Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोहद में गोसवेकों द्वारा किए जा रहे धरने में संत कालिदास महाराज तथा विधायक केसब देसाई ने पहुंचकर दिया समर्थन गोहद में अटल चौक तिराहे पर गायों की समस्याओं को लेकर गौ सेवकों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके चलते बुधवार को लगभग 5:00 बजे गोहद विधायक केसब देसाई तथा संत कालिदास महाराज ने धरना स्थल पर पहुंचकर गोसेवकों का समर्थन किया और आश्वासन दिया कि इस आंदोलन में गौसेवकों के साथ हैं।
Devendra jain
गोहद में गोसवेकों द्वारा किए जा रहे धरने में संत कालिदास महाराज तथा विधायक केसब देसाई ने पहुंचकर दिया समर्थन गोहद में अटल चौक तिराहे पर गायों की समस्याओं को लेकर गौ सेवकों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके चलते बुधवार को लगभग 5:00 बजे गोहद विधायक केसब देसाई तथा संत कालिदास महाराज ने धरना स्थल पर पहुंचकर गोसेवकों का समर्थन किया और आश्वासन दिया कि इस आंदोलन में गौसेवकों के साथ हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नगर परिषद मालनपुर की लापरवाही, हरिराम की कुईया में गंदगी का अंबार नगर परिषद मालनपुर के हरिराम की कुईया क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की गंभीर स्थिति देखने को मिल रही है। सड़क किनारे जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। कचरे के बीच गौवंश कचरा खाकर अपना पेट भरने को मजबूर है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यह आम लोगों के आने-जाने वाली सड़क है। सड़क के किनारे इतनी गंदगी होने से राहगीरों को परेशानी हो रही है और आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है। लंबे समय से जमा कचरे के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।1
- जुए के फड़ पर पुलिस पहुंची, युवक की मौत से जौरा में बवाल व्यापारियों ने बाजार बंद कर थाने का घेराव किया, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए मुरैना/जौरा। जौरा में जुए के फड़ पर पुलिस कार्रवाई के बाद एक युवक की मौत ने पूरे शहर का माहौल गरमा दिया। हॉस्पिटल रोड स्थित मस्जिद वाली गली में पुलिस की कार्रवाई के दौरान कथित रूप से भगदड़ मचने के बाद सूरज उर्फ कल्ला गुप्ता गिर पड़ा। पुलिस उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर फैलते ही मामला जुए के फड़ पर कार्रवाई से निकलकर पुलिस की भूमिका को लेकर सवालों तक पहुंच गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट करने के आरोप लगाए और दावा किया कि कार्रवाई के दौरान हुई कथित मारपीट के कारण युवक की हालत बिगड़ी। हालांकि पुलिस कार्रवाई के दौरान युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी जांच का विषय है। घटना के बाद जौरा के व्यापारियों में भी आक्रोश देखने को मिला। व्यापारियों ने बाजार बंद कर थाने का रुख किया और थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मौत की पूरी परिस्थितियां सामने आनी चाहिए और यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। फिलहाल युवक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस कार्रवाई के दौरान क्या हुआ, युवक कैसे गिरा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इन सभी सवालों का जवाब जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। मामले ने जौरा में पुलिस कार्रवाई और उसकी प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा तेज कर दी है।2
- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में बनाया डोसा, ग्राहकों भी परोसा1
- आस्था का अनूठा तप: बेटे की बीमारी ठीक होने पर पिता ने शुरू की कीलों की शैय्या पर दंडवत यात्र डॉक्टर हनुमान का अनोखा चमत्कार। आस्था के सामने हारी बीमारी। बच्चे की बिमारी से हारे, पिता का सहारा बने डॉक्टर हनुमान। मन्नत पूरी होने पर कीलों की शैया पर यूपी के इटावा से दंदरौआ धाम तक दण्डवत यात्रा। देश भर में प्रसिद्ध है डॉक्टर हनुमान के नाम से दंदरौआ धाम। आस्था जब अटूट हो, तो इंसान मुश्किल से मुश्किल राह भी मुस्कुराते हुए पार कर लेता है। उत्तर प्रदेश के इटावा के विजयपुर चौराहे से आस्था, संकल्प और विश्वास की एक ऐसी ही हृदयस्पर्शी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है। अपने 8 वर्षीय बेटे के गंभीर बीमारी से मुक्त होने की खुशी में एक पिता कीलों की शैय्या पर दंडवत प्रणाम करते हुए भिंड के सुप्रसिद्ध दंदरौआ धाम की कठिन यात्रा पर निकला है। डॉक्टर हनुमान जी महाराज से मांगी थी मनौती.... इटावा निवासी धर्मेंद्र के अनुसार, उनका 8 साल का बेटा लंबे समय से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। उनके बेटे के माइंड में क्लोट (रक्त के धब्बा ) पढ़ गए थे, उन्होंने देश के बड़े-बड़े डॉक्टरों से बेटे का इलाज कराया, लेकिन कोई लाभ नहीं हो रहा था। हार मानकर करीब चार महीने पहले धर्मेंद्र प्रसिद्ध दंदरौआ सरकार (डॉक्टर हनुमान जी महाराज) की शरण में पहुंचे और दरबार में मनौती मांगी। उन्होंने संकल्प लिया कि यदि उनका बेटा पूरी तरह स्वस्थ हो जाता है, तो वे अपने निवास इटावा से दंदरौआ धाम तक कीलों की शैय्या पर दंडवत यात्रा करेंगे। दिल्ली में आई सामान्य रिपोर्ट, छलक पड़े खुशी के आंसू.... मनौती मांगने के बाद जब धर्मेंद्र अपने बेटे को दोबारा जांच के लिए दिल्ली ले गए, तो डॉक्टर भी हैरान रह गए—बेटे की सभी रिपोर्ट सामान्य आई थीं। इस चमत्कार और बेटे के स्वस्थ होने की खबर सुनते ही धर्मेंद्र की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। 25 दिनों में 11वें दिन भिंड पहुंचे धर्मेंद्र..... अपने संकल्प को पूरा करने के लिए धर्मेंद्र ने 12 सितंबर से इटावा से दंदरौआ धाम के लिए यात्रा शुरू कर दी। तपती जमीन, राह के कांटों और शारीरिक कष्टों की परवाह किए बिना वे लगातार कीलों की शैय्या पर दंडवत करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। यात्रा के 11वें दिन वे भिंड पहुंच चुके हैं। उनका लक्ष्य लगभग 25 दिनों में दंदरौआ धाम पहुंचकर हनुमान जी महाराज के चरणों में नतमस्तक होना है। इलाके में चर्चा का विषय बनी पिता की तपस्या... एक पिता की आंखों में बेटे के जीवन की खुशी, माथे पर अटूट विश्वास और शरीर पर कठिन तपस्या—धर्मेंद्र की यह दंडवत यात्रा इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा और कौतूहल का विषय बनी हुई है। धर्मेंद्र इसे केवल अपना संकल्प नहीं, बल्कि डॉक्टर हनुमान जी महाराज की असीम कृपा के प्रति धन्यवाद व्यक्त करने का तरीका मानते हैं।4
- शराब-स्मैक-गांजे के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, शिवपुरी-डबरा रोड पर चक्काजाम महिलाओं ने सड़क पर फेंकी शराब, ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन शराब-स्मैक-गांजे के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, शिवपुरी-डबरा रोड पर चक्काजाम महिलाओं ने सड़क पर फेंकी शराब, ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन ग्वालियर / भितरवार तहसील के ग्राम शिल्हा में नशे के खिलाफ महिलाओं और ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। गांव में शराब, स्मैक और गांजे के कथित बढ़ते कारोबार के विरोध में महिलाओं ने शिवपुरी-डबरा रोड पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने शराब की बोतलें सड़क पर फेंककर अपना विरोध जताया। महिलाओं का आरोप है कि गांव और आसपास के क्षेत्र में नशे का कारोबार बढ़ने से युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है। इससे गांव का माहौल भी खराब हो रहा है। चक्काजाम के चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं सड़क पर एकत्रित होकर नशे के खिलाफ नारेबाजी करती नजर आईं। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करने और गांव में शराब सहित अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि नशे के कारण परिवारों पर आर्थिक और सामाजिक असर पड़ रहा है, इसलिए प्रशासन को केवल कार्रवाई तक सीमित न रहकर नशे के स्रोतों पर भी सख्ती करनी चाहिए।1
- सागर के बंडा में जहरीली शराबकांड के बाद पुलिस विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बंडा थाने और गूगरा चौकी में पदस्थ एसआई, मुंशी, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों समेत कुल 37 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन अटैच कर दिया है। उनकी जगह पुलिस लाइन से नया स्टाफ तैनात किया गया है। शराबकांड के बाद पुलिस विभाग में इससे पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। तत्कालीन बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा और एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि को हटाया गया था। इसके बाद सिविल लाइन टीआई आनंद सिंह को बंडा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। अब एक साथ 37 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किए जाने के बाद बंडा थाने और गूगरा चौकी के स्टाफ में बड़े स्तर पर बदलाव हो गया है। #Sagar #Banda #MadhyaPradesh #MPPolice #PoliceAction #MPNews #SagarNews1
- विश्व बांस दिवस का कार्यक्रम संपन्न शहर के मातृ छाया भवन कंपू लश्कर में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि! विश्व बांस दिवस का कार्यक्रम संपन्न शहर के मातृ छाया भवन कंपू लश्कर में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि!1
- गौ माता की सुरक्षा की मांगों को लेकर गौ सेवको ने अटल चोट त्थ गोहद में शिक्षा प्रदर्शन शुरू गौ माता की सुरक्षा की मांगों को लेकर गौ सेवको ने बुधवार को लगभग 2 बजे से अटल चौक पर गोहद में भूख हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन शुरू किया।गौ सेवको ने बताया कि जबतक गायों की समस्याएं हल नहीं होगी।तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा1