भाजपा किसान मोर्चा पद मिलते ही 7 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का मामला: विनायक ताम्रकार हिरासत में, पार्टी ने किया निलंबित भाजपा किसान मोर्चा पद मिलते ही 7 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का मामला: विनायक ताम्रकार हिरासत में, पार्टी ने किया निलंबित किसान मोर्चा में राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प के प्रदेश संयोजक पद पर थे विनायक ताम्रकार न्यूज आर्टिकल: छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। लगभग 7 एकड़ जमीन में अफीम की अवैध खेती के आरोप में पुलिस ने भाजपा से जुड़े नेता विनायक ताम्रकार को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा में विनायक ताम्रकार को राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प के प्रदेश संयोजक पद की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन इसी बीच उनके खिलाफ अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई। मामले की जानकारी सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ ने भी सख्त रुख अपनाते हुए विनायक ताम्रकार को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि उनके आचरण से पार्टी की छवि धूमिल हुई है, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध अफीम की खेती में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
भाजपा किसान मोर्चा पद मिलते ही 7 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का मामला: विनायक ताम्रकार हिरासत में, पार्टी ने किया निलंबित भाजपा किसान मोर्चा पद मिलते ही 7 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का मामला: विनायक ताम्रकार हिरासत में, पार्टी ने किया निलंबित किसान मोर्चा में राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प के प्रदेश संयोजक पद पर थे विनायक ताम्रकार न्यूज आर्टिकल: छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। लगभग 7 एकड़ जमीन में अफीम की अवैध खेती के आरोप में पुलिस ने भाजपा से जुड़े नेता विनायक ताम्रकार को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा में विनायक ताम्रकार को राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प के प्रदेश संयोजक पद की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन इसी बीच उनके खिलाफ अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई। मामले की जानकारी सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ ने भी सख्त रुख अपनाते हुए विनायक ताम्रकार को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि उनके आचरण से पार्टी की छवि धूमिल हुई है, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध अफीम की खेती में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
- जोगीभाट गांव में मंदिर से जुड़े मुद्दे पर बुलाई गई एक साधारण बैठक ने अचानक ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। गुरुवार रात चल रही इस सभा में चर्चा के बीच ही विवाद भड़क उठा और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। शुक्रवार मिली जानकारी अनुसार बैठक के दौरान उपसरपंच डोमेंद्र देशमुख। —जो मृतक कुणाल देशमुख के चाचा हैं—और गांव के कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई। बात इतनी बढ़ी कि विवाद हाथापाई में बदल गया। इसी बीच 20 वर्षीय कुणाल देशमुख अपने चाचा को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचा। लेकिन हालात बेकाबू हो चुके थे। विवाद में शामिल कुछ लोगों ने कुणाल पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।1
- नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कड़ा फैसला नमस्कार, मैं हूँ हिमानी साहू और आप देख रहे हैं आपका अपना न्यूज़ चैनल। बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में न्यायालय ने सख्त फैसला सुनाते हुए आरोपी को कड़ी सजा दी है। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफटीएससी (पॉक्सो) बालोद द्वारा 28 मार्च 2026 को महत्वपूर्ण फैसला सुनाया गया। न्यायालय ने आरोपी तेजप्रकाश किसाने, उम्र 23 वर्ष, निवासी बगदई, थाना गुरूर, जिला बालोद को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी को धारा 363 के तहत 5 वर्ष के सश्रम कारावास और 1000 रुपए अर्थदंड से दंडित किया है। साथ ही अन्य गंभीर धाराओं में भी दोषी पाया गया। विशेष लोक अभियोजक के अनुसार, 11 फरवरी 2019 को नाबालिग पीड़िता स्कूल से मौसी के घर जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर 15 फरवरी 2019 को थाना डौंडी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता को आरोपी के कब्जे से बरामद किया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी उसे हैदराबाद ले गया, जहां मंदिर में जबरन शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। पुलिस ने मामले में धारा 363, 366, 376(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूरी विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया, जहां गवाहों और सबूतों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया गया। इस फैसले को नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों के लिए सख्त चेतावनी माना जा रहा है। कानून ऐसे अपराधों पर किसी भी प्रकार की ढील नहीं देगा। फिलहाल के लिए इतना ही, ऐसे ही अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए हमारे चैनल के साथ। धन्यवाद।1
- श्री महाकाल तीर्थ सेवा जबलपुर लगातार निरंतर कई वर्षों से सुरक्षित एवं उत्तम सेवाएं यात्री को दे रही है । यात्रा के संचालक सारंग नामदेव ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया है कि श्री महाकाल सेवा तीर्थ अपने यात्रियों के लिए समय-समय पर भारत तीर्थ दर्शन के तहत फुल एसी स्लीपर क्लास बस में यात्रा पैकेज उपलब्ध कराती है एवं संचालक की विशेष देखरेख में तीर्थ टूर और उत्तम व्यवस्था देती है उसके साथ ठहरने एवं भोजन स्वल्पाहार की व्यवस्था यात्रा किराया में शामिल रहता है । आगामी मई महीने में चार धाम माता वैष्णोदेवी सहित २० दिनों की यात्रा बस निकलेगी और यह बस शिवनी एवं जबलपुर से श्रद्धालु को लेकर प्रस्थान करेगी आप छिंदवाड़ा के श्रद्धालु बुकिंग के लिए अधिकृत प्रतिनिधि रंजीत डेहरिया से संपर्क कर सकते है।1
- 10 साल से मौ.t के साए में जी रहे ग्रामीण, सिस्टम फेल देखिए कैसे चलता है घूसखोरी का खेल? गांव के ग्रामीण पिछले 10 साल से मौत के साए में जीने को मजबूर हैं। खेतों के बीच बिजली का तार बेहद खतरनाक तरीके से नीचे लटक रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बार-बार शिकायतों के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए भी उन्हें घूस देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आखिर क्यों सोया हुआ है प्रशासन? क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जागेगा सिस्टम? इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए कैसे लापरवाही और भ्रष्टाचार के बीच फंसे हैं गांव के किसान और आम लोग।#1
- छेरकापुर। क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले युवक को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के समय पूरी तरह शराब के नशे में था और हाथ में तलवार व सब्बल लेकर गली-गली घूमते हुए लोगों को डराता-धमकाता रहा। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी ने गांव के एक युवक के साथ मारपीट की और महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल बन गया था और खासकर महिलाएं व बच्चे सहमे हुए थे। घटना से आक्रोशित ग्रामीण **शुक्रवार रात पलारी थाना पहुंचे थे**। सरपंच पंकज साहू के नेतृत्व में सुकबती साहू, सोहद्रा साहू, आशा साहू, रेणुका यादव, दुकलहीन साहू, कोमल साहू, दीपक, देवानंद, ओमप्रकाश फेकर, मंतराम साहू सहित करीब 25-30 लोगों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह नशे की हालत में वारदात को अंजाम दे रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।2
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1
- *भानुप्रतापपुर/ शराब दुकान में गड़बड़ी के आरोप, विरोध में उतरी शिवसेना , सुपरवाइजर का पुतला दहन किया।** भानुप्रतापपुर, शासकीय शराब दुकान भानुप्रतापपुर में शराब दुकान के सुपरवाइजर कर्मवीर गुप्ता द्वारा तय दर से अधिक दर पर शासकीय शराब बेची जाने एवं गांव गांव में शराब कोचीयाओ से मिली भगत कर गांव गांव में शासकीय शराब भेज कर बिकवा कर क्षेत्र का माहौल खराब करने, शराब उपभोक्ताओं का शोषण करने के कारण शिवसेना द्वारा शासकीय शराब दुकान भानुप्रतापपुर में शासकीय शराब दुकान के सुपरवाइजर कर्मवीर गुप्ता का पुतला दहन किया गया। विदीत हो की शासकीय शराब दुकान चारामा में कर्मवीर गुप्ता के द्वारा अनियमितता , शराब कोचियों को गांव-गांव में शराब बेचने, तय दर से अधिक दर पर शराब बेचने के कारण बर्खास्त किया जा चुका है। किंतु वह अपने पहुंच के दम पर शासकीय शराब दुकान भानुप्रतापपुर में सुपरवाइजरी की नौकरी कर रहा है जबकि नियम यह है कि कोई भी बर्खास्त कर्मचारियों को कहीं पर काम में नहीं रखा जाएगा। किंतु मिली भगत कर कर्मवीर गुप्ता भानुप्रतापपुर शासकीय शराब दुकान में सुपरवाइजरी कर रहा है। और अनियमितता करते हुए तय दर से अधिक दर पर शराब बेचकर भानुप्रतापपुर क्षेत्र के शराब उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण कर रहा है। गांव गांव में शासकीय शराब अवैध रूप से भिजवाकर गांव-गांव का माहौल खराब कर रहा है। एवं शासकीय शराब में पानी मिलाकर क्षेत्र के शराब उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण कर रहा है । शिवसेना द्वारा आगे कहा गया है कि अगर भ्रष्ट शासकीय शराब दुकान भानुप्रतापपुर के सुपरवाइजर कर्मवीर गुप्ता पर कार्यवाही नहीं की जाती है तो शिवसेना द्वारा आंदोलन का विस्तार किया जाएगा और क्षेत्र के शराब उपभोक्ताओं को उनका हक और अधिकार दिलाया जाएगा।*1
- 9.90 लाख रुपए के साइबर फ्रॉड मामले में महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने मैहर के रामनगर में कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने दबिश देकर दो आरोपियों—आशू खरे और अमित पटेल—को गिरफ्तार कर महाराष्ट्र ले गई है। जांच में सामने आया कि फ्रॉड की रकम का हिस्सा दोनों के खातों में ट्रांसफर हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।1