Shuru
Apke Nagar Ki App…
अज्ञात वाहन की टक्कर से फल विक्रेता की मौत झींझक कंचौसी कैनाल रोड पर शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार फल विक्रेता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार औरैया जनपद के सहायल निवासी राजेश (45) पुत्र अगनू बाइक से जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के प्रयास कर रही है।
कुमार पंकज
अज्ञात वाहन की टक्कर से फल विक्रेता की मौत झींझक कंचौसी कैनाल रोड पर शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार फल विक्रेता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार औरैया जनपद के सहायल निवासी राजेश (45) पुत्र अगनू बाइक से जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के प्रयास कर रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अज्ञात वाहन की टक्कर से फल विक्रेता की मौत झींझक कंचौसी कैनाल रोड पर शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार फल विक्रेता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार औरैया जनपद के सहायल निवासी राजेश (45) पुत्र अगनू बाइक से जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के प्रयास कर रही है।2
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक-कंचौसी कैनाल मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को तत्काल झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र निवासी राजेश पुत्र अग्नू के रूप में हुई है। बताया गया कि राजेश शुक्रवार को अपने गांव सहायल से अपनी बहन के घर झींझक आ रहे थे। इसी दौरान सदरपुर गांव के सामने शुक्रवार रात करीब 8 बजे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल राजेश को झींझक सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार राजेश दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे और शुक्रवार को ही घर आए थे। वहां से वह अपनी बहन के घर झींझक जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। राजेश अपने पीछे पत्नी मिथिलेश, तीन बेटियां रश्मि, काके और अंजलि तथा एक बेटा अंकुश को छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। झींझक चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।1
- *औरैया जनपद के तुर्कीपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन।* *कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह।* *कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रभारी आनन्द सिंह और सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने किया।* *जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने गुलाल और फूलों के साथ खेली होली।* *भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर दी होली की शुभकामनाएं।* *कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विवेक पाठक, विशाल शुक्ला, सोनू सोनी, ज्योति अवस्थी, दीपक अवस्थी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता रहे मौजूद।* *होली मिलन समारोह में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की रही भागीदारी।* *कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के लिए किए गए कड़े इंतजाम।*4
- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में शोक का माहौल है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरपालपुर निवासी अखिलेश कुमार (35) पुत्र मेवा लाल की दो शादियां हुई थीं, लेकिन पारिवारिक कारणों के चलते दोनों पत्नियां उसे छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद से वह गांव में अकेले रहकर खेती-किसानी के सहारे अपना जीवन यापन कर रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम अखिलेश ने घर के बाहर बने एक कमरे में अंदर से कुंडी बंद कर ली और कमरे की टीन की छत में लगे बांस के सहारे अपने मफलर से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद उसकी भतीजी मीना उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहुंची। जब उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसे शक हुआ। उसने दरवाजे की झिरी से अंदर झांक कर देखा तो अखिलेश का शव फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया।1
- ईरान में क्या हुआ देखे पूरी रिपोर्ट1
- औरैया। सदर उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा ने कस्बा फफूँद की आराजी दरगाह स्थित गाटा संख्या 1414 से अवैध कब्जा हटाने की बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व अभिलेखों में इस भूमि को नाला के रूप में दर्ज किया गया है, लेकिन स्थानीय निवासी सहदेव पुत्र बच्चनलाल निवासी -बाबा का पुरवा, कस्बा फफूँद ने यहां अवैध रूप से पक्का निर्माण कर लिया था। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर जे.सी.बी. की मदद से इस अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान हल्का लेखपाल विमलेश, थाना फफूँद के प्रभारी निरीक्षक एवं पुलिस बल, साथ ही नगर पंचायत का स्टाफ भी मौजूद रहा।1
- थाना मंगलपुर क्षेत्र के झींझक चौकी अंतर्गत खम्हैला गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से 46 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 6:15 बजे झींझक रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर हुई। बताया गया कि ट्रेन के लोको पायलट ने घटना की सूचना झींझक स्टेशन मास्टर को दी। मेमो मिलते ही झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा व एसआई बृजमोहन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। कुछ ही देर में मृतक की पहचान महेश (46) पुत्र किशुन नारायण निवासी खम्हैला गांव के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे वहां शोक का माहौल बन गया। एसआई बृजमोहन सिंह ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1