logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चिंतौड़गढ़ और उदयपुर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अगले एक महीने तक सफर में बदलाव रहेगा। चिंतौड़गढ़ और उदयपुर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अगले एक महीने तक सफर में बदलाव रहेगा। अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर झरवास, बांदनवाड़ा और सिंघावल स्टेशनों के बीच दोहरीकरण के काम के चलते सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। कुछ ट्रेनों के रूट बदले गए हैं, जबकि कुछ का सफर बीच में ही खत्म होगा और कुछ ट्रेनों के स्टॉपेज भी अस्थायी रूप से हटाए गए हैं। कई ट्रेनें पूरी तरह रद्द रेलवे ने सबसे ज्यादा बदलाव उदयपुर और चित्तौड़गढ़ रूट से जुड़ी ट्रेनों में किए हैं। 4 से 8 अक्टूबर तक जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस (14801) और 4 से 9 अक्टूबर तक इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस (14802) रद्द रहेगी। इसी तरह 4 से 8 अक्टूबर तक मदार-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (19605) और 3 से 7 अक्टूबर तक उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस (19606) भी नहीं चलेगी। अन्य रद्द ट्रेनें: उदयपुर सिटी-जयपुर इंटरसिटी (12991): 11, 15, 18, 22, 25, 29 सितंबर; 2 अक्टूबर; 4 से 8 अक्टूबर जयपुर-उदयपुर सिटी इंटरसिटी (12992): 11, 15, 18, 22, 25, 29 सितंबर; 2 अक्टूबर; 4 से 8 अक्टूबर उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (19609): 5 और 8 अक्टूबर योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (19610): 6 और 9 अक्टूबर उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस (22985): 4 अक्टूबर दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (22986): 4 अक्टूबर सांतारागाछी-अजमेर स्पेशल (08611): 14, 21 और 28 सितंबर अजमेर-सांतारागाछी स्पेशल (08612): 17, 24 सितंबर और 1 अक्टूबर कुछ ट्रेनों के रूट बदले 7 अक्टूबर को जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (09723) जयपुर-अजमेर-आबूरोड-पालनपुर-साबरमती-वडोदरा मार्ग से चलेगी। इस दौरान ट्रेन ब्यावर, मारवाड़, फालना, आबूरोड, पालनपुर और साबरमती स्टेशनों पर रुकेगी। 16 सितंबर से 3 अक्टूबर तक जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस (14801) मारवाड़-अजमेर-जयपुर-सवाई माधोपुर-रतलाम मार्ग से चलेगी। इस दौरान किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, बनस्थली निवाई, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा और रतलाम में ठहराव रहेगा। वहीं 17, 19, 22, 24, 26, 29 सितंबर तथा 1, 3 और 6 अक्टूबर को अजमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (12996) भी अजमेर-आबूरोड-पालनपुर-साबरमती-वडोदरा मार्ग से चलेगी। इस दौरान ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबूरोड, पालनपुर और साबरमती स्टेशन पर ठहराव रहेगा। कुछ ट्रेनों का सफर बीच में खत्म होगा 10 सितंबर से 3 अक्टूबर तक उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस (19606) अपने तय गंतव्य मदार तक नहीं जाएगी और अजमेर स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त करेगी। वहीं जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (12992) 10 सितंबर, 12 से 14 सितंबर, 16-17 सितंबर, 19 से 21 सितंबर, 23-24 सितंबर, 26-28 सितंबर, 30 सितंबर, 1 अक्टूबर और 3 अक्टूबर को जयपुर से चलने के बाद उदयपुर सिटी की बजाय राणा प्रताप नगर स्टेशन तक जाएगी। यानी इन तारीखों में यात्रियों को उदयपुर सिटी स्टेशन से यह ट्रेन नहीं मिलेगी। कुछ स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी 8 अक्टूबर को चलने वाली उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस (19606) झरवास और बांदनवाड़ा स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इसी तरह 6 से 8 अक्टूबर तक जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस (19711) और भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस (19712) का बांदनवाड़ा स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा। रेलवे के अनुसार, दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन और ज्यादा सुचारू होगा और भविष्य में ट्रेनों की आवाजाही आसान होगी।

7 hrs ago
user_J&J live
J&J live
भोपालसागर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • विश्व आदिवासी दिवस पर भील समाज ने खरवड़ों का गुड़ा में मनाया समारोह, राष्ट्रीय भील सेना की नई कार्यकारिणी घोषित उदयपुर जिले की ग्राम पंचायत मागथला के खरवड़ों का गुड़ा गांव में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भील समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय भील सेना का विस्तार करते हुए नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया तथा ग्राम स्तर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। समारोह में घासा ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद्र भील, उपाध्यक्ष ललित, उपाध्यक्ष किशन, मीडिया प्रभारी राजकुमार भील तथा मांगीलाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
    1
    विश्व आदिवासी दिवस पर भील समाज ने खरवड़ों का गुड़ा में मनाया समारोह, राष्ट्रीय भील सेना की नई कार्यकारिणी घोषित
उदयपुर जिले की ग्राम पंचायत मागथला के खरवड़ों का गुड़ा गांव में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भील समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय भील सेना का विस्तार करते हुए नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया तथा ग्राम स्तर की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
समारोह में घासा ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद्र भील, उपाध्यक्ष ललित, उपाध्यक्ष किशन, मीडिया प्रभारी राजकुमार भील तथा मांगीलाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • राजसमंद में हाईकोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तरुण जोशी राजसमंद हाईकोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई उच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना में शनिवार को राजसमंद जिले के केलवा , पसुंद, मोरचना और भगवंदा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। एनएचएआई, राजस्व विभाग, उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। प्रशासन के अनुसार, कार्रवाई के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर चिन्हित किए गए एक दर्जन से अधिक अतिक्रमणों को हटाया गया। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि शासकीय एवं राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमणों के विरुद्ध नियमित अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार, पुलिस अधिकारी, एनएचएआई एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आगे भी संयुक्त रूप से कार्रवाई जारी रहेगी।
    3
    राजसमंद में हाईकोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
तरुण जोशी 
राजसमंद 
हाईकोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
उच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना में शनिवार को राजसमंद जिले के केलवा , पसुंद, मोरचना और भगवंदा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। एनएचएआई, राजस्व विभाग, उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया।
प्रशासन के अनुसार, कार्रवाई के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर चिन्हित किए गए एक दर्जन से अधिक अतिक्रमणों को हटाया गया। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि शासकीय एवं राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमणों के विरुद्ध नियमित अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार, पुलिस अधिकारी, एनएचएआई एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आगे भी संयुक्त रूप से कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • बिनोता बारिश की फुहारों के बीच बिनोता पहुंची कावड़ यात्रा, डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु; हुआ भव्य स्वागत बिनोता में बारिश के बीच कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत, डीजे की धुन पर नाचते-गाते पहुंचे श्रद्धालु डीएस सेवन न्यूज बिनोता/निंबाहेड़ा। चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा क्षेत्र के बिनोता गांव में कावड़ यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। बाड़ी चमत्कारिक श्री शनिदेव जी महाराज मंदिर से श्री पांटेश्वर महादेव जी मंदिर के लिए निकली कावड़ यात्रा श्री श्री 1008 श्री नागेश्वर जी महाराज के सानिध्य में बिनोता पहुंची। कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते और भक्ति भाव के साथ बिनोता पहुंचे। जैसे ही यात्रा बिनोता बस स्टैंड पर पहुंची और कावड़ियों के स्वागत का कार्यक्रम चल रहा था, उसी दौरान हल्की बारिश भी शुरू हो गई। बारिश के बीच कावड़ियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और माहौल भक्तिमय हो गया। बिनोता बस स्टैंड पर ठाकुर साहब गजराज सिंह शक्तावत, पूर्व जनपद एवं सरपंच श्याम जी जटिया, मंडल उपाध्यक्ष प्रहलाद जी प्रजापत, बूथ अध्यक्ष शिवलाल जी जटिया, कैलाश जी सुथार, सत्यनारायण जी माली, शक्तिकेंद्र सह संयोजक परसराम जी कुमावत, गोविन्द जी कुमावत, उप सरपंच हार्दिक जी भीमावत, नारायण जी गुर्जर, मांगीलाल जी सुथार, पूर्व वार्ड मेंबर मिठूलाल जी कुमावत और प्रकाश जी माली सहित गांव के गणमान्य लोगों ने महाराज श्री का मेवाड़ी साफा बंधवाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान कावड़ यात्रा में शामिल कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई और उनके लिए फलाहारी नाश्ते की व्यवस्था की गई। यात्रा के स्वागत और सेवा में पुष्कर जी रेणा, बाबरू जी सुथार, नक्षत्र जी सेन, बंशीलाल जी सेन, अरविन्द जी कुमावत, नरेन्द्र जी कुमावत, दिलीप जी कुम्हार, चेतन जी टांक, तेजपाल जी कुमावत, अजयपाल सिंह जी राजपूत, अर्जुन जी कुमावत, मुकेश जी गुर्जर, प्रहलाद जी गुर्जर, राजेश जी आचार्य, पवन जी कुमावत, राहुल जी नाहर, मेहुल जी खटीक, पंकज जी रेगर, प्रहलाद जी माली, पूरण जी कुमावत, दिनेश जी, सत्यनारायण जी वैष्णव, देवीलाल जी भाम्बी, समर सिंह, विक्रम सिंह, गणपत जी पाटीदार, राहुल जी कुमावत, ओमप्रकाश जी सुथार, रोहित जी हरिजन, देवकरण जी भाम्बी, कृष जी खटीक, पंकज जी कुमावत, राहुल जी माली, प्रेम जी भाम्बी, दीपक जी रेगर, प्रकाश जी नायक और सुनील जी प्रजापत सहित ग्रामीणों ने अपनी सेवाएं दीं। कावड़ यात्रा के दौरान बिनोता में बारिश के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। डीजे की धुन, भक्ति गीतों और कावड़ियों के जयकारों से वातावरण भक्तिमय नजर आया। ग्रामीणों ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत कर सेवा और आतिथ्य का परिचय दिया। कावड़ यात्रा श्री पांटेश्वर महादेव जी मंदिर की ओर रवाना हुई, जहां श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।
    1
    बिनोता बारिश की फुहारों के बीच बिनोता पहुंची कावड़ यात्रा, डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु; हुआ भव्य स्वागत
बिनोता में बारिश के बीच कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत, डीजे की धुन पर नाचते-गाते पहुंचे श्रद्धालु
डीएस सेवन न्यूज बिनोता/निंबाहेड़ा। चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा क्षेत्र के बिनोता गांव में कावड़ यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। बाड़ी चमत्कारिक श्री शनिदेव जी महाराज मंदिर से श्री पांटेश्वर महादेव जी मंदिर के लिए निकली कावड़ यात्रा श्री श्री 1008 श्री नागेश्वर जी महाराज के सानिध्य में बिनोता पहुंची।
कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते और भक्ति भाव के साथ बिनोता पहुंचे। जैसे ही यात्रा बिनोता बस स्टैंड पर पहुंची और कावड़ियों के स्वागत का कार्यक्रम चल रहा था, उसी दौरान हल्की बारिश भी शुरू हो गई। बारिश के बीच कावड़ियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और माहौल भक्तिमय हो गया।
बिनोता बस स्टैंड पर ठाकुर साहब गजराज सिंह शक्तावत, पूर्व जनपद एवं सरपंच श्याम जी जटिया, मंडल उपाध्यक्ष प्रहलाद जी प्रजापत, बूथ अध्यक्ष शिवलाल जी जटिया, कैलाश जी सुथार, सत्यनारायण जी माली, शक्तिकेंद्र सह संयोजक परसराम जी कुमावत, गोविन्द जी कुमावत, उप सरपंच हार्दिक जी भीमावत, नारायण जी गुर्जर, मांगीलाल जी सुथार, पूर्व वार्ड मेंबर मिठूलाल जी कुमावत और प्रकाश जी माली सहित गांव के गणमान्य लोगों ने महाराज श्री का मेवाड़ी साफा बंधवाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया।
इस दौरान कावड़ यात्रा में शामिल कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई और उनके लिए फलाहारी नाश्ते की व्यवस्था की गई। यात्रा के स्वागत और सेवा में पुष्कर जी रेणा, बाबरू जी सुथार, नक्षत्र जी सेन, बंशीलाल जी सेन, अरविन्द जी कुमावत, नरेन्द्र जी कुमावत, दिलीप जी कुम्हार, चेतन जी टांक, तेजपाल जी कुमावत, अजयपाल सिंह जी राजपूत, अर्जुन जी कुमावत, मुकेश जी गुर्जर, प्रहलाद जी गुर्जर, राजेश जी आचार्य, पवन जी कुमावत, राहुल जी नाहर, मेहुल जी खटीक, पंकज जी रेगर, प्रहलाद जी माली, पूरण जी कुमावत, दिनेश जी, सत्यनारायण जी वैष्णव, देवीलाल जी भाम्बी, समर सिंह, विक्रम सिंह, गणपत जी पाटीदार, राहुल जी कुमावत, ओमप्रकाश जी सुथार, रोहित जी हरिजन, देवकरण जी भाम्बी, कृष जी खटीक, पंकज जी कुमावत, राहुल जी माली, प्रेम जी भाम्बी, दीपक जी रेगर, प्रकाश जी नायक और सुनील जी प्रजापत सहित ग्रामीणों ने अपनी सेवाएं दीं।
कावड़ यात्रा के दौरान बिनोता में बारिश के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। डीजे की धुन, भक्ति गीतों और कावड़ियों के जयकारों से वातावरण भक्तिमय नजर आया। ग्रामीणों ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत कर सेवा और आतिथ्य का परिचय दिया।
कावड़ यात्रा श्री पांटेश्वर महादेव जी मंदिर की ओर रवाना हुई, जहां श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।
    user_DS7NEWS NETWORK
    DS7NEWS NETWORK
    News Anchor चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • 🙏 भक्तों, देर किस बात की? जल्दी आइए और घर बैठे कीजिए श्री सांवरिया सेठ के दिव्य LIVE दर्शन — सबसे पहले सिर्फ Hello Chittorgarh पर! 🌹 🙏 भक्तों, देर किस बात की? जल्दी आइए और घर बैठे कीजिए श्री सांवरिया सेठ के दिव्य LIVE दर्शन — सबसे पहले सिर्फ Hello Chittorgarh पर! 🌹
    1
    🙏 भक्तों, देर किस बात की? जल्दी आइए और घर बैठे कीजिए श्री सांवरिया सेठ के दिव्य LIVE दर्शन — सबसे पहले सिर्फ Hello Chittorgarh पर! 🌹
🙏 भक्तों, देर किस बात की? जल्दी आइए और घर बैठे कीजिए श्री सांवरिया सेठ के दिव्य LIVE दर्शन — सबसे पहले सिर्फ Hello Chittorgarh पर! 🌹
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • रांची छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर, रद्द होगी 14वीं JPSC पीटी परीक्षा?
    1
    रांची छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर, रद्द होगी 14वीं JPSC पीटी परीक्षा?
    user_आदर्श न्यूज़
    आदर्श न्यूज़
    Advertising agency भोपालसागर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • कानोड़ में भाजपा मंडल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा नगर, सैकड़ों कार्यकर्ता व नगरवासी हुए शामिल प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत रविवार को भाजपा मंडल कानोड़ द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। डीजे एवं बैंड-बाजे की मधुर धुनों पर देशभक्ति के नारों के साथ निकाली गई इस यात्रा में पूरा नगर तिरंगामय हो गया। ​अभियान संयोजक पवन व्यास ने बताया कि यात्रा को भाजपा देहात जिला प्रवक्ता व यात्रा प्रभारी सुरेश डांगी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा कोर्ट चौराहे से प्रारंभ होकर जम्मू चौक, बापू बाजार, नीमच रोड, ब्रह्मपुरी एवं बस स्टैंड होते हुए पुनः कोर्ट चौराहा पहुंचकर संपन्न हुई।
    1
    कानोड़ में भाजपा मंडल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा नगर, सैकड़ों कार्यकर्ता व नगरवासी हुए शामिल
प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत रविवार को भाजपा मंडल कानोड़ द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। डीजे एवं बैंड-बाजे की मधुर धुनों पर देशभक्ति के नारों के साथ निकाली गई इस यात्रा में पूरा नगर तिरंगामय हो गया।
​अभियान संयोजक पवन व्यास ने बताया कि यात्रा को भाजपा देहात जिला प्रवक्ता व यात्रा प्रभारी सुरेश डांगी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा कोर्ट चौराहे से प्रारंभ होकर जम्मू चौक, बापू बाजार, नीमच रोड, ब्रह्मपुरी एवं बस स्टैंड होते हुए पुनः कोर्ट चौराहा पहुंचकर संपन्न हुई।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बहनोंई ने किये द्वारकाधीश के दर्शन तरुण जोशी राजसमंद 9414239 644 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहन बहनोई पहुंचे राजसमंद, द्वारकाधीश मंदिर में ग्वाल झांकी के किए दर्शन, मंदिर परंपरा अनुसार समाधान पद्धति से किया गया स्वागत, दर्शनों के बाद स्थानीय लोगों से मुलाकात के बाद उदयपुर रवाना हुए, नरेंद्र मोदी की बहन बसंता बेन और हसमुख भाई गुजरात के विशनगर से पहुंचे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बसंता बेन और बहनोई हंसमुख भाई निजी यात्रा पर मेवाड़ दौरे पर हे। इसी के बीच आज सुबह दोनों कांकरोली के द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचकर उन्होंने ग्वाल झांकी के दर्शन किए। इस मौके पर मंदिर परंपरा अनुसार समाधान पद्धति से उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर समाजसेवी प्रेम देवी हाडा, रमेश चंद्र, देवीलाल तेली, श्यामलाल साहू ने स्वागत किया। कुछ देर विश्राम के दौरान तृतीय पीठ प्रन्यास के द्वारकाधीश मंदिर के विशेष अधिकारी जयेशभाई शाह और मुकेश भाई मेहता ने उन्हें मंदिर मंडल विकास योजना के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद में उदयपुर के लिए रवाना हो गए जहां उनका निजी आयोजन में पहुंचने का कार्यक्रम है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
    3
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बहनोंई ने किये द्वारकाधीश के दर्शन
तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414239 644 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहन बहनोई पहुंचे राजसमंद, 
द्वारकाधीश मंदिर में ग्वाल झांकी के किए दर्शन,
मंदिर परंपरा अनुसार समाधान पद्धति से किया गया स्वागत, 
दर्शनों के बाद स्थानीय लोगों से मुलाकात के बाद उदयपुर रवाना हुए, 
नरेंद्र मोदी की बहन बसंता बेन और हसमुख भाई गुजरात के विशनगर से पहुंचे,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बसंता बेन और बहनोई हंसमुख भाई निजी यात्रा पर मेवाड़ दौरे पर हे। इसी के बीच आज सुबह दोनों कांकरोली के द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचकर उन्होंने ग्वाल झांकी के दर्शन किए। इस मौके पर मंदिर परंपरा अनुसार समाधान पद्धति से उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर  समाजसेवी प्रेम देवी हाडा, रमेश चंद्र, देवीलाल तेली, श्यामलाल साहू ने स्वागत किया। कुछ देर विश्राम के दौरान तृतीय पीठ प्रन्यास के द्वारकाधीश मंदिर के विशेष अधिकारी जयेशभाई शाह और मुकेश भाई मेहता ने उन्हें मंदिर मंडल विकास योजना के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद में उदयपुर के लिए रवाना हो गए जहां उनका निजी आयोजन में पहुंचने का कार्यक्रम है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • कावड़ यात्रा गुप्तेश्वर महादेव से रोना होकर परशुराम महादेव तक तिरंगा यात्रा बालकृष्ण स्टेडियम से शुरू रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
    4
    कावड़ यात्रा गुप्तेश्वर महादेव से रोना होकर परशुराम महादेव तक तिरंगा यात्रा बालकृष्ण स्टेडियम से शुरू रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.