जुए के फड़ पर पुलिस पहुंची, युवक की मौत से जौरा में बवाल व्यापारियों ने बाजार बंद कर थाने का घेराव किया, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए मुरैना/जौरा। जौरा में जुए के फड़ पर पुलिस कार्रवाई के बाद एक युवक की मौत ने पूरे शहर का माहौल गरमा दिया। हॉस्पिटल रोड स्थित मस्जिद वाली गली में पुलिस की कार्रवाई के दौरान कथित रूप से भगदड़ मचने के बाद सूरज उर्फ कल्ला गुप्ता गिर पड़ा। पुलिस उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर फैलते ही मामला जुए के फड़ पर कार्रवाई से निकलकर पुलिस की भूमिका को लेकर सवालों तक पहुंच गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट करने के आरोप लगाए और दावा किया कि कार्रवाई के दौरान हुई कथित मारपीट के कारण युवक की हालत बिगड़ी। हालांकि पुलिस कार्रवाई के दौरान युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी जांच का विषय है। घटना के बाद जौरा के व्यापारियों में भी आक्रोश देखने को मिला। व्यापारियों ने बाजार बंद कर थाने का रुख किया और थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मौत की पूरी परिस्थितियां सामने आनी चाहिए और यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। फिलहाल युवक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस कार्रवाई के दौरान क्या हुआ, युवक कैसे गिरा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इन सभी सवालों का जवाब जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। मामले ने जौरा में पुलिस कार्रवाई और उसकी प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा तेज कर दी है।
जुए के फड़ पर पुलिस पहुंची, युवक की मौत से जौरा में बवाल व्यापारियों ने बाजार बंद कर थाने का घेराव किया, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए मुरैना/जौरा। जौरा में जुए के फड़ पर पुलिस कार्रवाई के बाद एक युवक की मौत ने पूरे शहर का माहौल गरमा दिया। हॉस्पिटल रोड स्थित मस्जिद वाली गली में पुलिस की कार्रवाई के दौरान कथित रूप से भगदड़ मचने के बाद सूरज उर्फ कल्ला गुप्ता गिर पड़ा। पुलिस उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर फैलते ही मामला जुए के फड़ पर कार्रवाई से निकलकर पुलिस की भूमिका को लेकर सवालों तक पहुंच गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट करने के आरोप लगाए और दावा किया कि कार्रवाई के दौरान हुई कथित मारपीट के कारण युवक की हालत
बिगड़ी। हालांकि पुलिस कार्रवाई के दौरान युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी जांच का विषय है। घटना के बाद जौरा के व्यापारियों में भी आक्रोश देखने को मिला। व्यापारियों ने बाजार बंद कर थाने का रुख किया और थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मौत की पूरी परिस्थितियां सामने आनी चाहिए और यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। फिलहाल युवक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस कार्रवाई के दौरान क्या हुआ, युवक कैसे गिरा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इन सभी सवालों का जवाब जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। मामले ने जौरा में पुलिस कार्रवाई और उसकी प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा तेज कर दी है।
- गौ माता की सुरक्षा की मांगों को लेकर गौ सेवको ने अटल चोट त्थ गोहद में शिक्षा प्रदर्शन शुरू गौ माता की सुरक्षा की मांगों को लेकर गौ सेवको ने बुधवार को लगभग 2 बजे से अटल चौक पर गोहद में भूख हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन शुरू किया।गौ सेवको ने बताया कि जबतक गायों की समस्याएं हल नहीं होगी।तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा1
- आस्था का अनूठा तप: बेटे की बीमारी ठीक होने पर पिता ने शुरू की कीलों की शैय्या पर दंडवत यात्र डॉक्टर हनुमान का अनोखा चमत्कार। आस्था के सामने हारी बीमारी। बच्चे की बिमारी से हारे, पिता का सहारा बने डॉक्टर हनुमान। मन्नत पूरी होने पर कीलों की शैया पर यूपी के इटावा से दंदरौआ धाम तक दण्डवत यात्रा। देश भर में प्रसिद्ध है डॉक्टर हनुमान के नाम से दंदरौआ धाम। आस्था जब अटूट हो, तो इंसान मुश्किल से मुश्किल राह भी मुस्कुराते हुए पार कर लेता है। उत्तर प्रदेश के इटावा के विजयपुर चौराहे से आस्था, संकल्प और विश्वास की एक ऐसी ही हृदयस्पर्शी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है। अपने 8 वर्षीय बेटे के गंभीर बीमारी से मुक्त होने की खुशी में एक पिता कीलों की शैय्या पर दंडवत प्रणाम करते हुए भिंड के सुप्रसिद्ध दंदरौआ धाम की कठिन यात्रा पर निकला है। डॉक्टर हनुमान जी महाराज से मांगी थी मनौती.... इटावा निवासी धर्मेंद्र के अनुसार, उनका 8 साल का बेटा लंबे समय से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। उनके बेटे के माइंड में क्लोट (रक्त के धब्बा ) पढ़ गए थे, उन्होंने देश के बड़े-बड़े डॉक्टरों से बेटे का इलाज कराया, लेकिन कोई लाभ नहीं हो रहा था। हार मानकर करीब चार महीने पहले धर्मेंद्र प्रसिद्ध दंदरौआ सरकार (डॉक्टर हनुमान जी महाराज) की शरण में पहुंचे और दरबार में मनौती मांगी। उन्होंने संकल्प लिया कि यदि उनका बेटा पूरी तरह स्वस्थ हो जाता है, तो वे अपने निवास इटावा से दंदरौआ धाम तक कीलों की शैय्या पर दंडवत यात्रा करेंगे। दिल्ली में आई सामान्य रिपोर्ट, छलक पड़े खुशी के आंसू.... मनौती मांगने के बाद जब धर्मेंद्र अपने बेटे को दोबारा जांच के लिए दिल्ली ले गए, तो डॉक्टर भी हैरान रह गए—बेटे की सभी रिपोर्ट सामान्य आई थीं। इस चमत्कार और बेटे के स्वस्थ होने की खबर सुनते ही धर्मेंद्र की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। 25 दिनों में 11वें दिन भिंड पहुंचे धर्मेंद्र..... अपने संकल्प को पूरा करने के लिए धर्मेंद्र ने 12 सितंबर से इटावा से दंदरौआ धाम के लिए यात्रा शुरू कर दी। तपती जमीन, राह के कांटों और शारीरिक कष्टों की परवाह किए बिना वे लगातार कीलों की शैय्या पर दंडवत करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। यात्रा के 11वें दिन वे भिंड पहुंच चुके हैं। उनका लक्ष्य लगभग 25 दिनों में दंदरौआ धाम पहुंचकर हनुमान जी महाराज के चरणों में नतमस्तक होना है। इलाके में चर्चा का विषय बनी पिता की तपस्या... एक पिता की आंखों में बेटे के जीवन की खुशी, माथे पर अटूट विश्वास और शरीर पर कठिन तपस्या—धर्मेंद्र की यह दंडवत यात्रा इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा और कौतूहल का विषय बनी हुई है। धर्मेंद्र इसे केवल अपना संकल्प नहीं, बल्कि डॉक्टर हनुमान जी महाराज की असीम कृपा के प्रति धन्यवाद व्यक्त करने का तरीका मानते हैं।4
- दिहौली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10-10 हजार रुपये के दो इनामी बदमाश बसईकारे के जंगल से डिटेन दिहौली थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों को बसईकारे के जंगलों से डिटेन किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों की पहचान आदतन एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधी अभिलेश उर्फ अभिनेश उर्फ अभि तथा आदतन अपराधी शिवनेश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उक्त अंतर्राज्यीय गैंग में शामिल दो अन्य बदमाश सागर और कृष्णा को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गैंग द्वारा 25 अगस्त 2026 को मढ़ाभाऊ-मनियां रोड़ पर एक सेल्समैन से करीब 80 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस के अनुसार, इस गैंग से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है। मामले में अनुसंधान जारी है। *पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई* धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर वैभव शर्मा, आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी वृत्त मनियां खलील अहमद, आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी थाना दिहौली अशोक कुमार, उप निरीक्षक एवं पुलिस जाप्ते ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने मढ़ाभाऊ-मनियां रोड पर लूट की वारदात में वांछित 10-10 हजार रुपये के इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधी अभिलेश उर्फ अभिनेश उर्फ अभि तथा शिवनेश को डिटेन करने में सफलता हासिल की। *25 अगस्त को सेल्समैन से की थी लूट* पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 की शाम अज्ञात बदमाशों ने मढ़ाभाऊ-मनियां रोड पर एक सेल्समैन को कट्टे का भय दिखाया और उसकी आंखों में मिर्ची डालकर एक बैग लूट लिया। बैग में करीब 80 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और रसीद बुक थी। घटना के संबंध में थाना दिहौली में मुकदमा नंबर 153/2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अज्ञात बदमाशों एवं लूटे गए माल की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की। पुलिस के मुताबिक, वारदात में शामिल आरोपी सागर तथा घटना से पहले रैकी करने और सहयोग करने वाले बदमाश कृष्णा को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। *बसईकारे के जंगल में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा* पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को थानाधिकारी अशोक कुमार उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम वांछित अपराधियों की तलाश में रवाना हुई थी। इसी दौरान कांस्टेबल मनोज, नंबर 1086 से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर अपराधी अभिलेश और उसका भाई शिवनेश बसईकारे के जंगल में बुलेट मोटरसाइकिल पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर थानाधिकारी मय जाप्ता बसईकारे के जंगलों में पहुंचे और नाकाबंदी की। इसी दौरान सामने से एक बुलेट मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस के अनुसार, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों को देखकर दोनों बदमाश मोटरसाइकिल तेज गति से भगाने लगे। इसी दौरान हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल से गिर गए। पुलिस जाप्ते ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम अभिलेश उर्फ अभिनेश उर्फ अभि, पुत्र सुरेश, जाति जाटव, उम्र 30 वर्ष, निवासी दिहौली, थाना दिहौली, जिला धौलपुर बताया। दूसरे ने अपना नाम शिवनेश, पुत्र सुरेश, जाति जाटव, उम्र 27 वर्ष, निवासी दिहौली, थाना दिहौली, जिला धौलपुर बताया। पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल से तेज गति से भागने के दौरान गिरने से दोनों को चोटें आईं। पुलिस उन्हें साथ लेकर मरैना अस्पताल पहुंची, जहां से रेफर किए जाने के बाद जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया। दोनों का उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ और आगे के अनुसंधान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई अन्य आपराधिक घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। मामले में अनुसंधान जारी है।3
- 60 दिवसीय मेगा अभियान के तहत ग्रामीणों से संवाद, विधिक योजनाओं की दी जानकारी धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिले में संचालित 60 दिवसीय मेगा अभियान के तहत बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर की सचिव रेखा यादव ने ग्राम पंचायत सनौरा के ग्राम गडरपुरा में ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और नालसा द्वारा संचालित विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी दी। सचिव रेखा यादव ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता, परामर्श एवं विभिन्न विधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इस दौरान ग्रामीणों को नालसा डॉन-ड्रग जागरूकता और कल्याण योजना-2025, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना-2016, एसिड हमलों के पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना-2016, बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं एवं उनके संरक्षण से संबंधित योजनाओं, मानसिक रूप से बीमार एवं बौद्धिक रूप से असक्षम व्यक्तियों को विधिक सेवाएं योजना-2024, राजस्थान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति पुनर्वास योजना-2024, स्कूल छोड़ने वाले एवं वंचित बच्चों के लिए विधिक सहायता योजना-2025 तथा बाल विवाह से मुक्ति के लिए आशा-सहायता एवं कार्यवाही संबंधी मानक संचालन प्रक्रिया-2025 के बारे में जानकारी दी गई। सचिव ने ग्रामीणों को अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की विधिक समस्या होने पर ग्रामीण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा संबंधित विधिक सेवा संस्था से संपर्क कर निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 60 दिवसीय मेगा अभियान का उद्देश्य विधिक सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना और पात्र लोगों को उनके अधिकारों तथा उपलब्ध कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करना है।1
- ड्रीम दीवास की डाडिंया, गरबा को लेकर आयोजकों की बैठक, तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा धौलपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर धौलपुर की अग्रवाल महिलाओं के लिए ड्रीम दीवास द्वारा आयोजित किया जा रहा भव्य स्वागत डाडिंया, गरबा” को लेकर आज आयोजकों की मीटिंग आयोजित हुई। मीटिंग में कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आयोजन को यादगार बनाने को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों ने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के मनोरंजन, डांडिया एवं गरबा, संगीत, डांस, गेम्स तथा अन्य गतिविधियों को बेहतर एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने को लेकर आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। मीटिंग के दौरान इंदिरा जिंदल ने बताया कि आयोजन 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को शाम 5:30 बजे से श्याम कोम्प्लेक्स में किया जाएगा। यह कार्यक्रम विशेष रूप से धौलपुर की अग्रवाल महिलाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी रजिस्ट्रेशन फीस ₹399 प्रति महिला रखी गई है। रजनी गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाएं अपने पसंदीदा पारंपरिक परिधानों में शामिल होकर डांडिया एवं गरबा की ताल पर उत्सव का आनंद ले सकेंगी। संगीत, डांस, मनोरंजन और विभिन्न गतिविधियों के साथ यह शाम महिलाओं के लिए यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इच्छुक महिलाओं से शीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की। सपना गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए गरबा एवं डांडिया की प्रैक्टिस 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस उत्सव को और भी रंगीन एवं यादगार बनाने के लिए सीटें लिमिटेड रखी गई हैं, जिसमें से अब कुछ ही सीटें बाकी हैं, अत: इच्छुक महिलाएं जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। इस दौरान बैठक में इंदिरा जिंदल, रजनी गोयल, अंशु बंसल, रजनी बंसल, सपना गर्ग एवं गौरव गर्ग उपस्थित रहे।3
- दो सैकड़ा से ज्यादा ग्रामीण बैंक नोटिस लेकर तहसील पहुंचे, सरपंच-सचिवों पर लगाए गंभीर आरोप।1
- गोहद में गोसवेकों द्वारा किए जा रहे धरने में संत कालिदास महाराज तथा विधायक केसब देसाई ने पहुंचकर दिया समर्थन गोहद में अटल चौक तिराहे पर गायों की समस्याओं को लेकर गौ सेवकों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके चलते बुधवार को लगभग 5:00 बजे गोहद विधायक केसब देसाई तथा संत कालिदास महाराज ने धरना स्थल पर पहुंचकर गोसेवकों का समर्थन किया और आश्वासन दिया कि इस आंदोलन में गौसेवकों के साथ हैं।1
- सोने का गुर्जा थाना पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई आरोपी गिरीश के कब्जे से अवैध देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद शांतिभंग करने के मामले में तीन व्यक्ति गिरफ्तार धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ तथा वृताधिकारी बाड़ी महेंद्र मीणा के निकटतम सुपरविजन में पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सोने का गुर्जा पुलिस ने कार्रवाई की। थानाधिकारी घनश्याम उप निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 22 सितंबर 2026 को गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान चंबल ब्रिज से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान गिरीश पुत्र मवासिया केवट निवासी खरैरपुरा के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। *कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 22 सितंबर 2026 को सहायक उप निरीक्षक सुरेश चंद मय जाप्ता द्वारा चंबल ब्रिज पर गश्त एवं नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान नाकाबंदी स्थल पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस द्वारा भागने का कारण पूछने पर वह कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका और अलग-अलग कारण बताने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। जिसमें उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस पर आरोपी गिरीश पुत्र मवासिया केवट निवासी खरैरपुरा को गिरफ्तार कर अवैध हथियार एवं कारतूस को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अवैध हथियार रखने तथा सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर धौंस जमाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। *शांतिभंग के मामले में तीन गिरफ्तार* इसी क्रम में 23 सितंबर 2026 को सहायक उप निरीक्षक गिरधारी लाल द्वारा आपस में लड़ाई-झगड़ा कर शांतिभंग करने के मामले में बनवारी पुत्र प्यारे लाल, हेमसिंह एवं प्रेमसिंह पुत्रगण भैरोसिंह, जाति गुर्जर, निवासीगण सायपुर, थाना सोने का गुर्जा, जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 126/170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है।2
- *फेसबुक पर जातिगत विद्वेष और महिला के प्रति अश्लील टिप्पणी* 👇 *नीरज भारद्वाज के खिलाफ FIR की मांग - अम्बाह थाने में शिकायत* 👉*क्षत्रिय समाज और को लेकर अभद्र भाषा का आरोप, सर्व समाज ने दिया ज्ञापन* 👉*सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर जातिगत विद्वेष फैलाने और महिलाओं के प्रति अश्लील एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले नीरज भारद्वाज के विरुद्ध FIR दर्ज करने हेतु अम्बाह थाने में आवेदन दिया गया है।* 👉*आवेदक अनुपम सिंह राणा पुत्र रामवीर सिंह राणा, निवासी जग्गा चौराहा अम्बाह ने थाना प्रभारी महोदय, अम्बाह को दिए आवेदन में बताया कि दिनांक 21/09/2026 को चंबल ब्रेकिंग 28 फेसबुक न्यूज चैनल के माध्यम से जानकारी मिली कि नीरज भारद्वाज नामक प्रोफाइल द्वारा एक अत्यंत आपत्तिजनक व समाज में नफरत फैलाने वाली पोस्ट साझा की गई।* 👇 1.आरोपी ने अपनी पोस्ट में क्षत्रिय समाज के बारे में अश्लील अपशब्द बोले कि _'ब्राह्मण के वीर्य से क्षत्रिय वंश चलता है एवं क्षत्रियों का जन्म ब्राह्मणों के वीर्य से हुआ है।'_ 2.आरोपी ने इस पोस्ट टिप्पणी में महिलाओं एवं समाज के प्रति अत्यंत अश्लील, अभद्र, शील की ठेस पहुँचाने वाली गालियों का उपयोग किया है जो सभ्य समाज व कानून के दायरे में अस्वीकार है। 3.आरोपी की इस हरकत से समाज व क्षेत्र के माहौल में शांति भंग होने का खतरा है, विभिन्न जातियों के बीच आक्रोश उत्पन्न हो सकता है। महिलाओं के सम्मान को गहरी ठेस पहुँची है। 👉आवेदकों का कहना है कि यदि नीरज भारद्वाज के द्वारा कहे गये अपशब्दों पर उचित कार्यवाही नहीं की गई तो अन्य व्यक्तियों के भी हौसले बुलंद होंगे जिससे समाज में आपसी वैमनस्यता एवं जातिगत माहौल खराब होगा। आरोपी का यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 196, 353, 79, 352 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत दण्डनीय गंभीर अपराध है। 👉*मांग:* सर्व समाज द्वारा मांग की गई है कि आरोपी नीरज भारद्वाज के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जावे, डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जावे और समाज में शांति बनाए रखने हेतु आरोपी को अविलंब गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्यवाही की जावे। 👉साक्ष्य के रूप में फेसबुक पोस्ट के स्क्रीन शॉट और वायरल वीडियो संलग्न किए गए हैं। 👉आवेदन कर्ता *अनुपम सिंह राणा, ब्लॉक अध्यक्ष - अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट अम्बाह* सहित राजेश तोमर, आलोक सिंह तोमर, हरेन्द्र सिंह तोमर, पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, भोलू तोमर, ओम प्रकाश शर्मा नीरू भारद्वाज अमित शर्मा, उमाशंकर शर्मा सहित दर्जनों सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे1