Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sadbhavna sandesh news
More news from राजस्थान and nearby areas
- कोटा में बड़ा प्रशासनिक एक्शन: वन भूमि से हटाया अवैध कब्जा, हिस्ट्रीशीटर कालू भड़क पर सख्ती कोटा के रानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग की करीब 20–22 बीघा जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध मकान, बाड़े और अन्य निर्माण ध्वस्त कर दिए। जांच में जमीन वन विभाग की पाई गई थी। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। संबंधित हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। प्रशासन ने साफ किया—सरकारी जमीन पर कब्जा और आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। #kota #rajasthannews #अतिक्रमण #हिस्ट्रीशीटर #वायरल1
- श्मशान के लिए रास्ता नहीं मिल रहा है नानता करनी नगर कालबेलिया बस्ती को श्मशान के लिए कोटा uid KDA द्वारा जगह देने पर उसमें रास्ता नहीं मिल रहा लोग सभी परेशान हैं1
- वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 20-22 बीघा अतिक्रमण ध्वस्त कोटा, आज सुबह वन विभाग और कोटा शहर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रानपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर कालू भड़क द्वारा वन विभाग की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 20 से 22 बीघा सरकारी वन भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। मौके पर पक्की एवं कच्ची बाउंड्री वॉल सहित अन्य निर्माण किए गए थे, जिन्हें प्रशासन ने जेसीबी की मदद से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र को खाली कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों और हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। कोटा शहर पुलिस ने इस कार्रवाई को अपराधियों के लिए कड़ा संदेश बताते हुए कहा कि कानून सर्वोपरि है और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों की अब खैर नहीं3
- Post by Sadbhavna sandesh news1
- Post by Kishan Lal jangid1
- राहुल गांधी को गोली मारने और कांग्रेस सांसदों के घर में घुसकर तोड़फोड करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कोटा के प्रेम नगर में रहने वाले राजसिंह आमेरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आमेरा खुद को करणी सेना का संभागीय प्रवक्ता और बीजेपी कार्यकर्ता बताता है। धमकी का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस शहर व देहात जिलाध्यक्ष राखी गौतम, भानुप्रताप समेत कांग्रेस नेता एसपी ऑफिस पहुंचे> एसपी तेजस्वनी गौतम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद उद्योगनगर थाने में परिवाद भी दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।1
- Post by VKH NEWS1
- कोटा, राजस्थान दाधीच समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में बजी शहनाई 6 जोड़ों ने बांधा जीवन भर का रिश्ता कोटा। श्री महर्षि दधीचि छात्रावास समिति, कोटा संभाग द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन गुरुवार (फुलेरा दूज) को ‘दधीचि मार्ग’, कोटड़ी नहर रोड स्थित परिसर में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन किया गया, इसमें छह जोड़ों ने जीवन भर के लिए एक दूसरे का हाथ थामा, समिति अध्यक्ष रविन्द्र दाधीच ने बताया कि मांगलिक कार्यक्रम प्रातः 8:15 बजे विनायक स्थापना के साथ, बासन, मंडप एवं यज्ञोपवीत, निकासी, तोरण, पाणिग्रहण संस्कार, आशीर्वाद समारोह एवं विदाई जैसे सभी वैवाहिक संस्कार पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए। समिति मंत्री निमेष पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में 75 वर्ष से अधिक आयु के 140 समाजबंधुओं का सम्मान किया। नागेश दाधीच ने बताया की आयोजन स्थल पर चिकित्सा सुविधा हेतु मेडिकल कैंप भी लगाया , कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज नेता ने पहुंचकर न दंपतियों का आशीर्वाद दिया. महिला अध्यक्ष स्मिता दाधीच व मंत्री अंबिका शर्मा, युवा अध्यक्ष कमल किशोर दाधीच, कौशल किशोर दाधीच, दिवाकर दाधीच, चंद्र प्रकाश, एडवोकेट नरेंद्र मोहन,राजेश दाधीच,चेतन दाधीच, नागेश दाधीच, दुष्यंत दाधीच, प्रेम दाधीच,रामकल्याण दाधीच, एवं सुरेश दाधीच सहित समाज के लोगो ने समिति की ओर से सक्रिय भूमिका निभाई, मंच संचालन की जिम्मेदारी नरेंद्र मोहन और नागेश दाधीच निभाई।4