Shuru
Apke Nagar Ki App…
करणपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर निकली विशाल वाहन रैली, किकावास में राणा पूंजा की प्रतिमा पर की पुष्पवर्षा वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के करणपुर गांव से समाजजनों द्वारा एक भव्य एवं विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं व वरिष्ठजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। करणपुर से शुरू हुई यह विशाल वाहन रैली उदाखेड़ा, बालाथल, वल्लभनगर, रणछोड़पुरा, भोपालपुरा, रेटेड व सियाखेड़ी सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होते हुए किकावास पहुंची।
Local Tv News Channel
करणपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर निकली विशाल वाहन रैली, किकावास में राणा पूंजा की प्रतिमा पर की पुष्पवर्षा वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के करणपुर गांव से समाजजनों द्वारा एक भव्य एवं विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं व वरिष्ठजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। करणपुर से शुरू हुई यह विशाल वाहन रैली उदाखेड़ा, बालाथल, वल्लभनगर, रणछोड़पुरा, भोपालपुरा, रेटेड व सियाखेड़ी सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होते हुए किकावास पहुंची।
More news from राजस्थान and nearby areas
- करणपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर निकली विशाल वाहन रैली, किकावास में राणा पूंजा की प्रतिमा पर की पुष्पवर्षा वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के करणपुर गांव से समाजजनों द्वारा एक भव्य एवं विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं व वरिष्ठजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। करणपुर से शुरू हुई यह विशाल वाहन रैली उदाखेड़ा, बालाथल, वल्लभनगर, रणछोड़पुरा, भोपालपुरा, रेटेड व सियाखेड़ी सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होते हुए किकावास पहुंची।1
- चिंतौड़गढ़ और उदयपुर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अगले एक महीने तक सफर में बदलाव रहेगा। चिंतौड़गढ़ और उदयपुर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अगले एक महीने तक सफर में बदलाव रहेगा। अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर झरवास, बांदनवाड़ा और सिंघावल स्टेशनों के बीच दोहरीकरण के काम के चलते सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। कुछ ट्रेनों के रूट बदले गए हैं, जबकि कुछ का सफर बीच में ही खत्म होगा और कुछ ट्रेनों के स्टॉपेज भी अस्थायी रूप से हटाए गए हैं। कई ट्रेनें पूरी तरह रद्द रेलवे ने सबसे ज्यादा बदलाव उदयपुर और चित्तौड़गढ़ रूट से जुड़ी ट्रेनों में किए हैं। 4 से 8 अक्टूबर तक जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस (14801) और 4 से 9 अक्टूबर तक इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस (14802) रद्द रहेगी। इसी तरह 4 से 8 अक्टूबर तक मदार-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (19605) और 3 से 7 अक्टूबर तक उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस (19606) भी नहीं चलेगी। अन्य रद्द ट्रेनें: उदयपुर सिटी-जयपुर इंटरसिटी (12991): 11, 15, 18, 22, 25, 29 सितंबर; 2 अक्टूबर; 4 से 8 अक्टूबर जयपुर-उदयपुर सिटी इंटरसिटी (12992): 11, 15, 18, 22, 25, 29 सितंबर; 2 अक्टूबर; 4 से 8 अक्टूबर उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (19609): 5 और 8 अक्टूबर योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (19610): 6 और 9 अक्टूबर उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस (22985): 4 अक्टूबर दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (22986): 4 अक्टूबर सांतारागाछी-अजमेर स्पेशल (08611): 14, 21 और 28 सितंबर अजमेर-सांतारागाछी स्पेशल (08612): 17, 24 सितंबर और 1 अक्टूबर कुछ ट्रेनों के रूट बदले 7 अक्टूबर को जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (09723) जयपुर-अजमेर-आबूरोड-पालनपुर-साबरमती-वडोदरा मार्ग से चलेगी। इस दौरान ट्रेन ब्यावर, मारवाड़, फालना, आबूरोड, पालनपुर और साबरमती स्टेशनों पर रुकेगी। 16 सितंबर से 3 अक्टूबर तक जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस (14801) मारवाड़-अजमेर-जयपुर-सवाई माधोपुर-रतलाम मार्ग से चलेगी। इस दौरान किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, बनस्थली निवाई, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा और रतलाम में ठहराव रहेगा। वहीं 17, 19, 22, 24, 26, 29 सितंबर तथा 1, 3 और 6 अक्टूबर को अजमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (12996) भी अजमेर-आबूरोड-पालनपुर-साबरमती-वडोदरा मार्ग से चलेगी। इस दौरान ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबूरोड, पालनपुर और साबरमती स्टेशन पर ठहराव रहेगा। कुछ ट्रेनों का सफर बीच में खत्म होगा 10 सितंबर से 3 अक्टूबर तक उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस (19606) अपने तय गंतव्य मदार तक नहीं जाएगी और अजमेर स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त करेगी। वहीं जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (12992) 10 सितंबर, 12 से 14 सितंबर, 16-17 सितंबर, 19 से 21 सितंबर, 23-24 सितंबर, 26-28 सितंबर, 30 सितंबर, 1 अक्टूबर और 3 अक्टूबर को जयपुर से चलने के बाद उदयपुर सिटी की बजाय राणा प्रताप नगर स्टेशन तक जाएगी। यानी इन तारीखों में यात्रियों को उदयपुर सिटी स्टेशन से यह ट्रेन नहीं मिलेगी। कुछ स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी 8 अक्टूबर को चलने वाली उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस (19606) झरवास और बांदनवाड़ा स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इसी तरह 6 से 8 अक्टूबर तक जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस (19711) और भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस (19712) का बांदनवाड़ा स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा। रेलवे के अनुसार, दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन और ज्यादा सुचारू होगा और भविष्य में ट्रेनों की आवाजाही आसान होगी।1
- पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री खेम राज कटारा जी की पुण्यतिथि पर बारा पाल स्थित स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया उदयपुर के आदिवासियों के नेता एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री खेम राज कटारा जी की 20वीं पुण्यतिथि पर बारा पाल स्थित उनके पैतृक गांव में आज पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर उदयपुर ग्रामीण की पूर्व विधायक श्रीमती सज्जन कटारा एवं गिर्वा प्रधान श्रीमती सुखविंर कटारा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ विवेक कटारा समेत उदयपुर जिले के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रह कर आदिवासी नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की3
- मस्तान बाबा के 29वें उर्स में शामिल होने उदयपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सी.एम. इब्राहिम उदयपुर। मस्तान बाबा ट्रस्ट के प्रवक्ता अनिस इक़बाल ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मस्तान बाबा ट्रस्ट के चीफ़ ट्रस्टी जनाब सी.एम. इब्राहिम साहब चार दिवसीय मस्तान बाबा के 29वें उर्स में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचे। सी.एम. इब्राहिम साहब आज सुबह बेंगलुरु से उदयपुर पहुंचे, जहां मस्तान बाबा ट्रस्ट के सदस्यों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। वे 8 अगस्त से 12 अगस्त तक उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। उर्स की शुरुआत 9 अगस्त शाम 5 बजे परचम कुशाई की रस्म के साथ होगी, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सी.एम. इब्राहिम शिरकत करेंगे। वहीं 12 अगस्त शाम 5 बजे कुल की रस्म अदा की जाएगी। एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में कार्यवाहक सदर सैयद सज्जाद हुसैन, सेक्रेट्री इक़बाल बेग, कोऑर्डिनेटर मोहसीन ख़ान, जॉइंट सेक्रेट्री अब्दुल रशीद, ख़ज़ांची दिलशाद शैख़ सहित ट्रस्ट सदस्य आरिफ़ ख़ान, मोहम्मद आसिफ़, ख़ालिक शेख़, अकील हुसैन, अयूब भाई गाड़ेवाला और नूर हसन मौजूद रहे। मस्तान बाबा ट्रस्ट के प्रवक्ता अनिस इक़बाल ने बताया कि उर्स को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की उम्मीद है।1
- विश्व आदिवासी दिवस पर भील समाज ने खरवड़ों का गुड़ा में मनाया समारोह, राष्ट्रीय भील सेना की नई कार्यकारिणी घोषित उदयपुर जिले की ग्राम पंचायत मागथला के खरवड़ों का गुड़ा गांव में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भील समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय भील सेना का विस्तार करते हुए नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया तथा ग्राम स्तर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। समारोह में घासा ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद्र भील, उपाध्यक्ष ललित, उपाध्यक्ष किशन, मीडिया प्रभारी राजकुमार भील तथा मांगीलाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।1
- कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार? टोरंटो में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने हिमांशी खुराना की मौत पर दुख और हैरानी जताई थी और कहा था कि वे उनके परिवार को हर संभव मदद दे रहे हैं. 7 महीने बाद उसका कातिल गिरफ्तार हुआ है.1