हाई टेंशन लाइन से फसल नष्ट, आहत किसान ने की आत्महत्या — पाँच मासूम बच्चों का भविष्य अधर में ग्राम पंचायत बूटीवास के ग्राम रामावास में एक निजी कंपनी द्वारा तानाशाही तरीके से हाई टेंशन लाइन निकाले जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस प्रक्रिया में किसान रामसिंह (बुद्धा सिंह) रावत की खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट कर दी गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। इस अन्याय और आर्थिक आघात से मानसिक रूप से टूट चुके किसान रामसिंह रावत (उम्र 37 वर्ष) ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लिया। वे अपने पीछे पाँच छोटे–छोटे मासूम बच्चों को छोड़कर सदा के लिए इस दुनिया से विदा हो गए। यह घटना न केवल अत्यंत दुःखद बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और संबंधित निजी कंपनी की गैर-जिम्मेदार कार्यशैली को भी उजागर करती है। बिना उचित सहमति, मुआवजा और वैकल्पिक व्यवस्था के किसानों की फसल को नुकसान पहुँचाना सीधे तौर पर उनके जीवन और आजीविका से खिलवाड़ है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, दोषी अधिकारियों व कंपनी पर सख्त कार्रवाई, तथा मृतक किसान के पाँचों बच्चों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की माँग उठाई जा रही है। इस अन्याय के खिलाफ हर संभव कानूनी और सामाजिक संघर्ष किया जाएगा।

- रायपुर (ब्यावर) हाई टेंशन लाइन से फसल नष्ट होने पर आहत किसान ने की आत्महत्या, मुआवजे की मांग को लेकर धरना सेंदड़ा थाना क्षेत्र के बूटीवास ग्राम पंचायत के रामावास में नाका का बाड़ियां निवासी रामसिंह रावत के खेत में खड़ी फसल को नष्ट करके हाई टेंशन लाइन निकालने और फसल नष्ट का मुआवजा नहीं मिलने से परेशान और आहत होकर किसान ने बीती रात्रि में खेत में आत्महत्या कर ली । सुबह जब घटना का पता चला तो गांव में सनसनी फैल गई । उसके बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई । सूचना के बाद सेंदड़ा और बर थाना पुलिस मौके पर पहुंची । लेकिन ग्रामीणों के द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर गांव में शव रखकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए । इस दौरान समाजसेवी एडवोकेट रोहित गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे हुए है । जानकारी अनुसार मृतक किसान के पाँच छोटे-छोटे बच्चे हैं । परिवार में कमाने वाला मृतक किसान रामसिंह रावत ही था। जिससे अब परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है । वही घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई, उचित मुआवजा और बच्चों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- हाई टेंशन लाइन से फसल नष्ट, आहत किसान ने की आत्महत्या — पाँच मासूम बच्चों का भविष्य अधर में ग्राम पंचायत बूटीवास के ग्राम रामावास में एक निजी कंपनी द्वारा तानाशाही तरीके से हाई टेंशन लाइन निकाले जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस प्रक्रिया में किसान रामसिंह (बुद्धा सिंह) रावत की खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट कर दी गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। इस अन्याय और आर्थिक आघात से मानसिक रूप से टूट चुके किसान रामसिंह रावत (उम्र 37 वर्ष) ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लिया। वे अपने पीछे पाँच छोटे–छोटे मासूम बच्चों को छोड़कर सदा के लिए इस दुनिया से विदा हो गए। यह घटना न केवल अत्यंत दुःखद बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और संबंधित निजी कंपनी की गैर-जिम्मेदार कार्यशैली को भी उजागर करती है। बिना उचित सहमति, मुआवजा और वैकल्पिक व्यवस्था के किसानों की फसल को नुकसान पहुँचाना सीधे तौर पर उनके जीवन और आजीविका से खिलवाड़ है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, दोषी अधिकारियों व कंपनी पर सख्त कार्रवाई, तथा मृतक किसान के पाँचों बच्चों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की माँग उठाई जा रही है। इस अन्याय के खिलाफ हर संभव कानूनी और सामाजिक संघर्ष किया जाएगा।1
- आदरणीय यह वीडियो एवं संलग्न फोटो हमारे गांव की सड़क की वास्तविक और वर्तमान स्थिति को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं। गांव – मोहराई तहसील – जैतारण जिला – ब्यावर (राजस्थान) पिन कोड – 306303 सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सड़क स्थल पर लगाए गए बोर्ड के अनुसार: • सड़क लंबाई – 12 किलोमीटर • स्वीकृत बजट राशि – ₹ 870 लाख • कार्यादेश राशि – ₹ 771 लाख • कार्य अवधि – 06-02-2025 से 05-01-2026 परंतु ज़मीनी हकीकत यह है कि यह सड़क पहले से ही अत्यंत जर्जर अवस्था में है और भारी बजरी डंपरों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बोर्ड पर दर्शाए गए लाखों रुपये के बजट व कार्य अवधि और मौके पर मौजूद सड़क की वास्तविक स्थिति में स्पष्ट, गंभीर और चिंताजनक अंतर दिखाई देता है। यह विषय केवल एक सड़क तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव की जनता की सुरक्षा, आवागमन और जनविश्वास से सीधे जुड़ा हुआ है। निवेदन है कि कृपया इस मामले का संज्ञान लेकर उचित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरिष्ठ नेतृत्व एवं संबंधित विभाग तक यह विषय पहुँचाने का कष्ट करें।1
- सीकर के लाल श्री करण सिंह जी को सलामी देने के बाद बहन हुई बेसुध1
- Ajmer news1
- राजस्थान अजमेर जिले की रनर सोफिया सूफी ने एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।1
- नसीराबाद तहसील की शर्मनाक तस्वीर, गंदगी और बदबू में दम तोड़ती स्वच्छता व्यवस्था स्वच्छता की उड़ रही धज्जियां, बदहाली पर रो रहा शौचालय1
- रायपुर (ब्यावर) अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय भांजे की मौत,मामा गंभीर घायल रायपुर थाना क्षेत्र में NH 162 पर बाठेलाव के पास देर रात्रि को अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी । जिससे हादसे में एक 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के रायपुर थाना पुलिस के अनुसार गौतम हरिजन उम्र 25 पुत्र पप्पूराम हरिजन निवासी बर व अपने भांजे लक्की हरिजन उम्र 12 वर्ष पुत्र श्रवण हरिजन हाल बर निवासी बाइक से बर से मारवाड़ जंक्शन स्थित ननिहाल जा रहे थे। उसी दौरान रायपुर के पास हाईवे NH 162 पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि भांजे लक्की हरिजन की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि मामा गौतम हरिजन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर रायपुर टोल प्लाजा की एंबुलेंस घायल को रायपुर के सरकारी चिकित्सालय लेकर पहुंची ।जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ब्यावर अमृत कौर चिकित्सालय रेफर किया गया और मृतक भांजे लक्की हरिजन का शव रायपुर मोर्चरी में रखवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर अज्ञात वाहन की तलाश जारी हैं।1