Shuru
Apke Nagar Ki App…
9.90 लाख रुपए के साइबर फ्रॉड मामले में महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने मैहर के रामनगर में कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने दबिश देकर दो आरोपियों—आशू खरे और अमित पटेल—को गिरफ्तार कर महाराष्ट्र ले गई है। जांच में सामने आया कि फ्रॉड की रकम का हिस्सा दोनों के खातों में ट्रांसफर हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
9.90 लाख रुपए के साइबर फ्रॉड मामले में महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने मैहर के रामनगर में कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने दबिश देकर दो आरोपियों—आशू खरे और अमित पटेल—को गिरफ्तार कर महाराष्ट्र ले गई है। जांच में सामने आया कि फ्रॉड की रकम का हिस्सा दोनों के खातों में ट्रांसफर हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
More news from Balaghat and nearby areas
- 9.90 लाख रुपए के साइबर फ्रॉड मामले में महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने मैहर के रामनगर में कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने दबिश देकर दो आरोपियों—आशू खरे और अमित पटेल—को गिरफ्तार कर महाराष्ट्र ले गई है। जांच में सामने आया कि फ्रॉड की रकम का हिस्सा दोनों के खातों में ट्रांसफर हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।1
- 10 साल से मौ.t के साए में जी रहे ग्रामीण, सिस्टम फेल देखिए कैसे चलता है घूसखोरी का खेल? गांव के ग्रामीण पिछले 10 साल से मौत के साए में जीने को मजबूर हैं। खेतों के बीच बिजली का तार बेहद खतरनाक तरीके से नीचे लटक रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बार-बार शिकायतों के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए भी उन्हें घूस देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आखिर क्यों सोया हुआ है प्रशासन? क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जागेगा सिस्टम? इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए कैसे लापरवाही और भ्रष्टाचार के बीच फंसे हैं गांव के किसान और आम लोग।#1
- मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में छिड़े युद्ध की भयावहता अब स्थानीय स्तर पर भी महसूस की जाने लगी है। अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण गैस आपूर्ति की कतारें लंबी हो गई हैं और उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब देने लगा है। जिले में गैस वितरण को लेकर बढ़ते विवादों और कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए बालाघाट पुलिस प्रशासन ने शहर मे एक बड़ा कदम उठाया है। अब शहर में गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों के बजाय सीधे कोतवाली थाने के सुरक्षित घेरे में किया जा रहा है। हाल ही में गैस एजेंसियों पर उमड़ने वाली अनियंत्रित भीड़ और वहां होने वाली धक्का-मुक्की की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी थी। चूँकि शहर के हर कोने और हर एजेंसी पर अलग से पुलिस बल तैनात करना संभव नहीं था, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली थाने को ही मुख्य वितरण केंद्र में तब्दील कर दिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वितरण की यह पुलिसीया व्यवस्था कितने दिनों तक लागू रहेगी! फिलहाल प्रशासन अब शांतिपूर्ण ढंग से आपूर्ति बहाल करने की कोशिशों में जुटा है।1
- वारासिवनी । वारासिवनी-खैरलॉजी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विधायक विवेक विक्की पटेल के प्रयासों से 8 प्राथमिक शालाओं के नवीन भवन की स्वीकृति प्रदेश शासन ने प्रदान की है। इन सभी भवनों के निर्माण लगभग एक करोड़ रुपयों की लागत से किये जायेगे। यह भवन उन स्कूल भवनों के पास बनाए जाएंगे, जो बहुत ही जर्जर या खस्ताहाल इमारतों में संचालित हो रहे है। शासन ने जिन प्राथमिक शालाओं के लिए नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है, उनमें शासकीय कन्या प्राथमिक शाला मेहंदीवाड़ा, शासकीय प्राथमिक शाला मेहंदीवाड़ा, शासकीय माध्यमिक शाला धोबीटोला, शासकीय प्राथमिक शाला सिर्रा, शासकीय प्राथमिक शाला हुडक़ीटोला, शासकीय प्राथमिक शाला बिजटोला, फोगलटोला और मरारीटोला शामिल है। इन सभी नवीन भवनों की स्वीकृति मिलने के बाद विधायक विवेक विक्की पटेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया है।1
- मंडला जिले के हिरनाही टोला नरैनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गाय को काटे जाने की सूचना सामने आई। शनिवार को दोपहर 3:00 घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने संदिग्ध गतिविधि देखी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अंजनिया और हिरदेनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है। पूरे मामले पर पुलिस की नजर बनी हुई है।1
- मोहगांव के बोध सिंह मरकाम का प्रशासन पर सीधा हमला — कड़े शब्दों में उठाई आवाज1
- Post by Neelesh THAKUR1
- *🌹मैहर पुलिस का अमानवीय चेहरा: लापता महिला की तलाश के बदले मांगे 6000 रुपये, SI पर अभद्रता का आरोप।💥* मैहर - नवनियुक्त जिले मैहर में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। एक ओर जहां प्रदेश सरकार पुलिस को मित्रवत व्यवहार की सीख दे रही है, वहीं मैहर थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुंचे एक पीड़ित परिवार को अपमान और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा। थाने में तैनात उपनिरीक्षक (SI) आर.एन. साकेत पर परिजनों के साथ अभद्रता करने और महिला की तलाश के एवज में रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला मैहर थाना क्षेत्र के हरनामपुर (वार्ड नंबर 14) का है। 31 मार्च 2026 की रात हरनामपुर निवासी टीमन दाहिया उर्फ पवन ने अपनी पत्नी सुधा दाहिया के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना के बाद से ही सुधा दाहिया संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हैं। जब सुधा के मायके पक्ष के लोग सतना से उसकी तलाश में मैहर पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी, तो उन्हें व्यवस्था की कड़वाहट का अहसास हुआ। परिजनों का आरोप है कि 2 अप्रैल को जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो SI आर.एन. साकेत ने सहानुभूति दिखाने के बजाय उनके साथ बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया। काफी जद्दोजहद और थाना प्रभारी के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया जा सका। हैरान कर देने वाला मोड़ तब आया जब 3 अप्रैल को पीड़ित परिवार के पास मैहर थाने से जुड़े एक मोबाइल नंबर (8962555074) से कॉल आया। आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "6000 रुपये दोगे, तभी आगे की कार्यवाही होगी और महिला की तलाश की जाएगी।" इस घटना ने मैहर पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या अब लापता व्यक्तियों को ढूंढने के लिए भी पुलिस को 'फीस' देनी होगी? पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता करने वाले अधिकारी पर क्या अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी? वह मोबाइल नंबर किसका है जिससे रिश्वत की मांग की गई? परिजनों ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि इस भ्रष्टाचार के खेल की निष्पक्ष जांच की जाए, दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो और जल्द से जल्द लापता सुधा दाहिया का पता लगाया जाए।1