Shuru
Apke Nagar Ki App…
रांची छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर, रद्द होगी 14वीं JPSC पीटी परीक्षा?
आदर्श न्यूज़
रांची छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर, रद्द होगी 14वीं JPSC पीटी परीक्षा?
More news from राजस्थान and nearby areas
- भटेवर में हरियालो राजस्थान अभियान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर लव कुश बाल मंदिर में वितरित किए पौधे वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर स्थित लव कुश बाल मंदिर विद्यालय में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत एक विशेष पर्यावरण जागरूकता एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार व अतिथियों द्वारा पर्यावरण संतुलन एवं क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य चरण में विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों के साथ शिक्षण स्टाफ को विभिन्न प्रजातियों के छायादार व फलदार पौधे नि:शुल्क वितरित किए गए। संस्था पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें अपने घर व आसपास के उचित स्थानों पर लगाकर नियमित देखभाल, सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निभाएं।1
- राजसमंद में हाईकोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तरुण जोशी राजसमंद हाईकोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई उच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना में शनिवार को राजसमंद जिले के केलवा , पसुंद, मोरचना और भगवंदा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। एनएचएआई, राजस्व विभाग, उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। प्रशासन के अनुसार, कार्रवाई के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर चिन्हित किए गए एक दर्जन से अधिक अतिक्रमणों को हटाया गया। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि शासकीय एवं राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमणों के विरुद्ध नियमित अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार, पुलिस अधिकारी, एनएचएआई एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आगे भी संयुक्त रूप से कार्रवाई जारी रहेगी।3
- जवासिया में 21 विकास कार्यों का शिलान्यास, 5100 पौधों का रोपण; धाकड़ की अधिकारियों को दो टूक—“जनसुनवाई में नहीं आए तो नोटिस मिलेगा”, बोले- पार्टी से बगावत करने वालों को टिकट नहीं गंगरार। जवासिया में शनिवार को भाजपा की ओर से विकास कार्यों के शिलान्यास, जनसुनवाई एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद सीपी जोशी और विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ की मौजूदगी में क्षेत्र के 21 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया तथा 5100 पौधे लगाए गए। इन विकास कार्यों की कुल लागत करीब 3 करोड़ 18 लाख 54 हजार रुपए बताई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। अतिथियों का 51 किलो की पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। पुलिस अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर विधायक नाराज, SDM को नोटिस के निर्देश जनसुनवाई के दौरान संबंधित डिप्टी एवं गंगरार थानाधिकारी के मौजूद नहीं रहने पर विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर SDM को फोन पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। विधायक ने तीखे अंदाज में कहा कि जनसुनवाई में अधिकारी मौजूद रहकर आमजन की समस्याएं सुनें। उन्होंने कहा कि आम जनता को परेशान करने के बजाय गैरकानूनी काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि उनके कार्यकर्ता भी कानून तोड़ते हैं तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए। “युवा नशे की ओर जा रहे हैं, पुलिस सख्ती से कार्रवाई करे” विधायक ने युवाओं में बढ़ते नशे को लेकर चिंता जताई और पुलिस से नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि युवा देश और समाज का भविष्य हैं, इसलिए नशे पर रोक जरूरी है। “पदाधिकारी नहीं, जमीन पर बैठे कार्यकर्ताओं में से मिलेगा टिकट” आगामी पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव को लेकर विधायक धाकड़ ने पार्टी के भीतर टिकट वितरण को लेकर भी स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि केवल मंच पर बैठने या पदाधिकारी होने के आधार पर टिकट नहीं मिलेगा, बल्कि जमीन पर बैठकर संगठन के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं में से ही योग्य व्यक्ति को मौका दिया जाएगा। उन्होंने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वालों को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है और संगठन से अलग होकर चुनाव लड़ने वालों के खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्रवाई होगी। विधायक ने कहा, “चाय से ज्यादा केतली गर्म नहीं होनी चाहिए। मेरे लिए कोई खास नहीं है, पार्टी से हमारी पहचान है।” उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग काम कम करते हैं और बैनर पर फोटो लगाने का काम ज्यादा करते हैं। विद्यालय के डोम की गुणवत्ता पर भी जताई नाराजगी विधायक ने विद्यालय में बन रहे डोम के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, अन्यथा इसकी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद सीपी जोशी बोले—“डबल इंजन सरकार ने 10 साल में सबसे ज्यादा विकास कराया” सांसद चंद्र प्रकाश जोशी ने कहा कि पिछले 50 वर्षों में जितने विकास कार्य नहीं हुए, उससे अधिक काम पिछले दस वर्षों में डबल इंजन सरकार ने करवाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने आगामी पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से भाजपा को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि गांव, तहसील और जिले की सरकार भाजपा की बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना जरूरी है। सांसद ने कहा कि हमीरगढ़ हवाई पट्टी के विकास की दिशा में भी काम चल रहा है और जल्द ही यहां से राष्ट्रीय स्तर की उड़ानों की सुविधा मिलने की उम्मीद है। “पार्टी का निर्णय सर्वोपरि” कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भवानी राम जाट, पूर्व प्रधान देवीलाल जाट, पूर्व जिला मंत्री सत्यनारायण मेनारिया एवं भेरूसिंह चौहान ने भी भाजपा को आगामी चुनाव में जिताने का आह्वान किया। भेरूसिंह चौहान ने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है और संगठन में फूट या टांग खींचने का काम नहीं किया जाएगा। पूर्व सरपंच अशोक जैन ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान 21 विकास कार्यों के शिलान्यास के साथ 5100 पौधों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में युवाओं बुजर्गो सहित महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी निभाई3
- मस्तान बाबा के 29वें उर्स में शामिल होने उदयपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सी.एम. इब्राहिम उदयपुर। मस्तान बाबा ट्रस्ट के प्रवक्ता अनिस इक़बाल ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मस्तान बाबा ट्रस्ट के चीफ़ ट्रस्टी जनाब सी.एम. इब्राहिम साहब चार दिवसीय मस्तान बाबा के 29वें उर्स में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचे। सी.एम. इब्राहिम साहब आज सुबह बेंगलुरु से उदयपुर पहुंचे, जहां मस्तान बाबा ट्रस्ट के सदस्यों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। वे 8 अगस्त से 12 अगस्त तक उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। उर्स की शुरुआत 9 अगस्त शाम 5 बजे परचम कुशाई की रस्म के साथ होगी, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सी.एम. इब्राहिम शिरकत करेंगे। वहीं 12 अगस्त शाम 5 बजे कुल की रस्म अदा की जाएगी। एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में कार्यवाहक सदर सैयद सज्जाद हुसैन, सेक्रेट्री इक़बाल बेग, कोऑर्डिनेटर मोहसीन ख़ान, जॉइंट सेक्रेट्री अब्दुल रशीद, ख़ज़ांची दिलशाद शैख़ सहित ट्रस्ट सदस्य आरिफ़ ख़ान, मोहम्मद आसिफ़, ख़ालिक शेख़, अकील हुसैन, अयूब भाई गाड़ेवाला और नूर हसन मौजूद रहे। मस्तान बाबा ट्रस्ट के प्रवक्ता अनिस इक़बाल ने बताया कि उर्स को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की उम्मीद है।1
- भीलवाड़ा में अल्पसंख्यक ऋण मेला एवं जागरूकता शिविर आयोजित : NN811
- रांची छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर, रद्द होगी 14वीं JPSC पीटी परीक्षा?1
- भटेवर मे आयोजित हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, ग्रामीणों ने करवाई आंखों की जांच, चिकित्सको ने दिया परामर्श वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर में लव कुश बाल मन्दिर विद्यालय में नेत्र परीक्षण शिविर का असयोजन हुआ। अलख नयन मन्दिर विजन सेन्टर के तत्वावधान मे विद्यार्थियों व ग्रामीणों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य डिजिटल स्क्रीन मोबाइल के बढ़ते उपयोग के कारण बच्चो की आंखों पर पड़ रहे दुष्प्रभावो की समय रहते पहचान करना व उपचार करना। शिविर के दौरान विद्यालय सभी विद्यार्थियों के आंखों की जाँच की गई।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बहनोंई ने किये द्वारकाधीश के दर्शन तरुण जोशी राजसमंद 9414239 644 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहन बहनोई पहुंचे राजसमंद, द्वारकाधीश मंदिर में ग्वाल झांकी के किए दर्शन, मंदिर परंपरा अनुसार समाधान पद्धति से किया गया स्वागत, दर्शनों के बाद स्थानीय लोगों से मुलाकात के बाद उदयपुर रवाना हुए, नरेंद्र मोदी की बहन बसंता बेन और हसमुख भाई गुजरात के विशनगर से पहुंचे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बसंता बेन और बहनोई हंसमुख भाई निजी यात्रा पर मेवाड़ दौरे पर हे। इसी के बीच आज सुबह दोनों कांकरोली के द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचकर उन्होंने ग्वाल झांकी के दर्शन किए। इस मौके पर मंदिर परंपरा अनुसार समाधान पद्धति से उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर समाजसेवी प्रेम देवी हाडा, रमेश चंद्र, देवीलाल तेली, श्यामलाल साहू ने स्वागत किया। कुछ देर विश्राम के दौरान तृतीय पीठ प्रन्यास के द्वारकाधीश मंदिर के विशेष अधिकारी जयेशभाई शाह और मुकेश भाई मेहता ने उन्हें मंदिर मंडल विकास योजना के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद में उदयपुर के लिए रवाना हो गए जहां उनका निजी आयोजन में पहुंचने का कार्यक्रम है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।3
- कावड़ यात्रा गुप्तेश्वर महादेव से रोना होकर परशुराम महादेव तक तिरंगा यात्रा बालकृष्ण स्टेडियम से शुरू रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा4