logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीलवाड़ा में अल्पसंख्यक ऋण मेला एवं जागरूकता शिविर आयोजित : NN81

7 hrs ago
user_Dev karan Mali
Dev karan Mali
Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
7 hrs ago

भीलवाड़ा में अल्पसंख्यक ऋण मेला एवं जागरूकता शिविर आयोजित : NN81

More news from Rajasthan and nearby areas
  • भीलवाड़ा में अल्पसंख्यक ऋण मेला एवं जागरूकता शिविर आयोजित : NN81
    1
    भीलवाड़ा में अल्पसंख्यक ऋण मेला एवं जागरूकता शिविर आयोजित : NN81
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • सांसद सीपी जोशी और विधायक सुरेश धाकड़ का गंगरार में स्वागत और अभिनंदन SDM गंगरार और सभी मौजूद
    1
    सांसद सीपी जोशी और विधायक सुरेश धाकड़ का गंगरार में स्वागत और अभिनंदन SDM गंगरार और सभी मौजूद
    user_SADAS LIVE NEWS
    SADAS LIVE NEWS
    Local News Reporter गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • जवासिया में 21 विकास कार्यों का शिलान्यास, 5100 पौधों का रोपण; धाकड़ की अधिकारियों को दो टूक—“जनसुनवाई में नहीं आए तो नोटिस मिलेगा”, बोले- पार्टी से बगावत करने वालों को टिकट नहीं गंगरार। जवासिया में शनिवार को भाजपा की ओर से विकास कार्यों के शिलान्यास, जनसुनवाई एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद सीपी जोशी और विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ की मौजूदगी में क्षेत्र के 21 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया तथा 5100 पौधे लगाए गए। इन विकास कार्यों की कुल लागत करीब 3 करोड़ 18 लाख 54 हजार रुपए बताई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। अतिथियों का 51 किलो की पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। पुलिस अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर विधायक नाराज, SDM को नोटिस के निर्देश जनसुनवाई के दौरान संबंधित डिप्टी एवं गंगरार थानाधिकारी के मौजूद नहीं रहने पर विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर SDM को फोन पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। विधायक ने तीखे अंदाज में कहा कि जनसुनवाई में अधिकारी मौजूद रहकर आमजन की समस्याएं सुनें। उन्होंने कहा कि आम जनता को परेशान करने के बजाय गैरकानूनी काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि उनके कार्यकर्ता भी कानून तोड़ते हैं तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए। “युवा नशे की ओर जा रहे हैं, पुलिस सख्ती से कार्रवाई करे” विधायक ने युवाओं में बढ़ते नशे को लेकर चिंता जताई और पुलिस से नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि युवा देश और समाज का भविष्य हैं, इसलिए नशे पर रोक जरूरी है। “पदाधिकारी नहीं, जमीन पर बैठे कार्यकर्ताओं में से मिलेगा टिकट” आगामी पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव को लेकर विधायक धाकड़ ने पार्टी के भीतर टिकट वितरण को लेकर भी स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि केवल मंच पर बैठने या पदाधिकारी होने के आधार पर टिकट नहीं मिलेगा, बल्कि जमीन पर बैठकर संगठन के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं में से ही योग्य व्यक्ति को मौका दिया जाएगा। उन्होंने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वालों को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है और संगठन से अलग होकर चुनाव लड़ने वालों के खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्रवाई होगी। विधायक ने कहा, “चाय से ज्यादा केतली गर्म नहीं होनी चाहिए। मेरे लिए कोई खास नहीं है, पार्टी से हमारी पहचान है।” उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग काम कम करते हैं और बैनर पर फोटो लगाने का काम ज्यादा करते हैं। विद्यालय के डोम की गुणवत्ता पर भी जताई नाराजगी विधायक ने विद्यालय में बन रहे डोम के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, अन्यथा इसकी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद सीपी जोशी बोले—“डबल इंजन सरकार ने 10 साल में सबसे ज्यादा विकास कराया” सांसद चंद्र प्रकाश जोशी ने कहा कि पिछले 50 वर्षों में जितने विकास कार्य नहीं हुए, उससे अधिक काम पिछले दस वर्षों में डबल इंजन सरकार ने करवाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने आगामी पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से भाजपा को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि गांव, तहसील और जिले की सरकार भाजपा की बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना जरूरी है। सांसद ने कहा कि हमीरगढ़ हवाई पट्टी के विकास की दिशा में भी काम चल रहा है और जल्द ही यहां से राष्ट्रीय स्तर की उड़ानों की सुविधा मिलने की उम्मीद है। “पार्टी का निर्णय सर्वोपरि” कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भवानी राम जाट, पूर्व प्रधान देवीलाल जाट, पूर्व जिला मंत्री सत्यनारायण मेनारिया एवं भेरूसिंह चौहान ने भी भाजपा को आगामी चुनाव में जिताने का आह्वान किया। भेरूसिंह चौहान ने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है और संगठन में फूट या टांग खींचने का काम नहीं किया जाएगा। पूर्व सरपंच अशोक जैन ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान 21 विकास कार्यों के शिलान्यास के साथ 5100 पौधों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में युवाओं बुजर्गो सहित महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी निभाई
    3
    जवासिया में 21 विकास कार्यों का शिलान्यास, 5100 पौधों का रोपण; धाकड़ की अधिकारियों को दो टूक—“जनसुनवाई में नहीं आए तो नोटिस मिलेगा”, बोले- पार्टी से बगावत करने वालों को टिकट नहीं
गंगरार। जवासिया में शनिवार को भाजपा की ओर से विकास कार्यों के शिलान्यास, जनसुनवाई एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद सीपी जोशी और विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ की मौजूदगी में क्षेत्र के 21 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया तथा 5100 पौधे लगाए गए। इन विकास कार्यों की कुल लागत करीब 3 करोड़ 18 लाख 54 हजार रुपए बताई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। अतिथियों का 51 किलो की पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
पुलिस अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर विधायक नाराज, SDM को नोटिस के निर्देश
जनसुनवाई के दौरान संबंधित डिप्टी एवं गंगरार थानाधिकारी के मौजूद नहीं रहने पर विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर SDM को फोन पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। विधायक ने तीखे अंदाज में कहा कि जनसुनवाई में अधिकारी मौजूद रहकर आमजन की समस्याएं सुनें। उन्होंने कहा कि आम जनता को परेशान करने के बजाय गैरकानूनी काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि उनके कार्यकर्ता भी कानून तोड़ते हैं तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
“युवा नशे की ओर जा रहे हैं, पुलिस सख्ती से कार्रवाई करे”
विधायक ने युवाओं में बढ़ते नशे को लेकर चिंता जताई और पुलिस से नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि युवा देश और समाज का भविष्य हैं, इसलिए नशे पर रोक जरूरी है।
“पदाधिकारी नहीं, जमीन पर बैठे कार्यकर्ताओं में से मिलेगा टिकट”
आगामी पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव को लेकर विधायक धाकड़ ने पार्टी के भीतर टिकट वितरण को लेकर भी स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि केवल मंच पर बैठने या पदाधिकारी होने के आधार पर टिकट नहीं मिलेगा, बल्कि जमीन पर बैठकर संगठन के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं में से ही योग्य व्यक्ति को मौका दिया जाएगा।
उन्होंने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वालों को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है और संगठन से अलग होकर चुनाव लड़ने वालों के खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्रवाई होगी।
विधायक ने कहा, “चाय से ज्यादा केतली गर्म नहीं होनी चाहिए। मेरे लिए कोई खास नहीं है, पार्टी से हमारी पहचान है।” उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग काम कम करते हैं और बैनर पर फोटो लगाने का काम ज्यादा करते हैं।
विद्यालय के डोम की गुणवत्ता पर भी जताई नाराजगी
विधायक ने विद्यालय में बन रहे डोम के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, अन्यथा इसकी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सांसद सीपी जोशी बोले—“डबल इंजन सरकार ने 10 साल में सबसे ज्यादा विकास कराया”
सांसद चंद्र प्रकाश जोशी ने कहा कि पिछले 50 वर्षों में जितने विकास कार्य नहीं हुए, उससे अधिक काम पिछले दस वर्षों में डबल इंजन सरकार ने करवाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का काम किया है।
उन्होंने आगामी पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से भाजपा को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि गांव, तहसील और जिले की सरकार भाजपा की बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना जरूरी है।
सांसद ने कहा कि हमीरगढ़ हवाई पट्टी के विकास की दिशा में भी काम चल रहा है और जल्द ही यहां से राष्ट्रीय स्तर की उड़ानों की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
“पार्टी का निर्णय सर्वोपरि”
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भवानी राम जाट, पूर्व प्रधान देवीलाल जाट, पूर्व जिला मंत्री सत्यनारायण मेनारिया एवं भेरूसिंह चौहान ने भी भाजपा को आगामी चुनाव में जिताने का आह्वान किया। भेरूसिंह चौहान ने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है और संगठन में फूट या टांग खींचने का काम नहीं किया जाएगा।
पूर्व सरपंच अशोक जैन ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान 21 विकास कार्यों के शिलान्यास के साथ 5100 पौधों का पौधरोपण किया गया।
कार्यक्रम में युवाओं बुजर्गो सहित महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी निभाई
    user_Chandra prakash  bilwal
    Chandra prakash bilwal
    Teacher गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • कोली समाज शाहपुरा ने नवचयनित प्रतिभाओं का किया सम्मान शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार कोली समाज शाहपुरा की ओर से रविवार को पावरलूम परिसर में समाज की प्रतिभाओं एवं सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों, समाजबंधुओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में चिकित्सा विभाग से चयनित लक्ष्मी कोली पुत्री नाथूलाल कोली आमेरिया, ओमप्रकाश पुत्र पप्पूलाल कोली खण्डवाल, केसरीमल पुत्र लक्ष्मीनारायण खण्डवाल तथा गौतम कोली पुत्र सम्पतलाल कोली भाकर को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिक्षा विभाग में द्वितीय श्रेणी वरिष्ठ अध्यापक पद पर चयनित प्रतीका कोली पुत्री मिश्रीलाल सकरवाल, डाक विभाग से भारती कोली पुत्री रामस्वरूप बछापरिया एवं खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली वॉलीबॉल की नेशनल प्लेयर खुशबू कोली पुत्री गणेश लाल रोदिया को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व में आयोजित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की लिखित प्रतियोगिता में चयनित एवं भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने से विद्यार्थियों में शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सरकारी सेवाओं के प्रति रुचि बढ़ेगी। समारोह के दौरान सेवा निवृत्त सुंदरलाल कोली ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए घोषणा की कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उनकी इस घोषणा का उपस्थित समाजबंधुओं ने स्वागत किया। वहीं सेवा निवृत्त लादूलाल कोली ने विद्यार्थियों में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष एवं विचारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बच्चों को डॉ. अंबेडकर की जीवनी की पुस्तकें उपलब्ध करवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि समाज में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाना समय की आवश्यकता है। सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं का सम्मान तथा विद्यार्थियों के लिए प्रोत्साहन राशि एवं प्रेरणादायी पुस्तकों की घोषणा समाज में शिक्षा और प्रतिभा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। कार्यक्रम के अंत में समाज के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश, वरिष्ठ अध्यापक महेश कुमार, समाज अध्यक्ष नरेश कुमार, सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष शंकरलाल, सचिव बरदीचंद, हाथ करघा सहकारी समिति मंत्री नाथूलाल सहित रामकिशन, रामचंद्र, रामस्वरूप, सम्पत, छोटूलाल, राजकुमार, महेंद्र, भगवत, शांतिलाल, कन्हैयालाल खाना, बल्लू भाई, रवि कुमार आदि समाज बंधुओं व महिलाओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
    2
    कोली समाज शाहपुरा ने नवचयनित प्रतिभाओं का किया सम्मान
शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार 
कोली समाज शाहपुरा की ओर से रविवार को पावरलूम परिसर में समाज की प्रतिभाओं एवं सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों, समाजबंधुओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में चिकित्सा विभाग से चयनित लक्ष्मी कोली पुत्री नाथूलाल कोली आमेरिया, ओमप्रकाश पुत्र पप्पूलाल कोली खण्डवाल, केसरीमल पुत्र लक्ष्मीनारायण खण्डवाल तथा गौतम कोली पुत्र सम्पतलाल कोली भाकर को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिक्षा विभाग में द्वितीय श्रेणी वरिष्ठ अध्यापक पद पर चयनित प्रतीका कोली पुत्री मिश्रीलाल सकरवाल, डाक विभाग से भारती कोली पुत्री रामस्वरूप बछापरिया एवं खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली वॉलीबॉल की नेशनल प्लेयर खुशबू कोली पुत्री गणेश लाल रोदिया को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व में आयोजित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की लिखित प्रतियोगिता में चयनित एवं भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने से विद्यार्थियों में शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सरकारी सेवाओं के प्रति रुचि बढ़ेगी। समारोह के दौरान सेवा निवृत्त सुंदरलाल कोली ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए घोषणा की कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उनकी इस घोषणा का उपस्थित समाजबंधुओं ने स्वागत किया। वहीं सेवा निवृत्त लादूलाल कोली ने विद्यार्थियों में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष एवं विचारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बच्चों को डॉ. अंबेडकर की जीवनी की पुस्तकें उपलब्ध करवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि समाज में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाना समय की आवश्यकता है। सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं का सम्मान तथा विद्यार्थियों के लिए प्रोत्साहन राशि एवं प्रेरणादायी पुस्तकों की घोषणा समाज में शिक्षा और प्रतिभा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। कार्यक्रम के अंत में समाज के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश, वरिष्ठ अध्यापक महेश कुमार, समाज अध्यक्ष नरेश कुमार, सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष शंकरलाल, सचिव बरदीचंद, हाथ करघा सहकारी समिति मंत्री नाथूलाल सहित रामकिशन, रामचंद्र, रामस्वरूप, सम्पत, छोटूलाल, राजकुमार, महेंद्र, भगवत, शांतिलाल, कन्हैयालाल खाना, बल्लू भाई, रवि कुमार आदि समाज बंधुओं व महिलाओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    45 min ago
  • Jaipur : मानसून सत्र से पहले सरकार पर कांग्रेस का हमला, सत्र 15 से 25 दिन विधानसभा चलाने की मांग, जनता की आवाज दबाई गई तो CM आवास का होगा घेराव, विधानसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की मांग #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    1
    Jaipur : मानसून सत्र से पहले सरकार पर कांग्रेस का हमला, सत्र 15 से 25 दिन विधानसभा चलाने की मांग, जनता की आवाज दबाई गई तो CM आवास का होगा घेराव, विधानसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की मांग
#LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • 🙏 भक्तों, देर किस बात की? जल्दी आइए और घर बैठे कीजिए श्री सांवरिया सेठ के दिव्य LIVE दर्शन — सबसे पहले सिर्फ Hello Chittorgarh पर! 🌹 🙏 भक्तों, देर किस बात की? जल्दी आइए और घर बैठे कीजिए श्री सांवरिया सेठ के दिव्य LIVE दर्शन — सबसे पहले सिर्फ Hello Chittorgarh पर! 🌹
    1
    🙏 भक्तों, देर किस बात की? जल्दी आइए और घर बैठे कीजिए श्री सांवरिया सेठ के दिव्य LIVE दर्शन — सबसे पहले सिर्फ Hello Chittorgarh पर! 🌹
🙏 भक्तों, देर किस बात की? जल्दी आइए और घर बैठे कीजिए श्री सांवरिया सेठ के दिव्य LIVE दर्शन — सबसे पहले सिर्फ Hello Chittorgarh पर! 🌹
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • बड़ीसादड़ी में गोदाम चोरी का खुलासा, टेम्पो सहित 10 क्विंटल सरसों और 15 क्विंटल लहसुन बरामद 3आरोपी गिरफ्तार टेम्पो सहित 10 क्विंटल सरसों एवं 15 क्विंटल लहसुन चोरी का खुलासा, 3आरोपी गिरफ्तार डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 08 अगस्त 2026। बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने गोदाम से टेम्पो सहित 10 क्विंटल सरसों एवं 15 क्विंटल लहसुन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लोडिंग टेम्पो, सरसों के कट्टे, गैस चूल्हा मय टंकी, एलईडी, कूलर तथा लहसुन बेचकर प्राप्त 52 हजार रुपये बरामद किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रार्थी विनोद कुमार जैतावत निवासी बोहेडा़ ने 24 जुलाई 2026 को थाना बड़ीसादड़ी पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरा गोदाम डुंगला रोड़ बोहेडा़ में स्थित है। जिसको मैने किराये पर ले रखा है। जहा पर मेरे द्वारा खरीदा गया माल रखता हूँ। कल शाम को मै मेरा टेम्पो वही खडा कर गोदाम के ताला लगा कर घर आ गया। जिसके बाद आज सुबह लगभग 9.00 बजे मे गोदाम पर गया तो वहा गोदाम का ताला टूटा हुआ होकर अन्दर टेम्पो नही खडा़ था और गोदाम के सभी कमरों के ताले तोडे़ हुए होकर माल के साथ खडा मेरा टेम्पो जिसमें 20 कटटे सरसों के जिनका वजन 10 क्विंटल व लहसुन के 30 कटटे व 5 डिब्बे कुल 15 क्विंटल लहसुन के साथ टेम्पो कों चोरो ने चोरी कर दिया। एव कमरे मे रखा एक कुलर, एक एलीडी व एक गैस का चुल्हा भी साथ ले गये। कानूनी कार्यवाही करना फरमायें। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ गजेन्द्र सिंह के निर्देशन में व पुलिस उप अधीक्षक बडीसादडी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी बडीसादडी भगवानलाल के नेतृत्व में एएसआई झामेश्वर सिंह मय जाप्ते की टीम गठित की गई। टीम द्वारा बोहेडा, डूंगला, चिकारडा, सावरिंया जी. बानसेन जाकर सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। बानसेन में चोरी किया गया सामान टेम्पों से खाली कर दुसरे वाहन में शिफ्ट करने के आलामात मिलने से बानसेन व आसपास के संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर आरोपीगण वाजीद मीर खॉ, इरफान मोहम्मद, दीपक जटीया व एक अन्य साथी द्वारा वारदात करना पाया गया। अभियुक्तगण को गिरफतार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया लोडिंग टेम्पों, सरसों के कट्टे, गैस के चूल्हे मय टंकी, एलईडी, कुलर तथा लहसून बेचने से प्राप्त 52000/- रूपये बरामद किये गये। अभियुक्तगण से दीगर वारदातों में पूछताछ जारी है। *गिरफ्तार अभियुक्त:-* 1. वाजीद मीर खां पिता वाहीद मीर खां जाति मुसलमान निवासी खेडा बनेष्टी (बिलायतीखेडा) पुलिस थाना शम्भुपूरा जिला-चितौडगढ 2. इरफान मौहम्मद पिता शाबीर मौहम्मद निवासी नई आबादी पुठोली पुलिस थाना गंगरार जिला-चितौडगढ 3. दीपक जटिया पिता श्यामलाल जाति जटिया निवासी नई आबादी बानसेन पुलिस थाना भदेसर जिला-चितौडगढ *पुलिस टीमः-* एएसआई झामेश्वर सिंह, कांस्टेबल प्रेमाराम, बाबूलाल,धर्मीचन्द,राजकुमार, रामूलाल।
    1
    बड़ीसादड़ी में गोदाम चोरी का खुलासा, टेम्पो सहित 10 क्विंटल सरसों और 15 क्विंटल लहसुन बरामद 3आरोपी गिरफ्तार
टेम्पो सहित 10 क्विंटल सरसों एवं 15 क्विंटल लहसुन चोरी का खुलासा, 3आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 08 अगस्त 2026। बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने गोदाम से टेम्पो सहित 10 क्विंटल सरसों एवं 15 क्विंटल लहसुन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लोडिंग टेम्पो, सरसों के कट्टे, गैस चूल्हा मय टंकी, एलईडी, कूलर तथा लहसुन बेचकर प्राप्त 52 हजार रुपये बरामद किए हैं। 
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रार्थी विनोद कुमार जैतावत  निवासी  बोहेडा़ ने  24 जुलाई 2026 को थाना बड़ीसादड़ी पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरा गोदाम डुंगला रोड़ बोहेडा़ में स्थित है। जिसको मैने किराये पर ले रखा है। जहा पर मेरे द्वारा खरीदा गया माल रखता हूँ। कल शाम को मै मेरा टेम्पो वही खडा कर गोदाम के ताला लगा कर घर आ गया। जिसके बाद आज सुबह लगभग 9.00 बजे मे गोदाम पर गया तो वहा गोदाम का ताला टूटा हुआ होकर अन्दर टेम्पो नही खडा़ था और गोदाम के सभी कमरों के ताले तोडे़ हुए होकर माल के साथ खडा मेरा टेम्पो जिसमें 20 कटटे सरसों के जिनका वजन 10 क्विंटल व लहसुन के 30 कटटे व 5 डिब्बे कुल 15 क्विंटल लहसुन के साथ टेम्पो कों चोरो ने चोरी कर दिया। एव कमरे मे रखा एक कुलर, एक एलीडी व एक गैस का चुल्हा भी साथ ले गये।  कानूनी कार्यवाही करना फरमायें। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ गजेन्द्र सिंह के निर्देशन में व पुलिस उप अधीक्षक बडीसादडी हरिशचन्द्र सिंह  के सुपरविजन में थानाधिकारी बडीसादडी भगवानलाल के नेतृत्व में एएसआई झामेश्वर सिंह मय जाप्ते की टीम गठित की गई। टीम द्वारा बोहेडा, डूंगला, चिकारडा, सावरिंया जी. बानसेन जाकर सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। बानसेन में चोरी किया गया सामान टेम्पों से खाली कर दुसरे वाहन में शिफ्ट करने के आलामात मिलने से बानसेन व आसपास के संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर आरोपीगण वाजीद मीर खॉ, इरफान मोहम्मद, दीपक जटीया व एक अन्य साथी द्वारा वारदात करना पाया गया। अभियुक्तगण को गिरफतार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया लोडिंग टेम्पों, सरसों के कट्टे, गैस के चूल्हे मय टंकी, एलईडी, कुलर तथा लहसून बेचने से प्राप्त 52000/- रूपये बरामद किये गये। अभियुक्तगण से दीगर वारदातों में पूछताछ जारी है।
*गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1. वाजीद मीर खां पिता वाहीद मीर खां जाति मुसलमान निवासी खेडा बनेष्टी (बिलायतीखेडा) पुलिस थाना शम्भुपूरा जिला-चितौडगढ
2. इरफान मौहम्मद पिता शाबीर मौहम्मद निवासी नई आबादी पुठोली पुलिस थाना गंगरार जिला-चितौडगढ
3. दीपक जटिया पिता श्यामलाल जाति जटिया निवासी नई आबादी बानसेन पुलिस थाना भदेसर जिला-चितौडगढ 
*पुलिस टीमः-* एएसआई झामेश्वर सिंह, कांस्टेबल प्रेमाराम, बाबूलाल,धर्मीचन्द,राजकुमार, रामूलाल।
    user_DS7NEWS NETWORK
    DS7NEWS NETWORK
    News Anchor चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.