राजस्थान के प्रतापगढ़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झासडी में सारथी सेवा संस्थान के तत्वावधान में "नशा छोड़ो–जीवन जोड़ो" अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुरू हुए इस कार्यक्रम में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय परिवार द्वारा संस्थान के पदाधिकारियों का तिलक लगाकर और ओपरणा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर संदेशात्मक पोस्टर बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सारथी सेवा संस्थान की अध्यक्ष आशा टांक ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के नशामुक्त रहने से परिवार, समाज और राष्ट्र का भविष्य सुरक्षित एवं सशक्त बनेगा। इस दौरान उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति का सामूहिक संकल्प दिलाया। वहीं विद्यालय के संस्था प्रधान सुनील सोनी ने संस्थान द्वारा चलाए जा रहे समाजहित के अभियानों और सेवा कार्यों की सराहना की। पोस्टर प्रतियोगिता में निर्णायकों के मूल्यांकन के बाद विभिन्न विषयों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। नशा मुक्ति विषय में भूली मीणा प्रथम, कोमल बैरागी द्वितीय और धापू मीणा तृतीय स्थान पर रहीं। पर्यावरण संरक्षण विषय में शारदा मीणा प्रथम, वर्षा मीणा द्वितीय तथा रीना मीणा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं जल संरक्षण विषय में कारू लाल मीणा ने प्रथम, मानवी कुंवर ने द्वितीय और प्रिया शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सारथी सेवा संस्थान की सचिव प्रीति जोशी, संरक्षक बसंती देवी, सह सचिव रेणुका सिसोदिया, उपाध्यक्ष ज्योति शर्मा, नीलम शेखावत, संगठन मंत्री मीना राव, अनीता शर्मा, सीमा गर्ग और नर्मदा रैदास उपस्थित रहीं। वहीं विद्यालय परिवार से श्यामलता जैन, मीना जीनगर, पुष्पा मीणा, राजश्री व्यास, लक्ष्मी चनाल, हरी प्रकाश सुथार, तुलसीराम पाटीदार, ब्रजेश पाटीदार, भगवंत सिंह जाडावत, गोपाल मीणा एवं प्रजापाल सिंह सहित कई विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मीना यादव ने किया तथा आभार प्रदर्शन शारदा मीणा द्वारा किया गया।

- मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र अंतर्गत पावटी गांव में पुलिस ने 'नशा मुक्ति अभियान 2.0' के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स और इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल की बड़ी खेप जप्त की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रणजीत सिंह के खेत पर बने बाड़े में दबिश देकर 173 ग्राम एम.डी. ड्रग्स और ड्रग्स निर्माण में प्रयुक्त होने वाला कुल 24.570 किलोग्राम केमिकल जप्त किया है। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ₹1.73 लाख कीमत की 173 ग्राम एम.डी. ड्रग्स के साथ ₹12,000 कीमत का 12.750 किलोग्राम हाइड्रोक्लोरिक एसिड, ₹6,000 कीमत का 6.460 किलोग्राम एमएमए केमिकल और ₹6,000 कीमत का 5.360 किलोग्राम एमडीसी केमिकल बरामद किया है। इसके अलावा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक वेन्यू कार (MP14-ZE-2197, कीमत ₹10 लाख), एक स्विफ्ट कार (MP14-CC-4035, कीमत ₹6 लाख) और ₹1.50 लाख मूल्य के 4 एंड्रॉइड मोबाइल भी जप्त किए गए हैं। पुलिस ने मौके से पावटी निवासी रणजीत सिंह (30 वर्ष) और ढाकनी निवासी ईश्वर सिंह (37 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। मामले में चार आरोपी—दीपक गुर्जर (गोघटपुर), विक्रम उर्फ गुड्डू सिंह (बरखेड़ी मिठ्ठु), राजेंद्र सिंह (बर्डीया अमरा) और राजू लाला (सुरजनी)—फिलहाल फरार हैं। गरोठ थाना पुलिस की टीम द्वारा मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।1
- मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र में कुचडोद के बाद अब छायन गांव स्थित बालाजी मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है। घटना की सूचना के बाद थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर मौजूद है।1
- नीमच में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान सभी भक्तों ने भगवान का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अशोक गंगानगर ने भी पहुँचकर आशीर्वाद प्राप्त किया और झाड़ू सेवा तथा पुष्प वर्षा करके रथ यात्रा का स्वागत किया।1
- नीमच जिले के कुकड़ेश्वर में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश जिगर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट एवं अन्य परीक्षा पेपर लीक मामलों को लेकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखने, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों मेहनती छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित होता है और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग जाता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और वैज्ञानिक जांच करवाकर दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दंड देने की मांग रखी है। इसके साथ ही प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं पर हुई कथित कार्रवाई की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से की गई है।1
- चित्तौड़गढ़ जिले के चिकारड़ा में प्रस्तावित फोरलेन एवं बाईपास मार्ग को लेकर चल रहे विरोध और चर्चाओं के बीच गांव के समस्त ग्रामीण खुलकर सामने आ गए हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम एक विस्तृत ज्ञापन भेजकर स्पष्ट मांग की है कि राज्य एवं केंद्र सरकार के सक्षम अधिकारियों तथा तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा स्वीकृत सर्वे के अनुसार ही फोरलेन व बाईपास का निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही विकास कार्य में बाधा डालने और अफवाह फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि वर्तमान स्वीकृत सर्वे भविष्य की यातायात आवश्यकताओं, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र के दीर्घकालीन विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें प्रस्तावित बाईपास को गांव की मुख्य आबादी से लगभग 600 से 700 मीटर दूर रखा गया है, जिससे भारी वाहनों का आवागमन गांव के बाहर रहेगा और ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ समाज विरोधी और स्वार्थी तत्व अपनी निजी जमीनों और व्यावसायिक हितों के अनुरूप मार्ग बदलवाने के लिए लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि स्वीकृत तकनीकी सर्वे को बदलकर बाईपास को आबादी के समीप लाया गया तो गांव के बीच दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ेगी और सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से चार मुख्य मांगें रखी हैं—स्वीकृत तकनीकी सर्वे के अनुसार ही निर्माण हो, भ्रामक प्रचार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए, किसी निजी दबाव के बिना जनहित व तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर फैसला लिया जाए और फोरलेन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। यह ज्ञापन उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी, सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़, उपखंड अधिकारी डूंगला और PWD अधिकारियों को भी भेजा गया है। मामले में सामाजिक कार्यकर्ता भेरूलाल ने कहा कि आबादी से दूरी होने के कारण भविष्य में मार्ग सिक्स लेन होने पर भी किसी का मकान या दुकान नहीं टूटेगा, वहीं सामाजिक कार्यकर्ता हीरालाल ने बताया कि गांव के बीच से रोड निकलने से वर्षों की मेहनत बेकार हो जाएगी और वर्तमान सर्वे आगामी वर्षों के हिसाब से बिल्कुल सही है।4
- नीमच में ग्रामीण कांग्रेस ने मोदी सरकार की तानाशाही और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका और अपनी माँगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।1
- निम्बाहेड़ा में गौ माता को राष्ट्र पशु का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से आगामी 27 तारीख को 'चित्तोड़ चलो' रैली अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने की माँग को लेकर चित्तोड़ में रैली निकाली जाएगी।1
- मनासा के पिपलियामंडी–मनासा मार्ग पर स्थित कृषि उपज मंडी के सामने बना डिवाइडर लंबे समय से हादसों का कारण बना हुआ है। शुक्रवार को भी इसी जगह साइनबोर्ड न होने के कारण एक कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान तीन कारें क्षतिग्रस्त हुईं, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। डिवाइडर पर लगा चेतावनी साइनबोर्ड काफी समय पहले टूटकर गिर गया था, जिससे रात के समय और तेज गति से आने वाले वाहन चालकों को डिवाइडर दिखाई नहीं देता। स्थानीय नागरिकों द्वारा संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र के जागरूक रहवासियों ने स्वयं पहल की। लगातार हो रहे हादसों पर रोक लगाने और वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए रहवासियों ने अपने निजी खर्च से डिवाइडर पर चेतावनी साइनबोर्ड लगवाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते स्थायी सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। नागरिकों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि नगर के सभी प्रमुख मार्गों पर क्षतिग्रस्त और गायब साइनबोर्डों की शीघ्र मरम्मत कराकर उन्हें पुनः लगाया जाए, साथ ही दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा संकेतक और रिफ्लेक्टर भी लगाए जाएं।1