logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सादड़ी में सब्जी के दाम पर विवाद, चाकू से किया हमलाः कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा, पिता-पुत्र ने किए वार; युवक अस्पताल में भर्ती (सादड़ी )की पाली-स्थानीय सब्जी मंडी में मंगलवार सुबह सब्जी के दाम को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। लाटाड़ा निवासी 50 वर्षीय नेकाराम चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला करने वाले पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नेकाराम चौधरी सादड़ी-रणकपुर सड़क मार्ग स्थित मंडी में सब्जी खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान सब्जी के भाव को लेकर उनकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई, जिसने हिंसक रूप ले लिया। विवाद बढ़ने पर जब नेकाराम आगे बढ़े, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। विरोध करने पर पिता-पुत्र ने मिलकर नेकाराम पर चाकू से कई वार किए। इस हमले में नेकाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई मनोहर सिंह ने बताया कि यह घटना सादड़ी-रणकपुर सड़क मार्ग स्थित सब्जी मंडी में हुई। पुलिस ने तुरंत घायल नेकाराम को सादड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

4 days ago
user_Bhikaram Kandar
Bhikaram Kandar
मयूर विहार, पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
4 days ago
607c9c3f-1bbf-4967-b2ee-a5abc1b1e20f

सादड़ी में सब्जी के दाम पर विवाद, चाकू से किया हमलाः कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा, पिता-पुत्र ने किए वार; युवक अस्पताल में भर्ती (सादड़ी )की पाली-स्थानीय सब्जी मंडी में मंगलवार सुबह सब्जी के दाम को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। लाटाड़ा निवासी 50 वर्षीय नेकाराम चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला करने वाले पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नेकाराम चौधरी सादड़ी-रणकपुर सड़क मार्ग स्थित मंडी में सब्जी खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान सब्जी के भाव को लेकर उनकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई, जिसने हिंसक रूप ले लिया। विवाद बढ़ने पर जब नेकाराम आगे बढ़े, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। विरोध करने पर पिता-पुत्र ने मिलकर नेकाराम पर चाकू से कई वार किए। इस हमले में नेकाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई मनोहर सिंह ने बताया कि यह घटना सादड़ी-रणकपुर सड़क मार्ग स्थित सब्जी मंडी में हुई। पुलिस ने तुरंत घायल नेकाराम को सादड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

More news from दिल्ली and nearby areas
  • Post by MOHD Ahsan. 9540623826
    1
    Post by MOHD Ahsan.   9540623826
    user_MOHD Ahsan.   9540623826
    MOHD Ahsan. 9540623826
    Media house मयूर विहार, पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    22 min ago
  • कॉर्पोरेट जगत में नारी उत्पीड़न व धर्मांतरण के षड्यंत्रों पर लगे लगाम : बजरंग बागड़ा*, टीसीएस जैसे मामलों से आहत विहिप ने भेजा फिक्की जैसे प्रमुख व्यावसायिक संघों को पत्र विश्व हिंदू परिषद के महासचिव श्री बजरंग बागड़ा ने व्यापार और उद्योग से जुड़े शीर्ष निकायों से कॉर्पोरेट जगत में काम कर रही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    कॉर्पोरेट जगत में नारी उत्पीड़न व धर्मांतरण के षड्यंत्रों पर लगे लगाम : बजरंग बागड़ा*, टीसीएस जैसे मामलों से आहत विहिप ने भेजा फिक्की जैसे प्रमुख व्यावसायिक संघों को पत्र विश्व हिंदू परिषद के महासचिव श्री बजरंग बागड़ा ने व्यापार और उद्योग से जुड़े शीर्ष निकायों से कॉर्पोरेट जगत में काम कर रही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Kalkaji, South East Delhi•
    3 hrs ago
  • सोनिया विहार में शिकायत करना पड़ा भारी: घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला, तीन घायल उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना सोनिया विहार इलाके में चौथा पुस्ता स्थित दुर्गा मंदिर के पास जंगल वाले रोड पर एक परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नशा करने का विरोध करना इस परिवार को भारी पड़ गया, जिसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला और उसके बेटों को बुरी तरह पीट दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, उनके घर के पास एक खाली प्लॉट है, जहां कुछ युवक अक्सर नशा करते थे। करीब एक साल पहले इस संबंध में शिकायत भी की गई थी, जिसके बाद से दोनों पक्षों में दुश्मनी बढ़ गई। हाल ही में जब आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी उनकी कार में तोड़फोड़ की और उसे जलाने की कोशिश की, तो परिवार ने इसका विरोध किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस बात से नाराज आरोपी अपने साथियों के साथ लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और चाकू लेकर पीड़ित परिवार के घर में घुस आए और हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग महिला और उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अरुण और आर्यन के रूप में हुई है, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर अभी भी उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    सोनिया विहार में शिकायत करना पड़ा भारी: घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला, तीन घायल
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना सोनिया विहार इलाके में चौथा पुस्ता स्थित दुर्गा मंदिर के पास जंगल वाले रोड पर एक परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नशा करने का विरोध करना इस परिवार को भारी पड़ गया, जिसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला और उसके बेटों को बुरी तरह पीट दिया।
पीड़ित परिवार के मुताबिक, उनके घर के पास एक खाली प्लॉट है, जहां कुछ युवक अक्सर नशा करते थे। करीब एक साल पहले इस संबंध में शिकायत भी की गई थी, जिसके बाद से दोनों पक्षों में दुश्मनी बढ़ गई। हाल ही में जब आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी उनकी कार में तोड़फोड़ की और उसे जलाने की कोशिश की, तो परिवार ने इसका विरोध किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
इस बात से नाराज आरोपी अपने साथियों के साथ लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और चाकू लेकर पीड़ित परिवार के घर में घुस आए और हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग महिला और उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अरुण और आर्यन के रूप में हुई है, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर अभी भी उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Sanjay Khan
    Sanjay Khan
    शाहदरा, शाहदरा, दिल्ली•
    7 hrs ago
  • दिल्ली में नकली उत्पाद बनाने वाली दो अवैध फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया गया है। कार्रवाई के दौरान नकली Eno पाउडर और NESCAFE कॉफी तैयार किए जाने का खुलासा हुआ है। छापेमारी में करीब 1 लाख Eno शैशे, 50 हजार NESCAFE कॉफी शैशे, 500 किलो कॉफी पाउडर, 2 ड्रम एसिड समेत भारी मात्रा में कच्चा माल और पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में नितिन भारद्वाज, संजय बंसल, उत्तम दास और पापाई दास को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क और बाजार में पहुंचाए गए नकली माल की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नकली सामान ब्रांडेड पैकिंग में तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था। अधिकारियों ने लोगों से खरीदारी के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
    1
    दिल्ली में नकली उत्पाद बनाने वाली दो अवैध फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया गया है। कार्रवाई के दौरान नकली Eno पाउडर और NESCAFE कॉफी तैयार किए जाने का खुलासा हुआ है।
छापेमारी में करीब 1 लाख Eno शैशे, 50 हजार NESCAFE कॉफी शैशे, 500 किलो कॉफी पाउडर, 2 ड्रम एसिड समेत भारी मात्रा में कच्चा माल और पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई है।
पुलिस ने इस मामले में नितिन भारद्वाज, संजय बंसल, उत्तम दास और पापाई दास को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क और बाजार में पहुंचाए गए नकली माल की जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नकली सामान ब्रांडेड पैकिंग में तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था। अधिकारियों ने लोगों से खरीदारी के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
    user_AIB Hindi
    AIB Hindi
    Media house करोल बाग, मध्य दिल्ली, दिल्ली•
    2 min ago
  • गाजियाबाद :- थाना अंकुर विहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहनवाज और समीर के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक चोरी की बाइक बरामद हुई, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने बाइक डीएलएफ अंकुर विहार इलाके से चोरी की थी और पकड़े जाने से बचने के लिए नंबर प्लेट बदल दी थी। आरोपी इस बाइक का इस्तेमाल अन्य चोरी की वारदातों में करने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस चेकिंग में पकड़ लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
    1
    गाजियाबाद :- थाना अंकुर विहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहनवाज और समीर के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों को अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक चोरी की बाइक बरामद हुई, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने बाइक डीएलएफ अंकुर विहार इलाके से चोरी की थी और पकड़े जाने से बचने के लिए नंबर प्लेट बदल दी थी।
आरोपी इस बाइक का इस्तेमाल अन्य चोरी की वारदातों में करने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस चेकिंग में पकड़ लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 min ago
  • Post by Pro hindustan tv
    1
    Post by Pro hindustan tv
    user_Pro hindustan tv
    Pro hindustan tv
    दिल्ली छावनी, नई दिल्ली, दिल्ली•
    25 min ago
  • गाजियाबाद से धीरेंद्र त्रिपाठी की ख़ास रिपोर्ट
    2
    गाजियाबाद से धीरेंद्र त्रिपाठी की ख़ास रिपोर्ट
    user_पत्रकार  धीरेंद्र त्रिपाठी
    पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी
    Press advisory गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • Post by MOHD Ahsan. 9540623826
    1
    Post by MOHD Ahsan.   9540623826
    user_MOHD Ahsan.   9540623826
    MOHD Ahsan. 9540623826
    Media house मयूर विहार, पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    47 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.