रायबरेली वंदे भारत ट्रेन के आगे आई गाय, ड्राइवर ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा। रायबरेली: प्रयागराज से लखनऊ की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, जब ट्रेन रायबरेली के मधुबन क्रॉसिंग के पास पहुंची, तो अचानक रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच एक गाय बैठी हुई दिखाई दी। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के बावजूद, लोको पायलट (ड्राइवर) ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए, जिससे ट्रेन गाय से टकराने से बच गई। ब्रेक लगने के बाद ड्राइवर ने खुद नीचे उतरकर स्थिति का जायजा लिया और ट्रैक साफ किया। इस दौरान ट्रेन करीब 5 मिनट तक मौके पर रुकी रही। ट्रैक सुरक्षित होने की पुष्टि करने के बाद, वंदे भारत एक्सप्रेस अपने गंतव्य लखनऊ की ओर रवाना हुई। ड्राइवर की इस सूझबूझ की सराहना की जा रही है, क्योंकि समय पर ब्रेक न लगने से एक गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
रायबरेली वंदे भारत ट्रेन के आगे आई गाय, ड्राइवर ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा। रायबरेली: प्रयागराज से लखनऊ की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, जब ट्रेन रायबरेली के मधुबन क्रॉसिंग के पास पहुंची, तो अचानक रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच एक गाय बैठी हुई दिखाई दी। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के बावजूद, लोको पायलट (ड्राइवर) ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए, जिससे ट्रेन गाय से टकराने से बच गई। ब्रेक लगने के बाद ड्राइवर ने खुद नीचे उतरकर स्थिति का जायजा लिया और ट्रैक साफ किया। इस दौरान ट्रेन करीब 5 मिनट तक मौके पर रुकी रही। ट्रैक सुरक्षित होने की पुष्टि करने के बाद, वंदे भारत एक्सप्रेस अपने गंतव्य लखनऊ की ओर रवाना हुई। ड्राइवर की इस सूझबूझ की सराहना की जा रही है, क्योंकि समय पर ब्रेक न लगने से एक गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
- Post by ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ1
- Post by Sanjay Lal1
- महिला आरक्षण पर चर्चा के लिए आयोजित राज्य विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर सबसे तीखा हमला बोला। सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने 1995 के स्टेट गेस्ट हाउस कांड का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस घटना के दौरान महिलाओं के खिलाफ समाजवादी पार्टी की “राक्षसी प्रवृत्ति” उजागर हुई थी। सीएम योगी ने कहा कि उस समय मायावती की गरिमा की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी को हस्तक्षेप करना पड़ा था। उन्होंने इसे महिला सम्मान के मुद्दे से जोड़ते हुए विपक्ष की भूमिका पर सवाल खड़े किए। विपक्षी दलों ने बयान पर आपत्ति जताई, जबकि सत्तापक्ष ने मुख्यमंत्री के आरोपों का समर्थन किया। सीएम योगी के इस बयान के बाद सपा पर आरोपों की बौछार1
- विषय: ऑपरेशन “अमानत” के तहत यात्री का ट्रेन में छूटा सामान सुरक्षित सुपुर्द सवाई माधोपुर, दिनांक 30 अप्रैल 2026 पश्चिम मध्य रेल के कोटा मंडल के अंतर्गत सवाई माधोपुर पोस्ट द्वारा “ऑपरेशन अमानत” के तहत एक सराहनीय कार्य करते हुए यात्री का ट्रेन में छूटा हुआ सामान सुरक्षित बरामद कर सुपुर्द किया गया। दिनांक 30.04.2026 को गाड़ी संख्या 12955 में मुंबई से कोटा की यात्रा कर रहे यात्री श्याम चौधरी (उम्र 22 वर्ष), पुत्र राजेश कुमार चौधरी, निवासी मकान संख्या 816, शास्त्री नगर, दादाबाड़ी, कोटा (राजस्थान) का एक ब्लैक कलर का पिट्ठू बैग ट्रेन में छूट गया। उक्त बैग में दो मोबाइल चार्जर एवं ₹51,000/- नगद राशि थी। रेल मदद के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर प्रधान आरक्षक धर्म सिंह सैनी द्वारा सवाई माधोपुर स्टेशन पर तत्परता दिखाते हुए संबंधित ट्रेन को अटेंड किया गया तथा यात्री का छूटा हुआ बैग बरामद कर पोस्ट पर सुरक्षित लाया गया। इसके उपरांत यात्री को सूचित किया गया। यात्री के अनुरोध पर उनके पिता के मित्र इरफान अली को सवाई माधोपुर पोस्ट भेजा गया। संबंधित व्यक्ति से पहचान पत्र, यात्री का टिकट एवं आधार कार्ड का सत्यापन करने तथा सामान की पुष्टि के उपरांत उपनिरीक्षक मनोज कुमार द्वारा यात्री की सहमति से गवाहों की उपस्थिति में बैग मय समस्त सामान एवं ₹51,000/- नगद राशि सुरक्षित सुपुर्द किया गया। सुपुर्दगी के समय प्राप्तकर्ता द्वारा किसी प्रकार की आपत्ति या शिकायत व्यक्त नहीं की गई। यह कार्य रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता, ईमानदारी एवं यात्रियों की सुरक्षा एवं सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लोकेशन सवाई माधोपुर1
- लखनऊ, चिनहट प्रथम वार्ड के भाजपा पार्षद अरुण राय अपने क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों और जनसेवा को लेकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान से लेकर जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रियता लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। पार्षद अरुण राय द्वारा चलाया जा रहा “मंदिर चलो अभियान” भी लोगों को जोड़ने और सामाजिक व धार्मिक जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास बनकर उभरा है। इस अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग सह भागिता कर रहे हैं। वहीं, क्षेत्र की जनता का कहना है कि पार्षद हर समय लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। सड़क, सफाई, जल निकासी और अन्य विकास कार्यों में उनकी निरंतर सक्रियता देखी जा रही है। पार्षद अरुण राय का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का समग्र विकास और जनता की सेवा है, जिसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।🖊️1
- रायबरेली: प्रयागराज से लखनऊ की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, जब ट्रेन रायबरेली के मधुबन क्रॉसिंग के पास पहुंची, तो अचानक रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच एक गाय बैठी हुई दिखाई दी। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के बावजूद, लोको पायलट (ड्राइवर) ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए, जिससे ट्रेन गाय से टकराने से बच गई। ब्रेक लगने के बाद ड्राइवर ने खुद नीचे उतरकर स्थिति का जायजा लिया और ट्रैक साफ किया। इस दौरान ट्रेन करीब 5 मिनट तक मौके पर रुकी रही। ट्रैक सुरक्षित होने की पुष्टि करने के बाद, वंदे भारत एक्सप्रेस अपने गंतव्य लखनऊ की ओर रवाना हुई। ड्राइवर की इस सूझबूझ की सराहना की जा रही है, क्योंकि समय पर ब्रेक न लगने से एक गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।2
- पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग ने सियासी समीकरण बदल दिए हैं। क्या बंपर मतदान सत्ता विरोधी लहर है या फिर Mamata Banerjee के पक्ष में मजबूत समर्थन? महिला वोटर, SIR और मुस्लिम फैक्टर—इन सबके बीच चुनाव का असली संदेश क्या है, जानिए इस खास रिपोर्ट में। Record-breaking voter turnout in West Bengal has reshaped political equations. Is it anti-incumbency or strong support for Mamata Banerjee? With factors like women voters, SIR, and community voting, what does this high turnout really indicate? Watch the full analysis. #WestBengal #Voting #MamataBanerjee #TMC #BJP #Election #Trending #IndiaNews #Politics #Bengal1
- एंकर - इंदौर जिले की देपालपुर तहसील के हसनाबाद पंचायत तालाब की खुदाई को लेकर लगाएं जा रहे एग्जाम को लेकर ग्राम वासियों और पंचायत के निर्विरोध सरपंच शोएब अली द्वारा क्या कहा ग्राउंड रिपोर्ट , पत्रकार बलराम देसाई के अनुसार l1