज में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन एवं मतदाताओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आज शाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा श्री शंकर लाल मीणा, आरपीएस के नेतृत्व में पुलिस द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेना, असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों में कानून का भय बनाए रखना तथा आम मतदाताओं को यह विश्वास दिलाना रहा कि वे बिना किसी डर, दबाव अथवा भय के अपने मताधिकार का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से प्रयोग कर सकें। इस दौरान वृत्ताधिकारी वृत्त दौसा, थानाधिकारी थाना सदर,थानाधिकारी कोतवाली दौसा, थानाधिकारी महिला थाना, QRT टीम दौसा सहित पुलिस जाब्ता एवं अन्य पुलिसकर्मी फ्लैग मार्च में शामिल रहे। पुलिस टीम द्वारा कस्बा भांडारेज के मुख्य बाजार, होलीपाड़ा, भंडाना दरवाजा, खेडली दरवाजा, मीना दरवाजा, बावड़ी दरवाजा, लालासर रोड एवं बाग की ढाणी सहित विभिन्न प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान का संदेश दिया गया तथा विश्वास दिलाया गया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दौसा पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था भंग करने अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। दौसा पुलिस नगर निकाय चुनाव-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने तथा प्रत्येक मतदाता को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।4
- सिद्धाश्रम पर भागवत कथा में सुनाया रुक्मणी विवाह प्रसंग सिद्धाश्रम पर भागवत कथा में सुनाया रुक्मणी विवाह प्रसंग टोडाभीम करौली ग्राम पंचायत नांगल पहाड़ी के गंभीर नदी तट स्थित सिद्धाश्रम पर संत श्री गोपाल दास महाराज उर्फ काला बाबा के संरक्षण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान कथावाचक सिमरन दास महाराज, पानी घाट, श्रीधाम वृंदावन ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाकर उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कथावाचक ने रुक्मणी विवाह प्रसंग को बेहद सरस एवं मधुर भाषा में प्रस्तुत किया। कथा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कथा के बीच प्रस्तुत किए गए भजनों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया, जिससे पूरा कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। भागवत कथा में नांगल पहाड़ी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्मलाभ ले रहे हैं। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों ने बताया कि 7 सितंबर को भागवत कथा की पूर्णाहुति एवं हवन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 8 सितंबर को विशाल भंडारे एवं प्रसादी का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।1