logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बदायूं के उसहैत क्षेत्र स्थित ग्राम खेड़ा जलालपुर पुख्ता में फूला माता मंदिर पर वर्षों से लगने वाले वार्षिक मेले का शुभारंभ 26 मार्च की देर शाम को किया गया । बदायूँ न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूं के उसहैत क्षेत्र स्थित ग्राम खेड़ा जलालपुर पुख्ता में फूला माता मंदिर पर वर्षों से लगने वाले वार्षिक मेले का शुभारंभ 26 मार्च की देर शाम को किया गया। दातागंज के भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया और उसावां ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह ने फीता काटकर इसका विधिवत उद्घाटन किया। यह मेला हर वर्ष श्री रामनवमी और नवरात्रि के अवसर पर आयोजित होता है। यह सैकड़ों छोटे-बड़े दुकानदारों के लिए आर्थिक साधन भी है। मेले में पूजा सामग्री, भगवान की प्रतिमाएं, खेल-खिलौने, महिलाओं के श्रृंगार का सामान, घर-गृहस्थी का सामान, खाने-पीने की दुकानें और झूले लगाए जाते हैं। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु फूला माता देवी का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। विधायक राजीव कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह मेला भक्ति, आस्था और लोक-संस्कृति का अनूठा संगम है। उन्होंने माँ फूला देवी के चरणों में शीश नवाकर दातागंज विधानसभा सहित समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने ग्रामीण अंचलों के इन मेलों को हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बताया, जहाँ आपसी भाईचारा और श्रद्धा की त्रिवेणी बहती है। विधायक ने मंदिर समिति, ग्रामवासियों और क्षेत्र के साथियों को इस आयोजन के लिए बधाई दी। उसावां ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह ने भी मेला आयोजन समिति और उपस्थित श्रद्धालुओं को बधाई दी। उन्होंने बताया कि यह भव्य मेला कई वर्षों से पारंपरिक रूप से लग रहा है और माँ फूला देवी की कृपा सभी पर बनी रहे।

2 hrs ago
user_Munendra Sharma
Munendra Sharma
Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बदायूं के उसहैत क्षेत्र स्थित ग्राम खेड़ा जलालपुर पुख्ता में फूला माता मंदिर पर वर्षों से लगने वाले वार्षिक मेले का शुभारंभ 26 मार्च की देर शाम को किया गया । बदायूँ न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूं के उसहैत क्षेत्र स्थित ग्राम खेड़ा जलालपुर पुख्ता में फूला माता मंदिर पर वर्षों से लगने वाले वार्षिक मेले का शुभारंभ 26 मार्च की देर शाम को किया गया। दातागंज के भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया और उसावां ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह ने फीता काटकर इसका विधिवत उद्घाटन किया। यह मेला हर वर्ष श्री रामनवमी और नवरात्रि के अवसर पर आयोजित होता है। यह सैकड़ों छोटे-बड़े दुकानदारों के लिए आर्थिक साधन भी है। मेले में पूजा सामग्री, भगवान की प्रतिमाएं, खेल-खिलौने, महिलाओं के श्रृंगार का सामान, घर-गृहस्थी का सामान, खाने-पीने की दुकानें और झूले लगाए

जाते हैं। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु फूला माता देवी का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। विधायक राजीव कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह मेला भक्ति, आस्था और लोक-संस्कृति का अनूठा संगम है। उन्होंने माँ फूला देवी के चरणों में शीश नवाकर दातागंज विधानसभा सहित समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने ग्रामीण अंचलों के इन मेलों को हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बताया, जहाँ आपसी भाईचारा और श्रद्धा की त्रिवेणी बहती है। विधायक ने मंदिर समिति, ग्रामवासियों और क्षेत्र के साथियों को इस आयोजन के लिए बधाई दी। उसावां ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह ने भी मेला आयोजन समिति और उपस्थित श्रद्धालुओं को बधाई दी। उन्होंने बताया कि यह भव्य मेला कई वर्षों से पारंपरिक रूप से लग रहा है और माँ फूला देवी की कृपा सभी पर बनी रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by पत्रकार संजीव कुमार राणा
    2
    Post by पत्रकार संजीव कुमार राणा
    user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
    पत्रकार संजीव कुमार राणा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • बदायूँ न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूं के उसहैत क्षेत्र स्थित ग्राम खेड़ा जलालपुर पुख्ता में फूला माता मंदिर पर वर्षों से लगने वाले वार्षिक मेले का शुभारंभ 26 मार्च की देर शाम को किया गया। दातागंज के भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया और उसावां ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह ने फीता काटकर इसका विधिवत उद्घाटन किया। यह मेला हर वर्ष श्री रामनवमी और नवरात्रि के अवसर पर आयोजित होता है। यह सैकड़ों छोटे-बड़े दुकानदारों के लिए आर्थिक साधन भी है। मेले में पूजा सामग्री, भगवान की प्रतिमाएं, खेल-खिलौने, महिलाओं के श्रृंगार का सामान, घर-गृहस्थी का सामान, खाने-पीने की दुकानें और झूले लगाए जाते हैं। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु फूला माता देवी का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। विधायक राजीव कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह मेला भक्ति, आस्था और लोक-संस्कृति का अनूठा संगम है। उन्होंने माँ फूला देवी के चरणों में शीश नवाकर दातागंज विधानसभा सहित समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने ग्रामीण अंचलों के इन मेलों को हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बताया, जहाँ आपसी भाईचारा और श्रद्धा की त्रिवेणी बहती है। विधायक ने मंदिर समिति, ग्रामवासियों और क्षेत्र के साथियों को इस आयोजन के लिए बधाई दी। उसावां ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह ने भी मेला आयोजन समिति और उपस्थित श्रद्धालुओं को बधाई दी। उन्होंने बताया कि यह भव्य मेला कई वर्षों से पारंपरिक रूप से लग रहा है और माँ फूला देवी की कृपा सभी पर बनी रहे।
    2
    बदायूँ न्यूज 
संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा 
बदायूं के उसहैत क्षेत्र स्थित ग्राम खेड़ा जलालपुर पुख्ता में फूला माता मंदिर पर वर्षों से लगने वाले वार्षिक मेले का शुभारंभ 26 मार्च की देर शाम को किया गया। दातागंज के भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया और उसावां ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह ने फीता काटकर इसका विधिवत उद्घाटन किया।
यह मेला हर वर्ष श्री रामनवमी और नवरात्रि के अवसर पर आयोजित होता है। यह सैकड़ों छोटे-बड़े दुकानदारों के लिए आर्थिक साधन भी है। मेले में पूजा सामग्री, भगवान की प्रतिमाएं, खेल-खिलौने, महिलाओं के श्रृंगार का सामान, घर-गृहस्थी का सामान, खाने-पीने की दुकानें और झूले लगाए जाते हैं। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु फूला माता देवी का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं।
विधायक राजीव कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह मेला भक्ति, आस्था और लोक-संस्कृति का अनूठा संगम है। उन्होंने माँ फूला देवी के चरणों में शीश नवाकर दातागंज विधानसभा सहित समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने ग्रामीण अंचलों के इन मेलों को हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बताया, जहाँ आपसी भाईचारा और श्रद्धा की त्रिवेणी बहती है। विधायक ने मंदिर समिति, ग्रामवासियों और क्षेत्र के साथियों को इस आयोजन के लिए बधाई दी।
उसावां ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह ने भी मेला आयोजन समिति और उपस्थित श्रद्धालुओं को बधाई दी। उन्होंने बताया कि यह भव्य मेला कई वर्षों से पारंपरिक रूप से लग रहा है और माँ फूला देवी की कृपा सभी पर बनी रहे।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बदायूं जिले के अटेना घाट पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। एटा जिले के गांव ततेरा निवासी सुदेश यादव गंगा में स्नान करते समय अचानक डूब गया। बताया जा रहा है कि युवक कांवड़ भरने के लिए घाट पर आया था, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। वहीं, युवक के डूबने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।
    2
    बदायूं जिले के अटेना घाट पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। एटा जिले के गांव ततेरा निवासी सुदेश यादव गंगा में स्नान करते समय अचानक डूब गया। बताया जा रहा है कि युवक कांवड़ भरने के लिए घाट पर आया था, तभी यह हादसा हो गया।
घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
वहीं, युवक के डूबने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, पुलिस ने दुकान की सीलिंग कराई शामली (उत्तर प्रदेश): जिले में दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सड़क पर ही दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस और डीएसपी के सामने ही हंगामा और हाथापाई होती रही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विवादित दुकान को लेकर एक पक्ष महंत योगी शेरनाथ और दूसरा पक्ष पुष्पेंद्र भारद्वाज का है। दोनों पक्ष दुकान पर अपने-अपने अधिकार का दावा कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और विवादित दुकान पर सील लगवा दी, ताकि आगे कोई पक्ष जबरन कब्जा न कर सके। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाबा पक्ष इस मामले में कोर्ट से केस हार चुका है, लेकिन इसके बावजूद दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की हमारी तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    1
    दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, पुलिस ने दुकान की सीलिंग कराई
शामली (उत्तर प्रदेश): जिले में दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सड़क पर ही दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस और डीएसपी के सामने ही हंगामा और हाथापाई होती रही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि विवादित दुकान को लेकर एक पक्ष महंत योगी शेरनाथ और दूसरा पक्ष पुष्पेंद्र भारद्वाज का है। दोनों पक्ष दुकान पर अपने-अपने अधिकार का दावा कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और विवादित दुकान पर सील लगवा दी, ताकि आगे कोई पक्ष जबरन कब्जा न कर सके। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाबा पक्ष इस मामले में कोर्ट से केस हार चुका है, लेकिन इसके बावजूद दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की हमारी तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बदायूं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने गुरुवार को पूरे दिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की, साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर जनसमस्याओं को भी सुना। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः बदायूं स्थित मां काली नगला मंदिर से हुई, जहां सांसद आदित्य यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा के उपरांत सांसद ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच फल वितरित कर सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के अंबियापुर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने सम्राट अशोक महान की जयंती के उपलक्ष्य में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सांसद आदित्य यादव ने कहा कि सम्राट अशोक महान भारतीय इतिहास के ऐसे महान शासक थे, जिन्होंने अहिंसा, धर्म, न्याय और मानवता के मूल्यों को पूरे विश्व में स्थापित किया। उन्होंने कलिंग युद्ध के बाद शांति और बौद्ध धर्म के मार्ग को अपनाकर समाज को एक नई दिशा दी। अशोक का शासन सुशासन, जनकल्याण और नैतिक मूल्यों का प्रतीक रहा, जिससे आज भी प्रेरणा ली जाती है। इसके पश्चात सांसद आदित्य यादव गुन्नौर क्षेत्र के ग्राम कादराबाद पहुंचे, जहां मां काली मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत सांसद ग्राम सिहोरा पहुंचे, जहां श्री समाधि बाबा आश्रम सिहोरा मढ़ी में आयोजित भव्य नवरात्रि मेले में उन्होंने सहभागिता की। सांसद आदित्य यादव ने मेले का भ्रमण कर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का अवलोकन किया और स्थानीय परंपराओं की सराहना की। इस दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मकता, एकता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों की इन आयोजनों में सहभागिता से जनता और नेतृत्व के बीच संवाद मजबूत होता है, जिससे क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति मिलती है।बोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मकता, एकता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर राम खिलाड़ी यादव विधायक गुन्नौर, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व विधायक आर के शर्मा, लड्डन मियां, ओमवीर सिंह, इंदु सक्सेना, के पी राठौर, शिवम राठौर, सुनील यादव सुनीता पाल, कैप्टन सर्वेश यादव, अतुल पटेल, अखिलेश यादव, अमित यादव, रजत यादव, शशांक यादव, विजय यादव, कविंद्र शाक्य, देवेंद्र गौतम, रईस अहमद भानु यादव, सोमेंद्र यादव, नजर प्रधान अलका यादव, मनवीर शाक्य, भावेश यादव, नवीत यादव, सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे
    2
    बदायूं
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने गुरुवार को पूरे दिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की, साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर जनसमस्याओं को भी सुना।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः बदायूं स्थित मां काली नगला मंदिर से हुई, जहां सांसद आदित्य यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा के उपरांत सांसद ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच फल वितरित कर सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के अंबियापुर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने सम्राट अशोक महान की जयंती के उपलक्ष्य में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सांसद आदित्य यादव ने कहा कि सम्राट अशोक महान भारतीय इतिहास के ऐसे महान शासक थे, जिन्होंने अहिंसा, धर्म, न्याय और मानवता के मूल्यों को पूरे विश्व में स्थापित किया। उन्होंने कलिंग युद्ध के बाद शांति और बौद्ध धर्म के मार्ग को अपनाकर समाज को एक नई दिशा दी। अशोक का शासन सुशासन, जनकल्याण और नैतिक मूल्यों का प्रतीक रहा, जिससे आज भी प्रेरणा ली जाती है।
इसके पश्चात सांसद आदित्य यादव गुन्नौर क्षेत्र के ग्राम कादराबाद पहुंचे, जहां मां काली मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत सांसद ग्राम सिहोरा पहुंचे, जहां श्री समाधि बाबा आश्रम सिहोरा मढ़ी में आयोजित भव्य नवरात्रि मेले में उन्होंने सहभागिता की।  सांसद आदित्य यादव ने मेले का भ्रमण कर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का अवलोकन किया और स्थानीय परंपराओं की सराहना की। इस दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मकता, एकता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों की इन आयोजनों में सहभागिता से जनता और नेतृत्व के बीच संवाद मजबूत होता है, जिससे क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति मिलती है।बोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मकता, एकता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस मौके पर राम खिलाड़ी यादव विधायक गुन्नौर, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व विधायक आर के शर्मा, लड्डन मियां, ओमवीर सिंह, इंदु सक्सेना, के पी राठौर, शिवम राठौर, सुनील यादव सुनीता पाल, कैप्टन सर्वेश यादव, अतुल पटेल, अखिलेश यादव, अमित यादव, रजत यादव, शशांक यादव, विजय यादव, कविंद्र शाक्य, देवेंद्र गौतम, रईस अहमद भानु यादव, सोमेंद्र यादव, नजर प्रधान अलका यादव, मनवीर शाक्य, भावेश यादव, नवीत यादव, सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • उझानी में रामनवमी पर धूमधाम से निकाली गई भगवान श्रीराम की शोभायात्रा बदायूं। जिले के उपनगर उझानी में श्रीराम नवमी के अवसर पर गुरूवार की शाम नगर में आस्था और धूमधाम के साथ भगवान श्रीराम की सुन्दर झांकियों और बैंडबाजों तथा काली अखाड़ों के साथ नगर में निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भगवान श्रीराम का पूजन-अर्चन करने के बाद कराया। शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद बिहारी जी मंदिर पर पहुंच कर धार्मिक अनुष्ठानों के रूप में परिवर्तित हो गई। गुरूवार की शाम भगवान श्रीराम नवमी के अवसर पर प्राचीन कालीन भगवान श्रीराम की बैंडबाजों, काली अखाड़ों और सुन्दर झांकियों से सजी रथ शोभायात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भगवान श्रीराम के अलावा माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूपों की पूजा अर्चना कर उनका तिलक वंदन किया और आरती उतारी। इस अवसर पर श्री वर्मा ने भगवान का भोग भी लगाया। इसके उपरांत केन्द्रीय मंत्री श्री वर्मा ने मां काली के स्वरूपों की पूजा अर्चना कर उनका तिलक वंदन करने के उपरांत आरती उतारी। इसके बाद श्री वर्मा ने फीता काट कर रथ शोभायात्रा को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। कामधेनु गौशाला के तत्वावधान में शोभायात्रा बिहारी जी मंदिर से प्रारंभ होकर बाजारकला, किलाखेड़ा, भर्राटोला, बड़े महादेव मंदिर, लालमन की पुलिया, बिल्सी रोड, कसाईटोला, घंटाघर चौराहा, स्टेशन रोड, हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर होती हुई पुरानी अनाज मंडी और कछला रोड तथा गंजशहीदा से बिहारी जी मंदिर पर पहुंच कर विसर्जित हुई। शोभायात्रा का नगर युवा मंडल के अलावा समाजसेवियों और दुकानदारों ने भव्यता के साथ फूलों की वर्षा कर स्वागत किया और शोभायात्रा में साथ चल रहे नागरिकों में जलपान का वितरण किया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह नागरिकों ने भगवान श्रीराम का पूजन अर्चन कर आरती उतारी और प्रसाद का वितरण कराया। इस अवसर पर युवा वर्ग ने श्रीराम के जयघोष से नगर से लेकर आसमान तक गुंजायमान कर दिया जिससे नगर में धार्मिक वातावरण की लहर दौड़ गई। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी बल साथ चल रहा था। इस अवसर पर राजकुमार बंसल, अवधेश वर्मा, सर्वेश गुप्ता, पिंकू गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय, बॉबी वार्ष्णेय, कमलेश वार्ष्णेय समेत बड़ी संख्या में नागरिक साथ चल रहे थे।
    1
    उझानी में रामनवमी पर धूमधाम से निकाली गई भगवान श्रीराम की शोभायात्रा
बदायूं। जिले के उपनगर उझानी में श्रीराम नवमी के अवसर पर गुरूवार की शाम नगर में आस्था और धूमधाम के साथ भगवान श्रीराम की सुन्दर झांकियों और बैंडबाजों तथा काली अखाड़ों के साथ नगर में निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भगवान श्रीराम का पूजन-अर्चन करने के बाद कराया। शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद बिहारी जी मंदिर पर पहुंच कर धार्मिक अनुष्ठानों के रूप में परिवर्तित हो गई। 
गुरूवार की शाम भगवान श्रीराम नवमी के अवसर पर प्राचीन कालीन भगवान श्रीराम की बैंडबाजों, काली अखाड़ों और सुन्दर झांकियों से सजी रथ शोभायात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भगवान श्रीराम के अलावा माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूपों की पूजा अर्चना कर उनका तिलक वंदन किया और आरती उतारी। इस अवसर पर श्री वर्मा ने भगवान का भोग भी लगाया। इसके उपरांत केन्द्रीय मंत्री श्री वर्मा ने मां काली के स्वरूपों की पूजा अर्चना कर उनका तिलक वंदन करने के उपरांत आरती उतारी। इसके बाद श्री वर्मा ने फीता काट कर रथ शोभायात्रा को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। 
कामधेनु गौशाला के तत्वावधान में शोभायात्रा बिहारी जी मंदिर से प्रारंभ होकर बाजारकला, किलाखेड़ा, भर्राटोला, बड़े महादेव मंदिर, लालमन की पुलिया, बिल्सी रोड, कसाईटोला, घंटाघर चौराहा, स्टेशन रोड, हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर होती हुई पुरानी अनाज मंडी और कछला रोड तथा गंजशहीदा से बिहारी जी मंदिर पर पहुंच कर विसर्जित हुई। शोभायात्रा का नगर युवा मंडल के अलावा समाजसेवियों और दुकानदारों ने भव्यता के साथ फूलों की वर्षा कर स्वागत किया और शोभायात्रा में साथ चल रहे नागरिकों में जलपान का वितरण किया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह नागरिकों ने भगवान श्रीराम का पूजन अर्चन कर आरती उतारी और प्रसाद का वितरण कराया।
इस अवसर पर युवा वर्ग ने श्रीराम के जयघोष से नगर से लेकर आसमान तक गुंजायमान कर दिया जिससे नगर में धार्मिक वातावरण की लहर दौड़ गई। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी बल साथ चल रहा था। इस अवसर पर राजकुमार बंसल, अवधेश वर्मा, सर्वेश गुप्ता, पिंकू गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय, बॉबी वार्ष्णेय, कमलेश वार्ष्णेय समेत बड़ी संख्या में नागरिक साथ चल रहे थे।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • उझानी,(बदायूं)। श्रीराम नवमी के अवसर पर गुरूवार की शाम नगर में आस्था और धूमधाम के साथ भगवान श्रीराम की सुन्दर झांकियों और बैंडबाजों तथा काली अखाड़ों के साथ नगर में निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भगवान श्रीराम का पूजन-अर्चन करने के बाद कराया। शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद बिहारी जी मंदिर पर पहुंच कर धार्मिक अनुष्ठानों के रूप में परिवर्तित हो गई।
    1
    उझानी,(बदायूं)। श्रीराम नवमी के अवसर पर गुरूवार की शाम नगर में आस्था और धूमधाम के साथ भगवान श्रीराम की सुन्दर झांकियों और बैंडबाजों तथा काली अखाड़ों के साथ नगर में निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भगवान श्रीराम का पूजन-अर्चन करने के बाद कराया। शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद बिहारी जी मंदिर पर पहुंच कर धार्मिक अनुष्ठानों के रूप में परिवर्तित हो गई।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • आज की भाग्यशाली 3 राशियां (27 मार्च 2026) 🥇 सिंह 🦁 – रुका हुआ धन मिलेगा, आय के नए स्रोत बनेंगे, किस्मत पूरा साथ देगी। 🥈 तुला ⚖️ – धन लाभ, प्रेम जीवन में खुशियां, बड़ी डील फाइनल होने के योग। 🥉 मेष 🐐 – सफलता के मजबूत योग, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 👉 आज का मंत्र: “आत्मविश्वास रखें, किस्मत आपके साथ है।”
    2
    आज की भाग्यशाली 3 राशियां (27 मार्च 2026) 
🥇 सिंह 🦁 – रुका हुआ धन मिलेगा, आय के नए स्रोत बनेंगे, किस्मत पूरा साथ देगी।
🥈 तुला ⚖️ – धन लाभ, प्रेम जीवन में खुशियां, बड़ी डील फाइनल होने के योग।
🥉 मेष 🐐 – सफलता के मजबूत योग, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
👉 आज का मंत्र: “आत्मविश्वास रखें, किस्मत आपके साथ है।”
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.