Shuru
Apke Nagar Ki App…
खेत में मेड़ काटने का विरोध करने पर महिला पर फावड़े से हमले का आरोप! कौशांबी के सिराथू क्षेत्र के ग्राम जवाई पंडरी में खेत की मेड़ काटने का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। पीड़िता राजरानी पत्नी राजू मौर्य ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव के एक युवक ने मेड़ काटने का विरोध करने पर महिला के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी के साथ भी मारपीट की गई। साथ ही कई लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
खेत में मेड़ काटने का विरोध करने पर महिला पर फावड़े से हमले का आरोप! कौशांबी के सिराथू क्षेत्र के ग्राम जवाई पंडरी में खेत की मेड़ काटने का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। पीड़िता राजरानी पत्नी राजू मौर्य ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव के एक युवक ने मेड़ काटने का विरोध करने पर महिला के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी के साथ भी मारपीट की गई। साथ ही कई लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौशाम्बी में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। गंगा नदी में फ्लोटिंग पॉन्टून स्थापित कराया गया है, जिससे स्नान और आवागमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह अलर्ट है। साथ ही गंगा घाटों पर विशेष निगरानी, पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।1
- मनौरी में आगामी होने वाले ऐतिहासिक दशहरा मेला के लिए मेला कमेटी की प्रथम बैठक हुई सम्पन दशहरे मेले के दूसरे दिन को भव्य बनाने के लिए पहली बार बनाई गई राम दल कमेटी अनिल केसरवानी को सर्व सम्मति से राम दल कमेटी के अध्यक्ष चुना गया मेलाप्रमुख,अध्यक्ष,प्रबंधक,उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारियो की उपास्थिति मे तैयार की गई रूपरेखा बैठक में आय व्यय, सहित तमाम बातों पर हुई चर्चा ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू/वैधयत खबर हिंदी दैनिक PRIME 18 NEWS मनौरी/कौशाम्बी...आगामी होने वाले दशहरा मेला के लिए मनौरी दशहरा रामलीला मेला कमेटी की प्रथम बैठक शनिवार 1 अगस्त को छोटे लाल वाटिका में संपन्न हुई जिसमे पिछले साल हुए मेले में आय व्यय सहित तमाम बातों पर चर्चा हुई। इस बार दशहरे मेले के दूसरे दिन को भव्य बनाने के लिए पहली बार राम दल कमेटी भी बनाई गई है जो दूसरे दिन होने वाले राम दल का कार्यभार देखेगा। अनिल केसरवानी को सर्व सम्मति से राम दल कमेटी के अध्यक्ष चुना गया है। बैठक की अगुवाई मेला प्रमुख पूर्व प्रधान जगदीश चंद्र केसरवानी, मेला प्रमुख सुधीर केसरवानी(अध्यक्ष व्यापार मंडल), मेला प्रमुख रतन केसरवानी,मेला प्रमुख मनोज केसरवानी उर्फ मनोज पटेल, मेला प्रमुख सुनील साहू ,मेला प्रमुख पूर्व प्रधान राधे श्याम केसरवानी, मेला प्रमुख नरोत्तम दास केसरवानी ने किया जिसमे मेला अध्यक्ष कुबेर चंद्र केसरवानी, प्रबंधक उमेश कुमार उर्फ दीपू , कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार उर्फ डब्लू ने सभी आए कमेटी के सदस्यों का स्वागत किया। बता दू की मनौरी बाज़ार मे हर साल की तरह इस बार भी दशहरा मेला का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाने की तैयारी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। गौरतलब हो की मनौरी बाजार में तीन दिनी दशहरा मेला लगता हैं। दूसरे दिन ऐतिहासिक दंगल मेला दिन में और रात में भरत मिलाप के तहत राम दल रथ यात्रा का आयोजन किया जाता हैं। मेला कमेटी पदाधिकारियों के पदों में लगभग कोई बदलाव नहीं किया गया।सभी पदाधिकारी अपने पूर्ववत पद पर बने रहेंगे। बैठक में आये सभी मेला पदाधिकारियो और सदस्यो ने अपनी अपनी बात रामलीला मेला कमेटी अध्यक्ष कुबेर चन्द्र केसरवानी व प्रबंधक उमेश चन्द्र उर्फ़ दीपू केसरवानी ,कोषाध्यक्ष अवधेश केसरवानी के समक्ष रखी की कैसे इस बार के मेले को सुचारु से सम्पन्न कराया जाय।बाजार की साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था और विद्युत व्यवस्था के बारे में भी चर्चा हुई। बैठक में मेला अध्यक्ष कुबेरचंद्र केसरवानी ,प्रबंधक उमेश चन्द्र उर्फ़ दीपू केसरवानी, मेला प्रमुख रतन केसरवानी,कोशाध्यक्ष अवधेश केसरवानी, पूर्व प्रधान मनौरी रवि केसरवानी,मन्त्री बलराम साहू,,मुन्ना केसरवानी,अनिल केसरवानी,राजू केसरवानी, प्रमोद केसरवानी भट्ठा, राजकुमार, अरविंद सोनकर,विकास केसरवानी बालू वाले,धीरेंद्र केसरवानी, गौतम गुप्ता, संजय भट्ठा,जेपी वर्मा, भारत लाल,गिरीश चंद्र, राजू केसरवानी, राजेश कुमार केसरवानी (गुड़ वाले), राजीव केसरवानी, आदि पदाधिकारी और सदस्य सहित चौकी कमेटी के लोग मौजूद रहे।1
- हिन्दुओं इन राक्षसों को पहचानों? एक घटना के लिये पूरे सनातन धर्म के लोगों को भगवा पहनकर बदनाम कर रहे हैं? क्या यह किसी और धर्म के लिए कर सकते हैं?1
- ऊंचाहार के विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर मनोज पाण्डेय ने रोहनियां ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में दी सड़को नालियों की सौगात विकास कार्यों का लोकार्पण: कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने रोहनियां ब्लॉक में की सड़कों व नालियों की सौगात रायबरेली / रोहनियां: खाद्य एवं रसद कैबिनेट मंत्री तथा ऊंचाहार के स्थानीय विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने रोहनियां ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास की रफ्तार को तेज करते हुए कई सड़कों और नालियों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों—पयागपुर, नंदौरा, मारियानी, कल्याणपुर और रायपुर सहित अनेक गांवों में जनचौपाल लगाकर अपनी 'परिवार रूपी जनता' से सीधे संवाद किया। "गरीब कल्याण और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ ही प्राथमिकता" जनचौपाल को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर गरीब, माता-बहन और बुजुर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने चौपाल में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि क्षेत्र का कोई भी पात्र गरीब परिवार राशन कार्ड से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि: आयुष्मान कार्ड: प्रत्येक पात्र नागरिक का आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बने ताकि इलाज में कोई बाधा मूलभूत सुविधाएं: राशन कार्ड, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (कॉलोनी), शौचालय और किसान समृद्धि योजना का लाभ हर योग्य व्यक्ति तक पहुंचे। चौपालों में गूंजे मनोज भैया के जयकारे कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों और समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय जनता जनार्दन ने अपने विधायक और मंत्री को पुनः जीत का शुभाशीष देते हुए "मनोज भैया" के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। जन चौपालों में उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- हमारे pm मोदी जी ने एक वीडियो डाला था जिसपर अभिजीत दीपके ने कुछ अच्छी बाते कही है जाने इस वीडियो के माध्यम से पूरी खबर1
- मंझनपुर मुख्यालय से हजारों कांवड़िए भव्य यात्रा में हुए शामिल #10newsnation #newsnation मंझनपुर मुख्यालय से हजारों कांवड़िए भव्य यात्रा में हुए शामिल #10newsnation #newsnation1
- कौशाम्बी पुलिस को विशेष प्रशिक्षण प्राप्त ट्रैकर डॉग 'लियो' मिला है। अपनी सूंघने की अद्भुत क्षमता के बल पर लियो अपराधों के अनावरण, साक्ष्य खोजने और लापता लोगों की तलाश में पुलिस की मदद करेगा। पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण ने बताया कि लियो के शामिल होने से अपराध जांच और पुलिसिंग को नई मजबूती मिलेगी तथा जनता को अधिक प्रभावी और त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।1
- मोदी जी ने पेपर लीक पर क्या बोला सुनिए पूरी खबर वीडियो के माध्यम से1
- लाइब्रेरी में पढ़ने पहुंचे सिपाही से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी रायबरेली - ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे स्थित एक निजी लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे एक सिपाही के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गदागंज थाने की मखदूमपुर चौकी में तैनात सिपाही अर्पित अवकाश के दौरान जमुनापुर स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने सिपाही के साथ मारपीट की और उन्हें दौड़ाकर पीटा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मारपीट के बाद सिपाही ने ऊंचाहार कोतवाली पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।1