Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र में कुचडोद के बाद अब छायन गांव स्थित बालाजी मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है। घटना की सूचना के बाद थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर मौजूद है।
Mangal Dev Rathore
मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र में कुचडोद के बाद अब छायन गांव स्थित बालाजी मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है। घटना की सूचना के बाद थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर मौजूद है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मंदसौर में क्यामपुर से कुरावन जाते समय एक बाइक सवार की नजर अपनी बाइक की हेडलाइट के नीचे पड़ी, जहाँ एक सांप छिपा हुआ नजर आया। बाइक के अंदर सांप को देखते ही बाइक सवार के हाथ-पैर फूल गए। इसके बाद उसने तुरंत बाइक से नीचे उतरकर सांप को बाहर निकाला।1
- आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के प्रवक्ता रमाकांत पटेल ने सभी देशवासियों और युवाओं को बहुत-बहुत बधाई दी है।1
- पुलिस ने सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को रोक दिया है, जिसके विरोध में सभी सांसद मेदांता के गेट पर ही धरने पर बैठ गए। दूसरी तरफ, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने कहा है कि यदि सरकार उन्हें ठोस भरोसा देती है तो वे अपना अनशन तोड़ने को तैयार हैं।1
- शुरू ऐप पर प्रभात प्रतापगढ़ न्यूज़ का प्रसारण देखा जा सकता है। इसके संपादक परमेश्वर रेदास हैं।1
- राजस्थान के प्रतापगढ़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झासडी में सारथी सेवा संस्थान के तत्वावधान में "नशा छोड़ो–जीवन जोड़ो" अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुरू हुए इस कार्यक्रम में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय परिवार द्वारा संस्थान के पदाधिकारियों का तिलक लगाकर और ओपरणा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर संदेशात्मक पोस्टर बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सारथी सेवा संस्थान की अध्यक्ष आशा टांक ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के नशामुक्त रहने से परिवार, समाज और राष्ट्र का भविष्य सुरक्षित एवं सशक्त बनेगा। इस दौरान उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति का सामूहिक संकल्प दिलाया। वहीं विद्यालय के संस्था प्रधान सुनील सोनी ने संस्थान द्वारा चलाए जा रहे समाजहित के अभियानों और सेवा कार्यों की सराहना की। पोस्टर प्रतियोगिता में निर्णायकों के मूल्यांकन के बाद विभिन्न विषयों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। नशा मुक्ति विषय में भूली मीणा प्रथम, कोमल बैरागी द्वितीय और धापू मीणा तृतीय स्थान पर रहीं। पर्यावरण संरक्षण विषय में शारदा मीणा प्रथम, वर्षा मीणा द्वितीय तथा रीना मीणा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं जल संरक्षण विषय में कारू लाल मीणा ने प्रथम, मानवी कुंवर ने द्वितीय और प्रिया शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सारथी सेवा संस्थान की सचिव प्रीति जोशी, संरक्षक बसंती देवी, सह सचिव रेणुका सिसोदिया, उपाध्यक्ष ज्योति शर्मा, नीलम शेखावत, संगठन मंत्री मीना राव, अनीता शर्मा, सीमा गर्ग और नर्मदा रैदास उपस्थित रहीं। वहीं विद्यालय परिवार से श्यामलता जैन, मीना जीनगर, पुष्पा मीणा, राजश्री व्यास, लक्ष्मी चनाल, हरी प्रकाश सुथार, तुलसीराम पाटीदार, ब्रजेश पाटीदार, भगवंत सिंह जाडावत, गोपाल मीणा एवं प्रजापाल सिंह सहित कई विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मीना यादव ने किया तथा आभार प्रदर्शन शारदा मीणा द्वारा किया गया।1
- '8 का अटैक लाइव' में राहुल गांधी को 'देशद्रोही' बताए जाने के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखी जंग छिड़ गई है। इस बयान के सामने आने के बाद दोनों राजनीतिक दलों, कांग्रेस और बीजेपी के बीच घमासान तेज हो गया है और तीखा टकराव देखने को मिल रहा है।1
- नीमच जिले के कुकड़ेश्वर में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश जिगर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट एवं अन्य परीक्षा पेपर लीक मामलों को लेकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखने, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों मेहनती छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित होता है और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग जाता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और वैज्ञानिक जांच करवाकर दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दंड देने की मांग रखी है। इसके साथ ही प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं पर हुई कथित कार्रवाई की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से की गई है।1
- मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र अंतर्गत पावटी गांव में पुलिस ने 'नशा मुक्ति अभियान 2.0' के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स और इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल की बड़ी खेप जप्त की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रणजीत सिंह के खेत पर बने बाड़े में दबिश देकर 173 ग्राम एम.डी. ड्रग्स और ड्रग्स निर्माण में प्रयुक्त होने वाला कुल 24.570 किलोग्राम केमिकल जप्त किया है। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ₹1.73 लाख कीमत की 173 ग्राम एम.डी. ड्रग्स के साथ ₹12,000 कीमत का 12.750 किलोग्राम हाइड्रोक्लोरिक एसिड, ₹6,000 कीमत का 6.460 किलोग्राम एमएमए केमिकल और ₹6,000 कीमत का 5.360 किलोग्राम एमडीसी केमिकल बरामद किया है। इसके अलावा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक वेन्यू कार (MP14-ZE-2197, कीमत ₹10 लाख), एक स्विफ्ट कार (MP14-CC-4035, कीमत ₹6 लाख) और ₹1.50 लाख मूल्य के 4 एंड्रॉइड मोबाइल भी जप्त किए गए हैं। पुलिस ने मौके से पावटी निवासी रणजीत सिंह (30 वर्ष) और ढाकनी निवासी ईश्वर सिंह (37 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। मामले में चार आरोपी—दीपक गुर्जर (गोघटपुर), विक्रम उर्फ गुड्डू सिंह (बरखेड़ी मिठ्ठु), राजेंद्र सिंह (बर्डीया अमरा) और राजू लाला (सुरजनी)—फिलहाल फरार हैं। गरोठ थाना पुलिस की टीम द्वारा मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।1