logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जवासिया में 21 विकास कार्यों का शिलान्यास, 5100 पौधों का रोपण; धाकड़ की अधिकारियों को दो टूक—“जनसुनवाई में नहीं आए तो नोटिस मिलेगा”, बोले- पार्टी से बगावत करने वालों को टिकट नहीं गंगरार। जवासिया में शनिवार को भाजपा की ओर से विकास कार्यों के शिलान्यास, जनसुनवाई एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद सीपी जोशी और विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ की मौजूदगी में क्षेत्र के 21 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया तथा 5100 पौधे लगाए गए। इन विकास कार्यों की कुल लागत करीब 3 करोड़ 18 लाख 54 हजार रुपए बताई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। अतिथियों का 51 किलो की पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। पुलिस अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर विधायक नाराज, SDM को नोटिस के निर्देश जनसुनवाई के दौरान संबंधित डिप्टी एवं गंगरार थानाधिकारी के मौजूद नहीं रहने पर विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर SDM को फोन पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। विधायक ने तीखे अंदाज में कहा कि जनसुनवाई में अधिकारी मौजूद रहकर आमजन की समस्याएं सुनें। उन्होंने कहा कि आम जनता को परेशान करने के बजाय गैरकानूनी काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि उनके कार्यकर्ता भी कानून तोड़ते हैं तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए। “युवा नशे की ओर जा रहे हैं, पुलिस सख्ती से कार्रवाई करे” विधायक ने युवाओं में बढ़ते नशे को लेकर चिंता जताई और पुलिस से नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि युवा देश और समाज का भविष्य हैं, इसलिए नशे पर रोक जरूरी है। “पदाधिकारी नहीं, जमीन पर बैठे कार्यकर्ताओं में से मिलेगा टिकट” आगामी पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव को लेकर विधायक धाकड़ ने पार्टी के भीतर टिकट वितरण को लेकर भी स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि केवल मंच पर बैठने या पदाधिकारी होने के आधार पर टिकट नहीं मिलेगा, बल्कि जमीन पर बैठकर संगठन के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं में से ही योग्य व्यक्ति को मौका दिया जाएगा। उन्होंने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वालों को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है और संगठन से अलग होकर चुनाव लड़ने वालों के खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्रवाई होगी। विधायक ने कहा, “चाय से ज्यादा केतली गर्म नहीं होनी चाहिए। मेरे लिए कोई खास नहीं है, पार्टी से हमारी पहचान है।” उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग काम कम करते हैं और बैनर पर फोटो लगाने का काम ज्यादा करते हैं। विद्यालय के डोम की गुणवत्ता पर भी जताई नाराजगी विधायक ने विद्यालय में बन रहे डोम के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, अन्यथा इसकी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद सीपी जोशी बोले—“डबल इंजन सरकार ने 10 साल में सबसे ज्यादा विकास कराया” सांसद चंद्र प्रकाश जोशी ने कहा कि पिछले 50 वर्षों में जितने विकास कार्य नहीं हुए, उससे अधिक काम पिछले दस वर्षों में डबल इंजन सरकार ने करवाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने आगामी पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से भाजपा को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि गांव, तहसील और जिले की सरकार भाजपा की बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना जरूरी है। सांसद ने कहा कि हमीरगढ़ हवाई पट्टी के विकास की दिशा में भी काम चल रहा है और जल्द ही यहां से राष्ट्रीय स्तर की उड़ानों की सुविधा मिलने की उम्मीद है। “पार्टी का निर्णय सर्वोपरि” कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भवानी राम जाट, पूर्व प्रधान देवीलाल जाट, पूर्व जिला मंत्री सत्यनारायण मेनारिया एवं भेरूसिंह चौहान ने भी भाजपा को आगामी चुनाव में जिताने का आह्वान किया। भेरूसिंह चौहान ने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है और संगठन में फूट या टांग खींचने का काम नहीं किया जाएगा। पूर्व सरपंच अशोक जैन ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान 21 विकास कार्यों के शिलान्यास के साथ 5100 पौधों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में युवाओं बुजर्गो सहित महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी निभाई

22 hrs ago
user_Chandra prakash  bilwal
Chandra prakash bilwal
Teacher गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
22 hrs ago

जवासिया में 21 विकास कार्यों का शिलान्यास, 5100 पौधों का रोपण; धाकड़ की अधिकारियों को दो टूक—“जनसुनवाई में नहीं आए तो नोटिस मिलेगा”, बोले- पार्टी से बगावत करने वालों को टिकट नहीं गंगरार। जवासिया में शनिवार को भाजपा की ओर से विकास कार्यों के शिलान्यास, जनसुनवाई एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद सीपी जोशी और विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ की मौजूदगी में क्षेत्र के 21 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया तथा 5100 पौधे लगाए गए। इन विकास कार्यों की कुल लागत करीब 3 करोड़ 18 लाख 54 हजार रुपए बताई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। अतिथियों का 51 किलो की पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। पुलिस अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर विधायक नाराज, SDM को नोटिस के निर्देश जनसुनवाई के दौरान संबंधित डिप्टी एवं गंगरार थानाधिकारी के मौजूद नहीं रहने पर विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर SDM को फोन पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। विधायक ने तीखे अंदाज में कहा कि जनसुनवाई में अधिकारी मौजूद रहकर आमजन की समस्याएं सुनें। उन्होंने कहा कि आम जनता को परेशान करने के बजाय गैरकानूनी काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि उनके कार्यकर्ता भी कानून तोड़ते हैं तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए। “युवा नशे की ओर जा रहे हैं, पुलिस सख्ती से

कार्रवाई करे” विधायक ने युवाओं में बढ़ते नशे को लेकर चिंता जताई और पुलिस से नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि युवा देश और समाज का भविष्य हैं, इसलिए नशे पर रोक जरूरी है। “पदाधिकारी नहीं, जमीन पर बैठे कार्यकर्ताओं में से मिलेगा टिकट” आगामी पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव को लेकर विधायक धाकड़ ने पार्टी के भीतर टिकट वितरण को लेकर भी स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि केवल मंच पर बैठने या पदाधिकारी होने के आधार पर टिकट नहीं मिलेगा, बल्कि जमीन पर बैठकर संगठन के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं में से ही योग्य व्यक्ति को मौका दिया जाएगा। उन्होंने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वालों को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है और संगठन से अलग होकर चुनाव लड़ने वालों के खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्रवाई होगी। विधायक ने कहा, “चाय से ज्यादा केतली गर्म नहीं होनी चाहिए। मेरे लिए कोई खास नहीं है, पार्टी से हमारी पहचान है।” उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग काम कम करते हैं और बैनर पर फोटो लगाने का काम ज्यादा करते हैं। विद्यालय के डोम की गुणवत्ता पर भी जताई नाराजगी विधायक ने विद्यालय में बन रहे डोम के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, अन्यथा इसकी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों

को चेताया कि विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद सीपी जोशी बोले—“डबल इंजन सरकार ने 10 साल में सबसे ज्यादा विकास कराया” सांसद चंद्र प्रकाश जोशी ने कहा कि पिछले 50 वर्षों में जितने विकास कार्य नहीं हुए, उससे अधिक काम पिछले दस वर्षों में डबल इंजन सरकार ने करवाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने आगामी पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से भाजपा को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि गांव, तहसील और जिले की सरकार भाजपा की बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना जरूरी है। सांसद ने कहा कि हमीरगढ़ हवाई पट्टी के विकास की दिशा में भी काम चल रहा है और जल्द ही यहां से राष्ट्रीय स्तर की उड़ानों की सुविधा मिलने की उम्मीद है। “पार्टी का निर्णय सर्वोपरि” कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भवानी राम जाट, पूर्व प्रधान देवीलाल जाट, पूर्व जिला मंत्री सत्यनारायण मेनारिया एवं भेरूसिंह चौहान ने भी भाजपा को आगामी चुनाव में जिताने का आह्वान किया। भेरूसिंह चौहान ने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है और संगठन में फूट या टांग खींचने का काम नहीं किया जाएगा। पूर्व सरपंच अशोक जैन ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान 21 विकास कार्यों के शिलान्यास के साथ 5100 पौधों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में युवाओं बुजर्गो सहित महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी निभाई

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बच्चों के मनोरंजन के और शिलालेख जब इसका भूमि पूजन और इसका यह निर्माण हुआ अठाना नगर परिषद में बच्चों की सारी व्यवस्था मनोरंजन की सुचारू रूप से संचालित की जा रही है माननीय जी का बहुत-बहुत धन्यवाद ऐसे ही आपके गृह क्षेत्र जावद में भी किया जाए अच्छा है
    1
    बच्चों के मनोरंजन के और शिलालेख जब इसका भूमि पूजन और इसका यह निर्माण हुआ
अठाना नगर परिषद में बच्चों की सारी व्यवस्था मनोरंजन की सुचारू रूप से संचालित की जा रही है माननीय जी का बहुत-बहुत धन्यवाद ऐसे ही आपके गृह क्षेत्र जावद में भी किया जाए अच्छा है
    user_Madan joshi
    Madan joshi
    जावद, नीमच, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झातला पंचायत में 31 साल के पट्टों का रिकॉर्ड गायब! 1995 से 2026 तक आवासीय भूखंडों के पट्टे किसे मिले? पंचायत ने कहा—“रिकॉर्ड ही उपलब्ध नहीं” झातला। ग्राम पंचायत झातला में आवासीय भूखंडों के पट्टों को लेकर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। वर्ष 1995 से 2026 तक पंचायत द्वारा आवासीय भूखंडों के संबंध में जारी किए गए पट्टों की जानकारी मांगे जाने पर पंचायत सचिव ने पंचायत के लेटरपैड पर लिखित जवाब देते हुए कहा कि पंचायत में संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। करीब 31 वर्षों के रिकॉर्ड का इस तरह उपलब्ध नहीं होना अपने आप में गंभीर प्रशासनिक सवाल खड़े करता है। आखिर इतने वर्षों में पंचायत द्वारा किन-किन लोगों को आवासीय भूखंडों के पट्टे दिए गए? कितने पट्टे जारी हुए? किसके नाम पर हुए और किस प्रक्रिया के तहत हुए—इन सवालों का जवाब अब रिकॉर्ड के अभाव में कौन देगा? मामले को लेकर प्रेस प्रतिनिधि द्वारा मंत्री से चर्चा कर उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी देने तथा रिकॉर्ड गायब होने की स्थिति में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पंचायत का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड आखिर कहां गया। वहीं पंचायत सचिव का कहना है कि उन्हें पद संभाले लगभग एक माह ही हुआ है और पुराने रिकॉर्ड के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 1995 से 2026 तक के महत्वपूर्ण पंचायत रिकॉर्ड का जिम्मेदार कौन है? यदि रिकॉर्ड वास्तव में उपलब्ध नहीं है तो वह कहां गया और उसकी जिम्मेदारी किसकी है? क्या पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होगी? और क्या पुराने रिकॉर्ड की तलाश कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी? झातला पंचायत में 31 वर्षों के पट्टा रिकॉर्ड के गायब होने का मामला अब जांच की मांग कर रहा है। प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है, यह देखने वाली बात होगी। सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट
    3
    झातला पंचायत में 31 साल के पट्टों का रिकॉर्ड गायब!
1995 से 2026 तक आवासीय भूखंडों के पट्टे किसे मिले? पंचायत ने कहा—“रिकॉर्ड ही उपलब्ध नहीं”
झातला। ग्राम पंचायत झातला में आवासीय भूखंडों के पट्टों को लेकर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। वर्ष 1995 से 2026 तक पंचायत द्वारा आवासीय भूखंडों के संबंध में जारी किए गए पट्टों की जानकारी मांगे जाने पर पंचायत सचिव ने पंचायत के लेटरपैड पर लिखित जवाब देते हुए कहा कि पंचायत में संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।
करीब 31 वर्षों के रिकॉर्ड का इस तरह उपलब्ध नहीं होना अपने आप में गंभीर प्रशासनिक सवाल खड़े करता है। आखिर इतने वर्षों में पंचायत द्वारा किन-किन लोगों को आवासीय भूखंडों के पट्टे दिए गए? कितने पट्टे जारी हुए? किसके नाम पर हुए और किस प्रक्रिया के तहत हुए—इन सवालों का जवाब अब रिकॉर्ड के अभाव में कौन देगा?
मामले को लेकर प्रेस प्रतिनिधि द्वारा मंत्री से चर्चा कर उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी देने तथा रिकॉर्ड गायब होने की स्थिति में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पंचायत का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड आखिर कहां गया।
वहीं पंचायत सचिव का कहना है कि उन्हें पद संभाले लगभग एक माह ही हुआ है और पुराने रिकॉर्ड के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 1995 से 2026 तक के महत्वपूर्ण पंचायत रिकॉर्ड का जिम्मेदार कौन है? यदि रिकॉर्ड वास्तव में उपलब्ध नहीं है तो वह कहां गया और उसकी जिम्मेदारी किसकी है? क्या पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होगी? और क्या पुराने रिकॉर्ड की तलाश कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी?
झातला पंचायत में 31 वर्षों के पट्टा रिकॉर्ड के गायब होने का मामला अब जांच की मांग कर रहा है। प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है, यह देखने वाली बात होगी। सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट
    user_Khwaja Hussain mewati singoli
    Khwaja Hussain mewati singoli
    Salesperson सिंगोली, नीमच, मध्य प्रदेश•
    30 min ago
  • Jaipur : मानसून सत्र से पहले सरकार पर कांग्रेस का हमला, सत्र 15 से 25 दिन विधानसभा चलाने की मांग, जनता की आवाज दबाई गई तो CM आवास का होगा घेराव, विधानसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की मांग #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    1
    Jaipur : मानसून सत्र से पहले सरकार पर कांग्रेस का हमला, सत्र 15 से 25 दिन विधानसभा चलाने की मांग, जनता की आवाज दबाई गई तो CM आवास का होगा घेराव, विधानसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की मांग
#LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by Mukesh rathor
    1
    Post by Mukesh rathor
    user_Mukesh rathor
    Mukesh rathor
    Electrician नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    30 min ago
  • रांची छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर, रद्द होगी 14वीं JPSC पीटी परीक्षा?
    1
    रांची छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर, रद्द होगी 14वीं JPSC पीटी परीक्षा?
    user_आदर्श न्यूज़
    आदर्श न्यूज़
    Advertising agency भोपालसागर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जावद नगर परिषद से तो अठाना नगर परिषद अच्छा है यहां विकास की गंगा बह रही है ग्वालियर स्टेट के टाइम की जावद नगर परिषद और वहां के विधायक मंत्री और वहां के जावद नगर के माननीय भूत पूर्व स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार जी सकलेचा जो मुख्यमंत्री रह चुके थे और अभी वर्तमान में उनके सुपुत्र माननीय ओम प्रकाश जी सकलेचा जो की विधायक है वह जावद में विकास की गंगा के नाम पर कुछ नहीं किया है ज्यादातर भ्रष्टाचार ही हुआ है ना बच्चों के मनोरंजन के कोई साधन है और नहीं जावद के नगर के अंदर के रोड व्यवस्थित है क्या यहां का पार्षद विधायक अपने ही घर को साफ नहीं रख पाएगा आम जनता की अपील है माननीय तुरंत संज्ञान में ले जो की अभी वर्तमान में नगर परिषद बना है उसमें इतनी तरक्की हो चुकी है क्या जवाद नगर परिषद का अधिकार नहीं बनता क्या वहां के माननीय को यह विचार नहीं आता
    3
    जावद नगर परिषद से तो अठाना नगर परिषद अच्छा है यहां विकास की गंगा बह रही है
ग्वालियर स्टेट के टाइम की जावद नगर परिषद और वहां के विधायक मंत्री और वहां के जावद नगर के माननीय भूत पूर्व स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार जी सकलेचा जो मुख्यमंत्री रह चुके थे और अभी वर्तमान में उनके सुपुत्र माननीय ओम प्रकाश जी सकलेचा जो की विधायक है वह जावद में विकास की गंगा के नाम पर कुछ नहीं किया है ज्यादातर भ्रष्टाचार ही हुआ है ना बच्चों के मनोरंजन के कोई साधन है और नहीं जावद के नगर के अंदर के रोड व्यवस्थित है क्या यहां का पार्षद विधायक अपने ही घर को साफ नहीं रख पाएगा आम जनता की अपील है माननीय तुरंत संज्ञान में ले जो की अभी वर्तमान में नगर परिषद बना है उसमें इतनी तरक्की हो चुकी है क्या जवाद नगर परिषद का अधिकार नहीं बनता क्या वहां के माननीय को यह विचार नहीं आता
    user_Madan joshi
    Madan joshi
    जावद, नीमच, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने वाला बिल सीनेट में पास अमेरिका में सीनेट ने लंबे समय से लंबित रूस की तेल और गैस बिक्री पर लगने वाले प्रतिबंधों से संबंधित विधेयक (बिल) को मंजूरी वाशिंगटन । अमेरिका में सीनेट ने लंबे समय से लंबित रूस की तेल और गैस बिक्री पर लगने वाले प्रतिबंधों से संबंधित विधेयक (बिल) को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक से संबंधित कानून लागू होने का सर्वाधिक असर भारत, चीन, जापान और यूरोप के कुछ देशों पर पड़ सकता है। इन देशों के माल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 100 प्रतिशत तक टैरिफ (आयात शुल्क) लगा सकेंगे। इस विधेयक के प्रस्तावकों में रिपब्लिकन पार्टी के दिग्गज सांसद दिवंगत लिंडसे ग्राहम भी शामिल थे। इस विधेयक को सितंबर में रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देश होंगे अमेरिका के निशाने पर प्रतिनिधि सभा में पेश किए जाने की संभावना है। वहां से पारित होने के बाद यह विधेयक राष्ट्रपति के पास प्रतिनिधि सभा में जाएगा बिल, बाद में होंगे राष्ट्रपति के दस्तखत जाएगा और उनके हस्ताक्षर के बाद ये प्रतिबंध लागू हो जाएंगे। ग्राहम यूक्रेन के कट्टर समर्थक अमेरिकी नेता थे। इस विधेयक के जरिये रूस पर प्रतिबंध लगाने का उद्देश्य साढ़े चार वर्ष से यूक्रेन से युद्ध लड़ रहे रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाना है जिससे वह समझौते के लिए बाध्य हो। रूस पर प्रतिबंध के समर्थन में 86 वोट और विरोध में 11 वोट पड़े। इस प्रतिबंध के लागू होने का व्यापक असर रूस के साथ ही भारत और चीन पर पड़ेगा। भारत यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही रूस से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल का आयात कर रहा है। यह आयात प्रतिदिन 20 लाख बैरल से ज्यादा तेल कां है। ईरान युद्ध छिड़ने के बाद भारत रूस से गैस का भी आयात कर रहा है।
    1
    भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने वाला बिल सीनेट में पास
अमेरिका में सीनेट ने लंबे समय से लंबित रूस की तेल और गैस बिक्री पर लगने वाले प्रतिबंधों से संबंधित विधेयक (बिल) को मंजूरी 
वाशिंगटन । अमेरिका में सीनेट ने लंबे समय से लंबित रूस की तेल और गैस बिक्री पर लगने वाले प्रतिबंधों से संबंधित विधेयक (बिल) को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक से संबंधित कानून लागू होने का सर्वाधिक असर भारत, चीन, जापान और यूरोप के कुछ देशों पर पड़ सकता है। इन देशों के माल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 100 प्रतिशत तक टैरिफ (आयात शुल्क) लगा सकेंगे।
इस विधेयक के प्रस्तावकों में रिपब्लिकन पार्टी के दिग्गज सांसद दिवंगत लिंडसे ग्राहम भी शामिल थे। इस विधेयक को सितंबर में
रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देश होंगे अमेरिका के निशाने पर
प्रतिनिधि सभा में पेश किए जाने की संभावना है। वहां से पारित होने के बाद यह विधेयक राष्ट्रपति के पास
प्रतिनिधि सभा में जाएगा बिल, बाद में होंगे राष्ट्रपति के दस्तखत
जाएगा और उनके हस्ताक्षर के बाद ये प्रतिबंध लागू हो जाएंगे। ग्राहम यूक्रेन के कट्टर समर्थक अमेरिकी
नेता थे। इस विधेयक के जरिये रूस पर प्रतिबंध लगाने का उद्देश्य साढ़े चार वर्ष से यूक्रेन से युद्ध लड़ रहे रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाना है जिससे वह समझौते के लिए बाध्य हो। रूस पर प्रतिबंध के समर्थन में 86 वोट और विरोध में 11 वोट पड़े।
इस प्रतिबंध के लागू होने का व्यापक असर रूस के साथ ही भारत और चीन पर पड़ेगा। भारत यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही रूस से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल का आयात कर रहा है। यह आयात प्रतिदिन 20 लाख बैरल से ज्यादा तेल कां है। ईरान युद्ध छिड़ने के बाद भारत रूस से गैस का भी आयात कर रहा है।
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    2 hrs ago
  • हनी ट्रैप के शिकार विंग कमांडर ने साथी अधिकारी के फोन में डाले थे स्पाईवेयरदिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में दायर आरोप पत्र में किया दांवा नई दिल्ली: पाकिस्तानी हैंडलर के हनी ट्रैप में फंसे भारतीय वायु सेना के एक विंग कमांडर के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपपत्र दाखिल किया है। बीते 30 मई को वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत पर स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील व गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में विंग कमांडर मनोरथ सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया था। रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ के बाद उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। अब बीते 30 जुलाई को विंग कमांडर के खिलाफ आफिशियल सीक्रेट एक्ट की विभिन्न धाराओं में पटियाला हाउस कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया गया है। आरोप है कि पाकिस्तानी हैंडलर के कहने पर विंग कमांडर ने अपने एक साथी अधिकारी के मोबाइल में डाटा चुराने वाला एक खतरनाक एप (स्पाइवेयर) भी इंस्टाल कर दिया था, ताकि उस डिवाइस की जासूसी और लोकेशन ट्रैकिंग की जा सके। सीमा पार से संचालित जासूसी नेटवर्क का पता चला : स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस के एक अधिकारी के मुताबिक, जांच में सीमा पार से संचालित जासूसी नेटवर्क का पता महिला बनकर आइएसआइ के हैंडलर ने बनाया शिकार, 30 मई को स्पेशल सेल ने किया था विंग कमांडर को गिरफ्तार सैन्य इकाइयों की तैनाती और गतिविधियों से जुड़े फोटोग्राफ, वीडियो व दस्तावेज पाकिस्तान को पहुंचाए थे चला था। महिला बनकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के हैंडलर ने विंग कमांडर मनोरथ सिंह को 'हनी ट्रैप' का शिकार बना लिया था। आरोपित अधिकारी व्यक्तिगत जीवन में कठिन दौर से गुजर रहा था। इसी दौरान इंटरनेट मीडिया के जरिये एक महिला ने उससे संपर्क साधा था। संदिग्ध गतिविधियों पर पहले से रखी जा रही थी नजर पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच से संकेत मिले थे कि यह भारतीय सैन्य खुफिया तंत्र को भेदने के लिए पाकिस्तान द्वारा चलाए जा रहे एक बड़े जासूसी नेटवर्क का हिस्सा था। वायुसेना अधिकारी की संदिग्ध गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि लीक जानकारियों से देश की सुरक्षा को कितना नुकसान पहुंचा है। मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और वीडियो काल तक जा पहुंची। महिला ने अधिकारी का विश्वास जीतकर और भरोसे में लेकर उससे सैन्य इकाइयों की तैनाती और गतिविधियों से जुड़े फोटोग्राफ, वीडियो और महत्वपूर्ण दस्तावेज हासिल कर लिए थे।
    1
    हनी ट्रैप के शिकार विंग कमांडर ने साथी अधिकारी के फोन में डाले थे स्पाईवेयरदिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में दायर आरोप पत्र में किया दांवा
नई दिल्ली: पाकिस्तानी हैंडलर के हनी ट्रैप में फंसे भारतीय वायु सेना के एक विंग कमांडर के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपपत्र दाखिल किया है। बीते 30 मई को वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत पर स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील व गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में विंग कमांडर मनोरथ सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया था। रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ के बाद उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। अब बीते 30 जुलाई को विंग कमांडर के खिलाफ आफिशियल सीक्रेट एक्ट की विभिन्न धाराओं में पटियाला हाउस कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया गया है। आरोप है कि पाकिस्तानी हैंडलर के कहने पर विंग कमांडर ने अपने एक साथी अधिकारी के मोबाइल में डाटा चुराने वाला एक खतरनाक एप (स्पाइवेयर) भी इंस्टाल कर दिया था, ताकि उस डिवाइस की जासूसी और लोकेशन ट्रैकिंग की जा सके।
सीमा पार से संचालित जासूसी नेटवर्क का पता चला : स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस के एक अधिकारी के मुताबिक, जांच में सीमा पार से संचालित जासूसी नेटवर्क का पता
महिला बनकर आइएसआइ के हैंडलर ने बनाया शिकार, 30 मई को स्पेशल सेल ने किया था विंग कमांडर को गिरफ्तार
सैन्य इकाइयों की तैनाती और गतिविधियों से जुड़े फोटोग्राफ, वीडियो व दस्तावेज पाकिस्तान को पहुंचाए थे
चला था। महिला बनकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के हैंडलर ने विंग कमांडर मनोरथ सिंह को 'हनी ट्रैप' का शिकार बना लिया था। आरोपित अधिकारी व्यक्तिगत जीवन में कठिन दौर से गुजर रहा था। इसी दौरान इंटरनेट मीडिया के जरिये एक महिला ने उससे संपर्क साधा था।
संदिग्ध गतिविधियों पर पहले से रखी जा रही थी नजर
पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच से संकेत मिले थे कि यह भारतीय सैन्य खुफिया तंत्र को भेदने के लिए पाकिस्तान द्वारा चलाए जा रहे एक बड़े जासूसी नेटवर्क का हिस्सा था। वायुसेना अधिकारी की संदिग्ध गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि लीक जानकारियों से देश की सुरक्षा को कितना नुकसान पहुंचा है। मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।
धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और वीडियो काल तक जा पहुंची।
महिला ने अधिकारी का विश्वास जीतकर और भरोसे में लेकर उससे सैन्य इकाइयों की तैनाती और गतिविधियों से जुड़े फोटोग्राफ, वीडियो और महत्वपूर्ण दस्तावेज हासिल कर लिए थे।
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.