Shuru
Apke Nagar Ki App…
विश्व बांस दिवस का कार्यक्रम संपन्न शहर के मातृ छाया भवन कंपू लश्कर में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि! विश्व बांस दिवस का कार्यक्रम संपन्न शहर के मातृ छाया भवन कंपू लश्कर में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि!
एक देश एक आवाज़ NEWS
विश्व बांस दिवस का कार्यक्रम संपन्न शहर के मातृ छाया भवन कंपू लश्कर में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि! विश्व बांस दिवस का कार्यक्रम संपन्न शहर के मातृ छाया भवन कंपू लश्कर में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि!
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- गौ माता की सुरक्षा की मांगों को लेकर गौ सेवको ने अटल चोट त्थ गोहद में शिक्षा प्रदर्शन शुरू गौ माता की सुरक्षा की मांगों को लेकर गौ सेवको ने बुधवार को लगभग 2 बजे से अटल चौक पर गोहद में भूख हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन शुरू किया।गौ सेवको ने बताया कि जबतक गायों की समस्याएं हल नहीं होगी।तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा1
- शराब के विरुद्ध डबरा तहसील की नारियों ने युद्ध छेड दिया है पठा पनिहार एवं करही ग्रामो की महिलाओ ने डबरा एस डी एम को ज्ञापन दिया है,1
- प्रतिमाओं के विसर्जन में जुटे गोताखोरों की अनदेखी, प्रशासन की ओर से नहीं मिलता है कोई मानदेय डबरा (ग्वालियर)मध्य प्रदेश प्रतिमाओं के विसर्जन में जुटे गोताखोरों की अनदेखी, प्रशासन से सहायता राशि की मांग डबरा में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन में गोताखोर अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन आरोप है कि कई बार अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा देने वाले इन गोताखोरों को प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की सहायता राशि या प्रोत्साहन नहीं दिया जाता। वीओ: प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी, तालाब और जलाशयों में गोताखोरों की जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। गहरे पानी में उतरकर प्रतिमाओं के विसर्जन में सहयोग करने के साथ-साथ ये लोग हादसों की स्थिति में लोगों की जान बचाने के लिए भी तैयार रहते हैं। गोताखोरों का कहना है कि वे कई वर्षों से प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग के लिए अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं, लेकिन इसके एवज में उन्हें प्रशासन की ओर से नियमित सहायता राशि, सुरक्षा उपकरण अथवा उचित प्रोत्साहन नहीं मिल पाता। गोताखोरों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रतिमा विसर्जन जैसे आयोजनों में उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें उचित मानदेय दिया जाए। साथ ही सुरक्षा उपकरण, लाइफ जैकेट और अन्य जरूरी संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे सुरक्षित तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।4
- #भितरवार_बिग_ब्रेकिंग ..... अतिथि शिक्षक ने शिक्षिका से की अभद्रता , दी धमकी , पुलिसकर्मियों से भी उलझा ग्राम बरौआ के शासकीय माध्यमिक विद्यालय का मामला अतिथि शिक्षक मुकेश रावत पिछले कई दिनों से शिक्षिका को कर रहा था परेशान बुधवार को भी अतिथि शिक्षक ने शिक्षिका से की अभद्रता शिक्षिका की सूचना पर पहुंची पुलिस , अतिथि शिक्षक को पकड़कर ले गई पुलिस थाने #highlight #viralpost #bhitarwar Gwalior Police Gwalior Police #gwalior @highlight1
- जुए के फड़ पर पुलिस पहुंची, युवक की मौत से जौरा में बवाल व्यापारियों ने बाजार बंद कर थाने का घेराव किया, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए मुरैना/जौरा। जौरा में जुए के फड़ पर पुलिस कार्रवाई के बाद एक युवक की मौत ने पूरे शहर का माहौल गरमा दिया। हॉस्पिटल रोड स्थित मस्जिद वाली गली में पुलिस की कार्रवाई के दौरान कथित रूप से भगदड़ मचने के बाद सूरज उर्फ कल्ला गुप्ता गिर पड़ा। पुलिस उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर फैलते ही मामला जुए के फड़ पर कार्रवाई से निकलकर पुलिस की भूमिका को लेकर सवालों तक पहुंच गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट करने के आरोप लगाए और दावा किया कि कार्रवाई के दौरान हुई कथित मारपीट के कारण युवक की हालत बिगड़ी। हालांकि पुलिस कार्रवाई के दौरान युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी जांच का विषय है। घटना के बाद जौरा के व्यापारियों में भी आक्रोश देखने को मिला। व्यापारियों ने बाजार बंद कर थाने का रुख किया और थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मौत की पूरी परिस्थितियां सामने आनी चाहिए और यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। फिलहाल युवक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस कार्रवाई के दौरान क्या हुआ, युवक कैसे गिरा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इन सभी सवालों का जवाब जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। मामले ने जौरा में पुलिस कार्रवाई और उसकी प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा तेज कर दी है।2
- माधवेंद्र सिंह परिहार बने दतिया जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष......1
- केआरजी कॉलेज-कंपू चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था चकनाचूर! टेम्पो चालकों की मनमानी से राहगीर परेशान ग्वालियर के कंपू चौराहे पर यातायात व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। केआरजी कॉलेज के सामने और कंपू चौराहे पर टेम्पो चालकों की मनमानी राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनती दिखाई दे रही है। सड़क किनारे और चौराहे के आसपास बेतरतीब तरीके से खड़े टेम्पो के कारण अक्सर यातायात की रफ्तार थम जाती है। हालात ऐसे बन जाते हैं कि राहगीरों को भी रास्ता निकालने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टेम्पो चालक सवारी बैठाने और उतारने के चक्कर में जहां-तहां वाहन रोक देते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है। व्यस्त चौराहे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों का समय भी बर्बाद हो रहा है। अब सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार यातायात विभाग इस अव्यवस्था पर कब सख्ती करेगा? क्या टेम्पो चालकों के लिए निर्धारित स्थान तय किए जाएंगे, ताकि कंपू चौराहे की यातायात व्यवस्था पटरी पर लौट सके?1
- गोहद में गोसवेकों द्वारा किए जा रहे धरने में संत कालिदास महाराज तथा विधायक केसब देसाई ने पहुंचकर दिया समर्थन गोहद में अटल चौक तिराहे पर गायों की समस्याओं को लेकर गौ सेवकों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके चलते बुधवार को लगभग 5:00 बजे गोहद विधायक केसब देसाई तथा संत कालिदास महाराज ने धरना स्थल पर पहुंचकर गोसेवकों का समर्थन किया और आश्वासन दिया कि इस आंदोलन में गौसेवकों के साथ हैं।1
- एस डी एम ऑफिस से थाने एवं थाने से एस डी एम ऑफिस लगा रही चककर दो बच्चे की गरीब मां डबरा मे न्याय को तरसती हुई1