logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद के समस्त सर्किल स्तर पर "परिवार जागृति" विकेन्द्रित परिवार परामर्श केन्द्रों का आयोजन, 9 परिवारों में आपसी सहमति से कराया गया सफल समझौता।* पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपद के समस्त सर्किल स्तर पर संचालित *"परिवार जागृति" विकेन्द्रित परिवार परामर्श केन्द्रों* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पारिवारिक विवादों से संबंधित प्रकरणों में दोनों पक्षों की निष्पक्ष, संवेदनशील एवं धैर्यपूर्ण काउंसलिंग कर आपसी संवाद एवं समझौते के माध्यम से विवादों के सौहार्दपूर्ण एवं स्थायी समाधान का प्रयास किया गया।कार्यक्रम के दौरान सर्किल अकबरपुर में 6 तथा सर्किल डेरापुर में 1व सर्किल सिकंदरा में 2 परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। इस प्रकार कुल 9 परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ते हुए उनके पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराया गया। शेष प्रकरणों में प्रभावी काउंसलिंग करते हुए अगली तिथि नियत की गई। परिवार जागृति विकेन्द्रित परिवार परामर्श केन्द्रों के माध्यम से पारिवारिक विवादों का त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण से निस्तारण करते हुए परिवारों में संवाद, विश्वास एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

8 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

जनपद के समस्त सर्किल स्तर पर "परिवार जागृति" विकेन्द्रित परिवार परामर्श केन्द्रों का आयोजन, 9 परिवारों में आपसी सहमति से कराया गया सफल समझौता।* पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपद के समस्त सर्किल स्तर पर संचालित *"परिवार जागृति" विकेन्द्रित परिवार परामर्श केन्द्रों* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पारिवारिक विवादों से संबंधित प्रकरणों में दोनों पक्षों की निष्पक्ष, संवेदनशील एवं धैर्यपूर्ण काउंसलिंग कर आपसी संवाद एवं समझौते के माध्यम से विवादों के सौहार्दपूर्ण एवं स्थायी समाधान का प्रयास किया गया।कार्यक्रम के दौरान सर्किल अकबरपुर में 6 तथा सर्किल डेरापुर में 1व सर्किल सिकंदरा में 2 परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। इस प्रकार कुल 9 परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ते हुए उनके पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराया गया। शेष प्रकरणों में प्रभावी काउंसलिंग करते हुए अगली तिथि नियत की गई। परिवार जागृति विकेन्द्रित परिवार परामर्श केन्द्रों के माध्यम से पारिवारिक विवादों का त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण से निस्तारण करते हुए परिवारों में संवाद, विश्वास एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना भोगनीपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुरैनी में रोहित यादव के शव के पड़े होने के मामले में क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर राजीव सिरोही ने दी जानकारी दिनांक 20.09.2026 को थाना भोगनीपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुरैनी में रोहित यादव के शव के पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर थाना पुलिस द्वारा तुरंत मौके पर पहुँच कर निरीक्षण घटनास्थल किया गया तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। घटना के क्रम में मृतक के पिता हरगोविंद द्वारा गांव के ही अंकित, शिवपाल व रविशंकर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया। अभियोग पंजीकरण के उपरांत जांच से प्रथम दृष्टया यह तथ्य प्रकाश में आया कि रोहित तथा अंकित के मध्य 01 साइकिल चोरी को लेकर विवाद था। इसी विवाद के चलते अंकित द्वारा अपने साथियों के साथ लाठी- डंडों से मारकर रोहित की हत्या कर दी गई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टीमों का गठन किया गया तथा मुख्य आरोपी अंकित को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें रवाना हैं। शीघ्र ही शेष अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
    1
    थाना भोगनीपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुरैनी में रोहित यादव के शव के पड़े होने के मामले में क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर राजीव सिरोही ने दी जानकारी
दिनांक 20.09.2026 को थाना भोगनीपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुरैनी में रोहित यादव के शव के पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर थाना पुलिस द्वारा तुरंत मौके पर पहुँच कर निरीक्षण घटनास्थल किया गया तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। घटना के क्रम में मृतक के पिता हरगोविंद द्वारा गांव के ही अंकित, शिवपाल व रविशंकर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया। अभियोग पंजीकरण के उपरांत जांच से प्रथम दृष्टया यह तथ्य प्रकाश में आया कि रोहित तथा अंकित के मध्य 01 साइकिल चोरी को लेकर विवाद था। इसी विवाद के चलते अंकित द्वारा अपने साथियों के साथ लाठी- डंडों से मारकर रोहित की हत्या कर दी गई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टीमों का गठन किया गया तथा मुख्य आरोपी अंकित को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें रवाना हैं। शीघ्र ही शेष अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • कालपी नगर स्थित नेशनल हाईवे 27 पर दुर्गा मंदिर चौराहे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, कालपी (जालौन): कालपी नगर स्थित नेशनल हाईवे 27 पर दुर्गा मंदिर चौराहे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ओवरटेक करने को लेकर दो रोडवेज बसों के परिचालक आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक और विवाद के चलते हाईवे पर करीब 15 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे यात्रियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, दोनों रोडवेज बसें कालपी से कानपुर की ओर जा रही थीं। रास्ते में आगे निकलने की होड़ में दोनों वाहनों के बीच विवाद शुरू हुआ। दुर्गा मंदिर चौराहे पर पहुंचते ही दोनों बसों के परिचालक नीचे उतर आए और आपस में भिड़ गए। बीच सड़क पर विवाद बढ़ने के कारण पीछे वाहनों की कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। बस में बैठी सवारियां उमस और गर्मी के बीच परेशान होती रहीं। हाईवे पर जाम की सूचना मिलते ही चौराहे पर तैनात होमगार्ड के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। जवानों ने काफी मशक्कत और सूझबूझ के साथ दोनों परिचालकों को समझा-�
    1
    कालपी नगर स्थित नेशनल हाईवे 27 पर दुर्गा मंदिर चौराहे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, 
कालपी (जालौन):
कालपी नगर स्थित नेशनल हाईवे 27 पर दुर्गा मंदिर चौराहे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ओवरटेक करने को लेकर दो रोडवेज बसों के परिचालक आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक और विवाद के चलते हाईवे पर करीब 15 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे यात्रियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, दोनों रोडवेज बसें कालपी से कानपुर की ओर जा रही थीं। रास्ते में आगे निकलने की होड़ में दोनों वाहनों के बीच विवाद शुरू हुआ। दुर्गा मंदिर चौराहे पर पहुंचते ही दोनों बसों के परिचालक नीचे उतर आए और आपस में भिड़ गए। बीच सड़क पर विवाद बढ़ने के कारण पीछे वाहनों की कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। बस में बैठी सवारियां उमस और गर्मी के बीच परेशान होती रहीं।
हाईवे पर जाम की सूचना मिलते ही चौराहे पर तैनात होमगार्ड के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। जवानों ने काफी मशक्कत और सूझबूझ के साथ दोनों परिचालकों को समझा-�
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जालौन में बंधुआ मजदूरी कर रहे पुत्र को मुक्त कराने के लिए थाने पहुंची महिला!! जालौन : महिला का आरोप है कि 10 वर्षों से बंधक बनाकर कार्य करवा रहा दबंग, युवक को विगत वर्षों से नहीं दी गई मजदूरी, पीड़ित मां ने पुलिस से की शिकायत, पुलिस मामले में लगे आरोपों की सत्यता की जांच में जुटी जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र का मामला। वाइट - मजदूर की मां
    1
    जालौन में बंधुआ मजदूरी कर रहे पुत्र को मुक्त कराने के लिए थाने पहुंची महिला!!
जालौन : महिला का आरोप है कि 10 वर्षों से बंधक बनाकर कार्य करवा रहा दबंग,
युवक को विगत वर्षों से नहीं दी गई मजदूरी, पीड़ित मां ने पुलिस से की शिकायत, पुलिस मामले में लगे आरोपों की सत्यता की जांच में जुटी 
जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र का मामला।
वाइट - मजदूर की मां
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Bidhayakke...khteshe...1..lakh..55..hajar..tappebajonne...nikale...md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
    1
    Bidhayakke...khteshe...1..lakh..55..hajar..tappebajonne...nikale...md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    Mechanic भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लखनऊ, उत्तर प्रदेश। यूपी में निवेश से उद्योग और उद्योगों से विकास को मिलेगी नई रफ्तार उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने और औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में सरकार द्वारा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। योगी सरकार के अनुसार प्रदेश में 27 इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। इन क्लस्टरों के विकसित होने से उद्योगों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं और लॉजिस्टिक व्यवस्था उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। इससे प्रदेश में नए निवेश को आकर्षित करने, कारोबार को विस्तार देने और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और विस्तार के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं। खासकर युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार और कौशल आधारित काम के नए रास्ते खुलने की संभावना है। सरकार का उद्देश्य निवेश, उद्योग और रोजगार के बीच मजबूत कड़ी विकसित करते हुए उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख औद्योगिक एवं विनिर्माण केंद्र के रूप में आगे बढ़ाना है। इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक क्लस्टर इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखे जा रहे हैं।
    1
    लखनऊ, उत्तर प्रदेश। यूपी में निवेश से उद्योग और उद्योगों से विकास को मिलेगी नई रफ्तार
उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने और औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में सरकार द्वारा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। योगी सरकार के अनुसार प्रदेश में 27 इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। इन क्लस्टरों के विकसित होने से उद्योगों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं और लॉजिस्टिक व्यवस्था उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। इससे प्रदेश में नए निवेश को आकर्षित करने, कारोबार को विस्तार देने और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और विस्तार के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं। खासकर युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार और कौशल आधारित काम के नए रास्ते खुलने की संभावना है।
सरकार का उद्देश्य निवेश, उद्योग और रोजगार के बीच मजबूत कड़ी विकसित करते हुए उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख औद्योगिक एवं विनिर्माण केंद्र के रूप में आगे बढ़ाना है। इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक क्लस्टर इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखे जा रहे हैं।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सिकंदरा के मानपुर पहुंची ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’, राज्यमंत्री के आवास पर हुआ भव्य स्वागत सिकंदरा तहसील क्षेत्र के मानपुर में सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पहुंची ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’ का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा टोली मुंगीसापुर, कांधी और रसधान होते हुए मानपुर पहुंची, जहां उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सिकंदरा विधायक अजीत सिंह पाल के आवास पर यात्रा टोली का स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने यात्रा टोली के सदस्यों से संवाद कर जनपद कानपुर देहात की विभिन्न उपलब्धियों और विशेषताओं की जानकारी दी। यात्रा टोली की ओर से भी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के उद्देश्यों और विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी साझा की गई। बताया गया कि ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’ का उद्देश्य सेवा, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना तथा लोगों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ना है। मानपुर में स्वागत के बाद करीब 4 बजे यात्रा सिकंदरा और खोजाफूल होते हुए अपने अगले गंतव्य औरैया के लिए रवाना हो गई।
    1
    सिकंदरा के मानपुर पहुंची ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’, राज्यमंत्री के आवास पर हुआ भव्य स्वागत
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के मानपुर में सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पहुंची ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’ का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा टोली मुंगीसापुर, कांधी और रसधान होते हुए मानपुर पहुंची, जहां उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सिकंदरा विधायक अजीत सिंह पाल के आवास पर यात्रा टोली का स्वागत किया गया।
इस दौरान राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने यात्रा टोली के सदस्यों से संवाद कर जनपद कानपुर देहात की विभिन्न उपलब्धियों और विशेषताओं की जानकारी दी। यात्रा टोली की ओर से भी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के उद्देश्यों और विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी साझा की गई।
बताया गया कि ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’ का उद्देश्य सेवा, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना तथा लोगों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ना है। मानपुर में स्वागत के बाद करीब 4 बजे यात्रा सिकंदरा और खोजाफूल होते हुए अपने अगले गंतव्य औरैया के लिए रवाना हो गई।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • संदलपुर में पी डी ए की बैठक भाजपा पर जमकर कसा तंज अतिथि के रूप में देवेश शाक्य सांसद एटा एवं इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे एवं पूर्व एम एलसी दिलीप यादव ने महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधा संदलपुर (कानपुर देहात)। सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के मनकापुर स्थित सेजल गार्डन में सोमवार, 21 सितंबर को आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए जन पंचायत में जहां पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट करने पर जोर दिया गया, वहीं मंच से पार्टी के अंदर संगठनात्मक तालमेल और आपसी समन्वय को लेकर भी चर्चा होती दिखाई दी। कुछ वक्ताओं के संबोधन में संगठन की कार्यशैली और जिम्मेदारियों को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से सवाल उठाए गए, जिससे कार्यक्रम के दौरान पार्टी के अंदरूनी तालमेल का मुद्दा भी चर्चा में रहा। पंचायत में मुख्य अतिथि एटा सांसद देवेंद्र शाक्य और मुख्य वक्ता इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे रहे। इसके अलावा पूर्व एमएलसी दिलीप यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रभाकर पाण्डेय, सपा कानपुर देहात जिलाध्यक्ष अरुण कुमार, बबलू यादव, संतोष त्रिपाठी और विधानसभा अध्यक्ष उमेश पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सामाजिक समीकरण को मजबूत करने पर जोर वक्ताओं ने पीडीए के सामाजिक समीकरण को पार्टी की आगामी रणनीति का प्रमुख आधार बताते हुए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट करने की बात कही। नेताओं ने कहा कि संगठन को केवल बड़े आयोजनों तक सीमित रखने के बजाय गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय करने की जरूरत है। इसी दौरान मंचीय संबोधनों में संगठन के भीतर बेहतर आपसी समन्वय और कार्यशैली को लेकर भी बातें सामने आईं। कुछ वक्ताओं ने अप्रत्यक्ष रूप से संगठनात्मक भूमिका और आपसी तालमेल पर सवाल उठाए। हालांकि इन चर्चाओं के बीच नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। आगामी चुनाव को लेकर जमीनी तैयारी पर जोर पंचायत में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करने और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही। कार्यक्रम में महंगाई, रोजगार, शिक्षा, किसान, खाद और बिजली जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया। नेताओं ने इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाने और पीडीए के सामाजिक आधार को और मजबूत करने पर जोर दिया। कुल मिलाकर पीडीए जन पंचायत में सामाजिक समीकरण के साथ पार्टी के अंदर संगठनात्मक तालमेल भी अहम मुद्दा बनकर सामने आया।
    1
    संदलपुर में पी डी ए की बैठक भाजपा पर जमकर कसा तंज अतिथि के रूप में देवेश शाक्य सांसद एटा एवं इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे एवं पूर्व एम एलसी दिलीप यादव ने महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधा
संदलपुर (कानपुर देहात)। सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के मनकापुर स्थित सेजल गार्डन में सोमवार, 21 सितंबर को आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए जन पंचायत में जहां पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट करने पर जोर दिया गया, वहीं मंच से पार्टी के अंदर संगठनात्मक तालमेल और आपसी समन्वय को लेकर भी चर्चा होती दिखाई दी। कुछ वक्ताओं के संबोधन में संगठन की कार्यशैली और जिम्मेदारियों को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से सवाल उठाए गए, जिससे कार्यक्रम के दौरान पार्टी के अंदरूनी तालमेल का मुद्दा भी चर्चा में रहा।
पंचायत में मुख्य अतिथि एटा सांसद देवेंद्र शाक्य और मुख्य वक्ता इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे रहे। इसके अलावा पूर्व एमएलसी दिलीप यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रभाकर पाण्डेय, सपा कानपुर देहात जिलाध्यक्ष अरुण कुमार, बबलू यादव, संतोष त्रिपाठी और विधानसभा अध्यक्ष उमेश पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सामाजिक समीकरण को मजबूत करने पर जोर
वक्ताओं ने पीडीए के सामाजिक समीकरण को पार्टी की आगामी रणनीति का प्रमुख आधार बताते हुए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट करने की बात कही। नेताओं ने कहा कि संगठन को केवल बड़े आयोजनों तक सीमित रखने के बजाय गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय करने की जरूरत है।
इसी दौरान मंचीय संबोधनों में संगठन के भीतर बेहतर आपसी समन्वय और कार्यशैली को लेकर भी बातें सामने आईं। कुछ वक्ताओं ने अप्रत्यक्ष रूप से संगठनात्मक भूमिका और आपसी तालमेल पर सवाल उठाए। हालांकि इन चर्चाओं के बीच नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
आगामी चुनाव को लेकर जमीनी तैयारी पर जोर
पंचायत में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करने और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही।
कार्यक्रम में महंगाई, रोजगार, शिक्षा, किसान, खाद और बिजली जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया। नेताओं ने इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाने और पीडीए के सामाजिक आधार को और मजबूत करने पर जोर दिया।
कुल मिलाकर पीडीए जन पंचायत में सामाजिक समीकरण के साथ पार्टी के अंदर संगठनात्मक तालमेल भी अहम मुद्दा बनकर सामने आया।
    user_रवि शुक्ला पत्रकार
    रवि शुक्ला पत्रकार
    Newspaper advertising department सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • जिलाधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का किया त्रेमासिक निरीक्षण, दिये निर्दश जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कपिल सिंह ने सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रेमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई, रखरखाव एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत ईवीएम वेयरहाउस में चल रहे एफएलसी (First Level Checking) कार्य का भी निरीक्षण किया। उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। संबंधित अधिकारियों को एफएलसी कार्य निर्धारित मानकों एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    1
    जिलाधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का किया त्रेमासिक निरीक्षण, दिये निर्दश
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कपिल सिंह ने सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रेमासिक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने ईवीएम वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई, रखरखाव एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत ईवीएम वेयरहाउस में चल रहे एफएलसी (First Level Checking) कार्य का भी निरीक्षण किया। उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।
संबंधित अधिकारियों को एफएलसी कार्य निर्धारित मानकों एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.